मथुरा

अर्पण समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुति से भौचक्के रह गये देख बाॅलीवुड के कलाकार, हजारों की संख्या में दर्शकों ने सराहा अर्पण समारोह को मथुरा। अमर नाथ शिक्षण संस्थान मात्र एक शिक्षण संस्थान ही नहीं है बल्कि यह हमारे देश के भावी नागरिकों के संस्कारों की पाठशाला भी है। अमरनाथ शिक्षण के 53वे वार्षिकोत्सव अर्पण में उपरोक्त विचार रखते भारत सरकार के मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने सभी विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम में विशेष अनुरोध पर पधारे प्रख्यात फिल्म कलाकार पद्मश्री ओमपुरी विद्यार्थियों के प्रत्येक सांस्कृतिक कार्यक्रम को बहुत ही बारीकी के साथ निहारते हुये कहा कि उन्हें आश्चर्य होता है कि एक विद्यालय के छात्र छात्रायें इतने सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने कहा कि अर्पण कार्यक्रम देख कर ऐसा लगा कि जैसे सभी प्रतिभागियों ने स्वयं को मां के लिये अर्पण कर दिया है, ऐसा भाव उन्होंने अन्यत्र कहीं नहीं देखा। इस प्रकार के भव्य कार्यक्रम किसी विद्यालय में देखने को नहीं मिलते हैं। कार्यक्रम के लिये सभी अतिथियों नेे सुन्दर कार्यक्रम के लिये विद्यालय प्रबन्धतंत्र तथा शिक्षकों को साधुबाद दिया। आवासीय शिक्षण संस्था अमरनाथ शिक्षण संस्थान आयोजित 53वें वार्षिकोत्सव अर्पण कार्यक्रम का शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात फिल्म कलाकार पद्मश्री ओमपुरी, भारत सरकार के मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया, एम्बेसडर वीबी सोनी ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से श्रीमां श्रीअरविन्द के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित, पुष्पांजलि तथा श्रीमातृ ध्यान के साथ किया। शिक्षण संस्थान के 53वें वार्षिकोत्सव अर्पण में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख कर सभी अतिथि एवं हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक भौचक्के रह गये। पूर्व में विद्यालय के प्राचार्य डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी ने सभी आमन्त्रित अतिथियों का स्वागत कर उनका अभिनन्दन किया। अमरनाथ विद्याश्रम का 53वां वार्षिकोत्सव अर्पण 2014, समारोह के लिये जयपुर के विश्वविख्यात हवामहल का स्वरूप लिये भव्य एवं विशाल स्टेज पर सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें प्रमुख रूप से महाविद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथियों को शानदार गार्ड आपॅफ आॅनर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्र छात्राओं ने श्री गणेश वन्दना के साथ किया । शिशु विभाग के छोटे बच्चों मस्ती की पाठशाला में जम कर धमाल मचाया तथा नृत्य किया। हास्य व्यंग से भरपूर पृथ्वी का वायरस के माध्यम से विद्यार्थियों को दर्शकों को गुदगुदाया, योगासन में बच्चों के योग के बड़े ही किलिष्ट आसन किये, ओल्ड मैकडोनाल्ड में बच्चों ने विभिन्न पक्षियों व जानवरों के रूप धर कर नृत्य किया, गंगा मैया की व्यथा को प्रस्तुत करती नाटिका गंगा की सौगन्ध् में विद्यार्थियों ने सभी को देश की पवित्र नदियों को स्वच्छ रखने का मैसेज दिया, हैरतअंगेज करने वाले शारीरिक कार्यक्रम मलखम्ब व रोपमलम्ब में बच्चों ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया उसे देख कर दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं, भगवान श्रीकृष्ण व राधा जी की रासलीला मोर बन आयो रसिया में तो दर्शकों को ऐसा लगा मानों साक्षात वृन्दावन की पावन भूमि मंच पर उतर आई हो। समारोह की श्रृंखला में जब राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित रानी पद्मावती के बलिदान की नाटिका जौहर जब प्रस्तुत हुआ तो दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गये रानी पद्मावती के जौहर को देख कर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। हास्य से भरपूर नृत्य अपफलातून एवं स्केटिंग, जीवन की चुनौतियों से लड़ने का संदेश देता नृत्यगीत मुस्करा के जियो, पंजाब की मस्ती एवं रंगों से भरपूर भांगड़ा अपने रंग हजार, विद्यार्थियों लचीले बदन द्वारा प्रस्तुत जिमनास्टिक के अनोखे करतबों सहित अनेकों कार्यक्रमों में विद्यालय के लगभग 2500 से अध्कि विद्यार्थी ने अनेकों प्रकार के सांस्कृतिक एवं शारीरिक विधाओं का अद्भुत प्रदर्शन को देख कर दर्शक व अतिथि झूमने पर मजबूर हो गये। पूर्व में अमर नाथ शिक्षण संस्थान की ओर से भारत सरकार के मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया को उत्कृष्ट राजनेता, एम्बेसडर वी.बी. सोनी आईएफएस को कौटिल्यश्री, प्रख्यात फिल्म कलाकार पद्मश्री ओमपुरी को अभिनय सम्राट, प्रख्यात फिल्म निर्माता सीमा कपूर को नारी रत्न, महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले प्रख्यात अभिनेता अर्जुन फिरोज खान को अभिनय कलाधर, प्रख्यात चित्रकार पद्मश्री कृष्णा कन्हाई चित्रकार को कला रत्न, डाबर इंडिया के काॅरपोरेट डायरेक्टर सुबोध सिन्हा को श्रेष्ठ समाजसेवी तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र त्रिपाठी को पत्रकारिता रत्न सम्मान प्रदान कर अभिनन्दित किया गया।  

Read More

मथुरा। कोसी रेलवें स्टेशन के पास माल गाड़ी की चपेट में आकर एक 70 वर्षीय वृद्व की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल कर शव को कब्जें में लेकर मृतक वृद्व की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन काफी मशक्त के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने आज थाना फरह क्षेत्र की रिपोर्टिग चैकी ओल प्रभारी केपी सिंह को कार्य में लापरवाही बरतनें तथा आदेशों की अवेलना करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया हैं। उक्त जानकारी एसएसपी के प्रवक्ता ने दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र के कस्वा नन्दगाॅव सिथत पुलिस चैकी के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक युवक के शव को नाले से बाहर निकलवाया तथा उसकी जामा तलाशी लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी देर की मशक्त के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक के वारे में पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में पफेंका जाना प्रतीत हो रहा हैं। पुलिस मृतक के वारे में जांच में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी युूवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ न प्रदेश के नगर विकास मंत्री द्वारा मुलायम सिंह के जन्म दिन पर आतंवादियों से पैसा लाकर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाये जाने के बयान के विरोध में आज वृन्दावन शहर के भगत सिंह चैराहा पर आजंमा खा की प्रतीकात्मक पुतलें का दहन किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आजमा खाॅ प्रदेश सरकार में एक विशेष महत्व रखतें है और ऐसे मंत्री द्वारा गैर जिम्मेदारा बयान देना तथा यह कहना कि समा मुखिया का जन्मदिन पर होने वाले खर्च पाकिस्तानी आतंकवादियों से लेकर किया जा रहा हैं ऐसा वयान एक मंत्री पद पर रहतें हुए देना शर्म की बात हैं। मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ऐसे गैर जिम्मेदारी व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर पार्टी से वाहर निकाल देना चाहिए।  

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में पोषण मिशन योजना समन्वय समिति की बैठक लेती सीडीओ श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल एवं अन्य मथुरा। राज्य पोषण मिशन योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि राज्य पोषण मिशन योजना का उदद्ेश्य है कि माताओं व तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिये चलाई जा रही योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जायें। इन योजनाओं के सही ढंग से क्रियान्वयन करने के लिये स्वास्थ्य और आईसीडीएस तथा अन्य अभिसरित नोडल विभागों के साथ मिलकर काम किया जाये ताकि प्रदेश एवं जनपद में कुपोषण की दर में कमी लायी जा सके। उन्होंने कुछ विभागीय अधिकारियों को गाॅव गोद लेकर सर्वे आदि कराकर कुपोषित बच्चों की संख्या का पता लगाकर निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर 10 दिन के अन्दर देने के निर्देश दिये है। उन्होंने इस कार्य के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात चिकित्सकों, स्वास्थ्य सुपरवाइजरों एएनएम, आशा, आॅगनवाड़ी, सीडीपीओ आदि की सयुक्त टीमें बनाकर गाॅव गाॅव का सर्वें कर कुपोषित बच्चों तथा उनकी माताओं का पता लगाकर उनको पोषित आहार उपलब्ध कराने तथा इलाज की जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क कर उनको उचित इलाज कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इस कार्य में लापरवाही न बरतें जिससे जनपद को कुपोषण से मुक्त कराया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिये है कि माताओं तथा बच्चों को पोषक तत्वों के साथ साथ आयरन, आयोडीन, विटामिन ए तथा टीकाकरण कार्य से भी आच्छादित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि खानपान के साथ साथ गाॅव के बच्चों को सफाई तथा स्वच्छता की भी जानकारी दी जायें ताकि वे संतुलित आहार के साथ साथ कुपोषण से मुक्त हो सके। मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण मिशन योजना की सफलता के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा आॅगनवाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत बच्चों का टीकाकरण, कम वजन वाले बच्चों को चिकित्सासुविधा उपलब्ध कराना, ए.एन.एम0 द्वारा टीकाकरण कार्य एवं स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी देना है। पंचायत राज विभाग ग्राम प्रधानों के माध्यम से नुक्कड़ सभायें, नाटकों के माध्यम से पोषण सम्बन्धी जानकारी देना है। ग्राम्य विकास विभाग मनरेगा के अन्तर्गत जो मजदूर कार्य कर रहे है उनके बच्चों को चिन्हित कर आॅगनवाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत कराने तथा कम वजन वाले बच्चों के परिवार को रोजगार उपलब्ध कराने, शिक्षा विभाग द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े कायर्सक्रमों की जानकारी देना, पेयजल विभाग द्वारा दूषित जल से फैल रही बीमारियों के सम्बन्ध में जागरूक करना, ,खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पोषाहार की गुणवत्ता की जाॅच करने,खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा लाभार्थी को खाद्य सामगग्री उपलब्ध कराना, श्रम विभाग द्वारा ईट भटटों पर काम करने वाले बच्चे अथवा किशोरियों को चिन्हित कर विभागीय सुविधाये उपलब्ध कराकर बाल श्रम से मुक्त कराने तथा कृषि विभाग द्वारा उच्च पोषण वाली फसलों को उगाने के सम्बन्ध में प्रचार प्रसार कर जागरूकता कार्यक्रम चलाना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आपूर्ति अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी पूजा अग्निहोत्री ने किया।   

Read More

मथुरा। राजभाषा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दी कार्यान्वयन सम्बन्धित एक वार्षिक तैयार किया जाता है। जिसके अन्तर्गत हिन्दी पत्राचार टिप्पणी पुस्तकों की खरीद, कम्प्यूटरों का द्विभाषीय करण कवि सम्मेलन, हिन्दी सम्मेलन, गोष्ठियां, कार्यशाला, बैठकों व प्रतियोगिताओं जैसे मुददों पर लक्ष्य निर्धारित किये जाते हैं। इसी परिपेक्ष्य में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नराकास मथुरा ने 2013-14 के दौरान उत्र्कष्ट कार्य किया था। जिसके चलते प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक के कर कमलों से एस0 गांगुली अध्यक्ष नराकास व कार्यकारी निदेशक प्रभारी मथुरा रिफाइनरी को राजभाषा शील्ड व सचिव डा0 वागीश दत्त गौतम को प्रशस्ति पत्र दिया गया हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यालयीन कार्य एवं जनता के साथ पत्र व्यवहार में सरल हिन्दी का प्रयोग करें। सम्मेलन में नीता चैधरी, आईएएस सचिव राजभाषा विभाग ने कम्प्यूटरों पर यूनिकोड लोड करने व हिन्दी पत्रचार करने पर जोर दिया।  

Read More

मथुरा। नगर पालिका परिषद मथुरा की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने वार्ड नम्बर 31 के कच्ची सड़क शाहगंज में इन्टर लाॅकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्षा का वार्ड के सभासद धर्मेन्द्र चैधरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय नागरिकों ने माल्यार्पण के साथ जोरदार स्वागत किया। पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि काफी समय से जर्जर सडक के चलते आम नागरिकों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज इस समस्या का निदान हो गया हैं। नव निर्मित इण्टर लाॅकिग सड़क से आम नागरिकों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी। सभाासद धर्मेन्द्र चैधरी ने कहा कि पालिकाध्यक्षा द्वारा वार्ड 31 में जनता की समस्याओं को ध्यान में रखतें हुए सम्पूर्ण वार्ड में अनेकों विकास कार्य कराये गये हैं। वहीं पालिकाध्यक्षा ने कहा कि बिना किसी भेद भाव के नगर के सभी 45 वार्डो में सम्पूर्ण विकास कराना उनकी प्राथमिकता में है इसी के तहत नगर में विकास कार्यो की श्रंखला में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है यह विकास का पाहिया निरन्तर जारी रहेगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी केपी सिंह, सहायक अभियन्ता उदयराज यादव, अवर अभियन्ता विजय गोयल, भाजपा नेता घनश्याम गौतम, सभासद अशोक वर्मा, अनिल वर्मा, सुनील अग्रवाल, नन्द किशोर, पप्पन, आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में एक चीते के घुसने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि ग्रामीणों ने अभी इस चीते को नहीं देखा है लेकिन पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद सीआईएसएफ और बीएसएफ पूरे क्षेत्र में काॅम्बिंग कर रही है। लोगों में दहशत बरकरार है। बताया जाता है कि किसी सीसी टीवी कैमरे में यह चित्र कैद हुआ है लेकिन प्रत्यक्ष रूप से यह हिंसक जानवर अभी लोगों के सामने नहीं आया है।  मिली जानकारी के अनुसार सीसी टीवी से जानकारी लगी कि कोई चीता नमा पशु रिफाइनरी के गेट नम्बर 9 के बराबर स्थित ‘बामर लाॅरी कम्पनी जो गेट नम्बर 9 से आगे है और काफी समय से बंद पड़ी है। उसी क्षेत्र में इस हिंसक पशु के होने की जानकारी पैरा फोर्स को लगी है। उसके बाद अभियान चलाकर चीते का तलाशा जा रहा है। उसके पैरों के निशान और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए चप्पा चप्पा छाना जा रहा है। इस खबर के बाद वन विभाग भी सक्रिय हुआ है और विभाग के लोग संभावित क्षेत्रों में तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक इसकी मौजूदगी की कोई जानकारी हासिल नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों में चर्चा थी की पास में रेल की पटरी होने और वहां से माल गाडि़यों के गुजरते यह भी संभावना है कि कहीं किसी खुले डिब्बे में तो वह बैठकर आ गया हो। क्षेत्रा में इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं है।

Read More

मथुरा। रोडवेज डिपार्टमेन्ट की कई बसे वर्षो से विभागीय लोगों की मिली भगत के चलते फर्जी टिकट व डग्गेमारी का हिस्सा बनी है। मथुरा से अलीगढ़ रूट पर यात्रियों को सफर तय कराने वाली ये बसें पूरी तरह से विभागीय अधिकारियों की कृपा पात्र है। 9306, 9938, 3745 आदि नम्बरों से संचालित इन बसों में रोजाना सैकड़ों यात्री यात्रा कराते है। ऐसा नहीं कि इन यात्रियों को टिकट उपलब्ध नहीं होती है लेकिन इन टिकिटों का कोई रिकार्ड विभाग के पास नहीं होता। वहीं कई बसें वर्कशाॅप में एण्ट्री दिखाने के बाद रूटचार्ज में दौड़ाई जाती है। इन बसों से मिलने वाली आमदनी अधिकारियों के ऊपरी खर्चो से इस्तेमाल की जाती है। राया रूट पर कभी कभार चैकिंग करते टीएस इन बस संचालकों को चैक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। वहीं यह खेल दूसरे मंडलों में भी संचालित है। वर्षो से ऊपरी आमनंदनी का जरिया बनी इन सरकारी गाडि़यों द्वारा कमाया जाने वाला धन आगरा मंडल से लेकर लखनऊ तक भी भेजा जाता है। इस व्यवस्था के चलते यहां चल रहे इस गोरख धंधे पर कोई जिम्मेदार अधिकारी लगाम कसने की स्थिति में नहीं है। वहीं पूर्व में अखबारों में छपी खबरों के आधार पर इनमें से कुछ बसे गोवर्धन रूप पर भी पकड़ी गई। कार्यवाही के बाद पुनः यही गोरखधंधा पुनः शुरू कर दिया गया। विभाग से जुड़े सूत्र बताते है कि इन बसों को विभागीय एआरएम व डीआरएम का संरक्षण पूरी तरह प्राप्त है। सूत्र ये भी बताते है कि दर्जनभर गाडि़यों को मथुरा में तैनात एआरएम के इशारे पर ही चलवाया जा रहा है। रोजमर्रा में हजारों की आमनदनी का बंदर बांट विभागीय अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है। रोडवेज डिपार्टमेंट को घाटे का सौदा साबित हो रहे ये अधिकारी अपनी पहुंच व काली कमाई के चलते मेहमानबाजी कर निजी सम्पत्ति की तरह इस्तेमाल कर रहे है। जिससे खबर के असर के रूप में कुछ विभागीय कार्यवाही करते हुए गोवर्धन रूट पर फर्जी बस पकड़ी गई थी। बाद में वहीं सिलसिला पुनः पूरी तरह जारी किया जा रहा है। 

Read More