मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के राया मथुरा नौहझील मार्ग पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससें बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नौहझील राया मार्ग स्थित मीरपुर पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार युवक धर्मेन्द्र निवासी मांट राजा मांट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसका साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
Read More




