मथुरा

मथुरा। उप कृषि निदेशक राकेश बाबू ने अवगत कराया है, कि उ0प्र0 शासन एंव जिलाधिकारी निर्देशानुसार जनपद के कृषकों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु प्रत्येक माह की भांति इस माह भी कल दिनांक 19 नवम्बर 2014 दिन बुधवार को किसान दिवस का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से विकास खण्ड मथुरा के सभागार में किया जायेगा। जनपद के समस्त सम्मानित कृषक भाईयों एंव सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों अनुरोध किया है कि कल दिनांक 19 नवम्बर 2014 को प्रातः 10ः00 बजे विकास खण्ड मथुरा के सभागार में आयोजित किसान दिवस में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।  

Read More

मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 अरूण कुमार दुबे ने सभी माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यो को अवगत कराया है कि शासन के आदेशानुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रारंभ होने के समय में परिवर्तित किया जाना है। इसी क्रम में अगस्त से मार्च तक 5 घंटें 20 मिनट और गर्मियों में विद्यालय प्रातः काल का होता है जिसमें 4 घंटें 35 मिनट शिक्षण कार्य कराया जायेगा। अगर किसी संस्थान में शिक्षण कार्य 10 बजे प्रारंभ होता है। 1 अप्रेल से 30 सितम्बर तक प्रातः 7ः.30 बजे से 12ः30 बजे तक तथा 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 8ः50 बजे से अपरान्ह 2ः50 तक शिक्षण कार्य का समय रहेगा।

Read More

मथुरा। कृष्णापुरी स्थित ब्लैकस्टोन गल्र्स इंटर कालेज में बाल दिवस पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें अभिभावकों, प्रधानाचार्यो, अध्यापिकाओं उपस्थित अन्य अतिथियों का छात्र छात्राओं ने मन मोह कर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम के इस मौके पर हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त विजेता डौली चैधरी, गुलशन, मीनाक्षी, रजत पदक विजेता मन्तसा, निकिता एवं कास्य पदक विजेता राखी एवं भारती माहौर को सम्मानित किया गया। विजेता बालिकाओं को प्रधानाचार्य रश्मि सिंह ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की मनोकामना की। तत्पश्चात अवगत कराया आज के युग में बालिकाओं को क्रीड़ा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता हेतु अथक प्रयास किये जा रहे हैं। प्रतिभावान बालिका खिलाड़ी चंचल, प्रियंका, शिवानी, लक्ष्मी, शिवांगी, रूचि, नेहा, सरिता, मन्तसा, गुलशन आदि प्रधानाचार्य रश्मि सिंह द्वारा कराटे की ड्रेस बांटी गई। स्पोर्टस मार्शल आर्टस एकेडमी के तकनीकी निदेशक अरूण कुमार सिंह आर्य, सचिव वेद प्रकाश पांडे ने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हेतु तकनीकी की जानकारी दी। कराटे कोच सिद्धू कुरैशी ने जाबांज करतब करने के तकनीकियों की जानकारी दी। कार्यकालीन शारीरिक शिक्षक रजनी सिंह सहायक महिला कोच संध्या चटर्जी ने नारी सशक्तीकरण की महत्वपूर्ण व्याख्या की एवं नारी की श्रेष्ठता का व्याख्यान किया और कहा नारी शक्ति महाशक्ति है। इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिका तबस्सुम सहित स्टाफ एवं कर्मचारी भी शामिल थे।

Read More

मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में अनियमितताएं रुकने का नाम नहीं हो रहा है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की डायट हजम करने का एक नया तरीका इजात किया है। अस्पताल में होने वाले एक्सरे के मरीजों को पहले भर्ती होना पड़ेगा इसके बाद उनके एक्सरे होंगे। प्रतिदिन ऐसे एक दर्जन से अधिक मामले जिला अस्पताल में आते है जिन्हें विभिन्न वार्डों में भर्ती दर्शाकर उनकी डायट हजम कर ली जाती है। सूत्र तो यह भी बताते है कि मरीजों को मिलने वाले भोजन की भी गुणवत्ता सही नहीं है जबकि शासन से मरीजों की डायट के लिए सौ रुपये प्रति डायट के लिए दिया जाता बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि बीपीएल कार्ड धारकों को भी जिला चिकित्सालय में मुफ्त इलाज की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। बीपीएल कार्ड धारकों से भी आॅपरेशन के नाम पर सरकारी फीस वसूली जा रही है। जिससे बीपीएल कार्ड धारक परेशान है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब असहाय लोगों को के लिए चिकित्सा सुविधा मुफ्त होने के निर्देश दिये है लेकिन इसके बाद भी जिला अस्पताल में गरीब लोगों को चिकित्सा का लाभ नहीं मिल पाता। जब कोई अधिकारी यदि स्वास्थ्य सचिव एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल के निरीक्षण के लिए आते है तो मरीजों को सख्त निर्देश दे दिये जाते है कि वे उनसे कुछ ना बोले। यही वजह है कि मरीजों को सुविधा न होने के बाद भी वे निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों से यह कह देते है कि हमें सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि अस्पताल में मरीजों को सही मायने में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

Read More

मथुरा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने अवगत कराया है, कि जनपद मथुरा से संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों क्रमशः मथुरा, गोवर्धन, व नन्दगाॅव के कामर में संचालित विभिन्न व्यवयायों ट्रेडस में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश किये जाने हेतु इच्छुक एंव अर्हकारी शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से दिनांक 19 नवम्बर 2014 तक आवदेन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थी अपना प्रवेश अन्तिम तिथि दिनांक 20 नवम्बर 2014 तक लेना सुनिश्चित करें, अन्तिम तिथि के पश्चात प्रवेश पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा।

Read More

मथुरा। जनपद में पदोन्नति प्रक्रिया में बरती जा रही ढिलाई पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोष जताया है तथा बीएसए मथुरा से शीघ्र ही पदोन्नति किए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मथुरा को भी अवगत कराया है। मांग करने वालों में मंडल उपाध्यक्ष सुजीत वर्मा, मंत्री जगदीश पाठक, जिलाध्यक्ष रविन्द्र चैधरी, महामंत्री बलवीर सिंह, विजयवीर सिंह, शरद चैधरी, शशिकांत शर्मा, गुलाब सिंह, मनोज शर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हजारीलाल, नंदकिशोर गुधैनियां, अजीत वर्मा आदि प्रमुख हैं।

Read More

मथुरा। जेसीआई मथुरा ग्रेटर ने बाल दिवस अनाथ व असहाय बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। कार्यक्रम के शुभारंभ में शशिभानु गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा सचिव कुलदीप द्वारा सभी सदस्यों का पटका उड़ाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर अनेक खेल खेलें तथा बच्चों को भोजन कराया व विभिन्न प्रकार के वस्त्र और खाद्य सामग्री प्रदान किये गये। कार्यक्रम में रेट्सविंग चेयरपर्सन नीलम अग्रवाल, सचिव पायल गुप्ता, रिचा गर्ग, सरिता खंडेलवाल, आभा अग्रवाल, दीपा गर्ग, ममता जिंदल, गंुजन अग्रवाल, आशु गर्ग, सुशील गर्ग, प्रहलाद खंडेलवाल, रवि अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अतुल कृष्ण अग्रवाल, शशिकांत जिंदल, संदीप अग्रवाल, उमेशचंद्र अग्रवाल, पराग गुप्ता, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद थे। धन्यवाद सचिव मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।

Read More

जिस गौ माता के नाम पर ये संस्थाऐं करोडों रूपये का चन्दा इकट्टा कर रहे है। आज वही गो माता पूरे ब्रज क्षेत्र में दर दर की ठोकरें खाने को विवश नजर आ रही है। गायों को चारे की बजाए पोलीथीन, कचरे के ढेर के सहारे अपना जीवन व्यतीत करना पड रहा है। ये स्वंय सेवी संस्थाऐं न जाने कोन सा पाठ गौ भक्तों को पढाते जो कि अपनी सुद बुद खोकर लाखों करोडों रूपये की धन राशि दान के रूप में इन संस्थाओं के लिए दे देते है। लेकिन ये स्वयं सेवी संस्थाऐं इस पैसे का उपयोग अपने निजी स्वार्थाे में करते नजर आते है। अगर ये स्वयं सेवी संस्थाऐं इस पैसे का पूर्ण रूप से गाय के हित में खर्च करें तो श्रीकृष्ण की नगरी में गाय की इतनी दर्दशा न हो कि उसे अपने पेट को भरने के लिऐ कूडे कचडे के ठेर पर भोजन खाना पडे। इन दान वीरों को तो इस बात से भी कोई फर्क नही पडता है कि उनका पैसा गाय के हित में भी लग रहा है या नही। ये कौन सा धर्म है कि सिर्फ धन राशि देने से ही पापों से मुक्ति मिल जाती है। चाहे उस पैसा का ये निजी संस्थाऐं अपने निजी स्वार्थ के लिऐ खर्च कर रही हो। जबकि धर्म गुरूओं की माने तों अपने हाथों से किया गया दान ही सर्वाेपरि होता है। जब ब्रज में इतनी गौशालाऐं होने के बाद भी हमारे ब्रज की गायें कूडे के ढेर पर भोजन कर अपना जीवन व्यतीत करती है तो ये दान भी किस काम का है।

Read More

कलैक्ट्रेट में नकल विहीन परीक्षा को जिला प्रशासन के साथ बैठक करते प्रमुख सचिव उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा डा0 सूर्य प्रताप सिंह एवं अन्य मथुरा। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा एवं लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव डा0 सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलैक्टेªट सभाकक्ष में जनपद के माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों के साथ नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार सम्बन्धी एक बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य से नकल विहीन बोर्ड परीक्षा करवाने में आने वाली समस्याओं और उनसे सम्बन्धित सुझाव माॅगे। जिस पर प्रधानाचार्यों ने बोर्ड की परीक्षाओं में आने वाली समस्याओ से अवगत कराते हुए बताया कि विद्यालयों में अध्यापकों की कमी की वजह से पठन पाठन के कार्य में कमी, नकल माफियाओं के चंगुल में फसा विद्यालय प्रशासन, बोर्ड परीक्षाओं के समय पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल का उपलब्ध न होना, परीक्षा केन्द्र निर्धारण में पारदर्शिता की कमी, गल्र्स काॅलेज की प्रधानाचार्यों द्वारा बताया गया कि गल्र्स काॅलेज में छात्रों का सेन्टर पड़ने से महिला शिक्षिकाओं द्वारा तलाशी लेने में काफी परेशानी आती है।  उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिये गये सुझावों पर गम्भीरता से विचार कर नियमों में आमूल चूल परिवर्तन किया जायेगा जिससे की शिक्षा के स्तर को मानक तक पहुॅचाया जा सके तथा नकलविहीन बोर्ड परीक्षा  शांति पूर्वक हो सके। उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षकों का पहचान पत्र अब इलाहाबाद बोर्ड से ही प्रिन्ट होकर आयेग और परीक्षा से एक दिन पहले ही सभी कक्ष निरीक्षक अपने-अपने केन्द्रों पर पहुॅच जायें। काॅपी बदलने की बात पर उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक काॅपी पर बोर्ड द्वारा ही क्रम संख्या अंकित होकर आयेगी तथा विद्यालय का सेन्टर दूसरे विद्यालय में जायेगा तो उस विद्यालय के अध्यापक की ड्यूटी उस केन्द्र पर नहीं लगायी जायेगी। शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से विद्यालयों में रिक्त पदों को जल्द ही चयन बोर्ड द्वारा भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि किसी विद्यालय के बच्चे बार-बार मेरिट में आते है तो उस विद्यालय की जाॅच उच्च स्तर से करायी जायेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आश्वस्त किया कि हम नकलविहीन परीक्षा के लिये तहसील स्तर पर व्यवस्था करायेगे तथा समय-समय पर बैठकें होती रहेगी। अगर किसी भी प्रधानाचार्य के साथ किसी भी प्रकार की घटना होती है तो वह मुझसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकत कर अपनी बात कह सकता है। एस0पी0 क्राइम ने बोर्ड परीक्षा के समय पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा सभी जनपदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे।

Read More

आगरा से विजयी होकर लौटे प्रतिभागियों के साथ तकनीकी निदेशक अरूण कुमार सिंह आर्य, कोच सिद्द कुरैशी आदि    मथुरा। जनपद के खिलाडि़यों ने डा0 आर0एन0 साहब ग्लोबल स्कूल के तत्वाधान में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग पर पदक जीते। अण्डर 14 वर्ष छात्राओं ने 800 एवं 100 मी0 में कुं0 डौली चैधरी ने स्वर्ण पदक, 400 मी0 में गुलशन ने स्वर्ण पदक हासिल किया एवं 800 मी0 में मन्तसा ने रजत पदक हासिल किया। अण्डर 17 वर्ष छात्राओं में 800मी0 में मीनाक्षी ने स्वर्ण, निकिता ने रजत, भारती ने कांस्य पदक, 400 एवं 100 मी0 में सुचित्रा ने कांस्य पदक, राखी ने 400मी0 में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक जीतकर बालिकाओं ने अपनी दाबेदारी ठोंकी। वहीं अन्य कराटें खिलाडि़यों ने आगरा में मोहित सिंह, चेतन चैहान, योगेश ने अपने भार वर्ग में रजत पदक हासिल किये। खिलाडि़यों को पदक जीतनें पर कृष्णापुरी ब्लैक स्टोन गल्र्स इन्टर कालेज के परिसर में सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयुक्त रूप से स्पोर्टस मार्शल एकेडमी के पदाधिकारी उपस्थित रहें। विजयी छात्र छात्राओं की आगामी बाल दिवस के मौके पर संस्था प्रभारीगण व प्रधानाचार्य रश्मि सिंह द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर तकनीकी निदेशक अरूण कुमार सिंह आर्य, कोच सिद्द कुरैशी, सचिव वेद प्रकाश पांडेय, महिला कोच संध्या चटर्जी, एवं अन्य प्रतिभागी खिलाड़ी जिनमें फैजान, शिवम, गजेन्द्र, अरूण कुमार शर्मा, गोबिन्द सिंह, शिशुपाल सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह, रवि कुमार, भरत सिंह, दिनेश सिंह, कुशलपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, दीपक चैधरी, विपिन सिंह व बालिकाओं में अवलीन, रूचि, नेहा, सोनू, नीलम, गुलशन, भारती, शिवानी, निखिता, रितु मीनाक्षी आदि उपस्थित थी। सभी खेल संस्थानों ने जीत की शुभाकामनाएं देते हुए मंगल भविष्य की मनोकामना करते हुए क्रीड़ा में परचम लहराने का आशीर्वाद दिया। ------------------------------------------

Read More