मथुरा

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के कस्वा सुरीर में कर्ज में डूबें किसान ने पहलें पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी फिर स्वयं को फंासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होते ही कस्वें में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार आमीन पुत्र बुन्द्वा खाॅ निवासी जयपुर वाला कस्वा सुरीर अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहा था। लेकिन काम धन्धा ठीक नहीं होने के चलते आमीन धीरे धीरे कर्ज में डूब गया। जब वह कर्ज चुकाने में असमर्थ रहनें लगा तो कर्जदारों ने उस पर दवाव बनाना शुरू कर दिया। इसी से प्रीडि़त होकर आमीन ने विगत रात्रि पहलें अपनी पत्नी बहीदन की गला रेत कर हत्या की उसके बाद स्वयं ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी प्रातः काल होने पर कस्वें में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर क्षेत्राीय लोगों का हुजुम लग गया। सूचना पर आमीन के परिजन भी आ गये। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची गई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर फांसी पर लटके आमीन के शव को नीचें उतरवाया तथा दोनो के शवों को कब्जें में कर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना के सन्दर्भ में थाना प्रभारी ने बताया कि दम्पत्ति की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते दोनो ने योजना बनाकर आत्महत्या की हैं। पुलिस फिर भी मामलें की जाॅच कर रही हैं।

Read More

बाल दिवस के मौके पर राजकीय शिशुु सदन के बच्चों को दुलारते डीएम राजेश कुमार  मथुरा। आज बाल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने राजकीय बालगृह शिशु सदन में बच्चों को प्यार दुलार बाॅटा तथा गर्म वस्त्र भी शिशुओ को वितरण किये एवं उनके पालन पोषण के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य तथा चिकित्सीय परीक्षण हेतु डाक्टरर्स को सदन में बुलाने के आदेश भी दिये एवं एक शिशु की सर्जरी कराने के लिये भी कहा। इस अवसर पर बच्चों ने मनभावन नृत्य भी किया जिसे देखकर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी भावविभोर हो गये। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चे को गोद में उठाकर माॅ का प्यार भी दिया। जिलाधिकारी ने शिशु सदन के अधिकारी एवं कर्मचारियों से शिशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी न रहने को भी कहा।

Read More

चैमुहां। देवोत्थान एकादशी से गांव तरौली में प्रारम्भ हुआ स्वामी बाबा का लक्खी मेला कार्तिक पूर्णिमा को सम्पन्न हो गया। मेला के दौरान एक लाख से अधिक लोगों ने कुंड में स्नान कर स्वामी बाबा के दर्शन किए। आस पास के गांवों के लोगों ने घर ग्रहस्थी का सामान खरीदा। बड़ी संख्या में लोगों ने बड़े चरखों, नौटंकी, अन्य खेल तमाशों का आनन्द लिया। दंगल के आयोजन में यमुना रक्षक दल के रमेश सिंह सिसौदिया का विशेष सहयोग रहा।

Read More

गोवर्धन। कस्वा राधाकुण्ड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कैशियर ने फोन पर व्यस्त होने के कारण एक बैंक उपभोक्ता की नगदी जमा करने से इन्कार कर दिया और बाद में उपभोक्ता से पैसा लेकर काउन्टर पर रख दिया और उपभोक्ता को कैशियर ने बैक से बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया। मथुरा जिले की स्टेट बैंक की कस्वा राधाकुण्ड शाखा में आये दिन उपभोक्ता बैंक कर्मियों द्वारा जलील कर प्रताडित किये जाते है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया जहाॅ उपभोक्ता कमल शर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल पचैरी निवासी राधाकुण्ड का कस्वा राधाकुण्ड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कई साल पुराना खाता है। जिस खाते में कमल शर्मा सुबह करीव 10ः15 बजे पैसे जमा करने के लिये गया। जहाॅ कैश काउन्टर पर बैठे कैशियर फोन पर बाते करने मेें मशगूल थे वही उपभोक्ता कमल शर्मा ने कई बार कैशियर साहब से आग्रह किया बताया कि साहब मेरे खाते में 65500 रू0 जमा कर लीजिये लेकिन साहब पर फोन पर बात करने से फुर्सत नही मिली और कैशियर साहब एक हाथ से पैसे लेकर काउन्टर रख दिये और फोन पर बात करते कैस काउन्टर छोडकर दूसरे काउन्टर की तरफ चल दिये तो उपभोक्ता ने कैशियर से कहा कि साहब काउन्टर से पैसा उठा कर कोई ले जाता तो आप मुझसे कहते इतना कहने में ही कैशियर भडक उठा और उपभोक्ता कमल शर्मा से अभद्र व्यवहार कर बैंक से बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया। जिस घटना की शिकायत पीडित उपभोक्ता ने स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक राधाकुण्ड से लिखित रूप में की है।  

Read More

अ0भा0 संगीत प्रतियोगिता में विजय श्री प्राप्त कर लौटे सभी कलाकार विजयी प्रतिभागियों के साथ संगीत महाविद्यालय के प्रशिक्षक आदि मथुरा।  प्रख्यात् संस्था डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने आगरा के माथुर वैश्य सभागार में आयोजित द्विदिवसीय अखिल भारतीय विष्णु दिगम्बर संगीत प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं व वर्गों में विजय प्राप्त की है। देश के दर्जनभर प्रदेशों से आये लगभग 250 प्रतिभागी कलाकारों ने दो दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। कङी प्रतिस्पद्र्धा के बावजूद डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय की छात्रा कु0 भारती नागर ने युवा वर्ग भजन गायन में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर व प्रदेश का नाम रोशन किया। अन्य विजयी प्रतिभागियों में ज्येष्ठ वर्ग भजन गायन में स्नेहलता सारस्वत ने द्वितीय एवं कृष्णवीर जुरैल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर भजन गायन विधा पर जीत हासिल की। बाल वर्ग तबला वादन में छात्र पीयूष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र जयप्रकाश के निर्देशन में गाये समूह गान की एसआरबीएस स्कूल बाजना (नौहझील) की टीम ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर मथुरा का परचम फहराया। सर्वाधिक खुशी इस बात की रही कि जितने भी कलाकार इस संस्था के गये, कोई खाली हाथ नहीं लौटा। सभी विजेताओं को डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण, आलोक अग्रवाल सहित सभी गुरुजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया। उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य संगीतज्ञ आशीष कुमार अग्रवाल ने दी।  

Read More

बच्चों के प्रिय ’ चाचा नेहरू ’ पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन ’ बाल दिवस ’ के उपलक्ष्य में गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती में रंगारंग बाल मेला आयोजित किया जा रहा है। बाल मेला की अधिकांश व्यवस्थाएँ छात्र - छात्राओं द्वारा ही की जा रही हैं। मेले में कला-हस्त शिल्प प्रदर्शनी , खान-पान के स्टाॅल , काव्य - पाठ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन किया गया है। इस अवसर पर ’ फूल खिलेगा बागों में जब तक गुलाब का प्यारा - तब तक जिन्दा है धरती पर चाचा नाम तुम्हारा ’ समूह गान भी प्रस्तुत किया जायेगा जो तत्कालीन प्रधान मंत्री इन्दिरा गाँधी के निवास पर प्रस्तुत किया गया था और उन्होंने प्रसन्न होकर बच्चों को पुरस्कृत किया था। एक अन्य कार्यक्रम गोल - मटोल छात्र - छात्राएँ ’ गोल मटोल देश का राजा ’ नामक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। छात्र - छात्रा इस अवसर पर नवरत्न चाट , भेलपूरी , फ्रूटी जूस , गोल गप्पे, साँभर बड़ा , राज कचैडी , इडली आदि स्वादिष्ट व्यंजन खायेंगे भी- खिलायेंगे भी। इनके अतिरिक्त मनोरंजक खेलों के स्टाॅल भी होंगे। ज्ञान दीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया , शैक्षिक निदेशक के.जी. माहेश्वरी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने बाल मेले में विद्यालय के अभिभावक गण तथा अतिथियों को आमंत्रित किया है।  

Read More

गोवर्धन स्थित सीताराम धर्मशाला में नेत्र चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक गोवर्धन। जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित सीताराम धर्मशाला में श्रीनाथ धर्मार्थ सोसायटी फरीदाबाद एवं कल्यांण करोति मथुरा द्वारा चलाये जा रहे नेत्र चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन बुधवार को 350 मरीजों ने परीक्षण कराया। जांच के उपरांत 120 मरीज ऑपरेशन के लिए भर्ती हुए। कल्यांण करोति के महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर में ग्रामीण मरीजों को दूर से आने की परेशानी को देखते हुए गुरूवार को प्रातः 9 बजे ग्राम महरौली में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए गाड़ी से श्रीजी बाबा अस्पताल मथुरा भिजवाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सीताराम धर्मशाला में अनवरत रूप से चिकित्सकों की टीम नेत्र जांच करने में जुटी है। दो दिन में करीब 900 मरीज निशुल्क चिकित्सा का लाभ ले चुके हैं, जिनमें से 382 मरीज ऑपरेशन का लाभ ले चुके हैं। इस मौके पर अध्यक्ष जगदीश लाल भाटिया, महासचिव सुनील कुमार शर्मा, डॉ0 प्रियंका शर्मा, डॉ0 योगेश अग्रवाल, गुलशन भाटिया, संयोजक पूरन कौशिक, एमपी सिंह, तेजपाल यादव, सियाराम शर्मा, गिरधारी सेठी, ब्रह्म दत्त शर्मा, दीपक शर्मा आदि थे।

Read More

67वें निरंकारी संत समागम के लिए सेवादल रैली को बच्चों के साथ निकालते किशोर स्वर्ण मथुरा। विगत रविवार को हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित ‘सेवादल रैली’ में सेवादल शिक्षक मोहन सिंह ने 67वें निरंकारी संत समागम हेतु सेवादल सदस्यों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर से शुरू हो रहे संत समागम पर मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी प्रदर्शनी होगी, जिसका विश्वभर से आने वाले 15 लाख से भी अधिक श्रद्धालु अवलोकन करेंगे। सेवादल शिक्षक ने कहा कि प्रदर्शनी में ब्रज के सेवादार भक्त छः दिन लगातार व्यवस्था संभालने में अपनी निस्वार्थ सेवाएं अर्पित करेंगे। इसके लिए सेवादल की एक बस 13 नवम्बर को दिल्ली जाएगी जबकि जनपद के लगभग तीन हजार भक्त 14 नवम्बर को रेल एवं बस तथा निजी वाहनों द्वारा दिल्ली जाएंगी। मीडिया प्रभारी किशोर ‘स्वर्ण’ ने बताया कि विश्वभर में होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों से बड़ा निरंकारी संत समागम है जिसमें भारी संख्या होने के बावजूद कोई धक्का मुक्की और उत्तेजना व तनाव नहीं होता, क्योंकि निरंकारी सेवादल संत समागम की साज सज्जा, रख रखाव तथा निर्माण कार्य अपने हाथों से करते हुए स्वयं ही हर व्यवस्था की कमान संभालते हैं। टैªफिक हो या भीड़ कन्ट्रोल अथवा सफाई, हर जगह भक्त स्वयं नियंत्रित अनुशासन प्रस्तुत करते है जो निरंकारी संत समागम की खूबी है। संत जगन्नाथ अरोरा तथा जिला संयोजक हरविन्द कुमार, संत समागम में चलने हेतु उत्साह बढ़ाया। सेवादल संचालक केसी मलिक, शिक्षक मोहन सिंह, सहायक शिक्षक अशोक दयालु व योगेश कुमार, संचालिका लक्ष्मी निरंकारी, भगत कैलाश चन्द्र तथा किशोर ‘स्वर्ण’ ने समागम हेतु प्रशिक्षण दिया। अंकल चलों दिल्ली अंकल! एक बार निरंकारी संत समागम में चलकर तो देखो आत्मिक आनंद मिलेगा और मनकी भटकन दूर होगी, प्लीज अंकल आप दिल्ली जरूर चलना यह आमंत्रण हाइवे निरंकारी भवन के बाहर बच्चों ने गुजरते राहगीरों को दिया किशोर ‘स्वर्ण’ के नेतृत्व में सभी को समागम को न्यौता दिया गया।  

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गोकुल वैराज क्षेत्र में किसानों की जमीन के मुआवजें की माॅग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतल दहन किया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डा0 मुकेश आर्य बन्धु के नेतृत्व में केआर डिग्री कालेज के चैराहा पर पहुंचें और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अखिलेश यादव का प्रतिकात्मक पूतलें का फंूका। इस अवसर पर मोर्चे के जिलाध्यक्ष डा0 मुकेश आर्य बन्धु ने कहा कि मथुरा का प्रशासन गरीब किसानों को मुआवजें देने के बजाय उनका उत्पीड़न कर रहा हैं। किसानों द्वारा आवाज बुलन्द करने पर उन पर लाठिया बर्सायी जा रही है तथा उन्हें विभिन्न धाराओं में जेल भेजा जा रहा हैं। जिलाध्यक्ष ने माॅग की है कि किसानों को उनकी जमीन का वर्तमान मूल्य पर मुआवजा तुरन्त दिया जाये और निर्दोष किसानों को रिहा किया जाये। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर किसानों की गिरफ्तारी का दौर जारी रहा तो मोर्चे के कार्यकर्ता इसके खिलाफ आन्दोलन करेगे। पुतला दहन करने वालों में नानक चन्द्र पखावजी, विजय मिस्त्री, मानू, सन्तोष वाल्मीकि, शंकरलाल, संजय धीगर, विक्रम वाल्मीकि, राजेश शास्त्री, देवीदास पाथरे, शैलेष चैहान, छोटू, राहुल, शंकर माहौर, तोताराम, राकेश माहौर, मोहित माहौर आदि थे।

Read More

मथुरा। गोकुल बैराज डूब क्षेत्र के किसानों की मुआवजें की माॅग के समर्थन में युवक कांग्रेंस ने पश्चिमी उ0प्र0 के अध्यक्ष अमानउल्ला खाॅ व मथुरा वृन्दावन विधान सभा के अध्यक्ष यतीन्द्र मुकदम के नेतृत्व में एक पदयात्रा निकाल कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। युवक काग्रेंस कार्यकर्ता पदयात्रा के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचें और जिला प्रशासन को एक ज्ञापन देकर किसानों को मुआवजा व गिरफ्तार किये गये किसानों को रिहा किये जाने की माॅग की। इस अवसर पर पश्चिम उ0प्र0 के अध्यक्ष अमातुल्ला खाॅ व राष्टीय सचिव सीताराम लामा ने कहा कि गोकुल बैराज के डूब क्षेत्र में जिन किसान भाईयों की जमीन अधिग्रहण की गई उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिलना दुख की बात हैं। इसी पीड़ा को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने फायदें के तहत किसानों को भड़काकर जनपद में अशान्ति का माहौल बना रही हैं। भाजपा हमेशा साम्प्रदायिक दंगें कराकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगाड़नें की कोशिश करती रही इसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को उकसाकर गन्दा खेल खेला हैं। भाजपा की कार्यशैली के चलते किसानों को मुआवजें की जगह लाठिया और उत्पीड़न झेलना पड़ा हैं। नेताद्वय ने किसानों की माॅगों को जायज बताते हुए प्रदेश सरकार से शीघ्र मुआवजें देने और गिरफ्तार किये किसानों को रिहा किये जाने की माॅग की। विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि किसानों को भाजपा के बहकावें में नहीं आना चाहिए किसानों की माॅगों को लेकर शासन स्तर से वह पूरा प्रयास कर रहें है। उन्होने कहा कि वह शीघ्र ही घटना की जाॅच कराये जाने का मुद्दा उठायेगे। राष्ट्रीय सचिव मनीष ठाकुर व गनेश जाटव ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिये जाने की माॅग की। विधान सभा अघ्यक्ष यतीन्द्र मुकदम ने कहा कि अगर किसानों को उनका हक नहीं मिला और निर्दोष किसानों की रिहाई नहीं हुई तथा अन्य निर्दोष किसानों को फंसाया गया तो पश्चिम प्रदेश में युवक कांग्रेंस आन्दोलन छेड़ेगी। ज्ञापन देने वालों में काग्रेंस जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा लोकसभा अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, कृष्णवीर चैधरी, मुकेश धनगर, अशोक सिंह, श्रवण अहमद, डा0 आशुतोष भारद्वाज, सभासद नेता दीपक वर्मा, बिहारीलाल, सन्तोष पाठक, नेत्रपाल प्रजापति, रवि यादव, प्रवीण ठाकुर, यथार्थ यादव, राजू फारूखी, रिकू चैधरी, उमेश भारद्वाज, निमाई पंडित, दीपक करोतिया, रिहान कुरैशी, राजेश वाल्मीकि, विपुल पाठक, प्रिन्स यादव, राहुल चतुर्वेदी, निशान्त खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल, शोभित गोस्वामी, वीरीसिंह ठाकुर, अमित शर्मा, प्रदीप गौतम, रिषी गौतम, कुलदीप गौतम, सचिन चतुर्वेदी आदि थे।

Read More