मथुरा

विश्वविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटे छात्रों को सम्मानित करते काॅलेज के निदेशक एन0के0 शर्मा एवं अन्य गोवर्धन। डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आगरा मंडल स्तर पर अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता 2014-15 में सभी सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय के 6 छात्रों ने अलग अलग वजन की कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें 74 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 57 किलोग्राम में भाग लिया। 74 किलोग्राम में कन्हैया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल के लिए चयनित हुआ। जो कि कुरूक्षेत्र में आयोजित होगी एवं विश्वविद्यालय द्वारा मेडल प्रदान किया। 70 किलोग्राम व 61 किलोाग्राम को काॅस्टयूम प्रदान कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार विश्वविद्यालय में श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय का विशिष्ट स्थान रहा। महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक नन्द किशोर शर्मा एवं सचिव श्रीमती मधु शर्मा ने छात्रो को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के खेल विभाग अधिकारी दिलीप कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल शर्मा, श्रीमती पवन शर्मा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़, कल्पेश शर्मा आदि उपस्थित थे।    

Read More

गोवर्धन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम बसोंती में सामुहिक सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम बसोंती में एकजुट होकर संपूर्ण गली के खरंजों पर फैली गंदगी नालियों में जमीं सिल्ट की सफाई की। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमल सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो स्वच्छता अभियान चलाया है वह देश हित में है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जुडऩा होगा। इस मौके पर महेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधान रमेश चंद, ठा. लच्छो सिंह, लाल सिंह, महीपाल, सियाराम, मानचंद, भीमसेन, ठा0 हुक्का सिंह आदि थे।  

Read More

मथुरा। उप जिलाधिकारी सदर मथुरा ने अवगत कराया है कि तहसील सदर जनपद मथुरा के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिये पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 28 नवम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। निम्नलिखित ग्रामों के तालाबों अवशेष तालाबों का पट्टा नीलामी के आधार पर किया जायेगा जिनका विवरण निम्नप्रकार है। ग्राम सभा बसौती, जैंत, माधुरीकुण्ड, मगोर्रा, फोडर, आन्योर, नेनूपट्टी, पाडल, भदाया, बाद, चोकीपुरा, गाॅठौली, भदाल इच्छा, मुखराई, पेंठा, बढौता, दौलतपुर फरह, गनेसरा, दतिया, अडींग, पलसों, जमानपुर मीरपुर, राल, न0 मौरा, करनपुर, धगांव, रसूलपुर शिविर का स्थल तहसील सदर, शिविर का दिनांक 28 नवम्बर 2014 है। वहीं तहसील सदर जनपद मथुरा के अन्तर्गत एक पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 29 नवम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। निम्नलिखित ग्रामों के तालाबों अवशेष तालाबों का पट्टा नीलामी के आधार पर किया जायेगा जिनका विवरण निम्नप्रकार है। ग्राम सभा बंशै, कचनऊ, झरौठा, गडसौली, महावनबांगर, पचावर, जुगसना, पडरारी, भेंसारा, न0 हरी, इटौली, बल्टीगढी, इस्लामपुर, मनोहरपुर, इब्राहीमपुर, सैदपुर, अवैरनी, ब्योैंही, हथौडा, लोहवन, जगतिया, बिरौना, ततरौता, छिबरऊ, सौंखखेडा, बंदी। शिविर का स्थल तहसील महावन मथुरा शिविर का दिनांक 29 नवम्बर 2014 है। उप जिलाधिकारी महावन ने अवगत कराया है कि तहसील सदर जनपद मथुरा के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिये पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 29 नवम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। निम्नलिखित ग्रामों के तालाबों या अवशेष तालाबों का पट्टा नीलामी के आधार पर किया जायेगा जिनका विवरण निम्नप्रकार है। ग्राम सभा बंशै, कचनऊ, झरौठा, गडसौली, महावनबांगर, पचावर, जुगसना, पडरारी, भेंसारा, न0 हरी, इटौली, बल्टीगढी, इस्लामपुर, मनोहरपुर, इब्राहीमपुर, सैदपुर, अवैरनी, ब्योैंही, हथौडा, लोहवन, जगतिया, बिरौना, ततरौता, छिबरऊ, सौंख खेडा, बंदी। शिविर का स्थल तहसील महावन मथुरा शिविर का दिनांक 29 नवम्बर 2014 है।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशानुसार कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के उदद्ेश्य से नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह तथा पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा नगर के विभिन्न अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों का आकस्मिकं सघन निरीक्षण किया गया।  नगर मजिस्टेªट हेम सिंह द्वारा नगर के लाइफ लाइन हाॅस्पीटल, नरूला नर्सिंग होम, जे0डी0 लाइफ गार्ड हाॅस्पीटल, सौम्या हाॅस्पीटल तथा प्रभाकर हाॅस्पीटल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कमियों के सम्बन्ध में संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि कमियों को समय रहते पूर्ण करके स्वास्थ्य विभाग को अवगत करायें अवैध रूप से लिंग परीक्षण न किया जायें। क्योंकि लिंगानुपात में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन तथा जिलाधिकारी द्वारा कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये रणनीति तैयार की गयी है इसी के तहत अब आकस्मिक रूप से लगातार छापेमार कार्यवाही की जाती रहेगी।  नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह ने संचालकों को चेतावनी देते हुए अवगत कराया है कि यदि किसी अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर पर लिंग परीक्षण होता हुआ पाया गया तो इसके लिये संचालक स्वयं जिम्मेदार होगा और इसमें कड़ी सजा का प्राविधान है। उन्होंने संचालकों से कहा है कि शाासन द्वारा निर्धारित बोर्डों को नर्सिंग होमों के बाहर की साइड में इस तरह लगावें कि वे आमजन को दिखायी देते रहें। अल्ट्रासाउन्ड कराने के लिये जो भी मरीज सेन्टर पर आता है उसके लिये निर्धारित फार्म भरकर उसकी एन्ट्री रजिस्टर में दर्ज कर मरीज का पूरा पता मोबाइल नम्बर एवं कारणों सहित अंकित करें। ताकि आवश्यकता पड़ने पर अल्ट्रासाउन्ड कराने वाले मरीज से जिला प्रशासन अथवा स्वास्थ्य विभाग सीधा संवाद स्थापित कर सके। इस अवसर पर आई0एम0ए0 के अध्यक्ष डा0 गुलशन कुमार, डा0 देवेन्द्र अग्र्रवाल, डा0 अशोक भारती, चै0 रामवीर सिंह एवं शम्भूदयाल आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। थाना फरह के कस्वा में नामजदों ने एक व्यक्ति को फंासी पर लटका कर हत्या करने का प्रयास करने की रिपोर्ट पीडि़त ने पुलिस में दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार योगेश कुमार पुत्र विशम्भर निवासी मांट थाना मांट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भूपसिंह पुत्र साधूलाल निवासी उचागाॅव राजनगर लोहा मंडी आगरा ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके गलें में साफी से फंदा बनाकर गला घोटकर हीत्या करने का प्रयास करना तथा सरिया से हमला कर जान से मारने की ध्मकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  

Read More

ग्राम राम नगरिया से सशस्त्र बदमाशों ने कल लूटा था धान भरा कैंटर माल सहित अवैध असलाह भी बरामद, पहलें भी कई घटनाओं को दे चुके है अन्जाम, बदमाशों पर गैगस्टर की होगी कार्यवाही मथुरा। जनपद में बढ़ती लूट की घटनाओं और विगत दिवस धान से लदें कैंटर को अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट लिये जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संघन अभियान चलाकर लूटें गये कैंटर को माल सहित कब्जें में लेकर घटना को अन्जाम देने वाले पाॅच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को जहाॅ पुरस्कृत करने की घोषणा की है वहीं पकड़ें गये बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्यवाही किये जाने की बात कहीं हैं। इस सम्बन्ध में पुलिस लाइन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि 18 नवम्बर की रात्रि स्कार्पियो संख्या यूपी 81 ए ई 0494 में सवार आधा दर्जन अज्ञात बदमाश सुधाकर यादव पुत्र ऐवरन सिंह निवासी ग्राम बरसामई थाना हसायन हाथरस से अज्ञात बदमाश थाना बलदेव के ग्राहमण घाट रोड ग्राम राम नगरिया के पास से असलाह के बल पर कैटर संख्या यूपी 81 ए एफ 6764 को ओवरटेक कर रूकवा लिया और असलाह के बल पर धान से भरे कैटर को लूट कर भाग गये। तथा कैन्टर में सवार किसान मनीष से तंमचा लगाकर एक मोवाइल व दस हजार रूपयें की भी लूट ले गये। पीडि़त किसान ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश में टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोकुल वैराज मोड़ पर लूटें गये केंटर व बदमाशों की घेराबन्द कर दवोचा लेकिन दो बदमाश पुलिस को चंकमा देकर भाग जाने में सफल रहें जबकि पाॅच बदमाश देवेन्द्र उर्फ डब्बू पुत्र मुकुन्दी लाल निवासी लालपुर थाना इगलास जिला अलीगढ, लक्ष्मण पुत्र गिर्राज निवासी कारस बैलोट थाना इगलास जिला अलीगढ, नीरज पुत्र साहब सिंह निवासी कारस बैलोट थाना इगलास जिला अलीगढ, गजेन्द्र पुत्र पन्ना लाल निवासी मुकुन्द पुर थाना मडराक जिला अलीगढ, राज कुमार पुत्र देवकरण निवासी मुकुन्द पुर थाना मडराॅक अलीगढ़, को गिरफ्तार कर उसनके कब्जें से तीन तंमचें, 6 कारतूस, दो छुरी, 5 हजार रूपयें की नगदी, दो कैटर, यूपी 85 86 927, कैन्टर यूपी 81 ए एफ 6764 मय माल बरामद किया तथा एक टैक्टर मैसी नम्बर यूपी 85 डब्लू 9654 लिखा हुआ जिसका रंग लालमय ट्ाली, जो बल्देव थाना क्षेत्र से ही लूटा हुआ था। को भी बरामद किया हैं। पंकड़ें गये बदमाशों पर जनपद में लूट, जैसे घटनाओं के विभिन्न मामलें दर्ज हैं। पकडें गये बदमाशों ने भागे हुए अपने साथियों के नाम सोरव पुत्र जग मोहन निवासी लालपुर इगलास अलीगढ़, बन्टी पुत्र नामालूम निवासी हबूड़ा थाना इगलास जिला अलीगढ़ बताया। पुलिस भागे हुए बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ें वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है वहीं पकड़ें गये बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्यवाही किये जाने की बात कहीं हैं।  

Read More

मथुरा। दामोदरपुरा के किसानों द्वारा भारतीय किसान यूनियन के वैनर तलें जमीनों के मुआवजें व गिरफ्तार किये गये किसानों की तुरन्त रिहाई को लेकर दिया जा रहा धरना 17 वें दिन भी जारी रहा। धरनें में वक्ताओं ने शासन प्रशासन की नीतियों की निन्दा करते हुए किसानों की समस्याओं को पूरा करने की माॅग की। इस अवसर पर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ग्रहमत्री, कृषिमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री को भेजा गया। जिसमें 6 सूत्रीय माॅगों को निराकरण किये जाने की माॅग की गई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैं0 हरपाल सिंह ने बताया कि धरने को आज समाप्त किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि 21 नवम्बर को लखनऊ के लक्षमण मेला मैदान, 22 को गौरखपुर, 23 को बिहार के नरकटिया गंज, तथा 25 को सीतामंणि, 26 को जनकपुर नेपाल में पंचायत होगी जहाॅ समस्याओं को लेकर मन्थन किया जायेगा।

Read More

समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत गोवर्धन में उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक के चेयरमैन गोविंद सिंह का स्वागत करते ग्रामीण गोवर्धन। राज्य सरकार की ओर संचालित उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास विकास बैंक गोवर्धन के चुनाव में गोविंद सिंह को चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुन लिया गया है। वे लगातार दूसरी बार चेयरमैन बने हैं। उनके चेयरमैन बनते ही किसान व क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मथुरा जनपद की छह शाखाओं में से गोवर्धन उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक के अंतर्गत करीब 256 गांवों के किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हैं। चेयरमैन पद के चुनाव के लिए 256 गांवों के करीब 4800 सौ मतदाता सदस्य हैं। इस बार चुनाव मैदान में गोविंद सिंह भवनपुरा के साथ दो अन्य दुर्गा प्रसाद एवं उदय सिंह ने पर्चा दाखिल किया। लेकिन चुनाव अधिकारी पीसीएस ओपी यादव की मौजूदगी में दुर्गा सिंह व उदय सिंह ने पर्चा वापिस ले लिया। इसके बाद गोविंद सिंह चैधरी भवनपुरा को निर्विरोध चेयरमैन घोषित कर दिया। चेयरमैन बनने के बाद गोविंद सिंह चैधरी ने कहा कि किसानों के हित के लिए वे सदैव संघर्ष करते रहेंगे। ऋण को लेकर किसानों को आने वाली परेशानी को दूर कर दिया जाएगा। किसानों से ऋण वसूली में जोर जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी। किसानों के हित डेरी, बुग्गी, पशुपालन, इंजन, टैक्टर आदि के ऋण सुविधाओं में लाभ मिलेगा। इस मौके पर चेयरमैन का स्वागत माला व दुपट्टा पहनाकर किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद शर्मा, रतन मास्टर, मोहन सिंह प्रधान, सुरेश शर्मा, पप्पू, हरि किशन, कमरूद्धीन खान, उदय सिंह, भगवती आदि थे।  

Read More

गोवर्धन के ग्राम अड़ीग में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगता में बॉलीबॉल खेलते विद्यार्थी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ अतिथि गोवर्धन। राजीव गांधी खेल अभियान योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय बालक बालिकाओं की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता अड़ीग के आदर्श जनता इंटर कालेज प्रांगण में विभिन्न खेलों के बीच संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक इंटर कालेज एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बॉलीबॉल, एैथिलैटिक, भारोत्तलन आदि खेल आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. हरिनारायण राम ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीतराम एवं क्रीड़ा शिक्षक दिलीप यादव के संयुक्त निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में बॉलीबॉल में सिद्धि विनायक महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान भारतीय राजकीय इंटर कालेज अड़ीग ने व तृतीय स्थान आदर्श जनता इंटर कालेज की टीम ने प्राप्त किया। महिला वर्ग 400 मीटर की दौड़ में छात्रा सपना ने प्रथम स्थान, स्नेहलता ने द्वितीय स्थान व दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग तीन हजार मीटर की दौड़ में गोकुलेश प्रथम, द्वितीय स्थान नव सिंह ने प्राप्त किया। पंद्रह सौ मीटर दौड़ में ओमवीर सिंह प्रथम, मनीष द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका शाहबुद्धीन खान, तारा सिंह ने निभाई व स्कोरर सुरेश चंद, ब्रजेश कुमार, मयंक शर्मा रहे। प्रतियोगिता के मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. हरिनारायण राम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी खंड स्तर के बाद जनपद स्तर और प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ साथ उनके अंदर छिपी खेल प्रतियोगिता को सामने लाना है। ग्रामीण इलाके से निकलने वाले विद्यार्थियों ने देश का नाम रोशन किया है। संचालन पीटीआई दिलीप यादव ने किया। इस मौके पर खेल  अधिकारी रीतराम, दिनेश चंद गर्ग, गौरव शर्मा, हरिओम गोला, श्याम बिहारी, राजेन्द्र प्रसाद, चन्द्रभान आदि थे।  

Read More

मथुरा। प्रख्यात् संगीतज्ञ एवं कलाविद् डा0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल को विगत दिवस आगरा के माथुर वैश्य सभागार में आयोजित अखिल भारतीय संगीत महर्षि पं0 विष्णु दिगम्बर संगीत-सम्मेलन की स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर समर्पित भाव से संगीत व कला क्षेत्र में किये गये आजीवन सक्रिय रचनात्मक योगदान हेतु संगीत कला सेतु की सम्मानोपाधि प्रदान की गयी। आयोजक संस्था संगीत कला केन्द्र एवं पं0 रघुनाथ तलेगांवकर फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से प्रदत्त सम्मानोपाधि को अस्वस्थता के चलते उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने भारी करतल ध्वनि के मध्य ग्रहण किया। अभिनन्दन पत्र का वाचन समारोह के मुख्य संयोजक पं0 केशव रघुनाथ तलेगांवकर ने किया। 12 प्रदेशों से पधारे संगीत मर्मज्ञों, कलाकारों एवं रसज्ञ इस अवसर पर उपस्थित रहे।  विदित हो कि इसी नवम्बर माह में ही डाॅ0 अग्रवाल को हिन्दी भवन, दिल्ली के सभागार में राष्ट्रीय संस्था अवन्तिका द्वारा काव्य, संगीत, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु कर्मवीर चक्र सम्मान-2014 भी प्रदान किया गया। देशभर के 28 प्रदेशों से पधारे शिक्षाविदों की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा, सीबीआई के पूर्व निदेशक सरदार जोगिन्दर सिंह, वीर चक्र सम्मान प्राप्त कर्नल टी0 पी0 त्यागी, आगरा व रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डाॅ0 राम अवतार शर्मा एवं अवन्तिका के राष्ट्रीय निदेशक डाॅ0 आनन्द अग्रवाल द्वारा सम्मिलित रूप से प्रदान किया गया। सम्मान कि तहत शाॅल, मोतीमाल्य, सुसज्जित श्रीफल, कर्मवीर चक्र सम्मान पट्टिका, सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न के रूप में शुद्ध चाॅंदी की बनी राम दरबार की छवि प्रदान की गयी। 

Read More