मथुरा

मथुरा। किशोरी रमण बालिका इंटर काॅलेज से जंक्शन की ओर जाने वाले मार्ग की दुर्दशा एक तो पहले से ही बदहाल बनी हुयी है जिसके चलते जहां दुकानदारों को परेशानी हो रही है। वहीं अब सड़क को बीचों बीच में से उखाड़ दिया गया हैं। जिसकी वजह से दुपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि इस मार्ग पर स्कूली छात्राएं गुजरती हैं। इन छात्राओं को सड़क खुदी होने के कारण भारी दिक्कतें हो रही है। वहीं बच्चों के रिक्शे भी आये दिन पलट जाने से बच्चे भी चुटैल हो जाते है। इस दिशा में सड़क निर्माण कराने के लिए न तो जिला प्रशासन का ध्यान है और न ही पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा हैं। क्षेत्रीय लोगों ने शीघ्र ही सड़क बनवाने की मांग की हैं। बताते हैं कि मार्ग में रात के समय प्रकाश व्यवस्था तक नहीं है जिसके चलते यहंा अंधकार बना रहता है। सड़क के पास में ही गहरा नाला है। वहीं तिपहिया वाहन और रिक्शे रात्रि के समय पलट रहे हैं जिससे कभी भी भयंकर हादसा हो सकता है।

Read More

मथुरा। उप कृषि निदेशक ने सूचित किया है, कि केन्द्र पुरोनिधानित सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन फार रिफाम्र्स (आत्मा) योजना के अन्तर्गत दिनांक 14 नवम्बर को जनपद मथुरा में उप कृषि निदेशक मथुरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय किसान मेले अथवा प्रदर्शनी का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जा रहा है। उक्त मेले में वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न फसलों के बारे में तकनीकी जानकारी दी जायेगी, एंव मेले में कृषि यन्त्रों, उपकरणों, कीट एंव रोगनाशी दवाओं, बीजों एंव उर्वरकों की प्रदर्शनी भी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जायेगी। मेले में विभिन्न फसलों के नवीन प्रजातियों के बीज विक्रय भी किये जायेगें। किसान भाईयों से अनुरोध है कि आप अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नवीन तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाये।  

Read More

मथुरा। भाकियू हरपाल गुट के बैनर तलें किसानों की माॅगों को लेकर चल रहा धरना आज आज भी जारी रहा। आज धरने मेें ताराचन्द्र ने अपनी मांग रखी। संचालन हरिशचन्द्र ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैं0 हरपाल ििसंह ने कहा कि देश के धान उत्पादक किसानों के साथ केन्द्र सरकार अच्छा कार्य नहीं कर रही है और किसानों के बुरे दिन आ गये हैं। रावण रूपी मुआवजा कानून को आपज किसान आन्दोलन समाप्त करेगा और गौकुल बैराज आन्दोलन के तहत चल कंस रूपी जेल में बन्द आन्दोलनकारी किसानों को छुड़ाने व धन बटवाने तक के लिये अनुशासन का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने को सम्बोधित करते हुए अन्य किसान नेता हरिशचन्द्र एडवोकेट, सुरेन्द्र सम्राट, पुरूषोतम निषाद, उदयसिंह निषाद, हुकुम सिंह एड0 धर्मेन्द्र सिंह, डम्बर सिंह, ऊदल सिंह, मानसिंह यादव, राजेश, नत्थीलाल, ताराचन्द्र, डोरीलाल निषाद, भगवान सिंह बघेल, भोला बघेल, किशनलाल जाटव, मिटू बाबा, भूरी नम्बरदार आदि ने सम्बोधित किया। धरने पर आज रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिकरवार ने किसान की आॅख पुलिस की गोली से फूटनें पर 11 हजार रूपयें, रामवीर भरंगर ने 5 हजार रूपयें, राजपाल भरगंर ने 5 हजार, रघुराज सिंह नें 21 सौ रूपयें, चुन्नू चैधरी ने दस हजार रूपयें, पूरन प्रकाश ने 1 एक हजार रूपयें तथा हर तरह की मदद का अश्वासन दिया। रवीन्द्र सिंह नरवार ने जोदारी से आन्दोलन को समर्थन की घोषणा की।

Read More

नई दिल्ली : सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री कर्नल राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौर ने कहा कि भारत अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव (आईएफएफआई) 2014 फिल्‍म के क्षेत्र में सहयोग कायम करने के लिए अपने विभिन्‍न रूप में अनेक उत्‍सव को दर्शाने का अवसर उपलब्‍ध कराएगा।  राठौर ने कहा कि इस उत्‍सव के केन्‍द्र में चीन होगा और उत्‍सव के साथ-साथ ‘भारत-चीन संयुक्‍त कार्यदल’ की पहली बैठक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस साझेदारी से दोनों देशों के फिल्‍म निर्माताओं के लिए श्रेष्‍ठ परंपराओं और प्रौद्योगिकियों को साझा करके नए आयाम शुरू करने का एक मंच उपलब्‍ध होगा।  अमिताभ बच्‍चन 20 नवम्‍बर 2014 को भारत अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव के उद्घाटन समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। रजनीकांत को वर्ष के भारतीय फिल्‍म पर्सनलिटी के लिए शताब्‍दी पुरस्‍कार दिया जाएगा और चीन के फिल्‍म निर्माता वॉग करवई लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्‍कार प्राप्‍त करेंगे।  उद्घाटन समारोह के बारे में कर्नल राठौर ने कहा कि चीन की फिल्‍म अभिनेत्री जांग जीयी, स्‍वीडेन के फिल्‍म निर्माता जान ट्रोयल और पोलेंड के फिल्‍म निर्माता क्रिस्‍टोफ जनूसी सम्‍मानित अति‍थि होंगे। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि इस उत्‍सव में मोहसीन मखमलबफ (इरान) द्वारा निर्देशित द प्रेसिडेंट पहली फिल्‍म होगी और वाँग करवई (चीन) की फिल्‍म द ग्रेंडमास्‍टर समापन फिल्‍म होगी।  आईएफएफआई 2014 में 75 देशों से विभिन्‍न श्रेणियों की 179 फिल्‍में दिखाई जाएंगी, जिनमें वर्ल्‍ड सिनेमा (61 फिल्‍म), मास्‍टर स्‍ट्रोक (11 फिल्‍म), फेस्‍टीवल कैलीडोस्‍कोप (20 फिल्‍म), सोल ऑफ एशिया (सात फिल्‍म), वृत्‍तचित्र (छह फिल्‍म ), एनिमेटेड फिल्‍म (छह फिल्‍म) शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय पनोरमा खंड में 41 फीचर और गैर फीचर फिल्‍में शामिल होंगी। चूंकि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र इस उत्‍सव के केन्‍द्र में है, आर्इएफएफआई 2014 में भारत के पूर्वोत्‍तर हिस्‍से की सात फिल्‍में दिखाई जाएंगी। क्षेत्रीय सिनेमा भी उत्‍सव का आंतरिक हिस्‍सा होगा। इस वर्ष उत्‍सव के अन्‍य आकर्षणों में गुलजार और जानू बरुआ पर आधारित पूर्वप्रभावी हिस्‍सा, रिचर्ड एटेनबर्ग, रॉबिन विलियम्‍स, जोबरा सहगल, सुचित्रा सेन पर आधारित विशेष श्रद्धां‍जलि फिल्‍में और फारुक शेख के लिए विशेष श्रद्धांजलि शामिल हैं। नृत्‍य पर केन्द्रित, व्‍यक्तित्‍व आधारित पूर्वप्रभावी फिल्‍में और मास्‍टरक्‍लास/ वर्कशॉप पर आधारित फिल्‍मों का विशेष भाग भी आईएफएफआई 2014 का हिस्‍सा होंगे। 

Read More

बल्देव। युवा कल्याण विभाग की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय 16 वर्षीय बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता बलभद्र इंटर कालेज बल्देव में आयोजित की गयी। शुभारंभ बीडीओ अजीत कुमार ने किया। प्रतियोगिता में बल्देव पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। संचालन क्षेत्रीय युवक समिति के अध्यक्ष हरपाल सिंह व कल्याण अधिकारी रीत राम सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गिरीश शर्मा, देवेंद्र सिंह, सूरज पहलवान, अरूण कुमार, अंजुम कुमार, जगदीश सिंह, सुभाष, सतीश पाराशर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  

Read More

छाता। कस्बे के चैधरी ढाबा से एसएसआई हरीशंकर वर्मा ने रतनी उर्फ रतन सिंह पुत्र कारे निवासी पसौली को 315 बोर के तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। वहीं नौहझील पुलिस के उप निरीक्षक अनौखे लाल ने ग्राम नावली से श्याम पुत्र सत्यवीर निवासी भूरे का नौहझील को 315 बोर के तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

Read More



Mediabharti