मथुरा

मथुरा। जनपद में महिला व युवतियों के साथ दुराचार की घटनाये रूकनें का नाम नहीं ले पा रही है और पुलिस इन मामलों को दर्ज कर मात्र खानापूर्ति करने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में गोबिन्द नगर क्षेत्र के जयसिंह पुरा में दो सगें भाईयों ने एक विवाहिता को अपने झासें में लेते हुए उसें चाय में नशीला पदार्थ मिला कर उसें चाय पिलजा दी। जेसे ही महिला अचेत हुूई तो दोनो सगें भाईयों ने विवाहिता को अपने गुप्त स्थान पर ले जाकर उसके साथ वारी वारी से दुराचार कर डाला। होश में आने पर महिला ने अपने साथ हुई घटना से परिजनों को अवगत कराया तो परिजनों के सहयोग से आरोपियों के विरूद्व नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनो नामजदों को उनके घर से गिरफ्तार किया हैं। दोनो भाई अपने को निर्दोष बता रहें हें। पुलिस घटना की जाॅच में जुटी हुई हैं। 

Read More

भाजपा की क्षेत्रीय राजनीति से किसानों को उठाना पड़ सकता बड़ा नुकसान- काग्रेंस मथुरा। नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने गोकुल बैराज प्रकरण पर होटल मधुवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि इस भूमि का मुआवजा दिये जाने के मुद्दे पर किसानों के साथ अनेको दलों राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोकुल बैराज उनके अथक प्रयासांे से मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के पेयजल की समस्या के स्थानीय निदान के लिये तत्कालीन काॅग्रेस शासित सरकार के मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी द्वारा स्वीकार किया गया था तथा वर्ष 1988 में इस बैराज का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी द्वारा किया गया था। शुरूआती दौर में इस बैराज की लागत लगभग 27 करोड़ रू0 थी। काॅग्रेस सरकार के जाने के बाद भाजपा, सपा तथा बसपा की सरकारें रहीं। विधायक प्रदीप माथुर ने गोकुल बैराज के डूब क्षेत्र गाॅवों में मुआवजा दिये जाने का मुद्दा विधान सभा में उठाया तथा व्यक्तिगत् तौर पर भी प्रयास किये। ज्ञात रहे कि इस बैराज का उद्घाटन तत्कालीन नगर विकास मंत्री भाजपा के लाल जी टण्डन द्वारा किया गया था। विधायक श्री माथुर ने कहा कि गोकुल बैराज डूब क्षेत्र के 8 गाॅवों के किसानों के साथ ज्यादादती हुई कि उनकों अब तक मुआवजा नही मिल सका है। लगभग इन 27 सालोें में यदि गोकुल बैराज के किसानों को मुआवजा मिल गया होता तो इस पैसा की धनराशि 3 या 4 गुना हो गई होती। विधयक माथुर ने कहा कि भाजपा अराजकता का माहौल फैलाकर जनपद का वातावरण प्रदूषित करने का आरोप लगाया, तथा बताया कि यदि भाजपा के लोग इतने सजग होते तो अपने कार्यकाल में किसानों का मुआवजा दिलवा दिया होता। उन्होंने बताया कि भाजपा माहौल बिगाड़ने और अराजकता फैलाने में महारत हासिल है। इन्हांेने इसी तरह पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले दंगे तथा हिंसाा फैलाकर वोटों का धु्रवीकरण करके प्रदेश में भारी जीत हासिल की इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री आजम खाॅ तथा अधिकारियो से सामंजस्य बिठाया तथा उनसे भेंट कर डूब क्षेत्र के किसानोें की मुआवजे की धनराशि को 3 किस्तों में शासन के स्थानीय स्तर दिलवाया। जब यह डूब क्षेत्र में यह दंगा हुआ तब धारा 4 का समय समाप्त हो चुका था। धारा 4 के पुनः प्रकाशन कराया जाना है इसके साथ साथ 3 गाॅवों मुआवजा दिये जाने की कार्यवाही पूरी की जा रही है। यह मुद्दा ऐसा नही है जिस पर अराजकता का माहौल बनाया जाये। भाजपा भोले भाले गाॅवों के लोगों को बहला कर अपनी राजनीति की रोटियाॅ सेक रही है तथा सरकारी सम्पत्तियों को नुक्सान पहॅुचा रही है। उन्होंने यह कहा कि इस दौरान जिन निर्दोष लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनके लिये वे मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव से मिलेंगे तथा इस विधान सभा सत्र के दौरान उनके नामों को निकलवाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ साथ मुआवजे की धनराशि को दिलवाये जाने तथा भूमि के वर्तमान रेट के अनुसार मुआवजे की धनराशि  दिलवाये जाने का प्रयास करेंगे। श्री माथुर ने कहा कि यह मुद्दा लगभग समाप्त होने जा रहा था उस पर गतिरोध पैदा नही किया जाना चाहिये। उन्होंने बताया कि वह मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने शिवपाल यादव से मिलकर शहर की सड़क बनवाने के लिए धनराशि स्वीकृत करा दी है शीघ्र ही शहर की सड़कों की दशा सुधर जायेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार से शहर में अन्डर ग्राउड केबिल डालनें के लिए 360 रूपयें की योजना स्वीकृत कराई जिसका कार्य चालू हो चुका है लेकिन केबिल डालनें वाले ठेकेदार शहर के बाहरी क्षेत्र में तो केबिल डाल रहें है लेकिन शहर के अन्दरूनी क्षेत्रों में केबिल नहीं डाली जा रही हैं इसके साथ ही कार्य गुणवत्ता पूरक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार व विभागीय लोगों की मिली भगत बताते हुए सरकारी पैसे का वन्दर वाट होने की बात कहीं। श्री माथुर ने बताया कि मथुरा को नगर निगम बनाया जाये लेकिन वृन्दावन को इसकी सीमा से वाहर रखा जाये। इसके लिए उन्होंने नगर विकास मंत्री से वार्ता कर अपनी बात उनके सामने रख दी हैं। श्री माथुूर ने बताया कि उन्होंने शासन से नगर पालिका मथुरा व वृन्दावन को लाखों रूपयें की धनराशि अवमुक्त कराकर भेजी है लेकिन दोनो ही पालिका के चैयरमैन उक्त पैसे का उपयोग नहीं कर रही हैं। जिससें शहर की गई सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई हैं। इस अवसर पर काग्रेंस जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, पूर्व शहर अध्यक्ष बिहारीकान्त तिवारी, यतीन्द्र मुकदम्, आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।  

Read More

आगे विजयी प्रतिभागी छात्रांेे व पीछे खड़े महाविद्यालय के छात्रों के साथ विद्यालय स्टाफ मथुरा। डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आगरा मंडल स्तर पर आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्सस प्रतियोगिता 2014-15 में सभी सम्बन्धित सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय के 7 छात्रों ने 10 हजार मीटर की रेस में भाग लिया। रेस में महाविद्यालय के बी0ए0 तृतीय वर्ष छात्र ब्रजेश कुमार पुत्र ताराचन्द ने आगरा मण्डल में रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रबन्ध निदेशक नन्द किशोर शर्मा ने छात्रो को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर तथा खेल विभाग अधिकारी दिलीप कुमार यादव को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल, श्रीमती पवन शर्मा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़ कल्पेश शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक करते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार अध्यक्षता में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पुख्ता सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये है कि वे अपने अपने विभागो से संबंधित सभी व्यवस्थाये 14 नवम्बर तक पूर्ण कर लिखित रूप से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये।  उन्होंने लो0नि0वि0 के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया है कि हैलीपेड सहित उनके जाने आने वाले मार्गो की अच्छी गुणवत्तायुक्त निर्माण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराये। धूल वाले स्थानो पर पानी का लगातार छिडकाव तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा गया है कि वे हैलीपेड सेफ हाउस, फ्लीट, बांके बिहारी मंदिर, तथा अन्य कार्यक्रम स्थलो पर मय कुशल चिकित्सको तथा स्टाफ सहित 9 एम्बूलैन्स पर्याप्त उच्चकोटि की दवाओ सहित एवं ब्लडगु्रप केा तैयार रखे तथा उसमें आॅक्सीजन के सिलेन्डर भी आवश्यक रूप से तथा महिला चिकित्सक प्रत्येक वाहन में तैनात होनी चाहिए। जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाली वीवीआईपी उनके साथ आने वाले मेहमानांे के सदस्यो तथा बाहर से आने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था के साथ पीने का पानी भी पर्याप्त मात्रा में व्यवस्थित की जाये। अधिषाशी अभियंता को निर्देशित किया गया कि 15, 16 नवम्बर निरन्तर विद्युत आपूर्ति के लिए अपने उच्चाधिकारियो से सम्पर्क करे तथा कार्यक्रम स्थल पर विद्यंुत सुरक्षा व्यवस्था उच्च्कोटि की होनी चाहिए। साउण्ड सिस्टम अच्छी हालत में होने चाहिए। परिवहन अधिकारी तथा एआरएम रोडवेज को भी निर्देशित किया गया है कि वे बतायी जा रही मात्रा में पर्याप्त अच्छी किस्म की कारे आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करे। उन्होंने मंदिर प्रबंधको को भी मंदिरो में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा गंदगी आदि साफ कराकर एवं अतिक्रमण हटाकर महामहिम के स्तर का बनाया जाये। मंदिर सिक्यूरिटी गार्ड तथा सेवायतो की सूची भी प्रशासन को उपलब्ध कराये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल तथा मंदिर के आसपास बंदरो से निजात पाने के लिए प्रभागीय निदेेशक सामाजिक वानिकी को निर्देशित किया है कि 8, 10 लंगूर इस मौके पर बंदरो को भगाने हेतु लगाये तथा मंदिर प्रशासन से कहा गया है कि मंदिर के आस पास बंदरो को भगाने हेतु लंगूर की व्यवस्था अपने स्तर से भी करे। अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका परिषद वृन्दावन तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे शुरू से अंत तक जहा जहा भी कार्यक्रम होने है अथवा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को जाना है उस मार्ग सहित सभी जगहो की अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाकर दिनरात सफाई कराये कूडा करकट निस्तारित करे तथा चूने एवं पानी का छिडकाव भी लगातार कराते रहे। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने भी बताया कि पुलिस फोर्स की ड्यूटी हर पोइन्ट पर लगायी जा रही है तथा अतिथितियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी तथा आर्मी के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। ब्रज चिकित्सा संस्थान मथुरा में निःशुल्क पेट, लिवर, आन्त रोग परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर में फरीदाबाद के सर्वोदय हास्पीटल के  सीनियर गैस्टोलाजिस्ट डा0 रामचन्द्र सोनी द्वारा 148 मरीजों को उपचार कर निःशुल्क सेवाए दी गई। संस्थान के मंत्री राजेन्द्र कुमार दाल वाले व उपमंत्री राकेश कुमार ने बताया कि मरीजों की सुविधार्थ अब डा0 सोनी संस्थान में प्रत्येक माह पहलें व तीसरे बुधवार को ओपीडी में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अपनी सेवाए प्रदान कर पीडि़त मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सा परामर्श देगे। उन्होंने बताया कि इनकी सेवाओं से उपरोक्त रोगों के मरीजों को विशेषज्ञ की सेवाए प्राप्त हो सकेगी।  

Read More

मथुरा। बाबा कढ़ेरा सिह विद्या मन्दिर अक्खा में आयोजित अंतर्सदनीय खेल कूद प्रतियोगिताओ के बालक सीनियर वर्ग फुटबाल में हिमालय सदन ने विन्ध्या सदन को ट्राई ब्रेकर में 3-1 के गोल से जीत हासिल की। जूनियर बालिका वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता में हिमालय सदन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की। सीनियर बालिका वर्ग खो-खो मुकाबले में हिमालय सदन ने विन्ध्या सदन को कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य केएल गोस्वामी, प्रबन्ध निदेशक हरीश चन्द्र सिंह, चेयरमैन सुरेश सिंह, शिक्षा निदेशक एसबी सिंह, प्रशासक शगुन सिंह ने आज के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया व अच्छे स्वास्थ एवं मानसिक विकास के लिए छात्रों को खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य आरबी सिंह व समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र छात्राऐ उपस्थित रहे। खेल के अगले मुकाबले बुधवार 12 नवम्बर 2014 को खेले जाएगें।  

Read More



Mediabharti