मथुरा

कार्तिक पूर्णिमा पर बल्देव में रूद्रभिषेक करते आचार्य विष्णु जी, सुजीत वर्मा एवं अन्य बल्देव। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में खडैरा घाट स्थित राम दुलारे तुम रखवारे आश्रम पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्तिक कथा के साथ यज्ञ, महाभिषेक व मां यमुना की भव्य आरती कर जनमानस कल्याण की कामना की गयी। वहीं हजारों भक्तों ने प्रसाद स्वरूप दालबाटी का प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्तिक के विशेष महात्यम को बताते हुए बलभद्र शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने बताया कि जाने और अंजाने में ब्रह्म हत्या, सदृश पाप भी कार्तिक स्नान करने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। इस अवसर पर नारायण दास बाबा, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, राजू पंडित, शिवात्म चैतन्य महाराज, राजकुमार वर्मा, सतीश पांडे, शैलेंद्र जादौन, जयपाल छौंकर, हरीश पांडे, राजू वर्मा, राधारमन सौनी, दिनेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

ठाकुर जी ने शिष्यों सहित झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का सन्देश गिरिराज तलहटी में स्वच्छता अभियान चलाते देवकी नन्दन ठाकुर जी एवं उनके अनुयायी गोवर्धन। विश्व शान्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता देवकी नन्दन ठाकुर जी महाराज एवं उनके अनुयायिओं ने जतीपुरा एवं परिक्रमा मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार की प्रातः सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में झाड़ू और तसले लेकर परिक्रमा मार्ग के किनारे पड़े कूड़े को साफ करने में जुट गये। ठाकुर जी ने झाड़ू लगाकर अपने अनुयायियों को अपने आस पास एवं तीर्थों में स्वच्छता रखने को प्रेरित किया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये ठाकुर जी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में विचार भी स्वच्छ रहते हैं। गन्दगी में बीमारियों के साथ हमारे आचरण में अशुद्धता आती है। विदेशों में लोग केवल फाइन के डर से सड़कों पर गन्दगी नहीं फैलाते बल्कि साफ सफाई को उन्होनें अपनी आदत में शुमार कर लिया है। अगर ऐसी ही आदतें हम भारतवासी डाल लें तो यहाँ भी स्वच्छ वातावरण नजर आयेगा। तीर्थों में सफाई की अति आवश्यकता बताते हुये उन्होनें कहा कि श्रद्धालुओं की मानसिक स्वच्छता के लिये जरूरी है कि उन्हें तीर्थों में पवित्र वातावरण का अहसास हो। इसके लिये तीर्थ नगरियों में विशेष स्वच्छता होनी चाहिये। उन्होनें दुःख व्यक्त किया कि दुर्भाग्य से अभी हमारे ब्रज में ऐसा स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पाया है। इससे पूर्व ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा वृन्दावन से स्वच्छ ब्रज-स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की है। जिसमें प्रमुख मन्दिर मार्गों में सफाई के लिये सफाई सेवा कर्मी नियुक्त किये जा रहे हैं। मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन में स्वच्छता के लिये इनकी सेवा ली जायेगी। इसी अभियान में मन्दिरों के पास कूड़ादान रखवायें जायेगें। स्वच्छता अभियान में एमएल सोनी, श्याम सुन्दर शर्मा, रवि रावत, गजेन्द्र सिंह, जगदीश वर्मा, सुधीर सिंह, राजेश जैन, शेखराज, मोहन मगनानी, मनोज सोनी आदि उपस्थित थे।

Read More

विचार गोष्ठी, झांकियों के बीच निकली शोभायात्रा गोवर्धन केे ग्राम नीमगांव में निम्बार्क जयंती महोत्सव के समापन मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में निम्बार्क भगवान के डोले के साथ भक्तगण गोवर्धन। प्राचीन ग्राम नीमगांव में निम्बार्क सम्प्रदाय के प्रवर्तक निम्बार्काचार्य महाराज का जयंती महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के बीच धूमधाम से निकाली गई। महोत्सव में संत हरिशरण महाराज की सानिध्यता में तलहटी के साधु संतों का संत सम्मेलन आयेाजित किया गया। संत सम्मेलन में गौ रक्षा एवं यमुना प्रदूषण की मुक्ति को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सम्मेलन में निम्बार्क भगवान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। समापन मौके पर झांकियों के बीच शोभायात्रा गांव की परिक्रमा करते हुए बरसाना रोड होकर निकाली गई। झांकियों में राधाकृष्ण के युगल स्वरूप, निम्बार्क भगवान का डोला शोभायमान थे। शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन कथा व्यास सोम जी की अध्यक्षता में किया गया। शोभायात्रा का संचालन समाजसेवी जगदीश प्रसाद शर्मा ने किया। इस मौके पर बबलू गूर्जर, महा मंडलेश्वर बालक दास, राजेन्द्र दास, हरिदास, मोहन दास, जगदीश प्रसाद शर्मा आदि थे।  

Read More

मथुरा। संसदीय क्षेत्र मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने भी अपने क्षेत्र के एक गांव रावल गांव को गोद लिया है। हेमा ने इस मामले में 129 ग्राम पंचायतों तथा 76 एकल गांवों में से भगवान कृष्ण की मुख्य सखी राधारानी के जन्मस्थल रावल गांव को सर्वांगीण विकास के लिए चुना है। महावन तहसील के अंतर्गत आने वाले इस रावल खादर गांव की पंचायत के अलावा चार गांव नगला गोपी, नगला महाराज, नगला कोला एवं नगला काजी शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि सांसद आदर्श गांव विकास योजना में चयन के लिए सांसद के पास 129 ग्राम पंचायतों तथा 76 एकल गांवों की सूची भेजी गई थी, जिनमें से उन्होंने रावल गांव को प्राथमिकता देते हुए चुना है।  

Read More

मथुरा के स्वच्छता अभियान में सफाई करती सांसद हेमा मालिनी एवं अन्य मथुरा। यूपी के मथुरा से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पीएम के स्वच्छ भारत अभियान का मखौल उड़ाया है। हेमा मालिनी ने सफाई के बजाय झाड़ू हाथ में लेकर सिर्फ चहलकदमी की। बाद में विवाद बढ़ा तो वो वो बोलीं कि भीड़ की वजह से वे सफाई नहीं कर पाईं। दरअसल हेमा अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने पहुंचीं थी। गौरलतब हो कि जहां शनिवार को एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के अस्सी घाट पर फावड़ा लेकर सफाई कर रहे थे वहीं उनके पार्टी की सांसद हेमा मालिनी उनके इस अभियान का इस तरह मजाक बना रही थीं। मोदी लगातार लोगों से स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। तो वहीं आये दिन उन्हीं की पार्टी उनके इस मिशन पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने स्वच्छता मिशन को बढ़ावा देने के लिए खुद काशी में मिट्टी हटाई लेकिन उनके सांसद स्वच्छता अभियान के नाम पर क्या कुछ कर रहे हैं, ये समझने के लिए बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के अभियान का सच इन तस्वीरों में देखिए। जमीन से कितनी ऊपर झाड़ू है ? दूरी का ठीक ठीक अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन ये तो आप भी मानेंगे कि जमीन पर पड़ी धूल का हेमा की झाड़ू से कोई संपर्क नहीं हो रहा होगा। जी हां ये है मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के स्वच्छता अभियान का सच। साफ सफाई के बारे में कमाल की जानकारी रखती हैं हेमा मालिनी। झाडू जमीन से ऊपर और कह रही हैं ऐसे साफ सफाई किया जा सकता है। जब सवाल उठा तो हेमा मालिनी कह रही हैं कि मैं ड्रामा नहीं कर रही हूं। क्या हेमा मालिनी ड्रामा नहीं कर रही हैं ? अच्छा चलिए, इस सवाल का जवाब इस खबर के खत्म होने के बाद दीजिएगा। पहले हेमा के झाडू की लंबाई पर गौर फरमाइए। हेमा की हाइट से देखिए कितनी ऊंची है ये झाड़ू। क्या आपने कहीं किसी महिला को इतनी लंबी झाड़ू से इस अंदाज में सफाई करते देखा है। फिर बाद में हेमा मालिनी ने कहा कि भीड़ की वजह से सफाई नहीं कर पायी। हेमा की इस दलील पर कोई फैसला लेने से पहले हेमा के उन कदमों पर फिर से गौर फरमाइएगा जो उन्होंने स्वच्छता मिशन के तहत चले हैं। पूरे 103 कदम तक चली है हेमा लेकिन झाडू का जमीन से संपर्क नहीं हुआ है। वाकई कमाल की सफाई करती हैं हेमा मालिनी।  

Read More

गोवर्धन। श्रीकृष्णा मित्र जागृति संघ के तत्वाधान में मुरारी कुंज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का पुरष्कार वितरण समारोह रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। अंर्तस्कूलीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रथम पुरष्कार रजनी कुमारी, द्वितीय पुरष्कार प्रदीप कुमार व तृतीय पुरष्कार लक्षिता शर्मा ने, जूनियर वर्ग में प्रथम पुरष्कार मुस्कान शर्मा, द्वितीय पुरष्कार गीतिका शर्मा व तृतीय पुरष्कार पल्लवी सिंह ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष सचिन कुमार, उपाध्यक्ष महेश जैंन, संयोजक मोहित गोयल, मंत्री संगठन केडी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कृष्णकांत बसंल, सचिव आशीष गर्ग, मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल, दाऊदयाल गर्ग, गोपाल अग्रवाल, हर्षित जैंन, मुरारी सैनी आदि ने सम्मान समारोह में अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद बसंल, डॉ0 सूरज शाहू, बालकृष्ण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विमल जैंन आदि थे।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेंत्र में एक महिला के प्लाट का नामजदों द्वारा धोखाधडी कर बैनामा कराने की रिपोर्ट पीडि़ता ने पुलिमें दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती शीला देवी पत्नी देवी सिंह निवासी विरला मन्दिर लक्ष्मी नगर मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि धीेरेन्द्र पुत्र बालों निवासी नगला शिवाजी थाना हाईवें ने अपने अन्य साथियों के सहयोग से उसके प्लाट का धोखधड़ी से प्लाट के कागज तैयार कर वैनामा करा लेने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हैं।

Read More

रालोद मुखिया बाप-बेटे का पता नहीं अपने दादा के गण में भी रालोद का गिर रहा जनाधार मथुरा। जनपद में किसानों के मसीहा स्व0 चैंधरी चरण सिंह के रालोद को पूर्व से ही किसानों की पार्टी माना जाता रहा हैं। इन्हीं किसानों के बलवूतें राष्ट्रीय लोकदल ने जनपद में कई बार अपनी ध्वजा पताका फहराई हैं। जनपद का किसान प्रारंभ से ही पूर्व प्रधानमंत्री चैं0 चरण सिंह का अनुयायी रहा हैं जनपद के किसानों ने ही पिछलें समय में चैधरी चरण सिंह के परिवार के वारिस जयन्त चैधरी को राजनैतिक वारिश मानतें हुए सांसद की गदृदी तक पहुंचाया था। वहीं रालोद मुखिया चैं0 अजीत सिंह और उनके पुत्र व पूर्व सांसद जयन्त चैधरी भी अपने दादा को याद दिलाते हुए जनपद के किसानों से उनके सुख दुख में हर समय साथ रहनें का भरोसा दिलाते है पिछलें चुनाव में राजनैतिक आकड़ों के चलते जयन्त चैधरी सांसद के चुनाव में पराजित क्या हुए उन्होंने लगता है कि जनपद के किसानों से नाता तोड़ लिया हैं। हालांकि जनपद से वर्तमान में भी दो विधान सभा क्षेत्रों में उनके विद्यायक है इसके वावजूद अपनी जमीनों के मुआवजें की माॅग को लेकर आन्दोलन कर रहें किसान अपने चैं0 चरण सिंह के पुत्र और नाती की वाट जोह रहें है लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी माॅगों को लेकर आन्दोलन कर रहें किसानों पर प्रशासन ने जिस तरह लाठिया भाजने के साथ प्रताडि़त कर मुआवजा देने की जगह कई किसानों को जेल में डाल दिया। इसके बावजूद एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी किसानों का हमदर्द कहें जाने वाले रालोद का दूर दूर तक पता नहीं हैं। एक ओर जहाॅ सैकड़ों किसान अपनी मुआवजें की माॅग को लेकर निरन्तर सघर्ष करने में धरने पर बैठे हैं। वहीं भारीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति के तहत किसानों के आन्दोलन को अपना आन्दोलन बनाने का पूरा प्रयास किया है कां्रगेंस भी इस प्रयास में पीछें नहीं हें। उसके नेता निरन्तर किसानों के सम्पर्क में हैं। पर किसानों का माने जाने वाला दल रालोद के मुखिया चैं0 अजीत सिंह और उनके पुत्र पूर्व सांसद जयन्त चैधरी का दूर दूर तक कहीं पता नहीं हैं। अपने नेताओं की कार्य प्रणाली को देखतें हुए स्थानीय रालोद के पदाधिकारी भी किसानों की माॅग के समर्थन में आने से कतरा रहें हैं। इसी का परिणाम है कि रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार सहित विभिन्न पदाधिकारी व विद्यायक अभी तक किसानों के इस आन्दोलन में शामिल नहीं हुए हैं। मात्र रालोद के एक विद्यायक पूरन प्रकाश ने स्थानीय परिस्थितियों को देखतें हुए किसानों से सम्पर्क की कोशिश की है लेकिन पिछलें समय में हाईवें, विद्युत पानी जैसी माॅगों को लेकर रालोद मुखिया और पूर्व सांसद ने जिस तरह किसानों के बीच आकर मोर्चा खोला था वह अब दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा हैं। अनेकों किसान रालोद मुखिया की इस कार्यशैली से अपने को ठगा महसूस कर रहें हैं। सवाल यह भी उठता है कि पिछलें लोक सभा चुनाव में रालोद का प्रदेश से पूरा सफाया होने के बाद पुनः अपनी जड़ जमानें को किसानों के हमदर्द और चैं0 चरण सिंह के अनुयायी रहें नेताओं के अन्य दलों के नेताओं को साथ लेकर मेरठ क्षेत्र में आधार बनाने में जुटें हैं। वहीं किसी समय चरण सिंह का लघु वागपत माने जाने वाला मथुरा के किसानों को ना जाने रालोद ने मुंह फेर लिया हैं।  किसान इसें चैंधरी अजीत सिंह और जयन्त चैधरी की मौका परस्ती मान रहें है। किसानों का कहना है कि आज जनपद का किसान जब सघर्ष के दौर से गुजर रहा है और रालोद के नेता राज्यसभा में जाने की जुगत में लगें हैं। इस मौके के बाद वह किस मुंह से आगामी होने वालें चुनावों में किसानों के बीच आकर वोट माॅगेेगे।  

Read More

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश में पुलिस आधुनिकीकरण और पुलिस सुधारों की समीक्षा की।  सिंह ने देश में पुलिस आधुनिकीकरण के लिए मुहैया कराई गई राशि की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिया कि कोष का समुचित एवं समय पर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत निगरानी व्यवस्था कायम की जानी चाहिए। गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वित्तीय अधिकारों में 16 अक्टूबर से की गई बढ़ोतरी के बाद से ही सीएपीएफ को पुलिस बलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों की समय पर खरीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।  केन्द्रीय गृह मंत्री ने पुलिस सुधारों पर विभिन्न रिपोर्टों और उनके कार्यान्वयन की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। राजनाथ सिंह ने इस बात का उल्लेख किया कि राज्यों के साथ सलाह-मशविरा करके इन रिपोर्टों की स्वीकृति सिफारिशों को जल्द लागू किया जाना चाहिए। केन्द्रीय गृह मंत्री ने सात खंभों समेत देश में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग और राज्य सुरक्षा आयोगों के दर्जे पर भी विचार-विमर्श किया, जो उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रकाश सिंह एवं अन्य बनाम भारत सरकार व अन्य के मामले में वर्ष 2006 में सुनाए गए अपने फैसले पर उसके निर्देशों का हिस्सा है। 

Read More

नवरात्र अष्टमी के अवसर पर गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना  मुक्ति एवं शुद्धि को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कई जिलों के सैकड़ो भक्तों ने सहभागिता की। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता स्वामी श्री विज्ञानाचार्य जी महाराज जी द्वारा की गई। विचार गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं द्वारा यमुना ब्रज में हो रही दुर्दशा पर विस्तृत चर्चा करते हुये दल द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा आज श्रद्धालु जिस अविरल निर्मल यमुना की परिकल्पना कर के ब्रज धाम में आते उसकी जगह उन्हें दिल्ली से आने वाले गन्दे नाले का प्रदूषित पानी मिल रहा है। यमुना का सम्पूर्ण जल हथिनी कुण्ड बैराज पर कैद है। जिसके कारण  आज यमुना किनारे बसने वाले लोग भयंकर बीमारी से ग्रसित हैं, इसलिए आज यह धार्मिक और जीवन रक्षा दोनो ही दृष्टी से अति आवश्यक है कि यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त कराया जाये। इसके लिए यमुना रक्षक दल  द्वारा 2 नबम्बर को यमुना की हथिनी कुण्ड से मुक्ति एवं उसके समान्तर नाले निर्माण को लेकर हरियाणा के हथिनी कुण्ड बैराज पर सत्याग्रह किया जायेगा। जिसमे सभी साधु - सन्तों, किसानों एवं यमुना प्रमियों से सहभागिता की अपील की जा रही है। हथिनी कुण्ड पर होने वाला सत्याग्रह यमुना की आर- पार की अन्तिम लडाई होगी जिसमें कई जिलों से लोग सहभागिता करेगें। बसपा के एम एल सी और बसपा के राष्टीय महासचिव  महेश आर्य ने कहा कि यमुना में बढता प्रदूषण आज सभी के लिये चिन्ता का विषय है। यमुना के लिये चलाया जाने वाले ऐसे आन्दोलन की आज समाज को आवश्यकता है। यमुना रक्षक दल के यमुना आन्दोलन में हम साथ है। 15 अक्टूबर को गोविन्द मठ में यमुना विचार गोष्ठी में तथा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड सत्याग्रह में हम अपने दल बल के साथ उपस्थित रहेगें। यमुना रक्षक दल के इस बैठक में महोबा, कानपुर, झांसी, बुन्देलखंड, उन्नाव, मथुरा ,हाथरस के साथ कई अन्य जिलों के भक्त उपस्थित रहे जिन्होने हाथ उठाकर 2 नबम्बर को सत्याग्रह में सहभागिता भरने की बात कहते हुये एक सुर में कहा कि यमुना मैया की रक्षा के लिये हम अपने- अपने जिलों से कई जत्थों में निकल हथिनी कुण्ड सत्याग्रह में भाग लेने पहुॅचेगें। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह यादव, हाईकोर्ट के एड. शिवम यादव, सौरभ यादव हाईकोर्ट एड., सुप्रीम कोर्ट के एड रमन यादव, माननीय पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, हरिनाथ सिंह यादव, मुनेेद्र सिंह यादव, लोचन दास जी , बाल मुकुन्द शास्त्री, लाल बाबा, लल्लू बाबा, विेजेन्द्र सिंह प्रधान, महात्मा श्याम मुनि, परमानन्द अग्रवाल, सुरेश यादव, अनूप शर्मा, विजय यादव, महन्त बलराम दास आदि उपस्थित थें। 

Read More