मथुरा

उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आगरा के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी मण्डल भर के साथ साथ मथुरा से भी भाग लेने जायेगें सैंकड़ों पत्रकार मथुरा। पत्रकारों के संगठन आई0एफ0डब्ल्यू0जे0 का एक दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 17 व 18 नवम्बर को सूबे की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आगरा के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी ने बताया कि पत्रकारों के इस विशाल अधिवेशन में कई देशों के हजारों पत्रकार भाग लेंगे। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि अधिवेशन को राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ साथ दर्जन भर से अधिक केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्री भी शिरकत करेंगे। देश के कई अन्य राज्यों के राज्यपाल एवं प्रदेश शासन के वरिष्ठ आलाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में श्री लंका के 30 पत्रकारों का एक विशेष डेलीगेशन विशेष रूप से शिरकत करेगा। इनके साथ ही कई अन्य देशों के भी वरिष्ठ पत्रकारों के प्रतिनिधि मण्डल भी अधिवेशन में भाग लेंगे। श्री चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिवेशन में मण्डल भर के सभी जनपदों के साथ साथ मथुरा जनपद से भी भारी संख्या पत्रकार भाग लेने लखनऊ जायेंगे।

Read More

मथुरा। आईपीसीएल लाइव सेशन फाइव के लिए मथुरा के नौनिहाल राहुल शर्मा निवासी शान्ति नगर का चयन अहमदाबाद में 12 नवम्बर से 19 नवम्बर तक के लिए किया गया हैं। राहुल शर्मा प्रसारण में होने वाले लीग में स्कोर की भूमिका निभायेगे। इसका प्रसारण 12 से 19 नवम्बर तक किया जायेगा। राहुल के चयन पर अखिल भारतवर्षीय ब्राम्हण महासभा ने हर्ष व्यक्त किया हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में पं0 गौरीशंकर शर्मा, केदार नाथ शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद शर्मा, राजेश शर्मा, सचिन शर्मा, राकेश शर्मा, विकास शर्मा, हरिवावू शर्मा, दीपक शर्मा, सुभम्, कृष्णा, धैर्य, रजन, देवेश आदि हैं। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा ने कहा है कि राहुल शर्मा की इस उपलब्धि से ब्राम्हण समाज का गौरव बढ़ा हैं। राहुल को यहाॅ तक पहुंचाने में रिटायर्ड सीडीओं राधेश्याम गौतम, गिरवर सिंह शर्मा, इन्द्र कुमार वशिष्ठ आदि हैं।

Read More

ब्रजयात्रा में जयकारों के बीच गिरिराज परिक्रमा करते साधु संत ब्रजयात्रा में शामिल विदेशी महिला भक्त भाव विभोर होकर परिक्रमा करती हुई  गोवर्धन। गहबर वन बरसाना के संत रमेश बाबा की ब्रजयात्रा के गिरिराज महाराज की तलहटी के पड़ाव पर वातावरण कृष्णमय हो गया। मां यमुना को बचाओ की आवाज के बीच जब भक्तों ने परिक्रमा लगाई तो पग पग पर भक्ति दिखाई दी। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु चार से पांच किमी लंबी मानव श्रंखला में राधे कृष्णा की धुन में चल रहे थे। तलहटी के पड़ाव पर शुक्रवार को यात्रा आन्यौर से गोविंद कुंड, पूंछरी, जतीपुरा, गोवर्धन, राधाकुंड होकर मानसी गंगा पहुंची। संत रमेश बाबा की यात्रा में ठाकुर जी के डोले एवं साधु संतों का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में यमुना बचाओ की मुहिम को लेकर जोर जोर से उत्प्रेरक नारे लगाये गये। यात्रा में एक ओर जहां हारमोनियम, ढोलक की धुन पर हरिनाम संकीर्तन तो दूसरी ओर वेदपाठी विद्यार्थियों के मंत्रों की गूंज सुनाई दी। यात्रा में देशी ही नहीं बल्कि विदेशी भक्त भी प्रभु की शरण में भाव विभोर नजर आये। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकांत शास्त्री ने बताया कि ब्रजयात्रा में जहां भक्त श्रीकृष्ण की लीलाओं का अनुसरण कर रहे हैं तो हमारी गिरिराज जी से प्रार्थना है कि हमारी मां यमुना जल्द ही शुद्ध होकर प्रवल धारा में बहती नजर आये। इसके लिए प्रत्येक ब्रजवासी यमुना बचाओ अभियान का संकल्प लेना होगा।

Read More

मथुरा। गुरूद्वारा सिंह सभा होलीगेट पर गुरूनानक देव का प्रकाशोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। गत 4 नवम्बर से प्रातः 10 बजे आरंभ श्री अखंड पाठ से जिसका समापन आज हुआ। ज्ञानी जोगेन्द्र सिंह द्वारा कीर्तन तथा गुरू नानकदेव प्रकाटोत्सव पर कथा तथा अरदास की गई। पप्प एण्ड पार्टी कृष्णा द्वारा कीर्तन किया गया निशान साहिब प्रतीक चिन्ह की सेवा की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मलिक अरोड़ा, सतनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, संजीव सिंह, हरपाल सिंह, गोरी शंकर, रजपाल, काशीनाथ अग्रवाल, विनेश सनवाल, मनोज गौड़, अंजू, कमलेश अरोरा, पुष्पा अरोरा, सतीश अरोरा, दिलीप सिंह, गंगा स्वरूप कश्यप, वीरेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। वहीं वृंदावन के किशोरपुरा स्थित गुरूद्वारे में भी गुरू नानक देव जी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरूवाणी का पाठ किया गया तथा ज्ञानी भूप सिंह ने सवदकीर्तन किया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, परलोक सिंह, गुमचरन सिंह, विजेंद्र, इंद्रजीत, सिमरन आदि थे। 

Read More

    7वीं श्रीमद भागवत कथा के 7वें दिन दिया श्रीमद भागवत कथा श्रवण का ज्ञान -जतीपुरा में भागवत कथा का रसपान कराते पुण्डरीक जी महाराज  -कथा श्रवणार्थ पाण्डाल में जुटे हजारों भक्तगण गोवर्धन। गिरिराज धाम के जतीपुरा स्थित बिनानी भवन में चल रही अपनी 7वीं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के 7वें दिन गुरूवार को भागवत भाष्कर मन्माध्व गौडे़श्वर वैष्णावाचार्य पुण्डरीक जी महाराज ने कहा कि मनुष्य का ग्रहस्थ आश्रम एक भट्टी है। इसमें प्रत्येक मनुष्य को तपना पडता है। इस ग्रहस्थ आश्रम रूपी भट्टी में तपे बिना सच्ची भक्ति प्राप्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जीवन में सहज रहना चाहिए और समस्याओं से लडऩा नहीं बल्कि उनमें सहज हो जाना चाहिए। सहजता में ही सफलता निहित है। उन्होंने कहा कि संसार की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। उनका उपभोग अर्थात उन्हें भोगा नहीं जाता। संसार के प्राणी में वासना का वास होता है और इस वासना का अंत प्रभु की उपासना होता है, जबकि उपासना की प्रेरणा कोई सद्गुरु ही दे सकता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से प्राणी सद्मार्ग की ओर चलता है। भक्त के अंदर जब भावना जागृत होती है, तब प्रभु के आने में देरी नहीं होती। प्रभु तो भाव के भूखे हैं श्रद्घा भाव से समर्पित होकर उनकी उपासना करोगे तो वह अवश्य ही पा करेंगे। उन्होंने कहा कि भागवत का उद्देश्य लौकिक कामनाओं का अंत करना और प्राणी को प्रभु साधना में लगाना है। संत चलते फिरते तीर्थ होते हैं जो संसार के प्राणियों को दिशा देने व उन्हें सद्मार्ग दिखाने आते हैं। भागवत को जीवन में अपनाने व उसके अनुसार स्वयं को ढालने से ही प्राणी अपना कल्याण कर सकता है। अंत में श्रीमद् भागवत कथा जी की आरती उतारकर विश्राम दिया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में दशी विदेशी भक्त मौजूद थे। इस मौके पर हजारों की संख्या में दशी विदेशी भक्त मौजूद थे। इस मौके पर प्रसाद स्वरूप भक्तों को तुलसी के पौधे भक्तों को वितरित किये गये। 

Read More

राष्ट्रपति के हैलीपैड का निरीक्षण करते अधिकारीगण अक्षय पात्र में तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त ने ली जिला प्रशासन की बैठक अक्षय पात्र स्थित सभागार में महामहित राष्ट्रपति के आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार करते मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर, डीमए राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी एवं अन्य अधिकारीगण मथुरा। आगरा मण्डलायुक्त प्रदीप कुमार भटनागर तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु एक आवश्यक बैठक वृन्दावन स्थित अक्षय पात्र सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर मंथन किया गया। आयुक्त महोदय ने सभागार में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि महामहिम के आगमन के अवसर पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिये। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हैलीपैड बहुत अच्छी किस्म के होने चाहिये, कार्यक्रम स्थल पर हैलीपैड से लेकर सेफ हाऊस तथा मदिर के गर्भ गृह तक पहुॅचने के लिये अच्छी प्रकार की सड़क  एवं हैलीपैड निर्माण तथा कार्यक्रम पर धूल न उड़े इसके लिये लगातार पानी का छिड़का किया जायें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि कार्यक्रम स्थल से बाॅके बिहारी मंदिर तक महामहिम को जाने आने के लिये वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य ठीक प्रकार से दुरस्त रखा जायें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसेे उपयोग में लाया जा सके। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि कार्यक्रम के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखी जायें तथा वैकल्पिक व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में जनरेटर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। विद्युत सुरक्षा सम्बन्धी सभी उपायों पर निंरतर निगरानी बनाये रखी जायें। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम के अवसर पर महामहिम के काफिले हेतु एम्बूलेन्स पर्याप्त दवाओं, ब्लड ग्रूप मय चिकित्सकों की टीम तथा स्वास्थ्य कर्मियों सहित तैनात की जायें। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर भी सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। उन्होंने मंदिर निर्माण स्थल, हैलीपैड, सम्पर्क मार्गों, वैकल्पिक मार्गाें का स्थलीय निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने अपने विभागों से सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें 14 नवम्बर तक पूर्ण करके अवगत करायें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय के श्री बाॅके बिहारी मंदिर के दर्शन के समय चार बैटरी चालित रिक्शों की भी व्यवस्था रखी जायें ताकि वे आसानी से वृन्दावन की गलियों में जा सके। बैठक में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन सुनील कुमार गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी को निर्देश दिये है कि राष्ट्रपति महोदय के आगमन के समय तथा मंदिरों (श्री बाॅके बिहारी) के भ्रमण के दौरान कडी सुरक्षा व्यवस्था  की जायें, प्रत्येक सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से कड़ी नजर रखी जायें।  जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति महोदय के आगमन के समय सभी प्रशासनिक व्यवस्था पूर्ण की जा रही है, कार्यक्रम स्थल पर भी सभी प्रकार के निर्माण कार्य तेजी से पूणर््ा किये जा रहे है। पर्याप्त मात्रा में मजिस्टेªटों की पोइन्ट-टू-पोइन्ट ड्यूटी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि की जा रही सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा कड़ी चैकसी भी रखी जायेगी। बैठक में उपस्थित संस्था के वाईस चेयरमैन युधिष्ठिर कृष्णदास ने मंदिर निर्माण के लिये तैयार की गयी डिजाइन तथा कार्यक्रम की तैयारियों के बारे मे विस्तारपूर्वक सभी अधिकारियों को बताया। कार्यक्रम के कार्डिनेटर ज्ञान प्रकाश ने भी तैयारियों के सम्बन्ध में अवगत करायां। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, नगर मजिस्टेªट हेम सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

विजेता प्रतिभागी पुरूष्कृत होने के बाद कनिका वैष्णव   मथुरा। बैटल आफ चैम्पीयन्स इंटरनेशनल शोतोकाई कप 2014 बटाला पंजाब  में मथुरा के फाईटर्स एकेडमी आफ मार्शल आर्ट के प्रतिभागी सीनियर महिला वर्ग में कनिका वैष्णव ने कुमीते में तृतीय स्थान एवं ओपन में द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर महिला वर्ग कुमीते में खुशबू शुक्ला व शिवानी वर्मा ने तृतीय स्थान पर रहीं। पुरूष वर्ग सीनियर कुमीते में हरिओम शुक्ला द्वितीय व सोनू निषाद तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र मैडल से सम्मानित किया गया। व टीम के अच्छे अनुशासन व प्रदर्शन बाबत शील्ड से सम्मानित किया गया। टीम का प्रतिनिधित्व सोनू निषाद में किया। टीम 29 अक्टूबर को मथुरा से रवाना होकर वापस 04 नवम्बर को मथुरा वापस पहुॅंची। टीम की विशिष्ट उपलब्धि पर के0आर0 गल्र्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा अग्रवाल, शारीरिक आचार्य श्रीमती ममता वर्मा व वरिष्ठ कोच अरून कुमार सिंह आर्य, रवि शर्मा, अभिभावक दीन दयाल शुक्ल लव किशन वैष्णव व सभी खेल प्रतिष्ठानों ने जीत की शुभकामनाऐं देते हुए उज्जवल भविष्य की मनोकामना की।

Read More

मथुरा। गोकुल बैराज को लेकर ग्राम दामोदर पुरा सहित विभिन्न ग्रामीणों को मुआवजें के नहीं मिलनें के चलते प्रशासन द्वारा किसानों के साथ हुए विवाद को लेकर काग्रेंस के वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य ने किसानों के दामोदर पुरा में चले रहे धरने स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर यामिनी रमण आचार्य ने कहा कि दामोदर पुरा का क्षेत्र उनका पिता लक्ष्मी रमण आचार्य के समय से ही उनकी कर्मभूमि रहा हैं। यहाॅ के लोग उनके परिवार की तरह है मुआवजें की माॅग को लेकर कुछ लोगों द्वारा किसानों और प्रशासन के बीच एक षड़यंत्र के तहत जो घटनाक्रम रचा गया। उसकी जितनी न्दिा की जाये उतनी कम हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज माॅग को प्रदेश सरकार व प्रशासन को भी पूर्व में ही समझ लेना था किसान अपने हक के लिए पिछलें समय से निरन्तर माॅग करते आ रहें थे। लेकिन राजनीति के चलते उनकी समस्या का का समाधान नहीं किया गया। श्री आचार्य ने कहा कि वह राजनीति ने हटकर किसानों के पूरी तरह साथ है और हरसंभव प्रयास कर किसानों की जायज माॅगों को पूरा कराने का प्रयत्न करेगे। उन्होंने शासन प्रशासन से किसानों की जायज माॅगों को शीघ्र पूरा करते हुए मुआवजा दिये जाने की माॅग करने के साथ साथ घटना को लेकर निदो्रष किसानों पर लगाये गये मुकदमों को वापस लेने की माॅग की। किसानों से मिलनें वालों में बसपा नेता महेन्द्र चैधरी, पूर्व सचिव वार ब्रजेश कुन्तल, विष्ण वघेल, आदि थे।

Read More