मथुरा

मथुरा। वरिष्ठ मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को सूचित किया है, कि वे अपने जीवन प्रमाण पत्र दिनांक 01 नवम्बर से 25 नवम्बर तक कोषागार कार्यालय में प्राथमिक शिक्षा, मध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, सैनिक पेंशनर अपने जीवन प्रमाण पत्र माह दिसम्बर में 01 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2014 तक सुबह 10ः00 बजे से दोपहर बाद 02ः00 बजे तक कोषागार कार्यालय में अवश्य जमा कर दें। कोषागार में उपस्थिति के समय निम्न बिन्दिुओं पर ध्यान दें। पेंशनर अपनी पेंशन की बैंक पास बुक, एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य साथ लायें। आयकर की परिधि मेें आने वाले पेंशनरों को अपने आयकर कार्ड ‘‘पेन कार्ड‘‘ एंव पूर्व वित्तीय वर्ष की आयकर रिर्टन की छायाप्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। पेंशनर अपने जीवन प्रमाण पत्र उस शाखा में भी दे सकते हैं जिस बैंक के माध्यम से वे पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। जीवन प्रमाण पत्र में कोष क्रमांक, बैंक शाखा का नाम, बैंक खाता संख्या, आयकर खाता संख्या, दूरभाष/मोबाइल संख्या, पेंशन की श्रेणी/विभाग का नाम, पत्राचार का वर्तमान पता एंव हस्ताक्षर/अगंूठा निशाानी अनिवार्य है। जीवन प्रमाण पत्र पर पेंशनर को नवीनतम फोटो चिपकाना अनिवार्य है। बैंक में जीवन प्रमाण पत्र दिये जाने की स्थिति में प्रमाण पत्र दो प्र्रतियों में देना होगा जिसमें एक सम्बन्धित बैंक अपने पास सुरक्षित रखेगा तथा दूसरी प्रति अपनी लिंक ब्रांच के माध्यम से पेंशनर की सूची के साथ कोषागार को उपलब्ध करायेगा।

Read More

यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त करा उसकी अविरल धारा को ब्रज में ले जाने के लिये कमर कस चुके यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी द्वारा आज नगर में 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह की अलख जागने के लिये यमुना रक्षक दल व भाकियू राष्ट्रवादी की पदयात्रा 30 अक्टूबर गुरूवार को दोपहर 2 बजे से मारवाडी धर्मशाला से प्रारम्भ होकर  बस स्टैण्ड जगाधरी, कन्हैया चैक, नेहरू पार्क, परशुराम चैक, ज्योति पैलेस, भगत सिंह चैक, शिवाजी चैक, अग्रसेन चैक होते हुये आज रात्री के विश्राम स्थल मारवाडी धर्मशाला पहुॅची।  पदयात्रा में हजारों किसान व भक्तों ने भाग लिया और जय यमुना मैया के नारों से नगर की गलियों को गुंजायमान कर दिया। कल पदयात्रा जगाधरीसे होते हुयी छछरौली पहुॅचेगी जहाँ यात्रा का रात्री विश्राम रहेगा।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना मैया हम सभी की आराध्या है वह विश्व में पूज्यनीय है। परन्तु वर्तमान में हथिनी कुण्ड बैराज से नीचे  1200 किमी नीचे इलाहाबाद तक कोई यमुना जल नहीं यमुना सिर्फ कल कारखानों से निकले अपशिष्ट और गन्दे नालों से बनकर गन्दे नाले के रूप में बह रही है और इसी जहरीले प्रदूषित जल की ब्रज में यमुना के रूप में पूजा की जाती है। यह सरासर धर्म और मानव जीवन दोनों की दृष्टि से नकाबिलेबर्दाश्त है। इसलिये अब इस सत्याग्रह के माध्यम से हम सरकार से मांग करते है कि वह यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त करें व यमुना में गिरते गन्दे नालों को रोकने के लिये यमुना के समानान्तर नाले का निर्माण किया जाये।  भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी सिंह यादव ने कहा कि देश को आजाद हुये आज 6 दशक से अधिक हो गया परन्तु हमारे आजाद देश की भारत सरकार उसके नागरिकों को शुद्ध पेय जल की व्यवस्था सही से नहीं करा पायी है और इसके विपरीत सरकार ने स्वच्छ नदियों में गन्दे नाले व फैक्टिरियों का विषैला जल मिलाकर उनको भी भंयकर प्रदूषित करने का काम किया है। नदियों पर बांध बनाकर उनकी प्राकृतिक धारा को रोक नदियों के स्वरूप को बिगाडा है ं। अब यह सब बर्दाश्त की सीमा से बाहर से इसलिये भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी और यमुना रक्षक दल द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है।  विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष  आई. सागर बजाज व पं. उदयवीर शास्त्री जी ने कहा कि यमुना का मुद्दा मानव मात्र से जुडा हुआ है इसलिये इस मुहिम में सभी को पूरा सहयोग व सहयोग करना होगा।  इस अवसर पर हजारों की संखा में किसान, यमुना भक्त और नगरवासी उपस्थित रहे।  इस अवसर पर भाकियू राष्ट्रवादी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव जन्टसिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, देवेन्द्र पाल सिंह, सोनू द्विवेदी, राजकरण सिंह, रामलखन मौर्य, रामचन्द्र मौर्य, छोटेलाल यादव, बेचन लाल पटेल,प्रेमपाल सिंह, महेश यादव, लाल सिंह, शिवप्रताप जी, सुमित शर्मा, योगेश शर्मा, श्याम जी मेंहदी दत्ता, परमजीत बनौंठ, घनश्याम निषाद, आदि उपस्थित रहे। 

Read More

बार्सिलोना : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ई-सिगरेट और ऐसे सभी उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं जिन्हें इलेक्ट्रानिक निकोटिन डिलीवरी सिस्टम्स (ईएनडीएस) कहा जाता है। ईएनडीएस की सुरक्षा को लेकर उत्पन्न विवाद पर अपने स्पष्ट संदेश में डॉ. हर्षवर्धन ने विशेषज्ञों द्वारा अनुसंधान निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए उनकी स्वीकार्यता से इनकार किया। डॉ. हर्षवर्धन ने बार्सिलोना, स्पेन में फेफड़ों के स्वास्थ्य के बारे में 45वें यूनियन विश्व सम्मेलन में विश्व के तंबाकू नियंत्रण विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए कहा कि ई-सिगरेट और इसी तरह के अन्य उत्पाद बच्चों में निकोटिन पर निर्भरता पैदा करते हुए उन्हें तम्बाकू के सेवन की तरफ ले जाते हैं। डॉ. हर्षवर्धन जिन्हें देश में धूम्रपान के खिलाफ पहला कानून - दिल्ली धूम्रपान निषेध और धूम्रपान न करने वालों के लिए स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम, 1996 बनाने का श्रेय मिला हुआ है, का सम्मेलन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यूनियन 94 वर्ष पुराना मंच है जो फेफड़ों की बीमारियों, तपेदिक और तंबाकू जैसे विषयों से निपटता है। उन्होंने कहा कि ईएनडीएस पर प्रतिबंध लगा देने से ही समस्या का समाधान नहीं होगा। प्रतिबंध की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम इस तरह के उत्पादों के अवैध व्यापार और सीमा पार से बिक्री को किस प्रकार नियंत्रित करते हैं। इस व्यापार के लिए इंटरनेट के इस्तेमाल पर भी रोक लगनी चाहिए। भारत में 27 करोड़ 50 लाख लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। धुंआ रहित तंबाकू का सेवन सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ी समस्या बन चुका है जिस पर यदि कड़े उपाय करते हुए समय पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह एक राष्ट्रीय खतरा बन जाएगा। आकर्षक पैकेजिंग, फ्लेवरिंग और दामों में कटौती जैसी बड़े पैमाने पर अपनाई जाने वाली मार्केटिंग रणनीतियां सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “मुझे यकीन है कि यहां मौजूद सभी विशेषज्ञों को तंबाकू उद्योग की ताकत की जानकारी है। भारत इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए अति सक्रिय उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में उन्होंने हाल में भारत द्वारा सिगरेट के डिब्बों के बड़े हिस्से और अन्य किस्म के तंबाकू पर अनिवार्य चेतावनी लिखने के मामले में अन्य देशों के साथ पहला स्थान हासिल करने का जिक्र किया। नए नियमों के तहत तंबाकू के पैकेट के दोनों तरफ 85 प्रतिशत हिस्से में तस्वीर के रूप में स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी देनी होगी। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि उन्होंने भविष्य के लिए एक रोड मैप तैयार किया है जिसमें तंबाकू का उपयोग करने वाले उन लोगों को सलाह देने के लिए 24 घंटे की टेलीफोन हेल्प लाइन शुरू की जाएगी जो इसे छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं इसके अलावा वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर पांच तंबाकू परीक्षण प्रयोगशालाएं, 27 नए राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठों की स्थापना और सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 में संशोधन शामिल है ताकि इसे बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

Read More

मथुरा,29 अक्टूबर। जिला कारागार में केदियों में हुए झंगड़े व केदियों के साथ भेदभाव नीतिया जेल प्रशासन द्वारा अपनाये जाने की शिकायत पर जिलाध्किारी राजेश कुमार व एसएसपी मंजिल सैनी कल अपने अध्निस्थ अध्किारियों के साथ जिला कागागार का निरीक्षण करेगे। जिसकी सूचना से जेल प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ हैं।

Read More

मथुरा। जनपद के जिला कारागार में विगत दिन हुई मारपीट व लाठी चलनें की घटना को शासन ने गंभीरता से लिया हैं। शासन के निर्देश पर डीआईजी जेल आगरा केदारनाथ सिंह आज मथुरा आये और उन्होंने जिला कारागार का वारीकी से निरीक्षण किया उसके उपरान्त केंदियों की शिकायतों को सुंना तत्पश्चात जेल अध्ीक्षक मथुरा से घटना के सन्दर्भ में वार्ता की। सूत्रों का कहना है कि केदियों ने जेल में केदियों के साथ हो रहें भेदभाव का आरोप लगाया तथा हाल ही भी मथुरा जेल में सिफ्रट हुए ब्रजेश मावी हत्याकांण्ड के मुख्य आरोपी राजेश टोटा को विशेष श्रेणी की सुविध देने का अपना विरोध् व्यक्त किया हैं। डीआईजी ने इसकी जाॅच किये जाने का आश्वासन दिया हैं।

Read More

मथुरा। उप जिला निर्वाचन अध्किारी एवं अपर जिलाध्किारी प्रशासन ध्ीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है, कि 01 जनवरी 2015 के आधर पर विधन सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचिक नामांवलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान अध्कि से अध्कि अर्ह मतदाताओं के पंजीकरण हेतु जिला स्तर पर के0आर0 डिग्री काॅलेज मथुरा में 30 अक्टूबर 2014 को मतदाता पंजीकरण मेला आयोजित होना था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 30 अक्टूबर 2014 को ग्राम सभा या स्थानीय निकाय एवं आरडब्ल्यूए की बैठकों आदि में निर्वाचक नामावलियों को पडने एव नामों के सत्यापन की तिथि होने के कारण उक्त दिनांकों परिवर्तित किया गया है। अतः जिला स्तरीय मतदाता पंजीकरण मेंला किशोरी रमण डिग्री काॅलेज मथुरा में 30 अक्टूबर 2014 के स्थान पर 31 अक्टूबर 2014 को होगा।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार तथा जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु एक आवश्यक बैठक 31 अक्टूबर को सांय 4.00 बजे कलेक्टेªट स्थित सभागार में आयोजित की गयी है।  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों से अनिवार्य रूप से बैठक में भाग लेने हेतु निर्देशित किया है।

Read More

मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयो की कक्षा में जाकर विद्यार्थियो से शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को परखा एवं पहाडे, गिनती आदि भी पढवाकर देखे तथा मिल रहे मिड डे मील के बारे मे भी जानकारी ली। उन्होंने गांव में प्रकाश व्यवस्था हेतु लगी 16 सोलर लाईटो की भी जानकारी ली जो कार्यरत है। उन्होंने गाॅव में पैदल ही घुमकर गाॅव बनायी जा रही सी0सी0 रोड, लोहिया आवासों,  तथा शौचालयों में प्रयोग की जा रही ईटों तथा अन्य सामिग्री की भी बारीकी से जाॅच कर उसकी गुणावत्ता को परखा। सफाई कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे सफाई काचर्य के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली तथा हिदायत दी की सफाई कर्मचारी गाॅव की सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने गाॅव में बनाये जा रहे 242 शौचालयों, 21 लोहिया आवासों तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हेतु 81 हैन्डपम्पों के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय से पूर्ण कर लक्ष्य प्राप्ति करें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेई ने गांव में हो रहे विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हेतु पाइप लाइन कनेक्शन को ठीक कराने तथा खराब हैण्डपम्पों को रिबोर कराने हेतु जल निगम एवं विद्युत विभाग को निर्देशित किया। भ्रमण के अवसर पर उनके साथ उप कृषि निदेशक राकेश बाबू तथा जिले के समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद मथुरा द्वारा गोपाष्टमी के पर्व पर मनाये जाने वाला कंस वध महोत्सव इस बार भी धूमधाम से मनाया जायेगा। इसें लेकर 31 अक्टूबर से  2 नवम्बर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद के मुख्य सरंक्षक व प्रमुख उधोगपति महेश पाठक, संरक्षक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, महामंत्री व मेला संयोजक राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर मेले का प्रारंभ 31 अक्टूबर को प्रातः काल 9 बजे विश्राम घाट पर गौचारण लीला के साथ प्रारंभ होगा तश्चात गौ पूजन कार्यक्रम होगा व सांय 4 बजे गली भीकचन्द्र, छत्ता बाजार से विशाल गौचरण शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो की तिलकद्वार होती हुई पुराना बस अड्डा स्थित गोपाल वाग पहुंचेगी। तत्पश्चात शोभायात्रा पुनः विश्रामघाट आयेगी और भगवान कृष्ण बलराम के स्वरूपों की आरती के साथ इसका समापन होगा। इसी दिन सांय 7 बजे विश्राम घाट पर यमुना माॅ के विशाल छप्पन भोग आयोजित किये जायगे। इसका संयोजन श्रीमती कुन्जलता विठ्ठलदास परिवार द्वारा किया जायेगा। 1 नवम्बर शनिवार को रात्रि 8 बजे विश्राम घाट पर विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। जिसें मुख्य अतिथि गोवर्धन पीठाधीश्वर कचंनदास महाराज होगे। 2 नवम्बर को प्रख्यात उत्तर भारत का प्रसिद्व कृष्ण बलराम महोत्सव के तहत कंस वध मेला मनाया जायेगा जिसके तहत प्रतिवर्ष निकाले जाने वाली कृष्ण बलराम शोभायात्रा हनुमान गली से प्रारंभ होगी और प्रमुख मार्गो से होती हुई आगरा मथुरा रोड स्थित कंस टीलें पर पहुंचेगी। जहाॅ कृष्ण बलराम के स्वरूपों व चतुर्वेद समाज के युवा चिकिनी व चमकती लाठियों से कंस के पूतले को मर्दन करेगे। तत्पश्चात कंस टीले से कृष्ण बलराम विजय शोभायात्रा होलीगेट छत्ता बाजार होती हुई। विश्राम घाट पहुंचेगी। जहाॅ कंस के पूतले के आधे धड़ को पुनः लाठियों से मर्दन किया जायेगा। तत्पश्चात यमुना महारानी की आरती होगी। वक्ताओं ने बताया कि इस अवसर पर द्वारिकाधीश मन्दिर से लेकर आगरा रोड तक भव्य संजावट की जायेगी। मेले को लेकर देश व विदेश के कौने कौने से चतुर्वेद बन्धुओं का आना प्रारंभ हो चुका हैं। कंस बध को लेकर चतुर्वेदी बन्धुओं द्वारा जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर हुई तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से कमल चतुर्वेदी, नवीन नागर, बालकृष्ण पाठक, शिव कुमार चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, योगेन्द्र चतुर्वेदी, राजू अमित, हरदेव हप्पू, युवा समिति संयोजक आशीष चतुर्वेदी, सहसंयोजक संजय लाला के नेतृत्व में अलग अलग टीमें गठित की गई हैं।

Read More

राधकुण्ड की तीन काॅलोनियों में किये गये मोटे दाम लेकर नल कनैशन गोवधर््न। मथुरा जिले की सवसे पुरानी नगर पंचायत राधकुण्ड में नल कनैक्शन शुल्क गवन करने व बिवादित काॅलोनी राधनगर सहित अन्य दो काॅलोनियों में अवैध् नल कनैक्शन दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें नगर पंचायत राधकुण्ड की राधनगर काॅलोनी पर कोर्ट में बाद लम्वित चला हुआ है। सव कुछ जानते हुऐ भी नगर पंचायत ने कोर्ट के आदेशो की अवेहलना कर पैसे के लालच में बडी संख्या में लोगो को अवैध नल कनैक्शन जारी कर दिये है। मथुरा जिले की राधकुण्ड नगर पंचायत फिर एक बार सुर्खियों में आ गई है जहाॅ कोर्ट के आदेशों की अवेहलना कर बडी संख्या में नल कनैक्शन जारी कर दिये गये हैं। बही राधकुण्ड में पानी की समस्या कापफी समय से चली आ रही थी। जिसको लेकर नगर पंचायत राधकुण्ड के कर्मचारियों द्वारा कई बार बैठक बुलाई बतायी गई थी लेकिन चुनावी राजनीति के चलते सभी बेठके बेबुनियाद रही जिसका खामियाजा कस्वा की जनता को ही भुगतना पड रहा है। नगर पंचायत राधाकुण्ड मे ंबिजली पानी सापफ-सपफाई आदि समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अघ्यक्षा/अधिशाषी अध्किारी /को सभी सभासदों की सहमती से नगर पंचायत के बिभागो का विभाजन किया गया था जिसमें जिसमें जलकर बिभाग की जिम्मेदारी बार्ड न0 10 के सभासद उपैन्द्र मिश्रा को सौंपी गई बही कस्वा की पानी की समस्या को देखते हुऐ अध्शिाषी अध्किारी रजनीश शर्मा ने जाॅच करने के मौखिक आदेश सभासद उपैन्द्र मिश्रा को दिये जिसमें जलकल जमा व नल कनैक्शनों की जाॅच की गई तो लगभग 200 नल कनैक्शन अबैध पाये गये जिनका लेखा जोखा नगर पंचायत में नही बताया गया है। जाॅच के दौरान राधानगर काॅलोनी,गौराधम काॅलोनी, और पाल काॅलोनी में अबैध् कनैक्शन पाये गये है। जिसमें राधनगर काॅलोनी में नलो का कनैक्शन शुल्क मदन बंगाली निबासी राधनगर काॅलोनी और पाल काॅलोनी व गौराधम काॅलोनी से जमुना प्रसाद जो कि नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा बसूली गई है। बही नल कनैक्शन का शुल्क नगर पंचायत द्वारा 470 रूपये है जवकि मदन बंगाली और नगर पंचायत कर्मचारी जमुना प्रसाद द्वारा 1800 रूपये से लेकर 3500 रूपये बसूली गई। बही नल कनैक्सन उपभोक्ताओं से बसूली गई ध्न राशि का नगर पंचायत में कोई हिसाव किताव नही है। बही इन नल कनैक्शनों के बारे में चेयरमेन प्रतिनिध् िदाऊजी ठेकेदार से बात हुई तो बताया कि हमारे कार्यकाल में जिलाध्किारी के आदेश पर 70,80 नल कनैक्शन दिये गये है बाकी अन्य नल कनैक्शन पूर्व चेयरमेनों के कार्यकाल में लगे हुऐं है। कर्मचारियों द्वारा की गई अबैध् बसूली  का कोई मामला मेरे सज्ञंान में नही, अगर ऐसा कुछ हुआ है तो कार्यबाही की जायेगी।

Read More