मथुरा

यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में शामिल यमुना भक्त मथुरा। यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा 30 अक्टूबर यमुना नगर से चलकर 1 नबम्बर शनिवार को सांय खिरजाबाद, बहादुर पुर स्थित गुरूद्वारा में पहुॅची। यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा का छछरौली से खिजराबाद के मध्य कई स्थानों पर स्वागत किया गया। पदयात्रा का दोपहर के भोजन का प्रबन्ध भीलपुरा में किया गया। रास्ते में नगरवासियों द्वारा नाश्ते व जल का प्रबन्ध कर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। पदयात्रियों का उत्साह देखने लायक था ’’हथिनी कुण्ड से यमुना को मुक्त करो’’ के नारे के साथ हजारों पग हथिनी कुण्ड की ओर बढते जा रहे है सिर्फ एक उद्देश्य कि हथिनी कुण्ड से यमुना जल को मुक्त कर ब्रज के लिये अविरल बहने दिया जाये। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि सरकार ब्रजवासियों की पीड़ा को समझते हुये यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करें और यमुनोत्री से इलाहाबाद से तक निर्मल बहने दिया जाये। यमुना में गिरते गन्दे नालों को रोकने का उपाय यमुना के किनारे समानान्तर नाला निर्माण करें जिससे यमुना को विषैला होने से बचाया जा सकता है। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. पी सिंह यादव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र दुबे ने कहा कि  यमुना हमारी धर्म और आस्था की प्रतीक हम अपनी मांगो पर अडिग है और जब तक यमुना अविरल नहीं बहेगी हम आन्दोलन करते रहेगें। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह एवं जन्ट सिंह यादव ने कहा कि पदयात्रा में सम्मिलित पदयात्री अपनी मांगो लेकर सरकार से अपील करते है कि बह ब्रजवासियों के साथ न्याय करें। इस अवसर पर विहिप उदयबीर शास्त्री, भाकियू राष्ट्रवादी के ओम प्रकाश यादव, महेश यादव, देवेन्द्र पाल सिंह, सोनू द्विवेदी, राजकरण सिंह, रामलखन मौर्य, रामचन्द्र मौर्य, छोटेलाल यादव, बेचन लाल, लाल सिंह, राम बिलाउ, रामचेला, सुमित शर्मा, देवेन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, गोपाल, कृष्णकान्त अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Read More

जिला कार्यालय में इन्दिरा के चित्रपट पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी मथुरा। जिला व शहर कांग्रेंस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गान्धी के शहीद दिवस पर जिला व शहर कार्यालय में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गान्धी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में श्रद्धाजंलि सभा में जिला कार्यालय सेठबाड़ा पर आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन ने सर्वप्रथम श्रीमती इन्दिरा गान्धी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि विश्व पटल पर राष्ट्र को गौरव प्रधान कराने वाली श्रीमती इन्दिरा गान्धी ने देश के विकास, रक्षा, तथा विदेशी नीति के सन्दर्भ में जो कदम उठाये उन्हें भूलाया नहीं जा सकता। वह सारे जीवन देश को समर्पित रहीं। वक्ताओं ने श्रीमती इन्दिरा गान्धी को याद करते हुए कहा कि अपने अन्तिम समय में श्रीमती गान्धी द्वारा दिया गया बयान मेरे खून का एक एक कतरा भारत को बजबूती देगा उनकी देश के प्रति समर्पित भावना को व्यक्त करता हैं। इसी के साथ लौह पुरूष बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आबिद हुसैन ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके द्वारा देश की आजादी के समय छोटी छोटी रियासतों को भारत के साथ जोड़ें रखनें में महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। कार्यक्रम में ब्रजमोहन बाल्मीकि, भगवत सिंह रावत, देवेन्द्र यादव, मिर्जा हमीद वेग, नीलम कुलश्रेष्ठ, यतेन्द्र मुकद्दम, ठा0 प्रवीण सिंह, मुकेश धनगर, संजय शर्मा, अनूप चतुर्वेदी, चैं0 भाग सिंह, डा0 अमर सिंह, चन्द्र वीर सिंह, भुग्गल पहलवान, बबलू चैहान, हाजी सलीम, शाह मनोज गौड़, साहिद कमरे वालें, देवेन्द्र स्वरूप भटनागर, उषा माहौर, नूरवानों, महावीर प्रसाद शर्मा, कृष्णवीर सिंह, नसीरउल्ला खाॅ, सिम्मी बेगम, महेश चतुर्वेदी, राजकुमार गौतम, विल्लकिस बेगम जाबिेद आलम, विवेक अग्रवाल, आदि थे। शहर काग्रेंस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गान्धी की 30वी पूण्य तिथि व लौहा पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस शहर कांग्रेंस अध्यक्ष मलिक अरोड़ा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काग्रेंस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर थे। कार्यक्रम में विद्यायक प्रदीप माथुर व मलिक अरोड़ा ने श्रीमती इन्दिरा गान्धी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात लौहा पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में काग्रेंस के वरिष्ठ नेता अब्दूुल जव्वार, विनोद शर्मा, उमेश शर्मा, लता सिंह चैहान, मनोज गौड़, कीर्ति कौशिक, विनेश सनवान, यतीन्द्र मुकदम् ओम प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र मणि, अनूप चतुर्वेदी, मोहन सिंह, पूरन सिंह आदि ने कहा कि श्रीमती इन्दिरा गान्ध्ी ने अपनी कार्य क्षमता से भारत को विश्व के पटल् पर उच्च स्थान दिलाया। उनके द्वारा देश के प्रति समर्पित सेवा भाव को भुलाया नहीं जा सकता। वह अन्तिम समय तक देश के लिए कार्य करती रहीं। और कार्य करते करते अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अवसर पर कागेंस कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Read More

2 बस व 1 टैम्पों फूंका, दर्जनों वाहनों व बैराज के नियंत्रण कक्ष में की जमकर तोड़फोड, दर्जन भर किसान व महिला घायल, एसपी सिटी, सीओ महावन सहित कई एसओ व पुलिसकर्मी भी घायल आईजी, डीआईजी, डीएम एसएसपी सहित आलाधिकारी मौके पर,  पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति तनाव पूर्ण   फोटो-01 नवम्बर 01-धू-धू कर जलती हुई उपद्रवियों द्वारा जलायी बसें  फोटो-01 नवम्बर 02-बैराज पर ईंट पत्थरों के साथ मोर्चा संभाले उपद्रवी फोटो-01 नवम्बर 03-आन्दोलनकारियों के नेता ओमप्रकाश सिंह से वार्ता करती एसएसपी मंजिल सैनी फोटो-01 नवम्बर 04-फोर्स को निर्देशित करती एसएसपी मंजिल सैनी फोटो-01 नवम्बर 05-मोर्चा संभालने को तैयार होती भारी संख्या में पहुंची पुलिस फोटो-01 नवम्बर 06-उपद्रवियों केा खदेड़ने के बाद ईंटों के जमावड़े को देखते डीएम एसएसपी फोटो-01 नवम्बर 07-बैराज के नियंत्रण केन्द्र में नष्ट हुआ रिकाॅर्ड फोटो-01 नवम्बर 08-उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ा कर भगाती पुलिस फोटो-01 नवम्बर 09-डीएम, एसएसपी से घटना की जानकारी लेते आईजी एसके गुप्ता एवं डीआईजी लक्ष्मी सिंह   मथुरा। जनपद के गोकुल वैराज के पास मुआवजें की माॅग को लेकर  भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व किसानों द्वारा लगाये गये जाम को खुलवानें के लिए पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज से आक्रोसित भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में में मौजूद किसानों ने पुलिस पार्टी पर पथराव किया, और जाम में फंसी दो रोडवेज बसों में आग लगा दी, दर्जनों वाहनों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त करती हैं। किसानों को की संख्या व उपद्रव को देख पुलिस के हाथ पैर फूल गये। जामकारी किसानों ने पुलिस बल को खदेड़ दिया पुलिस ने अपने बचाव में पहलें पथराव किया अइौर उसके वाद हवाई फायरिंग की, इसके बाद भी किसान सड़़क पर जमें रहें। पुलिस को किसानों के आक्रोस देख बैरंग लौट कर मूक दर्शक बनें रहना बड़ा आक्रोसित किसान गौकुल वैराज से हाईवें तक घंटों तांडव करते रहें और पुलिस इनके सामने लाचार नजर आ रही थी। इसी दौरान करीब दर्जन भर किसान घायल हो गये वहीं क्षेत्राधिकारी महावन एक दरोगा सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। घटना की सूचना मिलतें ही आईजी आगरा एसके गुप्ता, डीआईजी आगरा लक्ष्मी सिंह, एसएसपी मंजिल सैनी, जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार सोनकर, एडीएम कानून व्यवस्था, उप जिलाधिकारी महावन विश्वभूषण मिश्र, क्षेत्राधिकारी महावन राजेन्द्र कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गये। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जामकारियों को लाउड स्पीकर से उपद्रव करने के लिए रोकनें की अपील की जाती रही लेकिन आक्रोसित किसान किसी की सुननें को तैयार नहीं थे। पुलिस ने मामला बढ़ता देख आगरा से पीएसी को बुलाया हैं। समाचार लिखें जाने तक घटना स्थल पर अधिकारी दंगा रूकवानें का प्रयास करते रहें लेकिन आक्रोसित किसान व युवा मोर्चा कार्यकर्ता किसी की सुनने को तैयार नहीं दिखे।  मिली जानकारी के अनुसार गौकुल बैराज बनने के बाद वहाॅ के किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि पानी निकासी नहीं होने के चलते जलमग्न हो जाती हैं। जिससें किसानों की लाखों रूपयें कीमत की फसल नष्ट हो जाती हैं। इसके लिए किसान कई वर्षो से जिला प्रशासन से मुआवजें दिये जाने की माॅग करते रहें। कई बार किसानों ने धरना प्रदर्शन कर मुआवजें की माॅग की जाती रही हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने इनकी माॅगों को गंभीरता से नहीं लिया जिसके परिणाम स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गाॅवों के किसानों, महिलाओं व बच्चों को लेकर गौकुूल बैराज पर जाम लगा दिया। जाम लगनें के कारण बैराज पर दोनो ओर लम्बी लम्बी हाइल लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस व थाना प्रभारी महावन मयफोर्स के जाम स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने जामकारियों की समस्याओं को सुनकर उनकी मांग जिलाधिकारी तक पहुंचानें का अश्वासन देकर शीघ की कार्यवाही किये जाने की माॅग की गई। लेकिन किसान मौके पर आला अधिकारियों को बुलाकर तुरन्त मुआवजा दिये जाने की घोषणा पर अड़ें रहें, पुलिस ने जाम को लगता देख किसानों व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को खदेड़ के लिए मौके पर किसानों व मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठिया वर्षा दी जिससें किसान भड़क गये और पुलिस के लाठी चार्ज के जवाव में पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया जिससें पुलिस पार्टी अपने बचाव के लिए वहाॅ से भाग खड़ी हुई। पुलिस ने घटना से आला अधिकारियों को अवगत कराया और पुनः पुलिस ने जामकारियों में लाठी वर्षातें हुए कुछ किसानों को खदेड़ दिया जिससें भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने जाम में वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया जिससें वहाॅ अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गये। आक्रोसित भीड़ ने वहाॅ खड़ी रोडवेज की तीन बसों को आगरा हवालें कर दिया तथा पुलिस पार्टी पर लगातार पथराव करते हुए हालांकि पुलिस प्रशासन ने भी बकाबू भीड़ को रोकनें के लिए काफी प्रयास किये लेकिन भीड़ बेकाबू हो किसी के सुनने की तैयार नहीं थी। जामकारियों गोकुल बैराज से हाईवें तक तांडव करते हुए और वाहनों पर पथराव करते रहें। पुलिस बकाबू भीड़ को रोक पाने में असफल साबित हो रही थी। इस पूरे घटनाक्रम में एक दर्जन किसान जिसमें महिला व पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गये वहीं पुलिस की ओर से क्षेत्राधिकारी महावन एक दरोगा व आधा दर्जन सिपाही घायल हो गये। दरोगा की आंख में पत्थर लगनें के कारण वह वुरी तरह जख्मी हो गया। घायल पुलिस कर्मियों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। इसी बीच आगरा के आईजी सुनील कुमार गुप्ता, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी मथुरा मंजिल सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सोनकर, जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी महावन, क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव, उप जिलाधिकारी महावन विश्वभूषण मिश्र सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंव गई है पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जामकारियों को माइक द्वारा शान्त रहनें की अपील की गई लेकिन बेकाबू भीड़ इनकी सुनने को तैयार ही नहीं थे। पुलिस के अधिकारी लगातार भीड़ को काबू करने के प्रयास में लगें हुए थे। वहीं अधिकारियों ने मौके की नजाकत देख आगरा से एक पीएसी कम्पनी पुलिस बल को भी बुलाया हैं। देर सांय पुलिस करीब 7 बजे उपद्रवियों को खदेड़ सकी। तब जाकर पुलिस अब जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गई। वहीं डीआईजी आगरा, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एससपी मंजिल सैनी ने कहा है कि जनपद की शान्त फिजा को बिगाड़नें की इजाजत कियी को नहीं दी जायेगी। दोषियों लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। एसएसपी श्रीमती सैनी ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस हर स्थिति पर नजर रखें हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी होते ही काग्रेंस विधान मंडल के नेता प्रदीप माथुर, शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, रवीन्द्र मुकदम सहित दर्जनों काग्रेंसी नेता घटना स्थल पर पहुंच गये। जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर मामला शान्त कराये जाने की अपील की।

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विदेशों से काले धन की वसूली उनके लिए विश्वास और एक प्रतिबद्धता का विषय है।  ऑल इंडिया रेडियो पर दूसरी बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नागरिकों के साथ अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें यकीन है कि देशवासियों ने काले धन के मामले में उनपर भरोसा किया। अभी भी उनकी इच्छा अपना यह उद्देश्य दोहराने की है कि भारत से जो धन अवैध रूप से विदेश गया है, उसे वापस आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यह स्वाभाविक है कि इस मुद्दे से निपटने के बारे में अलग-अलग मत हो सकते हैं लेकिन मैं वर्तमान में उपलब्ध जानकारी के आधार पर जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार सही रास्ते पर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि स्वच्छता अभियान जन आंदोलन बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छे परिणाम पहले से ही दिखाई दे रहे हैं। इस मामले के दो पहलू हैं- पहला मौजूदा गंदगी को कैसे हटाया जा सकता है और दूसरा उतना ही महत्वपूर्ण पहलू यह है कि अब लोग जोश के साथ यह कहते हैं कि वो कुछ ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे गंदगी फैले। प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चे भी अब सफाई के बारे में जागरूक हैं। नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि जीवन के सभी क्षेत्रों से जो लोग उनसे मिलने आते हैं उनमें सरकारी अधिकारी, खिलाड़ी, फिल्म जगत के लोग, व्यापारी और वैज्ञानिक शामिल हैं। ये सभी सामाजिक मुद्दों की जिम्मदारी लेने के बारे में बात करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इसे एक बड़े बदलाव के रूप में देखते हैं। प्रधानमंत्री ने विकलांग बच्चों के लिए दो नवीन योजनाएं लाने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों की प्रशंसा की। पहली योजना विशेष रूप से विकलांग बच्चों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए 1000 छात्रवृत्तियां देने और दूसरी ऐसे बच्चों के लिए उचित बुनियादी सुविधाएं सृजित करने के लिए सभी केंद्रीय विद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों को एक-एक लाख रूपये का अनुदान देने के बारे में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले रेडियो संबोधन के दौरान उन्होंने लोगों को घर में एक खादी परिधान रखने का सुझाव दिया था। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि इस संबोधन के बाद से खादी की बिक्री दोगुनी से भी अधिक हो गई है। प्रधानमंत्री ने दीवाली के दिन सियाचिन की यात्रा और वहां सैनिकों के साथ अपनी बातचीत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वह वहां इसलिए गए क्योंकि हम उन्हीं के कारण दीवाली मना सके हैं। उन्होंने अभी हाल में कैम्ब्रियन पेट्रोल प्रतियोगिता जीतने वाले सैनिकों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में 140 देशों की सेनाओं ने भाग लिया था। प्रधानमंत्री ने युवा पीढ़ी में नशीले पदार्थों के सेवन के खतरे से निपटने के लिए लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि वह अगले रेडियों संबोधन में इस विषय पर बातचीत करेंगे। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सक्रिय नागरिक विकास की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने इंटरनेट की मदद बिना भी उनसे सम्पर्क करने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।

Read More

के0आर0 काॅलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता मेले में भाग लेने को उमड़े युवा एवं अन्य मतदाता मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशन में मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन के0आर0 डिग्री काॅलेज के खेल प्रांगण में आयोजित हुुआ। उन्होंने मेले का उदघाटन एवं निरीक्षण करते हुए निर्देश दियेक है कि सभी काॅलेजों के विद्यार्थियों के नाम निर्वाचक नामावलियों में सम्मलित किये जायें। किसी भी छात्र छात्राओं के नाम जिनकी आयु 01-01-2015 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही हो उनके नाम निर्वाचन मतदाता सूची में सम्मलित होने से छूट ने पाये सभी बी0एल0ओ0, सुपरवाइजर तथा निर्वाचन नामावलियों को बनाने वाले अधिकारी यह सुनिश्चित करलें कि प्रत्येक विद्यार्थी का नाम सूची में सम्मलित हो गया है। उन्होंने कहा कि काॅलेज के प्रधानाचायों तथा छात्र छात्राओं से इस बात का प्रमाण पत्र भी लिया जायें कि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मलित कराने हेतु सभी कार्यवाहियां पूर्ण करली गयी है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक काॅलेजों के प्रबन्धकों से कहा कि निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मलित कराने हेतु सभी प्रपत्र कालेजों में पहुॅचा दिये गये है वे उनको पूर्ण कराकर समय से निश्चित स्थान पर जमा करादें। ताकि विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में सम्मलित हो जायें। मेले के अवसर पर काॅलेज की छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगियता के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम सम्मलित कराने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट हेमसिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी माॅट अंजनी कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी महावन विश्वभूषण, उप जिलाधिकारी छाता सुरेन्द्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव तथा विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। समाज सेवी संस्थान कल्याण करोति द्वारा संचालित डा0 केएल गर्ग मेमोरियल कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण केन्द्र द्वारा चलाये जा रहें संचालित केन्द्र पर अनेक भागों से आने वाले विकलांग भाईयों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वैशाखी, कैलीपर्स, कृत्रिम पैर, निःशुल्क उपलब्ध कराये गये। कार्यक्रम में मध्य कौशल देवी झुनझुन वाला चैरिटेबिल ट्रस्ट कोलकत्ता द्वारा 88 मरीजों का पंजीकरण कर 32 पोलियों से पीडि़त मरीजों के आॅपरेशन भी डा0 बीके तिवारी व डा0 आरवी शर्मा द्वारा निःशुल्क किए गये।

Read More

बचाने के प्रयास में आया चपरासी भी हुआ घायल जिला अस्पताल में घायल महिला को उपचार हेतु ले जाते स्वास्थकर्मी एवं अन्य मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनका समाजवादी कुनबा सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर चाहे कितने ही दावे प्रतिदावे क्यों न करे किन्तु कड़वा सच यही है कि यहां न कानून का किसी को कोई खौफ रह गया है और न कानून के रखवालों का। प्रदेश की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण आज तब देखने को मिला जब मथुरा में अदालत के अंदर एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और इस बीच आये कोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पत्नी की हालत चिंता जनक बताई जाती है। उसे उपचार के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां से उपचार हेतु आगरा रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव नौसेपुर की निवासी लक्ष्मी पुत्री विजय सिंह निवासी माली मौहल्ला खैर का अपने पति प्रेमपाल से घरेलू हिंसा सम्बन्धी वाद चल रहा है जो यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट अपर सिवल जज (अवर वर्ग) पंचम अभय प्रताप सिंह डितीय की कोर्ट में लंबित था। लक्ष्मी और प्रेमपाल के दो बच्चे भी बताये गये हैं। आज इस केस की तारीख पर लक्ष्मी और उसका पति प्रेमपाल दोनों आये हुए थे। अदालत से आवाज लगने पर दोनों पति पत्नी अदालत के कक्ष में दाखिल हुए जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले तो कहा सुनी हुई और उसके बाद अचानक पति प्रेमपाल ने उत्तेजित होकर पत्नी लक्ष्मी के ऊपर चाकू से हमला बोल दिया और चाकू से उसका गला रेल डाला। पत्नी पर पति को हमलावर होते देख कोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुरूषोत्तम ने उसे बचाने की कोशिश की किंतु प्रेमपाल ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि कर्मचारी के हाथ में चाकू लगा है जबकि महिला को चिंता जनक स्थिति में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां से उसे आगरा रैफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति चिन्ता जनक बनी हुई है। उसके भाई गजराज ने बताया कि सन् 2011 से घरेलू हिंसा को लेकर न्यायालय में दोनों का विवाद चल रहा था। उसी की तारीख के लिए आज यह यहां आई हुई थी। पुलिस ने हमलावर को अपनी कस्टडी में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही हैं। बताते हैं कि प्रेमपाल फौज से भगौड़ा साबित हो चुका है। इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस खून से लथपथ महिला और उसके पति को अपने साथ ले गई। अदालत के अंदर चाकू मार दिये जाने जैसी गंभीर घटना के कारण कोई अधिकारी और कर्मचारी कुछ खुलकर बताने को तैयार नहीं है क्योंकि इससे पुलिस प्रशासन के साथ साथ न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तमाम सवाल खड़े होते हैं। गौरतलब है कि न्यायालय के मुख्य द्वार पर ही पुलिस की पूरी पिकेट तैनात रहती है और कोर्ट के अंदर भी पुलिस की ड्यूटी होती है। ऐसे में किसी शख्स को इतना अवसर मिल जाना कि वह कोर्ट के ही एक कर्मचारी को घायल कर चाकू से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दे, कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति का प्रमाण है। इस दुस्साहसिक वारदात की सूचना मिलने के बाद आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और अपने स्तर से वारदात की समीक्षा कर रहे हैं।

Read More

विद्यालय के आस - पास क्षेत्र में चलता रहेगा अभियान गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती के छात्र - छात्रा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के ’ भारत स्वच्छता अभियान ’ के साथ स्वतः स्फूर्त प्रेरणा से जुड़ते हुए विद्याालय के आस - पास के क्षेत्र में शुक्रवार से झाड़ू सम्हालते हुए सफाई कार्य में जुट गये हैं।  कक्षा 10 के छात्र गजेन्द्र ने पहल करते हुए अपने साथी विद्यार्थियोें से चर्चा की और सभी ने सहमति व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया के समक्ष प्रस्ताव रखा और सफाई कार्य प्रारंभ हो गया। ज्ञानदीप के छात्र - छात्राओं ने झाड़ू , फाबड़ा , तसला , कूड़ा भरने के ड्रम आदि लेकर जब सफाई की तो आस - पास के कुछ लोग भी उनके सहयोग और उत्साहवर्धन के लिए आगे बढ़ कर आ गये। सफाई अभियान टोली के छात्र ऋशभ , प्रियंका तथा प्राची ने गीत गाया -’ चलो भारत को स्वच्छ बनायेंगे - घर - बाहर को जगमगायेंगे ’ और सफाई का आहान करते हुए नारे लगाये। इससे आकर्शित होकर कई लोग छात्र - छात्राओं के साथ सफाई - कार्य में जुट गये। ओमप्रकाश चैधरी नामक व्यक्ति ने घंटों तक बराबर सफाई कार्य में सहयोग प्रदान किया। छात्र - छात्राओं ने सफाई - कार्य से पूर्व ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया , शैक्षिक निदेशक के. जी. माहेश्वरी तथा प्रधानाचार्या निधि भाटिया से आर्शीवाद प्राप्त किया और सफाई के समय मिले प्रोत्साहन से ऊर्जा की अनुभूति की। सफाई के समय शिक्षक संदीप कुलश्रेश्ठ तथा शिक्षिका श्रीमती चन्द्रकला चैधरी का विशेष सहयोग रहा।

Read More

मथुरा। गंगा के साथ सरकार को यमुना नदी की भी चिंता है, इसके मद्देनजर एक ऐसी परियोजना शुरू की गई है जो यदि सफल हो गई तो न केवल यमुना में नालों के पानी का गिरना बंद होगा बल्कि गंदे पानी की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। फिलहाल इस परियोजना के तहत वृंदावन से मथुरा तक काम शुरू किया जा रहा है और यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सबसे पहले इसे दिल्ली में लागू किया जाएगा। दिल्ली में इस समय 18 बड़े गंदे नालों का पानी यमुना में गिर रहा है।  वजीराबाद बैराज से ओखला बैराज तक दिल्ली में यमुना का सफर 22 किलोमीटर का है लेकिन इसमें गिरने वाले 18 बड़े नालों की वजह से इसका पानी बिल्कुल काला पड़ चुका है। हालांकि प्रदूषण बोर्ड दावा करता है कि गंदे पानी को शोधित करने के लिए 16 ट्रीटमेंट प्लांट लगे हैं, जिनके माध्यम से 635 मिलियन गैलन शोधित पानी यमुना में प्रतिदिन गिराया जाता है। बावजूद इसके हाल ही में यमुना के पानी की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई और इसमें कई ऐसे रासायनिक तत्व पाए गए हैं, जो जानलेवा हैं। गंदे पानी को यमुना में गिराने के बजाए उसकी बिक्री कर अन्य उपयोग की परियोजना के बारे में जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि नदी विकास का काम जल संसाधन मंत्रालय को मिलने के बाद से ही इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि अब नदियों में शोधित पानी नहीं गिराया जाए और उसका अन्य प्रयोग किया जाए क्योंकि शोधित पानी भी काफी खराब है। उनका कहना है कि यमुना में गिरने वाले पानी की बिक्री की योजना बनने के बाद एक कंपनी सामने आई है, जो गंदा पानी खरीद कर शोधित करेगी और फिर उसे सिंचाई आदि के लिए आपूर्ति करेगी। कंपनी को पायलट प्रोजेक्ट के तहत वृंदावन से मथुरा तक का काम दिया गया है। 6 माह में नतीजे आने के बाद इसे दिल्ली में लागू किया जाएगा. हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करते समय यमुना का पानी बिल्कुल साफ रहता है मगर ओखला बैराज तक पहुंचते-पहुंचते यह काला हो जाता है। यमुना में कुल प्रदूषण भार का 79 फीसद अंशदान दिल्ली का माना जा रहा है, इसलिए परियोजना यदि दिल्ली में लागू हो जाएगी तो यमुना में 79 फीसद प्रदूषण अपने आप ही समाप्त हो जाएगा।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली के नया बस स्टैण्ड के समीप एक नामजद सहित दो लड़के एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग गये। बताया गया कि गौरव प्रकाश पुत्र प्रभात प्रकाश निवासी कदम्ब बिहार टाउनशिप बस स्टैण्ड की ओर से जा रहे थे तभी महोली रोड निवासी रामवीर व एक अन्य युवक मोबाइल छीनकर भाग गये।   

Read More