मथुरा

मथुरा। जनपद के जिला कारागार में विगत दिन हुई मारपीट व लाठी चलनें की घटना को शासन ने गंभीरता से लिया हैं। शासन के निर्देश पर डीआईजी जेल आगरा केदारनाथ सिंह आज मथुरा आये और उन्होंने जिला कारागार का वारीकी से निरीक्षण किया उसके उपरान्त केंदियों की शिकायतों को सुंना तत्पश्चात जेल अध्ीक्षक मथुरा से घटना के सन्दर्भ में वार्ता की। सूत्रों का कहना है कि केदियों ने जेल में केदियों के साथ हो रहें भेदभाव का आरोप लगाया तथा हाल ही भी मथुरा जेल में सिफ्रट हुए ब्रजेश मावी हत्याकांण्ड के मुख्य आरोपी राजेश टोटा को विशेष श्रेणी की सुविध देने का अपना विरोध् व्यक्त किया हैं। डीआईजी ने इसकी जाॅच किये जाने का आश्वासन दिया हैं।

Read More

मथुरा। उप जिला निर्वाचन अध्किारी एवं अपर जिलाध्किारी प्रशासन ध्ीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है, कि 01 जनवरी 2015 के आधर पर विधन सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचिक नामांवलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान अध्कि से अध्कि अर्ह मतदाताओं के पंजीकरण हेतु जिला स्तर पर के0आर0 डिग्री काॅलेज मथुरा में 30 अक्टूबर 2014 को मतदाता पंजीकरण मेला आयोजित होना था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 30 अक्टूबर 2014 को ग्राम सभा या स्थानीय निकाय एवं आरडब्ल्यूए की बैठकों आदि में निर्वाचक नामावलियों को पडने एव नामों के सत्यापन की तिथि होने के कारण उक्त दिनांकों परिवर्तित किया गया है। अतः जिला स्तरीय मतदाता पंजीकरण मेंला किशोरी रमण डिग्री काॅलेज मथुरा में 30 अक्टूबर 2014 के स्थान पर 31 अक्टूबर 2014 को होगा।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार तथा जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु एक आवश्यक बैठक 31 अक्टूबर को सांय 4.00 बजे कलेक्टेªट स्थित सभागार में आयोजित की गयी है।  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों से अनिवार्य रूप से बैठक में भाग लेने हेतु निर्देशित किया है।

Read More

मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयो की कक्षा में जाकर विद्यार्थियो से शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को परखा एवं पहाडे, गिनती आदि भी पढवाकर देखे तथा मिल रहे मिड डे मील के बारे मे भी जानकारी ली। उन्होंने गांव में प्रकाश व्यवस्था हेतु लगी 16 सोलर लाईटो की भी जानकारी ली जो कार्यरत है। उन्होंने गाॅव में पैदल ही घुमकर गाॅव बनायी जा रही सी0सी0 रोड, लोहिया आवासों,  तथा शौचालयों में प्रयोग की जा रही ईटों तथा अन्य सामिग्री की भी बारीकी से जाॅच कर उसकी गुणावत्ता को परखा। सफाई कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे सफाई काचर्य के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली तथा हिदायत दी की सफाई कर्मचारी गाॅव की सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने गाॅव में बनाये जा रहे 242 शौचालयों, 21 लोहिया आवासों तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हेतु 81 हैन्डपम्पों के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय से पूर्ण कर लक्ष्य प्राप्ति करें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेई ने गांव में हो रहे विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हेतु पाइप लाइन कनेक्शन को ठीक कराने तथा खराब हैण्डपम्पों को रिबोर कराने हेतु जल निगम एवं विद्युत विभाग को निर्देशित किया। भ्रमण के अवसर पर उनके साथ उप कृषि निदेशक राकेश बाबू तथा जिले के समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद मथुरा द्वारा गोपाष्टमी के पर्व पर मनाये जाने वाला कंस वध महोत्सव इस बार भी धूमधाम से मनाया जायेगा। इसें लेकर 31 अक्टूबर से  2 नवम्बर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद के मुख्य सरंक्षक व प्रमुख उधोगपति महेश पाठक, संरक्षक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, महामंत्री व मेला संयोजक राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर मेले का प्रारंभ 31 अक्टूबर को प्रातः काल 9 बजे विश्राम घाट पर गौचारण लीला के साथ प्रारंभ होगा तश्चात गौ पूजन कार्यक्रम होगा व सांय 4 बजे गली भीकचन्द्र, छत्ता बाजार से विशाल गौचरण शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो की तिलकद्वार होती हुई पुराना बस अड्डा स्थित गोपाल वाग पहुंचेगी। तत्पश्चात शोभायात्रा पुनः विश्रामघाट आयेगी और भगवान कृष्ण बलराम के स्वरूपों की आरती के साथ इसका समापन होगा। इसी दिन सांय 7 बजे विश्राम घाट पर यमुना माॅ के विशाल छप्पन भोग आयोजित किये जायगे। इसका संयोजन श्रीमती कुन्जलता विठ्ठलदास परिवार द्वारा किया जायेगा। 1 नवम्बर शनिवार को रात्रि 8 बजे विश्राम घाट पर विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। जिसें मुख्य अतिथि गोवर्धन पीठाधीश्वर कचंनदास महाराज होगे। 2 नवम्बर को प्रख्यात उत्तर भारत का प्रसिद्व कृष्ण बलराम महोत्सव के तहत कंस वध मेला मनाया जायेगा जिसके तहत प्रतिवर्ष निकाले जाने वाली कृष्ण बलराम शोभायात्रा हनुमान गली से प्रारंभ होगी और प्रमुख मार्गो से होती हुई आगरा मथुरा रोड स्थित कंस टीलें पर पहुंचेगी। जहाॅ कृष्ण बलराम के स्वरूपों व चतुर्वेद समाज के युवा चिकिनी व चमकती लाठियों से कंस के पूतले को मर्दन करेगे। तत्पश्चात कंस टीले से कृष्ण बलराम विजय शोभायात्रा होलीगेट छत्ता बाजार होती हुई। विश्राम घाट पहुंचेगी। जहाॅ कंस के पूतले के आधे धड़ को पुनः लाठियों से मर्दन किया जायेगा। तत्पश्चात यमुना महारानी की आरती होगी। वक्ताओं ने बताया कि इस अवसर पर द्वारिकाधीश मन्दिर से लेकर आगरा रोड तक भव्य संजावट की जायेगी। मेले को लेकर देश व विदेश के कौने कौने से चतुर्वेद बन्धुओं का आना प्रारंभ हो चुका हैं। कंस बध को लेकर चतुर्वेदी बन्धुओं द्वारा जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर हुई तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से कमल चतुर्वेदी, नवीन नागर, बालकृष्ण पाठक, शिव कुमार चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, योगेन्द्र चतुर्वेदी, राजू अमित, हरदेव हप्पू, युवा समिति संयोजक आशीष चतुर्वेदी, सहसंयोजक संजय लाला के नेतृत्व में अलग अलग टीमें गठित की गई हैं।

Read More

राधकुण्ड की तीन काॅलोनियों में किये गये मोटे दाम लेकर नल कनैशन गोवधर््न। मथुरा जिले की सवसे पुरानी नगर पंचायत राधकुण्ड में नल कनैक्शन शुल्क गवन करने व बिवादित काॅलोनी राधनगर सहित अन्य दो काॅलोनियों में अवैध् नल कनैक्शन दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें नगर पंचायत राधकुण्ड की राधनगर काॅलोनी पर कोर्ट में बाद लम्वित चला हुआ है। सव कुछ जानते हुऐ भी नगर पंचायत ने कोर्ट के आदेशो की अवेहलना कर पैसे के लालच में बडी संख्या में लोगो को अवैध नल कनैक्शन जारी कर दिये है। मथुरा जिले की राधकुण्ड नगर पंचायत फिर एक बार सुर्खियों में आ गई है जहाॅ कोर्ट के आदेशों की अवेहलना कर बडी संख्या में नल कनैक्शन जारी कर दिये गये हैं। बही राधकुण्ड में पानी की समस्या कापफी समय से चली आ रही थी। जिसको लेकर नगर पंचायत राधकुण्ड के कर्मचारियों द्वारा कई बार बैठक बुलाई बतायी गई थी लेकिन चुनावी राजनीति के चलते सभी बेठके बेबुनियाद रही जिसका खामियाजा कस्वा की जनता को ही भुगतना पड रहा है। नगर पंचायत राधाकुण्ड मे ंबिजली पानी सापफ-सपफाई आदि समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अघ्यक्षा/अधिशाषी अध्किारी /को सभी सभासदों की सहमती से नगर पंचायत के बिभागो का विभाजन किया गया था जिसमें जिसमें जलकर बिभाग की जिम्मेदारी बार्ड न0 10 के सभासद उपैन्द्र मिश्रा को सौंपी गई बही कस्वा की पानी की समस्या को देखते हुऐ अध्शिाषी अध्किारी रजनीश शर्मा ने जाॅच करने के मौखिक आदेश सभासद उपैन्द्र मिश्रा को दिये जिसमें जलकल जमा व नल कनैक्शनों की जाॅच की गई तो लगभग 200 नल कनैक्शन अबैध पाये गये जिनका लेखा जोखा नगर पंचायत में नही बताया गया है। जाॅच के दौरान राधानगर काॅलोनी,गौराधम काॅलोनी, और पाल काॅलोनी में अबैध् कनैक्शन पाये गये है। जिसमें राधनगर काॅलोनी में नलो का कनैक्शन शुल्क मदन बंगाली निबासी राधनगर काॅलोनी और पाल काॅलोनी व गौराधम काॅलोनी से जमुना प्रसाद जो कि नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा बसूली गई है। बही नल कनैक्शन का शुल्क नगर पंचायत द्वारा 470 रूपये है जवकि मदन बंगाली और नगर पंचायत कर्मचारी जमुना प्रसाद द्वारा 1800 रूपये से लेकर 3500 रूपये बसूली गई। बही नल कनैक्सन उपभोक्ताओं से बसूली गई ध्न राशि का नगर पंचायत में कोई हिसाव किताव नही है। बही इन नल कनैक्शनों के बारे में चेयरमेन प्रतिनिध् िदाऊजी ठेकेदार से बात हुई तो बताया कि हमारे कार्यकाल में जिलाध्किारी के आदेश पर 70,80 नल कनैक्शन दिये गये है बाकी अन्य नल कनैक्शन पूर्व चेयरमेनों के कार्यकाल में लगे हुऐं है। कर्मचारियों द्वारा की गई अबैध् बसूली  का कोई मामला मेरे सज्ञंान में नही, अगर ऐसा कुछ हुआ है तो कार्यबाही की जायेगी।

Read More



Mediabharti