मथुरा

मथुरा। गंगा के साथ सरकार को यमुना नदी की भी चिंता है, इसके मद्देनजर एक ऐसी परियोजना शुरू की गई है जो यदि सफल हो गई तो न केवल यमुना में नालों के पानी का गिरना बंद होगा बल्कि गंदे पानी की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। फिलहाल इस परियोजना के तहत वृंदावन से मथुरा तक काम शुरू किया जा रहा है और यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सबसे पहले इसे दिल्ली में लागू किया जाएगा। दिल्ली में इस समय 18 बड़े गंदे नालों का पानी यमुना में गिर रहा है।  वजीराबाद बैराज से ओखला बैराज तक दिल्ली में यमुना का सफर 22 किलोमीटर का है लेकिन इसमें गिरने वाले 18 बड़े नालों की वजह से इसका पानी बिल्कुल काला पड़ चुका है। हालांकि प्रदूषण बोर्ड दावा करता है कि गंदे पानी को शोधित करने के लिए 16 ट्रीटमेंट प्लांट लगे हैं, जिनके माध्यम से 635 मिलियन गैलन शोधित पानी यमुना में प्रतिदिन गिराया जाता है। बावजूद इसके हाल ही में यमुना के पानी की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई और इसमें कई ऐसे रासायनिक तत्व पाए गए हैं, जो जानलेवा हैं। गंदे पानी को यमुना में गिराने के बजाए उसकी बिक्री कर अन्य उपयोग की परियोजना के बारे में जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि नदी विकास का काम जल संसाधन मंत्रालय को मिलने के बाद से ही इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि अब नदियों में शोधित पानी नहीं गिराया जाए और उसका अन्य प्रयोग किया जाए क्योंकि शोधित पानी भी काफी खराब है। उनका कहना है कि यमुना में गिरने वाले पानी की बिक्री की योजना बनने के बाद एक कंपनी सामने आई है, जो गंदा पानी खरीद कर शोधित करेगी और फिर उसे सिंचाई आदि के लिए आपूर्ति करेगी। कंपनी को पायलट प्रोजेक्ट के तहत वृंदावन से मथुरा तक का काम दिया गया है। 6 माह में नतीजे आने के बाद इसे दिल्ली में लागू किया जाएगा. हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करते समय यमुना का पानी बिल्कुल साफ रहता है मगर ओखला बैराज तक पहुंचते-पहुंचते यह काला हो जाता है। यमुना में कुल प्रदूषण भार का 79 फीसद अंशदान दिल्ली का माना जा रहा है, इसलिए परियोजना यदि दिल्ली में लागू हो जाएगी तो यमुना में 79 फीसद प्रदूषण अपने आप ही समाप्त हो जाएगा।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली के नया बस स्टैण्ड के समीप एक नामजद सहित दो लड़के एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग गये। बताया गया कि गौरव प्रकाश पुत्र प्रभात प्रकाश निवासी कदम्ब बिहार टाउनशिप बस स्टैण्ड की ओर से जा रहे थे तभी महोली रोड निवासी रामवीर व एक अन्य युवक मोबाइल छीनकर भाग गये।   

Read More

मथुरा। वरिष्ठ मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को सूचित किया है, कि वे अपने जीवन प्रमाण पत्र दिनांक 01 नवम्बर से 25 नवम्बर तक कोषागार कार्यालय में प्राथमिक शिक्षा, मध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, सैनिक पेंशनर अपने जीवन प्रमाण पत्र माह दिसम्बर में 01 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2014 तक सुबह 10ः00 बजे से दोपहर बाद 02ः00 बजे तक कोषागार कार्यालय में अवश्य जमा कर दें। कोषागार में उपस्थिति के समय निम्न बिन्दिुओं पर ध्यान दें। पेंशनर अपनी पेंशन की बैंक पास बुक, एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य साथ लायें। आयकर की परिधि मेें आने वाले पेंशनरों को अपने आयकर कार्ड ‘‘पेन कार्ड‘‘ एंव पूर्व वित्तीय वर्ष की आयकर रिर्टन की छायाप्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। पेंशनर अपने जीवन प्रमाण पत्र उस शाखा में भी दे सकते हैं जिस बैंक के माध्यम से वे पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। जीवन प्रमाण पत्र में कोष क्रमांक, बैंक शाखा का नाम, बैंक खाता संख्या, आयकर खाता संख्या, दूरभाष/मोबाइल संख्या, पेंशन की श्रेणी/विभाग का नाम, पत्राचार का वर्तमान पता एंव हस्ताक्षर/अगंूठा निशाानी अनिवार्य है। जीवन प्रमाण पत्र पर पेंशनर को नवीनतम फोटो चिपकाना अनिवार्य है। बैंक में जीवन प्रमाण पत्र दिये जाने की स्थिति में प्रमाण पत्र दो प्र्रतियों में देना होगा जिसमें एक सम्बन्धित बैंक अपने पास सुरक्षित रखेगा तथा दूसरी प्रति अपनी लिंक ब्रांच के माध्यम से पेंशनर की सूची के साथ कोषागार को उपलब्ध करायेगा।

Read More

यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त करा उसकी अविरल धारा को ब्रज में ले जाने के लिये कमर कस चुके यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी द्वारा आज नगर में 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह की अलख जागने के लिये यमुना रक्षक दल व भाकियू राष्ट्रवादी की पदयात्रा 30 अक्टूबर गुरूवार को दोपहर 2 बजे से मारवाडी धर्मशाला से प्रारम्भ होकर  बस स्टैण्ड जगाधरी, कन्हैया चैक, नेहरू पार्क, परशुराम चैक, ज्योति पैलेस, भगत सिंह चैक, शिवाजी चैक, अग्रसेन चैक होते हुये आज रात्री के विश्राम स्थल मारवाडी धर्मशाला पहुॅची।  पदयात्रा में हजारों किसान व भक्तों ने भाग लिया और जय यमुना मैया के नारों से नगर की गलियों को गुंजायमान कर दिया। कल पदयात्रा जगाधरीसे होते हुयी छछरौली पहुॅचेगी जहाँ यात्रा का रात्री विश्राम रहेगा।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना मैया हम सभी की आराध्या है वह विश्व में पूज्यनीय है। परन्तु वर्तमान में हथिनी कुण्ड बैराज से नीचे  1200 किमी नीचे इलाहाबाद तक कोई यमुना जल नहीं यमुना सिर्फ कल कारखानों से निकले अपशिष्ट और गन्दे नालों से बनकर गन्दे नाले के रूप में बह रही है और इसी जहरीले प्रदूषित जल की ब्रज में यमुना के रूप में पूजा की जाती है। यह सरासर धर्म और मानव जीवन दोनों की दृष्टि से नकाबिलेबर्दाश्त है। इसलिये अब इस सत्याग्रह के माध्यम से हम सरकार से मांग करते है कि वह यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त करें व यमुना में गिरते गन्दे नालों को रोकने के लिये यमुना के समानान्तर नाले का निर्माण किया जाये।  भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी सिंह यादव ने कहा कि देश को आजाद हुये आज 6 दशक से अधिक हो गया परन्तु हमारे आजाद देश की भारत सरकार उसके नागरिकों को शुद्ध पेय जल की व्यवस्था सही से नहीं करा पायी है और इसके विपरीत सरकार ने स्वच्छ नदियों में गन्दे नाले व फैक्टिरियों का विषैला जल मिलाकर उनको भी भंयकर प्रदूषित करने का काम किया है। नदियों पर बांध बनाकर उनकी प्राकृतिक धारा को रोक नदियों के स्वरूप को बिगाडा है ं। अब यह सब बर्दाश्त की सीमा से बाहर से इसलिये भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी और यमुना रक्षक दल द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है।  विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष  आई. सागर बजाज व पं. उदयवीर शास्त्री जी ने कहा कि यमुना का मुद्दा मानव मात्र से जुडा हुआ है इसलिये इस मुहिम में सभी को पूरा सहयोग व सहयोग करना होगा।  इस अवसर पर हजारों की संखा में किसान, यमुना भक्त और नगरवासी उपस्थित रहे।  इस अवसर पर भाकियू राष्ट्रवादी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव जन्टसिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, देवेन्द्र पाल सिंह, सोनू द्विवेदी, राजकरण सिंह, रामलखन मौर्य, रामचन्द्र मौर्य, छोटेलाल यादव, बेचन लाल पटेल,प्रेमपाल सिंह, महेश यादव, लाल सिंह, शिवप्रताप जी, सुमित शर्मा, योगेश शर्मा, श्याम जी मेंहदी दत्ता, परमजीत बनौंठ, घनश्याम निषाद, आदि उपस्थित रहे। 

Read More

बार्सिलोना : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ई-सिगरेट और ऐसे सभी उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं जिन्हें इलेक्ट्रानिक निकोटिन डिलीवरी सिस्टम्स (ईएनडीएस) कहा जाता है। ईएनडीएस की सुरक्षा को लेकर उत्पन्न विवाद पर अपने स्पष्ट संदेश में डॉ. हर्षवर्धन ने विशेषज्ञों द्वारा अनुसंधान निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए उनकी स्वीकार्यता से इनकार किया। डॉ. हर्षवर्धन ने बार्सिलोना, स्पेन में फेफड़ों के स्वास्थ्य के बारे में 45वें यूनियन विश्व सम्मेलन में विश्व के तंबाकू नियंत्रण विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए कहा कि ई-सिगरेट और इसी तरह के अन्य उत्पाद बच्चों में निकोटिन पर निर्भरता पैदा करते हुए उन्हें तम्बाकू के सेवन की तरफ ले जाते हैं। डॉ. हर्षवर्धन जिन्हें देश में धूम्रपान के खिलाफ पहला कानून - दिल्ली धूम्रपान निषेध और धूम्रपान न करने वालों के लिए स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम, 1996 बनाने का श्रेय मिला हुआ है, का सम्मेलन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यूनियन 94 वर्ष पुराना मंच है जो फेफड़ों की बीमारियों, तपेदिक और तंबाकू जैसे विषयों से निपटता है। उन्होंने कहा कि ईएनडीएस पर प्रतिबंध लगा देने से ही समस्या का समाधान नहीं होगा। प्रतिबंध की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम इस तरह के उत्पादों के अवैध व्यापार और सीमा पार से बिक्री को किस प्रकार नियंत्रित करते हैं। इस व्यापार के लिए इंटरनेट के इस्तेमाल पर भी रोक लगनी चाहिए। भारत में 27 करोड़ 50 लाख लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। धुंआ रहित तंबाकू का सेवन सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ी समस्या बन चुका है जिस पर यदि कड़े उपाय करते हुए समय पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह एक राष्ट्रीय खतरा बन जाएगा। आकर्षक पैकेजिंग, फ्लेवरिंग और दामों में कटौती जैसी बड़े पैमाने पर अपनाई जाने वाली मार्केटिंग रणनीतियां सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “मुझे यकीन है कि यहां मौजूद सभी विशेषज्ञों को तंबाकू उद्योग की ताकत की जानकारी है। भारत इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए अति सक्रिय उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में उन्होंने हाल में भारत द्वारा सिगरेट के डिब्बों के बड़े हिस्से और अन्य किस्म के तंबाकू पर अनिवार्य चेतावनी लिखने के मामले में अन्य देशों के साथ पहला स्थान हासिल करने का जिक्र किया। नए नियमों के तहत तंबाकू के पैकेट के दोनों तरफ 85 प्रतिशत हिस्से में तस्वीर के रूप में स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी देनी होगी। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि उन्होंने भविष्य के लिए एक रोड मैप तैयार किया है जिसमें तंबाकू का उपयोग करने वाले उन लोगों को सलाह देने के लिए 24 घंटे की टेलीफोन हेल्प लाइन शुरू की जाएगी जो इसे छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं इसके अलावा वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर पांच तंबाकू परीक्षण प्रयोगशालाएं, 27 नए राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठों की स्थापना और सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 में संशोधन शामिल है ताकि इसे बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

Read More

मथुरा,29 अक्टूबर। जिला कारागार में केदियों में हुए झंगड़े व केदियों के साथ भेदभाव नीतिया जेल प्रशासन द्वारा अपनाये जाने की शिकायत पर जिलाध्किारी राजेश कुमार व एसएसपी मंजिल सैनी कल अपने अध्निस्थ अध्किारियों के साथ जिला कागागार का निरीक्षण करेगे। जिसकी सूचना से जेल प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ हैं।

Read More



Mediabharti