मथुरा। परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण और उबड़-खाबड़ सड़कों के चलते अक्षय नवमी की परिक्रमा लगाने में श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिक्रमा मार्ग में लोगों ने अतिक्रमण कर रास्ते को संकुचित कर दिया हैं तथा मार्ग भी टूटा-फूटा होने के कारण लोगों को यहां भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। जगह जगह कंकरीट और गड्ढ़ो के चलते परिक्रमाथियों को परिक्रमा लगाने में भारी असुविधा होगी। वहीं परिक्रमा मार्ग में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रकाश की व्यवस्था न होने के कारण परिक्रमार्थियों को अंधकार में ही परिक्रमा लगानी पड़ेगी। यही हाल वृंदावन के परिक्रमा मार्ग का हैं। वृंदावन परिक्रमा मार्ग में टूटी फूटी सड़के और जगह जगह होने वाले जलभराव के चलते परिक्रमार्थियों को भारी असुविधा होगी। जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन का ध्यान परिक्रमा मार्ग को अक्षय नवमी और एकादशी से पहले ठीक कराने की तरफ नहीं है। जबकि दसवी की रात्रि को ही तीन वन की परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ेगा। क्षेत्रीय लोगों ने परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त कराने और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है।
Read More




