मथुरा

यमुना रक्षक दल व भाकियू राष्ट्रवादी द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर बुधवार को गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उन्नाव के सांसद मा. श्री साक्षी जी महाराज, फतेहपुर सीकरी के सांसद मा. बाबूलाल चैधरी, मथुरा के विधायक प्रदीप माथुर के साथ-साथ साधु सन्तो और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करा यमुनोत्री से इलाहाबाद तक अविरल- निर्मल रूप में बहाने के लिये विचार गोष्ठी में मंथन किया गया। यमुना के प्रदूषण रूपी कलुष को दूर करने के लिये वक्ताओं द्वारा अनेक सुझाव दिये तथा संगोष्ठी में उन पर मंथन  किया गया। यमुना विचार संगोष्ठी की अध्यक्षता स्वामी श्री ए.एस विज्ञानाचार्य जी महाराज द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों द्वारा आगन्तुक मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंच का संचालन करते हुये रमेश सिसौदिया ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का परिचय कराते हुये कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। फतेहपर सीकरी के सांसद बाबूलाल चैधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यमुना मैया की सेवा बडे भाग्य से मिलती है जो सज्जन इस कार्य में लगें है वे सच में बड़े ही भाग्यशाली है। मैं हर तरह से यमुना रक्षक दल के आन्दोलन के साथ हूँं और 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में सम्मलित रहूँगा।  उन्नाव के सांसद मा. साक्षी जी महाराज ने कहा कि यमुना को स्वच्छ निर्मल रूप में ब्रज क्षेत्र में पुनः प्रवाहित करने के पावन उद्देश्य में प्रत्येक ब्रजवासी को तन मन धन से यथा संभव सहयोग करना होगा तभी यमुना मुक्त हो सकती हैै। मैं प्रयास कर रहा हूँ कि जल संसाधन मंत्री उमा भारती जी से यमुना रक्षक दल की मुलाकात करा यमुना पर यमुना रक्षक दल द्वारा किये गये कार्य व उसकी स्वच्छता के लिये प्रभावी उपायों को उनके समक्ष रखा जाये। माननीय प्रधानमंत्री जी स्वयं नदियों के प्रति गंभीर है और मै यह प्रयास कर रहा हूँ कि प्रधानमंत्री जी से यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल की मुलाकात करायी जाये। मै हर प्रकार से यमुना आन्दोलन में यमुना रक्षक दल के साथ हूँ चाहे वो आज की संगोष्ठी हो या आने वाला 2 नबम्बर को सत्याग्रह।  मथुरा के विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि हम सभी को जागरूक होना पडेगा और सरकार पर दबाब बनाना पडेगा कि वो यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करें । हम सब यमुना रक्षक दल के साथ हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह में जायेगें और यमुना की मुक्ति की मांग करेगें। यमुना जल के शुद्ध होते ही ब्रज में खारे पानी की समस्या भी हल हो जायेगी इसलिये यमुना का शुद्ध होना आवश्यक है। यमुना रक्षक दल के रााष्ट्रीय अधयक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि सरकार का रूख सकारात्मक है इसलिये हमें अपनी पूरी शक्ति लगाकर 2 नबम्बर के सत्याग्रह में भाग लेना है। इस बार का आन्दोलन आर- पार की लडाई होगा। इस बार भाकियू राष्ट्रवादी व यमुना रक्षक दल के हजारों कार्यकर्ता हथिनी कुण्ड पर भाग लेगें और यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करा कर ही हथिनी कुण्ड से बाँध से हटेगें। संत ने आगें सभी आगन्तुक अतिथियों का उनके विचार गोष्ठी मंें सम्मलित होने पर धन्यवाद दिया एवं कहा कि हमें आशा है कि हमारे मध्य में उपस्थित जनप्रतिनिधि सरकार तक हमारी बात पहुॅचायेगें। कार्यक्रम के अन्त में विचार गोष्ठी के अध्यक्ष स्वामी श्री ए. एस विज्ञानाचार्य जी ने सभा को डाॅ. अनन्त यादव के माध्यम से संदेश दिया कि प्रकृति के अपने नियम है प्रकृति के अपने रहस्य है। जब मानव की कृति प्रकृति के अनुकूल हो तो संस्कृति होती है किन्तु यदि मानव कृति प्रकृति के विपरीत है विकृति या अपसंस्कृति होती है वस्तुतः पशु पक्षी प्रकृति के नियमों का सहज पालन करते देखे जाते है लेकिन मानव तन धारी अपने अंहकार में आकर प्रकृति के नियमों का उल्लघन करने  का प्रयास करते है जिसका दुस्परिणाम हम सबको भोगना पड़ता है, यमुना मुक्तिकरण कार्य के सम्पन्न होने से सत्यम शिवम सुन्दरम का सनातन संकल्प चरितार्थ होगा। इसके साथ साथ  श्री राधाजीवन जी पोद्दार ,भाकियू राष्ट्रवादी के अध्यक्ष सी.पी. सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव अब्दुल जब्बार राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. लक्ष्मी गौतम, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रचार सचिव विष्णु प्रिया, आदि ने अपने वक्तव्य के माध्यम से संगोष्ठी में अपने विचार प्रस्तुुत कियंें। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, स्वामी देवास्वरूपानन्द, डाॅ राजवीर सिंह, सुषमा अग्रवाल, डाॅ रीया अग्रवाल स्वामी श्री अवदेशानन्द जी, अनिल सिंह, साध्वी गीता जी, अरूण चतुर्वेदी, हाशिम खान, श्री दास प्रजापति, राजू पेण्टर, अशोक कटिहार, अखण्ड सिंह, गोपाल पाण्डे, अनिता थापा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। न्यूज यमुना रक्षक दल निज संवाददाता यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने व समानान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे  यमुना रक्षक दल द्वारा आज 15 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 1 बजे से गोविन्द मठ कैमारवन परिक्रमा मार्ग वृन्दावन में यमुना विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिये कई क्षेत्रो के सांसद व विधायक वृन्दावन पहुॅच रहे है। वर्तमान में यमुना की हो रही दुर्दशा व उसको हथिनी कुण्ड से मुक्त करा निर्मल अविरल स्वरूप में पुनः यमुनोत्री से इलाहाबाद तक प्रवाहित करने के विषय पर मंथन किया जायेगा। संगोष्ठी में उपास्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकारों तक स्वच्छ अविरल यमुना की मांग पहुँचायी जायेगी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना विचार संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य यमुना प्रदूषण ने जो ब्रज के साथ-साथ यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में विक्राल रूप धारण कर लिया है उस समस्या का जड़ से खत्म करने पर विचार किया जायेगा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वच्छ निर्मल यमुना की मांग को सरकार तक पहुँचाने का उद्देश्य प्रमुख है।  यमुना रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अशोक अग्रवाल ने कहा कि संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व समाज का प्रबुद्ध वर्ग भाग लेगा। उन्होने आगे जानकारी देते हुये कहा कि अमरउजाला संपादक श्री राजेन्द्र त्रिपाठी जी, उन्नाव के सांसद मा. साक्षी जी महाराज, राज्यसभा सांसद बाबू दर्शन सिंह यादव, हाथरस सांसद मा. राजेश दिवाकर, फतेहपुर सीकरी के सांसद मा. बाबूलाल चैधरी , मथुरा के विधायक मा. प्रदीप माथुर,ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की स्वीकृति दे दी है। इनके साथ साथ अन्य सांसद, विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, प्रधान भाग लेेगें।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने सभी ब्रजवासियों व यमुना भक्तों से संगोष्ठी में भाग लेने की अपील की । 

Read More

राधाकुण्ड कृष्णकुण्ड के संगम का विहंगम दृश्य गोवर्धन। अहोई अष्टमी का त्यौहार मनाने के लिए राधाकुण्ड में तैयारियां चल रही हैं। कुण्ड में स्नान 15 और 16 अक्टूबर में होगा जिसमें 15 तारीख को साधु संत कुण्ड में स्नान करेंगे तथा 16 तारीख को पुत्र की कामना करने वाली महिलाएं कुण्ड में स्नान कर पुत्र प्राप्ति की राधारानी से प्रार्थना करेंगे। अहोई अष्टमी के स्नान को लेकर चर्चित परंपरा के अनुसार बताया जाता है कि अष्टमी की रात्रि 12 बजे यह स्नान का कार्यक्रम आयोजित होता है। इस स्नान पर्व के महत्व के सम्बन्ध में बताया गया है कि पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए इस दिन महिला अपने पति सहित राधाकुण्ड तालाब में स्नान करती हैं एवं पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए प्रार्थना कर पेंठे का दान करती हैं तथा गुप्त धन भी पेंठे में रखकर राधारानी को भेंट किया जाता है। स्नान से पूर्व एवं स्नान के पश्चात पुत्र रत्न प्राप्त करने वाली महिलाएं तालाब के बाहर परिक्रमा मार्ग में बने अहोई माता के मंदिर में पूजा पाठ एवं संतान के लिए अर्जी लगाती हैं। राधाकुण्ड में विशाल मेला होता है जिसकी प्रसिद्धि पूरे भारतवर्ष में हैं। यही वजह है कि पूरे भारतवर्ष से लोग अहोई अष्टमी के पर्व पर यहां स्नानदान कर पुण्य लाभ कमाते हैं और मां से संतान की प्रार्थना का आर्शीवाद लेकर वापस लौटते हैं। इस स्नान पर्व को लेकर नगर पंचायत राधाकुण्ड कृष्णकुण्ड और राधाकुण्ड के संगम पर भारी व्यवस्था करती हैं। इस बार यह पर्व 15 व 16 दो दिन मनाये जाने को लेकर यह स्नान दो दिन चलेगा। 

Read More

मथुरा। थाना राया में दहेज की पीडित विवाहिता ने अपने ससुरालीजनों के विरूद्व प्रताडि़त करने तथा मारीपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दहेज लोभी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह पुत्र मनीराम निवासी वासदानी नगला सिन्धी जिला फिरोजाबाद ने रिपार्ट दर्ज कराई है कि उसके बहन के पति सुरेश व उसकी माॅ ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज में की माॅग पूरी नहीं होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। अचानक घर पहुंची बहन को देख राजेन्द्र सिंह के होश उड़ गये। बहन ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई और दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने पीडि़ता के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। थाना राया में दहेज की पीडित विवाहिता ने अपने ससुरालीजनों के विरूद्व प्रताडि़त करने तथा मारीपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दहेज लोभी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह पुत्र मनीराम निवासी वासदानी नगला सिन्धी जिला फिरोजाबाद ने रिपार्ट दर्ज कराई है कि उसके बहन के पति सुरेश व उसकी माॅ ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज में की माॅग पूरी नहीं होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। अचानक घर पहुंची बहन को देख राजेन्द्र सिंह के होश उड़ गये। बहन ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई और दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने पीडि़ता के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के ग्राम शिरावली में नामजदों ने 14 वर्षीय बालिका को रास्ते में रोक कर छेड़खानी की तभी उसे पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत की। पीडि़ता के पिता ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार दामोदर पुत्र जिन्सी राम निवासी शिरावली थाना फरह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री गाॅव में किसी कार्य से गई थी कि रास्ते में फूलचन्द्र पुत्र मंगल सिंह निवासी परखम थाना फरह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसें पकड लिया पहलें उसके साथ अश्लील इशारे किये इसके बाद तीनों ने उसें पंकड़ कर उसके साथ छेड़खानी की किशोरी द्वारा शोरगुल करने पर नामजद युवक मौके पर भाग गये। घटना की जानकारी पीडि़ता ने परिजनों को दी और परिेजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंच गये और घटना की रिपोर्ट नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More



Mediabharti