मथुरा

मथुरा। जनपद की महावन तहसील के उप जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को शिक्षक से अभद्रता करने तथा उठक बैठक लगवाने के आरोप में शासन से निलम्बित कर दिये जाने के बाद जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने पद रिक्त चल रही महावन तहसील पर छाता में तैनात उप जिलाधिकारी विश्वभूषण को महावन में तैनात किया हैं। वहीं इनके स्थान पर प्रतिक्षा में चल रहें सुरेन्द्र कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी छाता में तैनात किया हैं।

Read More

हाथरस जंक्शन से बुलेरों सवार बदमाशों नेे आलू से भरा ट्रक लूटा मथुरा। जनपद हाथरस के हाथरस जक्शन के बाद से बेलेरों सवार आधा दर्जन बदमाशों ने असलाह के बल पर आलू से भरे ट्रक को लूट लिया और चालक के साथ लूट पाट करने के बाद चालक के हाथ पैर वांध कर थाना मांट क्षेत्र के गाॅव जावरा में फैंक कर ट्रक को लूट कर ले गये। घटना से पीडि़त ट्रक चालक ने थाना मांट पहुंच कर अपने साथ घटित घटना से अवगत कराया हैं। पुलिस चालक को लेकर साथ लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार काले पंडित के ट्रक का चालक नासे निवासी पुन्हाना जनपद नूंह हरियाणा हाथरस के लाखन कोल्ड स्टोर से ट्रक में आलू भर हाथरस जक्शन होते हुए दिल्ली जा रहा था कि तभी हाथरस जक्शन के पास बेलेरों सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक को ओवर टेक कर रोक लिया और असलाह के बल पर ट्रक को अपने कब्जें में लेकर चालक से मारपीट की और ट्रक को मथुरा रोड पर ले आये। बदमाशों ने ट्रक चालक रामकुमार से नगदी व मोवाईल छीन लिया और मांट क्षेत्र के गाॅव जावरा के पास ट्रक चालक के हाथ पैर बांधकर चालक को जंगल में छोड़ गये। ट्रक चालक ने शोरगुल कर आसपास के लोगों को अपने पास बुलाया और अपने हाथ पैर ग्रामीणों से खुलवाने के बाद अपने साथ घटित घटना ग्रामीणों को अवगत कराया उसके बाद ट्रक चालक सीधे थाना मांट पहुंचा और पुलिस को अपने साा हुई घटना की जानकारी दी। ट्रक लूट की घटना से पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने भागे बदमाशों की वेलेरों व ट्रक की तलाश के लिए जनपद में रेन्ज स्कीम लागू कर वाहनों की तलाशी कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सकें। पुलिस ने घटना स्थल हाथरस के होने के चलते घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैं।  

Read More

मथुरा। शहर कांग्रेंस कमेटी की मासिक बैठक शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में कांग्रेंस के सदस्यता अभियान को लेकर मंथन किया गया। एवं 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गान्धी की पूण्य तिथि पर होने वाले कार्यक्रम पर विचार किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर काग्रेंस अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेंस संगठन को मजबूत करना है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जायेगा। काग्रेंस इसे लेकर सदस्यता अभियान भी चलायेगी। उन्होंने कहा कि स्व0 श्रीमती इन्दिरा जी की पूण्य तिथि पर काग्रेंस वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित करेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में समस्याओं की बाढ़ आ गई है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है सरकार बिजली पानी जैसी मूल भूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराने में असफल है ऐसे में जनसमस्याओं के लिए सड़कों पर उतरा जायेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाने के साथ साथ नागरिकों की आम जन समस्याओं के लिए सघर्ष करने की अपील की हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने पद सभालने के वाद प्रतिनिधि सांय 6 बजे से 7 बजे तक शहर कांग्रेंस कार्यालय पर बैठकर जन शिकायतें सुनने का क्रम निर्धारित किया हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में जिन सेक्टरों से अधिक लोगों को कांग्रेंस से जोड़ा जायेगा उन्ही को पीसीसी मेम्बर घोषित किया जायेगा। बैठक में मौंहम्मद तौफीक कमरे वालें, रमेश पंडित, देवेन्द्र यादव, जितेन्द्र मणि, लियाकत कुरेशी, कीर्ति कौशिक रमेश पंडित, यतेन्द्र मुकदम्, पूरन सिंह, ओम प्रकार शर्मा, दीपक वर्मा, मनोज गौड़, बिहारी लाल, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में श्रीमती कमलेश चैधरी, विनोद खंडेलवाल, ब्रजेश पाठक, ताताराम अग्रवाल, सभासद राजरानी, मनोज चतुर्वेदी, नीरज गौड़, आरके मैसी, दौलतराम गोला, शहजाद वेगम, सुमित श्रीवास्तव, गिलानी कादरी, चमन नागर, एमएम शर्मा, अनिल चतुर्वेदी आदि थे।  

Read More

मथुरा। उप जिलाधिकारी महावन ने सूचित किया है, कि तहसील महावन मथुरा के अन्र्तगत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को 10 वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिए पटटा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 27 अक्टूबर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। पटटा शिविर ग्राम सभाओं का नाम बंशै, कचनऊ, झरौठा, पचावर, गढ़सौली, महावन बंागर, जुगसना, पढ़रारी, भैंसारा, नगला हरी, लोहावन, इटौली, बल्टी गढ़ी, बन्दी, इस्लामपुर, सराय दाउद, इब्राहिमपुर, सेदपुर, अवेरनी, ब्यौंही, हथौडा, जगतिया शिविर का स्थल तहसील महावन शिविर का दिनांक 27.10.2014 है।  

Read More

विशाखापट्टनम : विशाखापट्टनम के पास आंध्र प्रदेश के उत्‍तरी तट पर हुदहुद चक्रवात के टकराने के बाद सशस्‍त्र सेनाएं आंध्र प्रदेश और ओडिशा के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य में जुट गई हैं।  सेना के आंध्र प्रदेश सब-एरिया ने अपने कर्मियों के चार दल विशाखापट्टनम और चार दल श्रीकाकुलम (टिकली और इचेरला) में तैनात कर रखे हैं। सेना ने एयर डिफेंस कॉलेज गोपालपुर में आपदा प्रबंधन कक्ष स्‍थापित किया है। सेना के 25 बचाव दल और दो इंजीनियर कार्यबल स्‍टैंडबाई रूप में रांची, इलाहाबाद और सिकंदराबाद में तैयार हैं। भारतीय नौसेना ने भी राहत और बचाव कार्यों के लिए चिल्‍का और विशाखापट्टनम सहित आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ मुख्‍य क्षेत्रों में अपनी परिसंपत्तियां और कर्मी तैनात कर रखे हैं। नौसेना ने जैमिनी विमान और सहायक उपकरणों से लैस 30 गोताखोर दल, 20 बचाव दल, जरूरी दवाओं और उपकरणों से युक्‍त चार जहाज, छह हैलीकॉप्‍टर, दो चिकित्‍सीय दल विशाखापट्टनम में बचाव और राहत कार्य शुरू करने के लिए तैयार कर रखे हैं। भारतीय वायु सेना ने जरूरत पड़ने पर राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। परिवहन प्रयासों को तेज करने के लिए वायु सेना ने चंडीगढ़, दिल्‍ली, जोरहाट और आगरा में एक आईएल-76, एक सी-17 और पांच एएन-32 विमान तैयार हैं। इसके अलावा अन्‍य कई जगहों पर भी बचाव और राहत कार्यक्रमों के लिए तैयारी है।  भारतीय तटरक्षक ने आवश्‍यकता पड़ने पर राहत और बचाव कार्यक्रम शुरू करने के लिए पूर्वी और उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्रों में 17 जहाज, दो एयर कुशन वैसल (एसीवी) और 13 विमान तैनात कर रखे हैं। भारतीय तटरक्षक के तीन बचाव दल विशाखापट्टनम, काकीनाड़ा और गोपालपुर में स्‍टैंडबाई रूप तैयार हैं।  इस तूफान से कितना विनाश हुआ है उसके स्‍वरूप और परिमाण का अभी ठीक पता नहीं चला है। इसी के अनुसार ही दोनों राज्‍यों में सशस्‍त्र सेनाओं के बचाव कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Read More

हर शहर और गांव मंे हो गौशाला- राजेन्द्र दास महाराज उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने आरती उतारकर किया व्यास पीठ का पूजन मथुरा। गऊ को बचाने के लिए अपने स्तर पर हर सम्भव कोशिश करें। जो जहाँ है वहीं रहकर गौवंश की सेवा करें और अपनी आमदनी में से कुछ न कुछ बचा कर गौ सेवा में जरूर लगायें। मेरा स्वप्न है की हर शहर, हर नगर, हर गावं में एक गौशाला हो जहाँ गौमाता सुरक्षित रहें। गौशाला में निःस्वार्थ भाव की अवरल धरा से निरंतर गौ सेवा निष्पादित हो उक्त बातें श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गौमाता में 33 करोड देवी देवता निवास करते हैं और भगवान ने भी हर अवतार में गौ माता की सेवा की है। श्री महाराज ने सभी से एक गौ माता पालने का आह्वान भी किया। इस मौके पर खास तौर पर पहुंचे उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने कथा के दौरान आरती उतारकर व्यास पीठ का पूजन किया। इस अवसर पर आयोजक कन्हैयालाल स्वीटी, दीनानाथ चैध्री, मुरलीध्र चैध्री, श्रीशरन चैध्री द्वारा श्री उपमन्यु को गौ-माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।  मलूकपीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज ने कथा में उपस्थित सभी श्रद्वालूओं से रविवार को जडखोर गौशाला में चलने का आह्वान भी किया। जहां गौ माताआंे की पूजन किया जायेगा। कथा के दौरान मुख रुप से एसपी सुरक्षा हिरदयेश कुमार, भागवताचार्य मनोज मोहन शास्त्राी, रामचरन दास खाक चैक, मौनी बाबा, दीनबन्ध्ु महाराज, ललितकृष्ण, राधिकादास, गोपालकृष्ण, विजय कंजानी, सुरेश चन्द्र सुपाडी वाले, कन्हैया लाल बजाज, डाॅ. मुकेश शर्मा, विष्णू शर्मा, के अलावा आयोजक मण्डल के मुरारी चैध्री, नन्दकिशोर, प्रदीप चैध्री, त्रिलोकीनाथ चैध्री, राकेश चैध्री, सुरेश चैध्री, राजेश चैध्री, नवीन चैध्री आदि उपस्थित रहे। 

Read More

छाता। छाता तहसील क्षेत्रा में व्यापारी दुकानदार साप्ताहिक बाजार बंदी का खुले आम नियम कानूनो को ताक पर रखकर उलघंन कर रहे है। जिससे मजदूरों का शोषण हो रहा है। गुरूवार को छाता नगर में गली ध्र्मशाला, मैन बाजार, शराय शाही, बजरिया, कन्नावाला चैक, ओल्ड जीटी रोड, गौवर्धन रोड, बरसाना रोड आदि स्थानों पर बाजार दुकान खुली रही।

Read More

छाता। छाता पैगांव रोड पिछले कई बर्षो से क्षतिग्रस्त पडा हुआ है। ग्रामीण रहागीरो के आवागमन में भारी परेशनियो का सामना करना पड रहा है। ग्रामीण भूपसिंह, दिनेश चन्द्र शर्मा, देशराज चैधरी, नारायणसिंह, राजू बंगाली, रामवीरसिंह, ग्राम प्रधन वीरपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य कुॅवर चंन्द्र रावत आदि ने जिलाध्किरी से जर्जर रोड की मरम्मत कराने की मांग की है।

Read More

कोसीकलां। नगर में हो रही अंधध्ुन्ध् कटौती से नगरवासियों में करंट दौड रहा है। नगरवासियों में विद्युत विभाग के खिलापफ रोष व्याप्त होता जा रहा है। विद्युत व्यवस्था सुचारू न होने से लोगों के इंवर्टर, पंखे, फ्रिज आदि इलैक्ट्रोनिक आईटम महज शोपीस बने हुए है। जबकि विभाग द्वारा नगर में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगरवासियों में विद्युत कटौती एंव चैकिंग अभियान को लेकर भारी तनाव व्याप्त है। नगर मे हाल ही सम्पन्न हुए रामलीला महोत्सव में भी विद्युत विभाग अपनी मनमानी करता रहा। विभाग द्वारा पूरे मेले में विद्युत व्यवस्था ध्वस्थ रही। पुलिस के आलाध्किारियों की लाख कोशिशों के बावजूद भी महोत्सव में विद्युत व्यवस्था चरमाराती रही। जिसके कारण लीला देखने आने वाले श्रद्वालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। महोत्सव के समापन के बाद भी नगर को मात्रा 8 घंटे विद्युत सप्लाई दी जा रही है। जिससे नगर वासियों में खासा तनाव वना हुआ है। नगरवासियों का कहना है कि कनैक्शन कराने व विद्युत बिल भरने में जिले के समस्त नगरों से अध्कि पैसा जमा कोसी नगर वासियों ने किया। सर्वाध्कि विद्युत कनैक्शन भी नगर में कराये गये। बावजूद इसके विद्य“ुत विभाग के कुछ अध्किारी सुविध शुल्क वसूलने के चक्कर में चैकिंग अभियान चला रहे है एंव उपभोक्ताओं का उत्पीडन कर रहे है। नगर वासी दीपक का कहना है कि अगर विभाग नगर में चैकिग अभियान चलाता है तो विद्युत सप्लाई भी कम से कम 18 घन्टे मिलनी चाहिये। लेकिन विभागीय कर्मचारियों की मनमानी के चलते रात्रि 12 बजे से 4 बजे तक कटौती की जाती हैं। व 6 बजे से 11 बजे तक पिफर कटौती शुरू हो जाती है। 1 घन्टे लाईट आने के बाद 12 बजे से 4 बजे तक विद्युत सप्लाई को बाध्ति कर दिया जाता है। बावजूद इसके लाइनमैन अपनी इच्छा से सट डाउन लेकर बैठे रहते है। विभाग की मनमानी के चलते नगर को मात्रा 6 से 8 घन्टे सप्लाई दी जा रही है। जिसके कारण नगर वासी आन्दोलन करने का मन बना रहे है। उनका कहना है कि 24 घन्टे में अगर विद्युत सप्लाई 16 घन्टे नहीं की गयी तो विद्युत विभाग के खिलापफ प्रदर्शन किया जाऐगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Read More

राया। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते राया क्षेत्रा में गौ तस्कर सक्रिय है आए दिन घट रही गौ वंश की संख्या को लेकर लोग हैरान है आए दिन गाय चोरी की घटना होने से रोष व्याप्त है। गौ रक्षक समिति के संस्थापक राकेश बंसल ने बताया कि दो युवक रेलवे रोड से गायों को पकड़ कर ले जा रहे थे जब उनकों लोगों ने टोका तो वह पहले रंगदारी दिखाने लगे लेकिन जानकारी मिलते ही समिति के संस्थापक सहित अन्य लोग पहुंच गए तो वह मौके का पफायदा उठा कर भाग गए आए दिन ऐसी घटना हो रही है और रात्रि के दौरान बढ़ रही गाय चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है वरिष्ठ पुलिस अध्ीक्षक से पत्रा भेज कर गाय चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग अजय खोखर, अशोक वर्मा, अर्जुन सिंह, ध्ीरेन्द्र शर्मा, गौरव बंसल, सुभाष सिसौदिया आदि प्रमुख लोगों ने की है।

Read More