मथुरा

मथुरा,। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में करकरेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आवकारी, मनोरंजन, सिंचाई, खनिज तथा वन विभाग में शतप्रतिशत तथा अच्छी वसूली के लिये विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की वही परिवहन, उपनिबिन्धन, वाणिज्यकर, प्रवर्तन अधिकारियों की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिक मेहनत करके राजस्व वसूली बढ़ाने के कड़े निर्देश दिये गये है। परिवहन विभाग को लक्ष्य से पिछड़ने पर उन्हें चेतावनी जारी कर कार्य तथा व्यवहार में सुधार करके राजस्व वसूली बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा में जननी सुरक्षा योजना के समस्त कार्यों पर अच्छा कार्य किये जाने पर कार्य की सराहना की, वन विभाग द्वारा द्वारा अच्छी राजस्व वसूली तथा वृक्षारोपण का कार्य समय से पूर्व ही पूर्ण हो जाने पर प्रशंसा की। सिंचाई में भी अच्छा कार्य हुआ है। खनिज विभाग द्वारा राजस्व वसूली तथा अन्य सभी कार्य अच्छी तरीके से पूर्ण किये जाने पर उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व टीम तथा उनके साथ लगी पुलिस टीम को बधई दी है। लोक निर्माण विभाग की कार्य भी अच्छा पाया गया। उन्होंने नगर पालिका के अध्शिासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर प्राईवेट संस्थाओं द्वारा जो होर्डिग्स लगाये गये हॅै उनकी जांच वह स्वंय मौके पर जाकर करे होर्डिंग्स का सत्यापन करे तथा उनपर कर निर्धारिण कर राजस्व वसूली की जाये, कर वसूली न देने पर संबंध्ति संस्था को नोटिस जारी कर आर0सी0 जारी कराये ताकि उनसे होडिग्ंस का टैक्स वसूली जा सके। अनाधिकृत होर्डिग्स लगे होने से राजस्व की हानि होती है। यही निर्देश उन्होंने टाउन ऐरिया के अध्शिाषी अध्किारियो को दिये है। जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त तहसीलों की भी समीक्षा में पाया कि दिये गये लक्ष्यों को सभी ने शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया है इसके लिये सभी की प्रशंसा की तहसील कर्मियों द्वारा की गयी मेहनत की भी उन्होंने सराहना की। विधिक देयों की समीक्षा में व्यापार कर में छाता तहसील की कम वसूली पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, इसी प्रकार मथुरा तहसील की समीक्षा में भी उन्होंने चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सप्ताह वसूली की समीक्षा की जायें तथा समीक्षा रिपोर्ट से जिला प्रशाासन को अवगत कराया जायें। लापरवाह कर्मिर्यों/अमीनों पर भी उन्होंने कड़ी कार्यवाही करने तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। तहसीलों में विद्युत की कम वसूली पर भी नाराजगी जतायी तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के विशेष कार्य करने के निर्देश दिये। ग्राम सभा हर्जाना में भी उन्होंने सभी तहसीलदारों को इस माह सभी वसूली पूर्ण कर कार्य समाप्त करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर जिलाध्किारी प्रशासन ध्ीरेन्द्र प्रताप सिंह, कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार तथा समस्त विभागीय अध्किारी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में तहसील दिवस, शासन संदर्भित प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को सभी लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित कर रिपोर्ट उपलब्ध् कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने यह भी कहा है कि उच्च स्तर के सम्बन्ध्ति मामले प्राप्ति के 15 दिन के अन्दर आवश्यक रूप से निस्तारित करने का कार्यवाही करें। उन्होंने कहा है कि समाधन दिवस ;थाना दिवसद्ध में सभी प्रकार की शिकायतों को दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह के आधर पर वादों को निस्तारित करें। उन्होंने तहसील दिवस में मिली शिकायतों में तहसील माॅट में 12, तहसील सदर की 07, लो0नि0वि0 की 04, नगर पालिका मथुरा की 01, सहायक श्रमायुक्त की 02, जिला विकलांग कल्याण की 02, विद्युत विभाग की 01, जिला पूर्ति की 03, समाज कल्याण की 01, एम0वी0डी0ए0 की 01, जिला पंचायत रराज अध्किारी की 01, जल निगम 01, जिला विद्यालय निरीक्षक 01 जिला प्रोवेशन अध्किारी 01 एवं अल्प संख्यक विभाग की 03 लम्बित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र निस्ताति करने के निर्देश दिये है। उन्होंने गोवधर््न में सपफाई की खराब स्थिति पर ई0ओ गोवधर््न को सपफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा वृन्दावन में कम राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अन्तिम बार चेतावनी देते हुए उन्हें ठीक कार्य करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर जिलाध्किारी प्रशाासन ध्ीरेन्द्र प्रताप सिंह, कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार तथा समस्त विभागीय अध्किारी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। श्री बाल रामलीला कमेटी द्वारा गंाधी पार्क चैक बाजार में सोमवार को गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन चरित्र पर आधारित लीला का सफल सम्पन्न हुई। कार्यक्रम सायं सात बजे से रात्रि करीब 10ः00 बजे तक चला जिसमें सैंकड़ों की तादात में लोगों ने उपस्थित रहकर लीला का आनन्द लिया।  

Read More

मथुरा। एसोसियेशन आॅफ एफीलिपेटेड स्कूल की एक आवश्यक चिन्तन बैठक वरिष्ठ शिक्षाविद् पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया की अध्यक्षता में ज्ञानदीप के सभागार में हुई। जिसमें भारत व्यापी स्वच्छता अभियान एवं सीबीएसई दिल्ली द्वारा प्रारम्भ किये स्वच्छता कार्यक्रम पर विद्यालयों की भूमिका एक विद्यालयों द्वारा उसको सफल बनाने पर मंथन किया गया। श्री भाटिया ने कहा कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय इसमें महत्वपूर्ण योगदान का सकते है। मंत्तप पाठक ने कहा कि स्वच्छता जीवन का मूल मंत्र है। संचालन करते हुये डा0 ओम ने कहा कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्याालयों में कई प्रकार की समस्याऐं आती है, उनका समाधन संगठन के माध्यम से किया जा सकता है। इस अवसर पर आषीष भाटिया एडवोकेट ने कहा कि विद्यालयों के हितों पर विचार करना चाहिये। सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर मोहन स्वरूप भाटिया के संगठन के प्रति कार्यो की सराहना करते हुये व्लाक वाइस समन्वयकों को निर्वाचन हुआ। जिसमें मथुरा के लिये वीरेन्द्र गोपाल, आशीष भाटिया, वृन्दावन डा0 ओम जी, गोर्वधन राजेश गौतम, हरीश शर्मा बल्देव डा0 अशोक सिकरवार, नौहझाील,  मंत्तक पाठक, माॅट डा0 कुलदीप लवानिया, जेपी पाठक कोसी छाता चै0 हीरा सिंह को नियुक्त किया गया। जो संगठन की गतिविधियों को सुचारु करने में सहयोग प्रदान करेगे। सभी सम्मानित सदस्यों ने आगामी परीक्षाओं, छात्र हितों पर इस चिन्तन बैठकर मोहन स्वरूप भाटिया के अतिरिक्त हीरा सिंह, संजय पाठक, डा0 ओम, आशीष भाटिया, वीरेन्द्र गोपाल, डा0 कुलदीप लवानिया आदि जन उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संजय पाठक ने किया।

Read More

7 अक्टूबर मंगलवार को गोविन्द मठ वृन्दावन से भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी व यमुना रक्षक दल का प्रचार रथ को स्वामी श्री विज्ञानाचार्य जी महाराज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रदेश में प्रचार के लिये रवाना किया गया। यह रथ मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद से होते हुये पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगा और 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड बैराज पर पहुॅचेगा। प्रचार रथ का संचालन भारतीय किसान यूनियन के किसान कार्यकर्ता करेगेें जो गांव- गांव जाकर लोगो को यमुना के जहरीले जल से हो रहे दुश्प्रभावों से अवगत करा कर 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने की अपील की जायेगी। मंगलवार को गोविन्द मठ में भारतीय किसान यूनियन व यमुना रक्षक दल के संयुक्त कार्यक्रम में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना का प्रदूषित होना ब्रजवासियों के लिये दुर्भाग्यपूर्ण जिस ब्रज में यमुना को देवी कह पूजा जाता है आज उसके पवित्र जल की स्थान पर जलरीले नालो का भंयकर प्रदूषित जल आ रहा है। इसलिये यमुना रक्षक दल द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड बैराज पर यमुना की हथिनी कुण्ड से मुक्ती व यमुना के समानान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर सत्याग्रह किया जा रहा है ं। दल सभी यमुना भक्तो, साधु-संतो व ब्रजवासियों से अपील करता है कि अपनी मां यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने के लिये वे 2 नबम्बर के सत्याग्रह में भाग ले। इसके लिये प्रचार रथ भी प्रदेश भर में प्रचार के लिये रवाना कर दिया गया है जो यमुना पट्टी के सभी वासियों से अपील की जायेगी  िकवे सत्याग्रह में भाग ले।  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह यादव ने कहा कि यमुना मुद्दा जीवन और आस्था दोनो से जुड़ा हुआ है। ब्रज क्षेत्र में यमुना को माँ कहा जाता है जब ऐसी धार्मिक नदी आज अपने अस्तित्व के लिये जूझ रही हो तब अन्य प्रदूषित नदियों की क्या हालात बयां की जायेगी। किसान और नदियों को पुराना नाता है और यमुना हमारे लिये मुख्य क्योकि यमुना किनारे बसने वाले हमारे किसान भाइयों को यमुना के प्रदूषित जल के कारण उनकी कृषि व उनके स्वास्थ को हानि पहुॅच रही है। इसलिये भाकियू राष्ट्रवादी ने यमुना रक्षक दल के साथ 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह किया जायेगा। जिसकी तैयारी के लिये प्रदेश भर में प्रचार रथ निकाल कर किसान भाइयों को सचेत किया जायेगा और उनसे अपील की जायेगी कि ज्यादा से ज्यादा से संख्या में सत्याग्रह मे भाग ले।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि यमुना हम सभी ब्रजवासियों की मां है और उसका जल हम सभी कों जीवन देता है परन्तु वर्तमान में यमुना जल जीवन की बजाय हमें बीमारियां दे रहा है इसलिये हम सबको आस्था के साथ - साथ अपने व अपनी आने वाली पीढियों की निरोगी जीवन की कामना के लिये हथिनी कुण्ड से यमुना को मुक्त कराकर उसकी अविरल धारा को ब्रज में लाना होगा।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता लक्ष्मी गौतम, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव आर.पी. सिंह, प्रदेश सचिव हाशिम खान, भाकियू राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, राधावल्लभ शर्मा, श्रीदास प्रजापति, प्रणव अग्रवाल, दामोदर सिंह, कृष्णकान्त अवस्थी, गोपाल, सतेन्द्र यादव, घनश्याम आदि उपस्थित थंें। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में सदर ब्लाक के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। उन्होंने तहसील दिवस में आज प्राप्त 123 शिकायतों में से 05 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुए तीन दिन और अधिकतम एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मौके पर जाकर शिकायत की समस्या को गम्भीरतापूर्वक समझकर गुणवत्ता के साथ उसका निस्तारण करें तथा शिकातकर्ता के हस्ताक्षर भी उसके आवेदन पत्र पर कराये और यदि वह हस्ताक्षर करने से इंकार करता है तो उसके घर के आसपास हरने वाले परिवार के लोगो से ही हस्ताक्षर कराये। उन्होने अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे समय से त्वरित गति से उसका निस्तारण करें तथा निस्तारण की कार्यवाही से शिकायत कर्ता को भी अवगत कराया जाये ताकि उसे इधर उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि भ्रमण पर जाते समय शिकायतकर्ता से मिलकर स्थिति को सही ढंग से समझते हुए शिकायत कर्ता को साथ लेकर मौके पर जाकर उसकी समस्या का समाधान करे ताकि वह सन्तुष्ट हो सके जिससे पुनः उसे शिकायत का मौका न मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल तहसील दिवस संदर्भो का वेबसाइट पर जाकर उसका संज्ञान लेते हुए आवेदन पत्र को शीघ्रता से निस्तारित किया जाये। इसमें लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजील सैनी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार एवं सम्बन्धित विभागों के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। यमुना नदी में जल की स्थिति भारी गंदगी होने से इतनी दयनीय हो गई हैं कि जल में लाल रंग के छोटे-छोटे कीड़े घाटों के आगे ही जल में भारी संख्या में देखे जाते हैं। जिससे लोग जल का आचमन लेने से भी कतराने लगे हैं। धर्मालु लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार की है कि कार्तिक मास दो दिन बाद प्रारंभ हो जाएगा। कार्तिक मास में धर्मालु महिला व पुरुष पूरे कार्तिक मास में यमुना स्नान, पूजन, दीपदान का व्रत लेते है। अतः यमुना में बह रहे गंदे जल से धर्मालु परेशांन हैं। धर्मालुजनों ने जिलाधिकारी से राम गंगा कमांड, हरनौल आदि से यमुना में जल छुड़वाने की मांग की है। इसके साथ ही यमुना में घाटों की सफाई जो कि पूरी तरह नहीं की जा रही है उसे भी करवाने की अपील धर्मालु भक्तों ने की है। 

Read More

मथुरा। घर परिवार में हर दिन गंुजते उपरोक्त वाक्य अलग अलग जरूर है, किन्तु हर संम्बोधन नारी के लिए ही है। जो हर घर परिवार का अहम किरदार है। वंे कामकाजी हैं, घर संम्भालती हैं, बच्चों को पालती है, सभी की जरूरतों का ख्याल करती हैं। इसके बावजूद पति टंेशन में रहते हैं, बच्चे कहना नहीं मानते। घर के कामों से फुर्सत नही ंमिलती अपने लिए हर नारी जो सभी को खुश करने के प्रयास में लगी रहती है, वह घर के हर कार्य कर के भी स्वयं परेशान रहती है। ऐसे में हर नारी जो स्वयं में खुश रहना चाहती हंै और घर परिवार को भी खुशामय बनाना चाहती हैं तो निरंकारी सत्संग से बेहतर कोई विकल्प नही है। संत निरंकारी मिशन के मार्ग दर्शक सदगुरूदेव निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज समझाते है कि ग्रहस्थ का संम्बध हमारे सांसारिक या सामाजिक जीवन से है। इसके कुछ अपने असूल हंै। जब इंसान इन असूलों की पालना में चूक कर जाता है,वहीं कोई न कोई परेशानी आ जाती है। वे असूल यही ंहै ंकि घर मे सभी सदस्यो को यथा योग्य सम्मान दिया जाये। मां हो या सास, बहिन या नन्द, पिता हो या सुसर हरे किसी रश्तें का अपना स्थान है और अपना महत्व है। जो कोई भी अपनी सीमा से बाहर जायेगा तो ग्रहस्थ मे हल चल होना स्वाभाविक है। इसलिये एक दूसरे के गुण स्वभाव को अच्छी तरह समझें। एक दूसरे की रूचि का आदर करें। अधिकार जताने के बजाय कर्तव्यों के पालन पर ध्यान दें कि घर में सभी सदस्यों का तथा योग्य सम्मान दिया जाऐ। माँ हो या सास, बहन हो या ननद, पिता हो या ससुर, हर एक रिश्ते का अपना स्थान हैै, अपना महत्व है। जब कोई भी अपनी सीमा से बाहर जायेगा तो ग्रहस्थ में हल चल होना स्वाभाविक है। इसलिए एक दूसरे के स्वभावको समझें। एक दूसरे की रूचि का आदर करें। अधिकार जताने की बजाय कर्तव्यों के पालन पर ध्यान दें। निरंकारी सत्संग से सीख ले कर हजारों नारियों ने अपने घर परिवार की तस्वीर बदल दी, वें सिर्फ प्रवचन सुनने तक सीमित नहीं रहीं बल्कि सत्गुरू द्वारा प्रदान ब्रम्हज्ञान को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर, अपने आचरण द्वारा प्रेम, शान्ति तथा शाली माता का माहौल देकर अपने ही घर को स्वर्ग बना दिया है। निरंकारी नारी सत्संग भी होते हैं। हर शहर में जहाँ सास-बहु, ननद भौजाई, देवरानी जेठानी, पति पत्नी, के बीच रिश्तों में मिठास लाने तथा आपस मे पे्रम बढाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन घरो मे सत्संग होता है वहाँ सास बहु लडती नही बल्कि माँ बेटी सा प्रेम करती हैं। नारी अगर चाहे तो घर परिवार को एकत्व की डोर मे बांधे रख सकती है, इसके लिए प्रेम नम्रता तथा सहनशीलता के आभूषणो को धारण करना जरूरी है। तभी घर परिवार की तस्वीर बदलेगी और स्वर्गमय नजारा भी दिखेगा।  

Read More

मथुरा। सर्वोदयी ब्राहमण विकास संस्थान द्वारा हरवर्ष की भांति इस वार भी मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम स्थानीय मसानी स्थित चित्रकूट पर 12 अक्टुबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में कक्षा 10 व 12, स्नातक व स्नात्तोतर एवं अन्य व्सवसायिक पाठ्यक्रमों में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 400 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अब तक 436 छात्र छात्राओं द्वारा अपनी अंक तालिकाएं प्रस्तुत की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना है जिससें समाज में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा सकें। सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी दी गई हैं। छात्राओं की सूची तैयार कर ली गई है कार्यक्रम में सर्वप्रथम उच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को कम्प्यूटर, तथा द्वितीय श्रेणी वालों को टेवलेट व तृतीय सम्मान के रूप में नोटबुक पत्र प्रदान किये जायेगे। इसी के साथ तीन बच्चों को 11 सौं रूपयें की नगद धनराशि महन्त परमेश्वर दास आचखर्य की स्मृति में दिये जायेगे। लक्ष्मी ग्रुप के चैयरमैन पं0 गजेन्द्र शर्मा ने कहा कि संस्थान द्वारा सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका रखनें वाले समाजसंेवियों को भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने समाज के लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की हैं। बैठक में नारायण प्रसाद शर्मा, विजय गोड़, कृष्ण कुमार शर्मा, मुन्ना भईया, अनिल कौशिक, यूडी शर्मा, योगेन्र्द शर्मा, हरीबाबू शर्मा, कृष्ण मुरारी दीक्षित, रमेश दत्त शर्मूा, महेन्द्र दत्त आचार्य, घनश्याम हरियाणा, दिवाकर आचार्य, बीएल तिवारी, प्रदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि थे।  

Read More

यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त कराने व यमुना में गिरते नालों को रोकने के लिये हथिनी कुण्ड बैराज पर यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन(राष्ट्रवादी) द्वारा संयुक्त रूप से किये जाने वाले सत्याग्रह की तैयारियों की समीक्षा करने के लिये भाकियू (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी सत्याग्रह की तैयारियों व रणनीतियों पर चर्चा करने के लिये गोविन्द मठ वृन्दावन स्थित यमुना रक्षक दल के कार्यालय पहुँचे। भाकियू (राष्ट्रवादी)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह यादव ने कहा कि 2 नबम्बर को हरियाणा के हथिनी कुण्ड बैराज पर होने वाले सत्याग्रह में भाकियू (राष्टवादी) के हजारों किसान कार्यकर्ता भाग लेंगे। यमुना की लड़ाई किसानों की लड़ाई है क्योंकि यमुना के निर्मल जल से उसके किनारे बसने वाले किसान उसके जल का पान व अपनी कृषि को सिंचित करते है परन्तु वर्तमान में यमुनोत्री से 170 किमी नीचे ही यमुना को बांधकर सारा जल हरियाणा की ओर मोड दिया जाता है और उससे नीचे 1200 किमी में यमुना किनारे बसने वाले किसनो को मिलता है सिर्फ गन्दे नालो का भंयकर प्रदूषित जल, यह सरासर अन्याय है। किसान नेता ने आगे बताते हुये कहा कि गांव- गांव में भाकियू (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ता किसानों को सत्याग्रह में भाग लेने के लिये तैयार कर रहे है। यमुना प्रदूषण का मुद्दा सीधे तौर पर किसान से जुड़ा हुआ है क्योकि यमुना के प्रदूषित जल से सर्वाधिक हानि यमुना किनारे बसने वाले किसनो की स्वाास्थ व कृषि दोनों को हानि पहुॅचा रहा है। इसलिये अब की बार किसान हथिनी कुण्ड पर आर या पार की लड़ाई के लिये एकत्रित होगें और बिना यमुना जल लिये बे वहां से नहीं हटेगें। भाकियू (राष्ट्रवादी) के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों व गांव के अध्यक्षो व कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है । गांव-गांव जाकर सीधे किसानों से संपर्क कर उनसे यमुना आन्दोलन में भाग लेने की अपील कि जायेगी। जब तक केन्द्र सरकार हथिनी कुण्ड ये यमुना जल छोडा जाता तब तक किसान हथिनी कुण्ड बैराज से नहीं हिलेगें। इस अवसर पर  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, हाशिम खान, अरूण चतुर्वेदी, राजेन्द्र भगत जी, बाबा नागरी दास, सत्यपाल सिंह, अखंड सिंह, अरविन्द, आदि उपस्थित थे।

Read More