मथुरा

मथुरा। रमनलाल शोरावाला इण्टरनेशनल स्कूल, रावल मथुरा में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदन अग्नि, आकाश, जल व पृथ्वी सदन के प्रतिभागियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया जिसमें बालक वर्ग में आकाश सदन ने जल सदन को पराजित किया एवं बालिका वर्ग में अग्नि सदन ने पृथ्वी सदन को हराकर अपनी जीत का परचम लहराया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन योगेन्द्र गोयल एवं प्रधानाचार्य एसके शर्मा व उप प्रधनाचार्य अनिल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को उनके कुशल प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन आरआर सिंह ने किया।

Read More

जनपद पुलिस दो को रिमांड पर लाने की तैयारी में जुटी मथुरा। मथुरा पुलिस के सिरदर्द बना ब्रजेश मावी हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी राजेश टोंटा ने अपने साथी के साथ हाथरस के एडीजें द्वितीय के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जिससें जहाॅ जनपद पुलिस ने राहत की सांस ली हैं। वहीं जनपद पुलिस अब राजेश टोंटा को रिमांड पर लाने की तैयारी करने में जुटी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार पश्चमी उ0प्र0 के कुख्यात बदमाश ब्रजेश मावी विगत 10 दिवस सितम्बर को अपने साथी विनोद चैधरी व गोपाल यादव के साथ घर से हाथरस जाने की कहकर निकलें थे। लेकिन तीनों की कई दिनों तक कोई लोकेशन नहीं मिलनें पर भाजपा नेता विनोद चैधरी के परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते जनपद पुलिस को अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ब्रजेश मावी व भाजपा नेता सहित गोपाल यादव की तलाश की और संभावित लोगों के दविश दर दविश दी तो भाजपा नेता विनोद चैध्री व गोपाल यादव रहस्मय तरीके से पुलिस ने सादाबाद क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस को भाजपा नेता व गोपाल यादव ने बताया कि हाथरस के बदमाश राजेश टोटा ने ब्रिजेश मावी व उन्हें कई दिनों तक बन्धक बनाये रखें और जब पुलिस को दवाव बना तो राजेश टोटा ने अपने साथियों के साथ गोली मार कर हत्या कर दी और उन्हें नशीलें इजेक्शन लगाकर रखा गया। लेकिन पुलिस का दवाव बना तो राजेश टोटा के साथियों नें उन्हें सादाबाद बलदेव मार्ग पर छोड़ दिया। पुलिस ने दोनो बरामद युवकों से पुछताछ के बाद ब्रजेश मावी की हत्या की आशंका के चलते राजेश टोटा व उसके अन्य की तलाश शुरू कर दी। जिसमें पुलिस अभी तक पाॅच लोगों को जेल भी भेज चुकी हें। लेकिन राजेश टोंटा पुलिस की पकड़ से लगातजार बचता रहा। जनपद पुलिस कि सक्रियता व दवाव के चलते राजेश टोटा ने आज अपने साथी संजू प्रधान के साथ हाथरस के एडीजे द्वितीय के न्यायालय में समर्पण कर दिया। बताया जाता है कि राजेश टोंटा व उसका साथी हाथरस न्यायालय सें गैगस्टर के मामलें में कई वर्षो से वांछित चल रहा था। लेकिन जनपद पुलिस के दवाव के चलते उसनें मथुरा न्यायालय के बनाये अपने पुराने केंस में न्यायालय में समर्पण करना उचित समझा। जैसे ही इसकी जानकारी जनपद पुलिस को हुई और जनपद की एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव व एसओजी टीम ने रणनीति बनाते हुए हाथरस न्यायालय से राजेश टोटा व उसके साथी संजू प्रधान को रिमांड पर लेने की कार्यवाही किये जाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। यदि जनपद पुलिस को न्यायालय से राजेश टोटा की रिमांड मिलती है तो जनपद पुलिस ब्रजेश मावी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में भी सफल हो जायेगी अन्यथा गैंगवारे में मारे गये ब्रजेश मावी हत्यांकांड की फाइलें यू ही बबलू गौतम हत्याकांड की तरह दब कर रह जायेगी।

Read More

मथुरा। श्री बलभ्रद इन्टर कालेज बलदेव में प्रधानाचार्य गिरीश कुमार शर्मा व उप प्राचार्य अवनीश कुंमार शर्मा के नेतृत्व में छात्र व अध्यापकों ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में गिरवर सिंह, हेमेन्द्र किशोर, सिद्वार्थ कुमार सिंह, के साथ 60 पौधे रोपे गये।

Read More

नई दिल्ली : सत्रहवें एशियाई खेलों के पांचवे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच पदक (एक रजत और चार कांस्‍य) जीते।  पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं- सौरभ घोषाल (स्क्‍वॉश – पुरुष एकल, रजत), अभिनव बिंद्रा (निशानेबाजी- 10 मीटर एयर राइफल, पुरुष, कांस्य), नरेन्‍द्र ग्रेवाल (वुशू – 60 किलो, पुरुष, कांस्‍य), सनातोई देवी (वुशू – 51 किलो, पुरुष, कांस्‍य), अभिनव बिंद्रा, रवि कुमार, संजीव राजपूत (निशानेबाजी – 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम, कांस्‍य)। एशियाई खेलों का पांचवा दिन समाप्‍त होने तक भारतीय खिलाड़ी 11 पदक जीत चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।

Read More

अकबर बीरबल के साथ ‘‘षाही‘‘ नवरात्रि उत्सव का आनंद उठायें    गुरूवार 25 और शुक्रवार 26 सितंबर को रात 9 बजे कलाकारों के साथ जष्न में शामिल हों  राष्ट्रीय: हास्य के लिये भारत के वन स्टाॅप गंतव्य - बिग मैजिक के ऐतिहासिक काॅमेडी अकबर बीरबल में गुरूवार 25 और शुक्रवार 26 सितंबर को नवरात्रि का जष्न काफी धूम-धाम के साथ मनाया जायेगा। चैनल के हंसी से भरपूर कंटेंट की पेषकष करने के वादे पर खरा उतरते हुये शो द्वारा मौज-मस्ती एवं मनोरंजन के साथ त्योहार का जष्न मनाया जायेगा, जो कि हिन्दी भाषी प्रषंसकों, युवाओं एवं बच्चों, दोनों को निष्चित रूप से पसंद आयेगा।  नवरात्रि के अवसर पर रानी साहिबा ने राज्य में डांडिया की प्रतियोगिता की घोषणा की है, जो कि हर किसी को त्योहारों के जष्न में डुबो देगा। पूरा महल जष्न के माहौल में सराबोर है। सभी लोगों ने पारम्परिक परिधान पहन रखे हैं और ड्रम एवं ढ़ोलक की खूबसूरत संगीत पर डांस कर रहे हैं। शासक के लिये डांस की विषेष क्लास की व्यवस्था की गई है, हालांकि, स्थितियां नियोजित तरीके से नहीं हैं और इससे महल में काफी शोर-गुल मच गया है। ऐसे में प्रषंसकों के सामने हंसी से लोट-पोट कर देने वाले कई पल आयेंगे, उन्हें इस फेस्टिव स्पेषल का आनंद उठाने का मौका देंगे।  भारत के पहले ऐतिहासिक काॅमेडी हर मुष्किल का हल-अकबर बीरबल में सर्वश्रष्ठ काॅमेडी और टेलीविजन मनोरंजन का समावेष किया गया है।  इसे दर्षकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है और प्रषंसकों से यह ढ़ेरों तारीफ बटोर रहा है। इसमें बचपन की सबसे पसंदीदा लोककथाओं को तरोताजगीपूर्ण काॅमेडी अवतार में प्रस्तुत किया जाता है। कीकू शारदा, डेलनाज इरानी, विषाल कोटियान और किष्वर मर्चेंट जैसे बेहतरीन कलाकार शो में प्रमुख भूमिकायें निभा रहे हैं।  हंसी के डबल डोज का आनंद उठाने के लिये तैयार हो जायें, गुरूवार और शुक्रवार 25 एवं 26 सितंबर 2014 को रात 9 बजे सिर्फ बिग मैजिक पर       

Read More

मुंबई। राजस्थान समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी और सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने २ अक्टूबर २०१४ को "गांधी जयंती" के अवसर पर "गांधी जयंती समारोह" का आयोजन शाम ४.३० बजे  राधे माँ भवन ,सोडावाला लेन, बोरीवली (वेस्ट),मुम्बई -९२ में किया है। जहाँ पर महात्मा गांधीजी पर आधारित गीत -भजन का संगीतमय कार्यक्रम होगा और बाद में कवि सम्मलेन होगा और कई राजनेता भी इस कार्यक्रम शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन गीतकार हरिश्वरचन्द्र करेंगे। गांधी विचार मंच के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने सभी से निवेदन किया है कि वे कार्यक्रम में पधारकर इसे सफल बनायें।इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है।     "गांधी विचार मंच" के उपाध्यक्ष कानबिहारी अग्रवाल, श्रीमती स्नेहलता गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक सुत्राले, महामंत्री मिथलेश मिश्रा,संयोजक जयप्रकाश पाण्डेय तथा सम्पूर्ण गुप्ता परिवार ने सभी लोगों को हार्दिक आमंत्रित किया है।            Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)    

Read More



Mediabharti