मथुरा

मथुरा। भैंसा गांव के लोगों ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि गांव का प्रधान भीमसैन शातिर किस्म का बदमाश है। उसने ग्राम सभा की भूमि में अवैध खनन कराकर एक करोड़ रुपये की मिट्टी बेच दी है। कोई मना करता है तो वह लड़ने पर अमादा हो जाता है वह गुण्डागर्दी के बल पर खनन करा रहा है। जिससे राजस्व की क्षति हो रही है। आरोप है कि वन विभाग की भूमि से पेड़ों को भी कटवा रहा है। कई बार लोगों ने शिकायतें की है लेकिन कार्यवाही नहीं होती। इस सम्बन्ध में राजू पुत्र रमेश सहित तमाम ग्रामीण डीएम से भी मिलें हैं।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय बाल्मीकि नवयुवक संघ ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में महर्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाये। जिलाध्यक्ष डा0 राजाबाबू आजाद और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश वाल्मीकि ने मथुरा वाल्मीकि संघ की ओर से ज्ञापन दिया है। 

Read More

अग्रवाल धर्मशाला में महाराज अग्रसेन की छवि के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते डा0 अशोक अग्रवाल एवं अन्य अग्रसेन चैक मसानी पर अग्रसेन की प्रतिमा का पूजन करती पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता एवं अन्य मथुरा। महाराजी अग्रसेन जयन्ती महोत्सव जनपद में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। श्री अग्रवाल सभा मथुरा सहित विभिन्न सहयोगी संगठनों द्वारा भी इसें लेकर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। महाराज अग्रसेन आतिथ्य भवन कुशकगली पर आज पुष्पाजंलि कार्यक्रम के साथ ही आयोजनों का प्रारंभ हो गया। तत्पश्चात प्रातः 7 बजें कटरा कसेरट चैक बाजार से भव्य कलयश यात्रा बैएड वाजों के साथ प्रारंभ होकर लाल दरवाजा कच्ची सडक होती हुई मसानी स्थित अग्रसेन चैक पहुंची जहाॅ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। श्री अग्रवाल सभा द्वारा अग्रवाटिका सरस्वती कुन्ड महाराज अग्रसेन जी के चित्र पट पर दीप जलाकर तथा ध्वजारोहण के साथ पदाधिकारियों द्वारा पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर समिति द्वारा अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रपताका फहराने के साथ ही हवन पूजन कर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। श्री अग्रवाल सभा मथुरा द्वारा पुष्पाजंलि कार्यक्रम अग्रसेन अअितथि भवन कुशकगली पर आयोजित किये गया जहाॅ अध्यक्ष चैं0 मुरलीधर अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर ध्वजारोहण के साथ पुष्पाजंलि अर्पित की गई। तत्पश्चात अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा कटरा कसरेट से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जो की चैक बाजार लाल दरवाजा, कच्ची सड़क बैराग पुरा होती हुई। अग्रसेन चैक मसानी पहुंची कलश यात्रा का मार्ग में समाज के महिला पुरूषों द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अग्रसेन चैक पर महाराजा अग्रसेन का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष चैंधरी मुरलीधर अग्रवाल, पुष्पाजंलि संयोजक नरेन्द्र अग्रवाल दरवें वालें, पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, प्रधानमंत्री महावीर मित्तल, जयन्ती संयोजक सुरेश चन्द्र अग्रवाल सुपारी वालें, सतीश चन्द्र अग्रवाल ब्रजवासी, मेला संयोजक शशिभानु गर्ग, चन्द्रा संयोजक विशन दयाल सर्राफ, शोभायात्रा संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल नेताजी द्वारा महाराज श्री को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात अग्रवाल सभा के अध्यक्ष चैं0 मुरलीधर अग्रवाल द्वारा तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का हवन, पूजा, व अग्र पताका फहरा कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल शिक्षा मंडल द्वारा संचालित विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। धर्मशाला समिति के अध्यक्ष राजेश वजाज, मंत्री जुगल किशोर ने सभी अतिथियों को माल्र्यापण तथा दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विष्णु कुमार सर्राफ, सुरेश चन्द्र कागजी, ब्रजबिहारी अग्रवाल गुडेरा वालें, सुमित अग्रवाल हाथीवालें, अंशुल अग्रवाल लोहेवालें, मनोज सर्राफ, हरिमोहन गोयल, रमेश चन्द्र आर्य, मृदुल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सिघल, अनुराग अग्रवाल, अशोक कुमार कपड़ें वालें, वनवारी लाल गोयल, अतुल अग्रवाल, कैलाश गर्ग, विजय गोयल, प्रवीण सर्राफ, कौशल किशोर, विजय कुमार नमकीन, विकास शोरा वालें विशेष रूप से उपसिथत थे। अन्त में सभा के प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर अग्रवाटिका सरस्वती कुन्ड पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री रवीकान्त गर्ग पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, महावीर मित्तल, कन्हैयालाल बजाज, प्रेम चन्द्र सर्राफ, वृन्दावन बिहारी अग्रवाल, महेश अग्रवाल, धर्मशाला समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चैधरी, राजेश वजाज, कृष्ण मुरारी सर्राफ, विष्णुदास अग्रवाल, ने इस अवसर पर कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अग्रबन्धुओं को रचनात्मक कार्यो से एक माला में पिरोया और उनकों व्यवस्थित करने में हर संभव प्रयास किये। जिससें आज अग्रवन्धु अपनी विशुद्व छवि संसार में स्थापित किये हुए हैं हमें उनके दिखाये हुए मार्ग पर चलकर समाज को आगे ले जाना होगा।

Read More

समिति के पदाधिकारी नही बाॅट रहे समाज को पैसा गिरिराज मुखार बिन्द मन्दिर जतीपुरा की छवि गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारविन्द पर मंदिर के पैसे के बटबारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्यो मै खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग लहू लुहान हो गये। गोर्वधन क्षेत्र में जतीपुरा मुखारविन्द मंदिर के सेवायत अधिकारी आन्योर व जतीपुरा गुधैनिया समाज के लोग है जिस मंदिर का ठेका समाज द्वारा चुने गये पदाधिकारियों द्वारां समाज के ही लोगों को बोली लगाकर लाखों रूपये का उठाया जाता है। जिसकी धन राशि समिति के सदस्यों के पास जमा रहती है और सदस्य वंश परम्परा के अनुसार अपने - अपने थोक में पैसे का बितरण समाज के लोगों में करते थे। लेकिन इस बार कुछ सदस्यों ने समाज में बटने वाले पैसे का गवन करने की फिराक में लगे हुए है। जवकि आन्योर का ही बंशज हेमराज पुत्र मुंशी व अन्य दो भाई अपना बट का पैसा लेने ललितमोहन व नवनीत के पास गये तो बट देने से इन्कार कर दिया और लाठी डन्डों से मारपीट कर कर घायल कर दिया। घायल हेमराज पुत्र मुंशी ने थाना गोवर्धन पहॅुच कर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Read More

मथुरा। जिला युवक कांग्रेंस की एक बैठक जिला कार्यालय पर विक्रम बाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केन्द्र की मोदी सरकार के सौ दिन की विफलताओं को लेकर 25 सितम्बर को केन्द्रीय आव्हान पर प्रधानमंत्री निवास का घेराव करने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि होने वाले प्रदर्शन में जनपद के युवा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेगे। कार्यक्रर्ता निजि वाहनों व रेल व बसों द्वारा भी दिल्ली पहुंचेगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कांग्रेंस के जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि 25 सितम्बर को दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन अभूतपूर्व हासेगा। जिसमें युवा वर्ग अपनी ताकत का एहसास करायेगा। बेठक में उमेश भारद्वाज, संजय शर्मा, मनोज गौड़, मुकेश धनगर, सरमन अहमद, सईद साबिर, रिहान कुरैशी, दौलतराम गोला, दीपक मौर्या, अहमद आदिल, सलमान खान, अनीश कुरेषी आदि थे।

Read More

यमुना भक्त साक्षी जी महाराज से मिलने के दौरान मथुरा। यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने के लिये यमुना रक्षक दल ने सभी सांसदो व राज नेताओं से मिल यमुना के दर्द को सुनाने का क्रम जारी है। इसी क्रम में उन्नाव के सांसद साक्षी जी महाराज से यमुना रक्षक दल का शिष्ट मंडल उनके वृन्दावन स्थित आश्रम में मिला। शिष्ट मंडल ने माननिय साक्षी जी महाराज से मिल उन्हे यमुना की पीर सुनाई एवं यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 5 बार के सांसद व हरिद्वार के निर्मल अखाड़ा के महामण्डलेश्वर स्वामी साक्षी जी महाराज को यमुना रक्षक दल का राष्ट्रीय संरक्षक का पदभार सौंपा गया। उन्नाव के सांसद साक्षी जी महाराज ने कहा कि वह 2 नबम्बर को यमुना रक्षक दल द्वारा  हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने की बात कहते हुये उन्होने कहा कि यमुना को साफ करना गंगा से कहीं अधिक आसान है, हमारी सरकार नदियों के प्रति गंभीर है और उसका दृढ़ संकल्प है कि देश की सभी नदियां स्वच्छ हो और उनको आपस में जोड़ा जाये। इसके लिये प्रधानमंत्री जी द्वारा गंगा, यमुना और ब्रज से लगाव रखने वाली साध्वी उमा भारती जी को इस मंत्रालय की कमान सौंपी है एवं उन्होने हाल में ही गंगा से पहले यमुना को शुद्ध कराने की बात कही है इसलिये हमें आशा है कि मुक्तदायिनी यमुना भी जल्द स्वच्छ होकर ही रहेगी। उन्होने शिष्ट मंडल को आश्वत करते हुये कहा कि मैं आपकी बात को प्रधान मंत्री व जल संसाधन मंत्री उमा भारती को पत्र लिख अवगत कराने का की बात कही। दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि मथुरा में यमुना की इस कलुष का मुख्य कारक हथिनी कुण्ड पर यमुना जल का कैद होना है। इसलिये इस बार यमुना रक्षक दल द्वार हथिनी कुण्ड से यमुना को मुक्त कराने व समानान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर हथिनी कुण्ड पर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह किया जायेगा। जिसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है तभी यमुना की निर्मल धारा ब्रज में पुनः बहेगी। दल के शिष्ट मंडल में महासचिव रमेश सिसौदिया, प्रवक्ता डाॅ लक्ष्मी गौतम, प्रचार सचिव भागवत प्रवक्ता विष्णुप्रिया जी, राधा वल्लभ शर्मा, श्रीदास प्रजापति उपस्थित थें।

Read More

मथुरा थाना नौहझील क्षेत्र के ग्राम पारसौली की दूध देवी दूध डेयरी से राकेश शर्मा पुत्र ठाकुरदास निवासी रामनगर पारसौली नौहझील ने डेयरी के आफिस में रखी पचास हजार रूपयें की नगदी को गायव कर दिया। घटना की जानकारी डेयरी स्वामी को हुई तो डेसरी स्वामी चन्द्रपाल पुत्र तालेवर निवासी राम नगर पारसौली ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। उप जिलाधिकारी मांट ने अवगत कराया है कि तहसील मांट, मथुरा के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिए पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 30 सितम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। पट्टा आंबटन नीलामी के आधार किया जायेगा। निम्नलिखित ग्रामों के तालाबों अवशेष तालाबों का पट्टा नीलामी के आधार पर किया जायेगा जिनका विवरण निम्न प्रकार है ग्राम सभाओं के नाम इस प्रकार हैं, थोक कमल, एदलगढ़ी, सद्दीकपुर, देदना, विसावली, नानकपुर, वकला, भदनवारा, तिलकगढ़ी, मावली बांगर, भूडासनी, मिरताना, नावली, रायपुर बांगर, नीमगांव, ककरारी, विरजूगढ़ी, अयेरा, थोक सारू, जटपुरा, मानागढ़ी, अमाउल्लापुर, भूरेका, शेरनी आदि ग्राम सभाओं में पट्टा शिविर का आयोजन होगा।  

Read More

मथुरा। जिला अधिकारी बी0 चन्द्र कला की अध्यक्षता में निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान एंव स्वच्द पंचायत सप्ताह मनाये जाने के उद्देश्य से जिला स्वच्छता समीति की बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभा कक्ष मे संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता बनाये रखने के उद्देश्य से प्रत्येक घर में स्वच्छ शौचालय होना चाहिए, ताकि घर की महिलाओं तथा बेटियो को शौच के लिए इधर-उधर न भटकना पडे,। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्वच्छ शौचालयों के निमार्ण हेतु शासन स्तर से आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि ग्रामीणजन शौच के लिए इधर-उधर न जायें और साफ-सफाई बनी रहें। उन्होंनं कहा कि हम सब लोगों का दात्यिव है अपने-अपने गाॅंव को स्वच्छ रखे, कूडा इधर-उधर न फेकें निर्धारित स्थान पर ही कूडा डाले और समय -समय पर उस स्थान की सफाई भी करबातें रहें, जिससे सफाई व्यवस्था सुनिश्चत होती रहे। गाॅंव की नाली-नालों तथा गलियों को साफसुथरा रखने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत मे सफाईकर्मी नियुक्त हैं, उनसे भी लगातार सफाई करातें रहे। उन्होनंे कहा कि हम निर्मल भारत की तभी कल्पना कर सकते हैं जब हम स्वय जागरूक होगें और सफाई व्यवस्था में लगातार सहयोग देगें। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पचायतो को वर्तमान शासन द्वारा पुरी आर्थिक मदद दी जा रही है, तथा उनकों यह अधिकार भी प्रदान किये गयें है, कि ग्राम पचायत की धनराशि ग्राम के विकास तथा उसकी स्वच्छता पर ही खर्च की जाये। जिला अधिकारी ने सभी का आव्हान किया है कि निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत किये जाने वाले विकास कार्यो को हम ईमानदारी से पूर्ण करें तभी इस अभियान की सार्थकंता सिद्ध होगी। घर में शौचालय होने तथा गाॅवों की सड़के तथा गलियाॅं स्वच्छ होगी तो हमारे बच्चे तथा स्वंय हम अनेकों बीमारियों से हम बच सकेंगे और स्वच्छ जीवन जी सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा यह दायिात्व है कि घर के आस-पास तथा गाॅव में अनावश्क रूप से गन्दे जल का भराब न हो कूडे को इधर-उधर न फेकें निश्चित अवधि में साफ-सफाई करते तथा करावाते रहें। स्वच्छ पेयजल के लिए भी गाॅंव में उचित स्थान पर हैण्ड पम्प लगे होने चाहिए, जिससे स्वच्छ पेयजल सभी ग्रामीणजनों उपलब्ध हो सकें, तभी हम निर्मल भारत की परिकल्पना को साकार रूप दे सकतें है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला विकास अधिकरी उमेश त्यागी, जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

जिला एकीकरण की बैठक में उत्प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवक युवती जिला एकीकरण अभियान की बैठक लेते जिला पंचायत अध्यक्ष चै0 अनूप सिंह, सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल एवं अन्य मथुरा। जिला एकीकरण समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। जिला एकीकरण समिति की सचिव एवं मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने एकीकरण कार्यक्रम से अवगत कराते हुए कार्यक्रम का संचालन कर विभिन्न पहलुओ पर प्रकाश डाला तथा उसके उद्दश्य को बताया उन्होंने कहा कि एकीकरण समिति का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द तथा हर मजहब के त्यौहारो पर आपसी भाईचारा बनाये रखने के उद्देश्य से एकीकरण समिति की बैठक की जाती है इस बैठक में सामाजिक, साहित्यिक तथा सभी धर्म एवं विचार के गणमान्य नागरिको को आमंत्रित कर एक दूसरे की भावनाओ से अवगत कराया जाता है, ताकि समाज के अंदर साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे।  कार्यक्रम की शुरूआत में के0आर0 डिग्रीकालेज की प्रबक्ता डा0 प्रतीमा गुप्ता ने अपनी कविता इंसान हो बाबा, गीता के सरल शब्द हो बाबा, मीरा के भजन एवं मीर की गजल हो बाबा व्दारा सामप्रदायिक सदभाव बनाये रखने वाली कविता पढकर सुनाई। राष्ट्रीय इंटर कालेज के राज्य सरकार व्दारा सम्मानित अध्यापक अखिलेश यादव व्दारा भी अपने विचारो से अवगत कराया गया। इसी कालेज के छात्र आकाश मित्तल ने राष्ट्रीय एकीकरण पर अपने विचार व्यक्त कर प्रकाश डाला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर की छात्रा सीमा, चंचल, श्रृद्धा ने हिन्द देश के निवासी सभी जन एक है- रंग, रूप, भेष भाषा और बोली अनेक है पर अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। कोसी से आये संजय पांचाल ने अपने विचारो से अवगत कराते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता एक सिक्के ही दो पहलु है। उन्होंने अपने काव्यपाठ में कहा कि मंदिर नही मस्जिद नही इंसान चाहिए, एकाफिला दर्द में सिर्फ मुस्कान चाहिए सुनाकर राष्ट्रीय एकता अखण्डता का स्वरूप साकार किया। उन्होंने कहा कि जब देशभक्त की बात आती है तो मजहब छोटा हो जाता है। राष्ट्रीय एकीकरण समिति की बैठक में विभिन्न स्थान से आये हुए सामाजसेवी तथा बुद्धजीवियो ने अपने अपने विचारो तथा समस्याओ से सभी अधिकारियो को अवगत कराया। बैठक में उपस्थित संजय पांचाल ने वृद्वाारोपण के संबंध में अपनी व्यथा से अवगत कराते हुए कहा कि रोपित किये गये पौधो को जीवनदान मिले और वे बडे होकर अपना पूर्ण आकार ले इसके लिए सामाजिक स्तर से लेकर सरकारी स्तर तक भरपूर प्रयास करने की आवश्यकता है। वृक्षारोपण करके वृ़क्षो की देखभाल तथा उन्हे जीवित रखने हेतु पानी आदि नही दिया जाता है जिसके कारण रोपित किये गये वृक्ष मृत अवस्था में चले जाते है इसलिए हम सब लोगो का यह दायित्व है कि पौधो की प्रतिदिन देखभाल करे। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने रोपित किये गये वृ़क्षेा के संबंध में अवगत कराते हुए बताया कि इस बार सभी विभागो से वृ़क्षारोपण के संबंध में कार्ययोजना तैयार करायी गयी तथा उसी के अनुसार वृक्षारोपरण का कार्य किया गया। सभी विभागो को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है कि वे रोपित किये गये वृक्षो उचित देखभाल करेगे और इसके लिए एक श्रमिक का भुगतान ही वे नरेगा योजना के मद से कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनपद में एक लाख 36 हजार 500 वृक्ष रोपित किये गये है और उसके लिए जिम्मेदारिया तय करते हुए उनकी उचित देखभाल हेतु निर्देश भी दिये गये है। शिक्षाविद् मोहन स्वरूप भाटिया ने भी अपने विचारो से वृक्षारोपण तथा वृजके विकास के बारे में अवगत कराते हुए अधिकारियो से कहा कि वृज में देश विदेश के श्रृद्धालु भारी संख्या मेे आते है अतः उनकी सुविधा हेतु अच्छे अच्छे प्रबंध किये जाने अति आवश्यक है जिस पर सहमति प्रकट की गयी। जिला एकीकरण समिति के अध्यक्ष अनूप चैधरी ने सभी लोगो के विचारो को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उस पर अपनी सहमति प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि जो भी विचार एवं सुझाव आये है उनपर पूर्णरूपेण कार्य किया जायेगा जिससे एकीकरण समिति का उद्देश्य पूरा हो सके। कार्यक्रम का संचाल जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी व्दारा किया गया।  

Read More