मथुरा

कांग्रेंसियों व सामाजिक संगठनों ने किये पूतला दहन, तो भाजपाई बता रहें साजिश मथुरा। नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता के पति राजेश गुप्ता उर्फ डब्बू पर चैकीदार की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप का मामला अब विरोधियों के चैकीदार के पक्ष में आ जाने से राजनीति गर्मा गई हैं। जहाॅ कागे्रसियों ने बैंठक कर पालिकाध्यक्ष पति की गिरफ्तारी की माॅग की है वहीं इंटक नेता ताराचन्द्र गोस्वामी ने पालिकाध्यक्षा व उनके पति राजेश डब्बू का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया तथा आरोपी पालिका अध्यक्षा के पति की शीघ्र गिरफ्तारी की माॅग जा रहा हैं। वहीं पालिकाध्यक्षा के पति राजेश डब्बू ने इस पूरे प्रकरण को विपक्षियों की साजिश बताते हुए चैकीदार द्वारा अपनी पत्नी का दुष्प्रयोग कर झूठे आरोप लगाने की बात कहीं हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जाॅच में जुटी हुई हैं।  कांग्रेंसी नेता कुं0 नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठे में पालिकाध्यक्षा पति राजेश गुप्ता द्वारा चैकीदार गजेन्द्र की पत्नी हेमलता के साथ बुरी नियत डालनें एवं बलात्कार का प्रयास करने पर हुई रिपोर्ट के सन्दर्भ में एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी राजेश गुप्ता को शीघ्र गिरफ्तार करने की माॅग पर सहमति व्यक्त की गई। तथा पालिकाध्यक्षा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की बात कहीं हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से माॅग की है कि अगर चैकीदार की पत्नी  द्वारा कराई गई रिपोर्ट की लीला पोती कर प्रकरण को दवाने का प्रयास किया गया तो काग्रेंसी सडक पर उतर का पुलिस प्रशासन के खिलाफ आन्दोलन के लिए वाध्य होगे। बैठक में अजय शर्मा, सुघड़ सिंह, पहलवान, राम शर्मा, राधाबल्लभ शर्मा, मनीष सिरोही, डा. छत्तर सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं इंटक नेता ताराचन्द्र गोस्वामी ने अपने समर्थकों के साथ शहर के होलीगेट चैराहा पर पालिकाध्यक्षा पति राजेश गुप्ता द्वारा चैकदार की पत्नी के साथ दुाराचार का प्रयास करने के प्रकरण पर अपना विरोध प्रकट करते हुए पालिकाध्यक्षा व उनके पति के विरूद्व नारेवाजी की तथा दोनो का प्रतीकात्मक पूतला दहन कर पुलिस प्रशासन से राजेश गुप्ता को शीघ्र गिरफ्तार करने की माॅग की गई। वहीं इस सम्बन्ध में पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता के पति राजेश गुप्ता का कहना है कि उन्हें विरांेधियों द्वारा साजिश के तहत फंसाया जा रहा हैं। चैकीदार ने पालिकाध्यक्षा के बारे में फब्तियां कसी थी जिस पर उन्होंने चैकीदार को डाट फटकार लगाई और उसके विरूद्ध पुलिस में शिकायती पत्र दिया गया था। इसी से उसनें द्वेष भावना से उसनें अपनी पत्नी के साथ उनके राजनैतिक विरोधियों के साथ मिलकर उसके विरूद्व झूठी व षड़यंत्र रचकर मनगढ़त कहानी तैयार कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। श्री गुप्ता का कहना है कि वह एक स्वच्छ छवि के ईमानदार राजनैतिक व्यक्ति है और वह इस तरह के षडयंत्रों से डरनें वालें नहीं है। पुलिस अपने स्तर से शिकायती पत्र की सच्चाई व ईमानदारी से जाॅच करें तो चैकीदार व उसकी पत्नी की सच्चाई स्वयं पुलिस के सामने आ जायेगी।  

Read More

मथुरा। पश्चिमी उ0प्र0 का कुख्यात शातिर बदमाश ब्रजेश मावी व उसके दो साथियों के अपहरण तथा ब्रजेश मावी हत्याकांड में जनपद पुलिस को मुख्य आरोपी राजेश उप्र टोंटा के अति निकट व मौके पर मौजूद तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पकड़ें गये बदमाशों ने ब्रजेश मावी की हत्या होना स्वीकार किया हैं। पुलिस अब मावी के शव का तलाश में उनसें पुछताछ कर रही हैं। इस प्रकरण में पुलिस दो अन्य को पहलें ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव के नेतृत्व में स्वेट टीम ने ब्रजेश मावी हत्याकाण्ड में शामिल राजेश टोंटा के तीन गुर्गो को हाथरस से ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस पुछताछ में बदमाशों ने अपने नाम ओमप्रकाश, बिट्टू व नई निवासी हाथरस बताया हैं। पुलिस पुछताछ में बिट्टू ने स्वीकार किया कि शातिर बदमाश ब्रजेश मावी की हत्या राजेश टोटा व उसके साथियों द्वारा हो चुकी हैं। जिस समय मावी का हत्या की गई थी उस समय वह भी मौके पर राजेश टोंटा के साथ मौजूद था तथा ओमप्रकाश व नईम उस समय उनकी सुरक्षा में वाहर मौजूद थे। पुलिस पुछताछ में पुलिस को ब्रजेश मावी हत्याकाण्ड के कई अहम सुराग भी हाथ लगें हैं। पुलिस अब पकड़ें गये बदमाशों से ब्रजेश मावची की हत्या के बाद उसके शव को कहा छिपाया गया है के सन्दर्भ में पुछताछ करने में जुटी हैं। सूत्रों का कहना है कि अब शीघ्र ही ब्रजेश मावी का शव भी बरामद होने की संभावना हैं।  

Read More

मथुरा। जनपद के थाना फरह क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फतिहा चैराह पर एक अनियंत्रित ट्रक ने सडक किनारे राहगीरों को रौंद दिया जिससें एक तीन वर्षीय वालिका सहित भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं ट्रक चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को भी हिरासत में ले लिया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के फतिहा चैराहा पर ग्राम फतिहा निवासी भरत सिंह पुत्र गुलाव सिंह अपने चचेरे भाई हेमसिंह पुत्र तेजसिंह व तीन वर्षीय भतीजी मधू पुत्री किशन के साथ दवा लेने के लिए गाॅव के पास ही स्थित क्लीनिक पर गए थे। बताते है कि दवा लेने के बाद वह तीनों फरह के नगला फतिहा चैराहा पर वाहन के इन्तजार में खड़ें थें कि तभी मथुरा की ओर से आ रहें ट्रक संख्या आर जे 11 जी ए 7240 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलातें हुए ट्रक को सड़स किनारे लोगों पर चढ़ा दिया। जिससे वहाॅ अफरा तफरी मच गई। अनियत्रित ट्रक की चपेट में आकर हेमराज, भरत सिंह व तीन बर्षीय वालिका मधू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग भी घयाल हो गये। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दोड़ पड़ें जिन्होंने दुर्घटना की गंभीरता देखतें हुए घटना से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम केक लिए भेजा हैं। पुलिस ने घटनाकारी ट्रक को भी हिरासत में लेकर भागे चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो द्वारा कश्मीर पर दिये गये विवादित बयान को लेकर युवक कांग्रेस ने भरतपुर गेट चैराहे पर भुट्टो का पुतला फूंका। इस अवसर पर युवक कांग्रेस नेता प्रखर चतुर्वेदी ने कहा कि कश्मीर भारत का प्रमुख अंग है जिसे किसी कीमत पर पाकिस्तान को नहीं दिया जायेगा। बिलावल के नाना और मां यही राग अलापते अल्लाह को प्यारे हो गये थे। वे चार बार युद्ध कर भारत की शक्ति देख चुके हैं। यदि ऐसा किया तो दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नाम गायब हो जायेगा। आज इस अवसर पर राहुल, मनीष, पंकज खत्री, कृष्ण कुमार, रवि वर्मा, महेश, राजेश, आशीष वर्मा, अमित पाठक, गोपाल चतुर्वेदी, गजानंद, सुमित चतुर्वेदी, राजेंद्र सक्सेना, राहुल शर्मा, गौरव  शर्मा, बलराम सैनी, मयंक अग्रवाल, मोहन सारस्वत, बृजेश बाबा, सुधीर, हेमंत पाठक, आशीष माहेश्वरी आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। हेमा मालिनी द्वारा वृंदावन की विधवाओं को लेकर दिये गये बयान की निंदा की जा रही हैं। राधाकुण्ड पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया मिश्र के आवास पर हुई बैठक में उनके वक्तव्य पर आक्रोश व्यक्त किया गया।  पूर्व सांसद कु0 मानवेंद्र सिंह ने कहा कि निराश्रित वृद्ध महिलाएं जीवन के अन्तिम समय में प्रभु चरणों में रहकर मोक्ष की कामना करती हैं। अगर भीख मांगते है तो बुरा ही क्या हैं। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि हेमा मालिनी को निर्धन व बेसहारा व्यक्तियों के बारे में जानकारी नहीं हैं। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह, कृष्ण कन्हैया, मान सिंह, राजबहादुर सिंह, बृजेश, उमेश शर्मा, अशोक शर्मा, प्रदीप कुमार, नारायण सिंह, महेंद्र सिंह, नवल सिंह इत्यादि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। थाना बलदेव कस्वें में विगत दिन हुई प्रोपर्टी डीलर के हत्याकांड में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही सें हत्या में प्रयुक्त तंमचा व खाली कारतूस बरामद के साथ भी उनके कब्जें से भी अवैध असलाह बरामद किया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अमित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बम्बा की पटरी के पास छाडि़या ग्राम द्विवरऊ से  राजीव पाडेय उर्फ राजू हत्याकांड के आरोपी बलराम पुत्र रामगोपाल निवासी कस्वा बलदेव, बच्चू पुत्र वीरेन्द्र निवासी नगला गिरधर बलदेव को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही से हत्या में प्रयुक्त तंमचा व खोखा कारतूस बरामद किया हैं।

Read More

दीनदयाल धाम में बही संस्कार, संस्कृति, ज्ञान की गंगा दीनदयाल धामः भाव, विरह और सुराली सुरों संग जब मधुर संगीत ने तान छेड़ी, तो दर्शक श्रद्धा के सागर में उमर गए और मोहन मुरारी जब राधा की पुकार पर मोर बनकर बगिया में नाचे तो समूचा दीनदयाल जन्मोत्सव परिसर ब्रज संस्कृति से झंकृत हो उठा।  द्ररिद नारायन के उपासक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के राष्टीय संरक्षक योगेन्द्रजी और संस्कार भारती के प्रदेश रामभरोसे कपूर, स्मारक समिति के मंत्री डा. रोशनलाल, मेला मंत्री अशोक कुमार टैटीवाल, पूर्व विघायक अजय कुमार पोइया, मनीष गुप्ता और ओमप्रकाश शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। संस्कार भारती के कलाकारों ने कला, संस्कृति, और संस्कार के सागर में मेला में मौजूद दर्शकों को डुबोये रखा। चुरकुला नृत्य, मयूर नृत्य और फूलों की होली तो खास पेशकश रही। कार्यक्रम में महेशजी, अशोक शर्मा, हरीश सुहाना, राजदर्शन पचैरी, भवानी शंकर पचैरी, डाॅ. कमल कौशिक, मनीष पचैरी, हीरालाल शर्मा, लाल सिंह, महीपाल सिंह, श्रवण कुमार, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्रज की सुंगघ से श्रोताओं को आल्हादित करने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती के प्रदेश सदस्य शिवकुमार गुप्ता ने और संचालक जितेन्द्र विमल ने किया। कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल ने अतिथियों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। 

Read More

विरह और वेदना में डूबी बेटी का उभरा दर्द ब्रज की गायकी को ऐसे ही मिले संबल दीनदयाल धामः आधुनिकता की चकाचैंध भरे संगीत के दौर में विलुप्त होने के कगार पर खडे़ ब्रज की लोकगीत गायकी को संबल मिला तो विरह, वेदना और उलाहना से गुजरता संगीत कार्यक्रम लोकगीतों की मस्ती में डूब गया।  अंत्योदय उपासक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली में लोक संगीत कार्यक्रम में महिलाओं ने मांगलिक और धार्मिक उत्सवों पर गाए जाने वाले लोकगीत गाए तो श्रोता झूम उठे।      महिला और बालिका वर्ग की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संध्या शर्मा और मेला समिति अध्यक्ष विघायक जगन प्रसाद गर्ग ने संयुक्त रुप से पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। शादी के दौरान विदाई, बाबुल से बिछोह और ससुराल में विरह के गीत जब यहां गाए तो माहौल खुशी के साथ व्याकुल भी हो उठा। रीना सिंह ने- आय गए आ गए भवन में दीनदयाल, नगर में शोर भयौ... सुनाकर माहौल को मस्त कर दिया। काजल वर्मा ने मेरे खो गये दीनदयाल, ढूंढ लाओ नर-नारी सुनाकर श्रोताओं में भाव पैदा किया। पूजा, भारती और अन्नू ने खूब मनेंगी खुशियां आज धाम में रतिया गाकर माहौल को खुश कर दिया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाॅ. निर्मला सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य, मंजू गुप्ता, सीमाजी, मीरा कस्तूरिया, वंदना यादव, सुमन शमा, कमलेश चैहान थीं। कार्यक्रम में सीमा सारस्वत, नंदाजी, शारदाजी, चंद्रकला यादव, सुषमा दीक्षित, शशी और कुषमा दीक्षित और सीमा सारस्वत आदि मौजूद रहीं। नियार्णक सुन्नदा उपाध्याय रहीं।

Read More

हथिनी कुण्ड का निरीक्षण करते यमुना भक्त यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन राष्टवादी के राष्टीय पदाधिकारियो ने हरियाणा के हथिनी कुण्ड बैराज पर पहुॅच 2 नबम्बर को होने वाले सत्याग्रह की तैयारियां की समीक्षा करने के साथ साथ आर- पार की लडाई का ऐलान करते हुये कहा कि हथिनी कुण्ड से यमुना जल छुडवाये बिना यमुना भक्त और किसान हथिनी कुण्ड से नहीं हटेगें। यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों व भाकियू के पदाधिकारियों द्वारा हथिनी कुण्ड के साथ यमुना नगर, पोण्टा साहेब, कुल्हाल, आसन बांध के साथ साथ डाक पत्थर तक भ्रमण कर जन संपर्क कर यमुना के प्राकृतिक बहाब की स्थिति का जायजा लिया। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि हथिनि कुण्ड से पहले डाक पत्थर व आसन बांध पर रोक कर नहरों में मोड बिजली संयत्र की ओर मोड दिया गया है और यहां हथिनी कुण्ड से हरियाणा की ओर मोड दिया गया है यमुना के तल पर ब्रज की ओर नाम मात्र का जल छोडा जा रहा है जो कुछ किलामीटर जाकर सूख जाता है। उन्होने बताया कि जब वह हथिनी कुण्ड बैराज पर पहुॅचे तब ब्रज की तरफ के सारे गेट बंद थे दल के पदाधिकारी द्वारा दबाब देने पर गेट को कुछ सेंटीमीटर खोला गया जिसने आगे के सूखे यमुना तल को कुछ ही मिनट में तर कर दिया इससे पता चलता है कि वहां ब्रज के हिस्से की चोरी की जा रही है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार यमुना रक्षक दल के साथ मार्च 2013 में हुये समझौते का पालन करते हुये रेनुका, किशाउ व लखवार व्यास बांधों पर निर्माण कार्य शुरू करें व समानान्तर नाले का निर्माण कराये। भारतीय किसान यूनियन राष्टवादी के राष्टीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह ने कहा कि 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड बैराज पर होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने के लिये देश भर से भाकियू किसान यूनियन राष्टवादी के किसान कार्यकर्ता 30 अक्टूबर को सहारनपुर पहुॅचेगें एवं वहां से पदयात्रा करते हुये 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड बैराज पहुॅचेगे और हमारे किसान कार्यकर्ता तब तक नहीं हटेगें जब तक सरकार हथिनी कुण्ड स ेजल नहंी छोडती है क्योकि यमुना के प्रदूषित जल के कारण हमारे किसान भाइयों के स्वास्थ व कृषि दोनो को भारी नुकसान हो रहा है। स्वामी देवानन्द जी महाराज ने केन्द्र सरकार को यमुना में जल की कमी दूर करने के लिये सुझाव देते हुये कहा कि सरकार यमुना में मिलने वाले बरसाती नाले व नदियों पर छोटे बांध बना पानी स्टोर किया जाना चाहिये और यमुना का जल हथिनी कुण्ड से ब्रज की ओर छोड दिया जाना चाहिये। यमुना रक्षक दल व भाकियू राष्टवादी के पदाधिकारीं ने 3 दिन बाद 21 सितम्बर रविवार को वृन्दावन गोविन्द मठ पहुॅच हुकाॅर भर कहा कि यमुना के साथ हो रहे अन्याय को अब अधिक बर्दाश्त नहीं किया जायेगा केन्द्र सरकार यमुना की शुद्धि व मुक्ति के लिये कदम उठाते हुये हथिनी कुण्ड से यमुना जल छोडे वरना 2 नबम्बर को यमुना भक्त व किसान अनिश्चित काल तक सत्याग्रह करेगें और समाधान न होने तक हथिनी कुण्ड बांध पर ही डटे रहेगें। इस अवसर पर भाकियू राष्टवादी के राष्टीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, यमुना रक्षक दल के प्रदेश सचिव हाशिम खान, मुशीर खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला के मार्ग निर्देशन में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों, ई-गवर्नेन्स जन शिकायत जन सुविधा केन्द्र समाजवादी पेंशन, तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रो व लोकवाणी के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रो के निस्तारण के संबंध में एक आवश्यक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम समाजवादी पेंशन योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पात्र लाभार्थी को ही पेंशन योजना में चयनित किया जायें। तहसील दिवस तथा लोकवाणी के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रो का निस्तारण किसी भी दशा में लंबित नही रहना चाहिए, तहसीलों में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र तथा कुछ आवेदन पत्रों के निस्तारण न होने के संबंध में नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने निर्देश दिये है कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी वेबसाइड से आवेदन पत्रो को प्राप्त कर उनका तत्काल समुचित कार्यवाही करते हुए उनका दो दिन के अन्दर शीघ्र निस्तारण कराये तथा उससे उन्हें अवगत भी कराये। यदि किसी प्रकरण के निस्तारण में कोई व्यवधान आ रहा हो तो वे उनके संज्ञान मेे लाकर उसका निस्तारण करा सकते है लेकिन प्रकरण लंबित नही रहना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में वे स्वयं जिम्मेदार होगे और उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण विशेष कर निस्तारण प्रतिशत, सबसे पुरानी लंबित शिकायतें तथा शासन के काॅल सेन्टर में निस्तारण के सम्बन्ध में प्राप्त फीडबैक, एस0एस0डी0जी0 के अन्तर्गत प्रदत्त की जा रही 8 विभागों की 26 सेवाओं विशेष कर आय/जाति/निवास प्रमाण पत्रों को शतप्रतिशत जनसेवा केन्द्र/लोकवाणी केन्द्रों से निर्गत किये जाने में आ रही समस्याओं की समीक्षा, एस0एस0डी0जी0 के अन्तर्गत ई डिस्ट्रिक मैनेजर की नियुक्ति तथा विभिन्न सेवाओं के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपयोग, शासन द्वारा शपथ पत्र समाप्त किये जाने एवं प्रमाण पत्रों के स्वप्रमाणन व्यवस्था लागू किये जाने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूर्व में लगे सी0सी0 कैमरों का उपयोग एवं उनकी कार्यशीलता का सत्यापन पुलिस विभाग द्वारा कराये जाने, कस्तूरबा गाॅधी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को सौर ऊर्जा चलित लालटेन उपलब्ध कराने, राजकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित महिला महाविद्यालयों के मुख्य द्वार तथा परिसर में सर्वलाइन्स रिकार्ड कैमरे लगाये जाने, जनपद स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय में लेन्ड लाइन फोन लगवाये जाने एवं उनकी कार्यशीलता बनाये रखने, राजस्व न्यायालय प्रबन्धन प्रणाली में आने वाली समस्याओं तथा आॅनलाइन शासनादेश निर्गत किये जाने की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। बैठक में अधिकारियो से कहा गया है कि प्रत्येक दशा में प्रार्थी से सुनवाई करते हुए प्रत्येक प्रार्थना पत्र की गुणवत्तापरक निस्तारण आख्या संबंधित उप जिलाधिकारी के माध्यम से दो दिन के अंदर वेबसाइड पर फीड हो जाये तथा नियंत्रण प्राधिकारी व जिलास्तरीय अधिकारी व्दारा प्रत्येक प्रार्थी/शिकायकर्ता से उनके मोबाइल फोन पर भी अवश्य वार्ता की जाये और उनकी समस्या को सुनकर उसका शीघ्र निस्तारण किया जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भ्रमण पर जाते समय अपने विभागों से सम्बन्धित शिकायतों को साथ में रखें तथा शिकायत कर्ता से स्वयं मिलकर उसकी परेशानी को समझते हुए उसके आवेदन पत्र. को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारित किया जायें तथा निस्तारण की कार्यवाही पर शिकायत कर्ता के भी हस्ताक्षर कराये जाये जिससे कि उसे पुनः शिकायत का मौका न मिले और वह सन्तुष्ट हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय तथा अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार सभी उप जिलाधिकारी तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More