मथुरा

मथुरा। कश्मीर में जलप्लावन से आकस्मिक आपदा में गई हजारों लोगों की मौत की आत्मशान्ति हेतु स्थानीय माता कंकाली मन्दिर भूतेश्वर पर सामूहिक आयोजन 20 सितम्बर को किया जा रहा हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि उक्त आयोजन में 20 सितम्बर को सायं 3 बजे से 6.30 बजे तक भव्य सुन्दरकांड पाठ किया जायेगा तथा 24 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से पितृ अवामास्या के दिन हवन यज्ञ कर आत्मशान्ति की प्रार्थना की जायेगी। उन्होंने सभी आम जनमानस से कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध् किया हैं।

Read More

मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार दुबे ने माध्यामिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को अवगत कराया है कि कार्यालय द्वारा 10 व 12 की प्री बोर्ड परीक्षा कराये जाने का निर्देश दिये गया हैं। इसके वावजूद विभिन्न विद्यालयों ने परीक्षाएं नहीं कराई हे। अतः पुनः निर्देशित किया जाता है कि प्रत्येक दशा में 27 सितम्बर तक कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराकर 30 सितम्बर तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन कराना सुनिश्चित करें तथा छात्र छात्राओं की प्रगति की सूचना 1 अक्टूबर को जवाहर विद्यालय इन्टर कालेज मथुरा में प्रातः 11 बजे होने वाली बैठक में साथ अवश्य लाये।  

Read More

मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा डा0 अरूण कुमार दुबें ने सभी माध्यमिक विद्यालय तथा उच्च विद्यालयो के प्रधानाचार्यो व प्राचार्यो को अवगत कराया है कि कक्षा 9 व 10 में अध्यनरत सामान्य जाति, अनूसूचित जाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राएं जिनकी अभिभावकों की अधिकतम वार्षिक आय प्रमाण पत्र तहसील द्वारा निधार्रित 2014-15 की पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु वेबसाइड पर 30 सितम्बर तक आॅन लाइन आवेदन कराते हुए विद्यालय की लाॅगिंग आईडी पर प्राप्त आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं आॅनलाइन फारर्वड कर नेट से ली गई छात्र छात्राओं की सूची व आवेदन पत्रों की एक हार्ड कापी सहित कार्यालय में 15 अक्टूबर तक जमा कराये।    

Read More

मथुरा। जेसीआई मथुरा ग्रेटर द्वारा जेसी सप्ताह के पांचवे दिन पर बुट टेलेन्ट कार्यक्रम ब्रजवासी लेंसन में आयोजित हुआ।  मुख्य अतिथि चेयरमैन मथुरा और विधयक प्रदीप माथुर थे। कार्यक्रम में बिंदास डांस अकेडमी, कल्याणी डांस अकेडमी एवं इस्टेअप डांस अकेडमी के छात्रों ने भाग लिया जिसमें विदांत डांस अकेडमी को प्रथम और कल्याण को द्वितीय और इस्टेअप को तृतीया स्थान प्राप्त किया। सभी ने अच्छी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर प्रदीप माथुर को डोली अग्रवाल द्वारा और मनीषा गुप्ता को जेसी नरेंद्र गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। कार्यक्रम संयोजक सुनीता प्रमोद अग्रवाल, नीता विपिन अग्रवाल, राध्किा दीपक सिंघल, नीतू शैलेश बंसल थे। कार्यक्रम का संचालन जेसी राजेंद्र अग्रवाल हाथीवाला द्वारा किया गया और ध्न्यवाद सचिव जेसी पंकज खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनीष गर्ग, रवि अग्रवाल सरार्पफ, विजय शोरावाला, प्रदीप खंडेलवाल, दीपा गर्ग, मंजू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। जायन्ट्स ग्रुप आॅफ मथुरा द्वारा जायन्ट्स सप्ताह के अंतर्गत ग्रुप द्वारा महर्षि दयानंद जिला अस्पताल में उमेश गुड़ेरा की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर एवं नेत्रदान संकल्प के फार्म भरे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एससी गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि विकलांग सहायता संस्था के सचिव कार्षि डा. अशोक अग्रवाल थे। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल व श्रीमती लता अग्रवाल द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट उपाध्यक्ष उमेश गुड़ेरा द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्रशासनिक निदेशक पंकज गोयल के सहित मनमोहन गुप्ता, अनूप अग्रवाल, भूपेन्द्र अग्रवाल, मनोज सांवरिया, विजय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संजय कुमार, सुरेश अग्रवाल, विभूति अग्रवाल, निखिल गर्ग एवं श्रीमती मोनिका अग्रवाल व श्रीमती सजनी द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि हम अपने नेत्रदान करके किसी की अंधेरी दुनियां में उजाला कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक अक्षय खण्डेलवाल, महेश मित्तल, डा. डीडी गर्ग, जा. अनिल बंसल, जा. राजीव अग्रवाल, दीपक गुप्ता थे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष जा. आशुतोष गर्ग द्वारा दिया गया।  

Read More

मथुरा। क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मोहन राजपूत ने सांसद हेमा मालिनी द्वारा वृन्दावन में निवास करने वाली विधवा महिलाओं को लेकर दिये गये बयान की कड़ें शब्दों में निन्दा की हें। श्री राजपूत ने कहा है कि ब्रज तीन लोकों से अलग है और यहाॅ सारीे देश व विदेश से मोक्ष हेतु अनेकों लोग श्रीकृष्ण की शरण में आते हैं। श्री राजपूत ने कहा कि सांसद महोदया को बताना चाहिए कि वह अपने स्थानीय निवास और ससुराल या मायके पक्ष से चुनाव नहीं लड़कर मथुरा से क्यों चुनाव लड़ी, यह सच्च है कि भारत में निवास करने वाले कोई व्यक्ति देश में कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है उसी तरह यह भी सच है देश के किसी कौने में निवास करने वाले कोई व्यक्ति भगवान श्रीकृष्ण की शरण में आकर अराधना कर अपना जीवन गुजरा सकता हें। सांसद महोदया को अपने बयान पर माफी माॅगनी चाहिए।  

Read More



Mediabharti