मथुरा

नई दिल्ली । नोटबंदी के बाद लोग पुराने नोट एक्सचेंज कराने के लिए बैंकों की लाइनों में खडे हैं। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कुछ लोग इसका भी फायदा उठा रहे हैं। कुछ लोग बार बार बैंकों में रुपए एक्सचेंज कराने के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में उन लोगों को काफी परेशानियों का समना करना पड रहा है जिन्होनें एक बार भी रुपए एक्सचेंज नहीं कराए। बार बार रुपए एक्सचेंज कराने वाले लोगों की वजह से बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लग जाती है।   ऐसे में सरकार ने निर्णय किया है कि ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी। वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि इसके लिए सरकार ने नया रास्ता निकाला है। अब पैसा एक्सचेंज कराने वाले व्यक्ति की अंगुली पर मतदान की तरह स्याही लगाई जाएगी, जिससे उन लोगों की पहचान हो सके जो बैंक से पहले भी पैसा निकाल चुके है।  शक्तिकांत दास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था बडे शहरों में मंगलवार से ही शुरू कर दी जाएगी ताकि उन लोगों को पैसा निकालने में सहूलियत हो जो अभी तक पैसा नहीं निकाल पाए हैं। साथ ही उन्होनें कहा कि आज से लोग एटीएम पर 2000 के नोट भी निकाल सकें। एटीएम में नई नोटों को लेकर आई तकनीकी दिक्कतों पर टेक्निकल एक्सपर्ट काम कर रहे हैं।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी के बाद कालेधन को सफेद करने में लगे लोगों पर अब सरकार की नजर है। सरकार ऐसे लोगों के लेन-देन की जांच करने में जुट गई है, जिन्होनें नोटबंदी के बाद बडा लेन-देन किया है। ऐसे लोगों पर अब आयकर विभाग और ईडी की नजर है। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद जिन लोगों के पास काला धन जमा है, वे अपने कालेधन को विभिन्न तरीकों से व्हाइट करने में लग गए। कुछ लोग सोना खरीदने में जुट गए।    ऐसे में अब सरकार पिछले दिन में हुए बडे लेन देन पर नजर रख रही है। कालेधन पर आयकर विभाग और ईडी ने दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। आयकर विभाग और ईडी पिछले दिन में हुए बडे लेन देन की जांच कर रही है। साथ ही नोटबंदी के बाद सोना, हीरे और विदेशी मुद्राओं के लेने देन की जांच कर रही है। इसमें सोना, हीरे और विदेशी मुद्राओं को खरीदने वालों और बेचने वालों की जांच की जाएगी। ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी ने कालेधन पर रोक लगाने के लिए और जाली नोटों पर लगाम लगाने के लिए 8 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही कालाधन रखने वाले लोग अपना पैसा व्हाइट करने में जुट गए।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । अभिनेता आमिर खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपये अमान्य किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि फिल्म दंगल रिलीज होने की बात हो या कुछ भी, देशहित सबसे पहले है। इस फैसले से दंगल के रिलीज होने पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इस पर आमिर ने कहा, देशहित के लिए इस फैसले से सहमत होना जरूरी है। हमें कुछ दिनों की परेशानी को नजरअंदाज कर देना चाहिए।    देश के लिए जो बेहद जरूरी चीजें हैं, वे की जानी चाहिए। अगर इससे मेरी फिल्म प्रभावित होती है, तो बहुत छोटी बात है। दरअसल, पुराने नोट न चल पाने और नए नोट न मिल पाने के कारण इन दिनों ज्यादातर सिनेमाघर खाली देखे जा रहे हैं। आमिर ने शनिवार को यहां एक गीत के लांच पर अपने विचार साझा किए। गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान असहिष्णुुता पर अपने विचार प्रकट कर फंस चुके हैं। ज्ञातव्य है कि आमिर खान के असहिष्णुता वाले बयान पर काफी हंगामा हुआ था। आम लोगों के साथ आमिर को राजनैतिक दलों के विरोध का भी सामना करना पडा था। लेकिन इस बार आमिर खान पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं। फिल्म दंगल 23 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के बारे में आमिर ने कहा, इस फिल्म में दिखाया गया है कि लड़कियां किसी से कम नहीं। यह संदेश दिया गया है कि हमें लडक़े और लड़कियों में भेदभाव नहीं रखना चाहिए।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । नोटबंदी के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। अब एक अफवाह से ज्वैलर्स सहमें हुए हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेड बॉडी इंडियन बुलियन एंड जूलर्स असोसिएशन (आईबीजेए) से एक टेक्स्ट मेसेज आया। मैसेज उसके 2,500 मेंबर्स को भेजा गया। इस मैसेज में लिखा था कि सरकार अगले वर्ष गोल्ड इंपोर्ट्स पर बैन लगा सकती है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक और अफवाह फैल रही है कि ज्वैलर्स के लिए पुराने नोटों को डिपॉजिट की अंतिम तारीख पीछे करके 15 नवंबर तक ला सकती है।   आईबीजेए का इस बारे में कहना है कि कुछ सर्किल से ऐसा होने के आसार के बारे में पता चला है, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। अफवाह वाले मैसेज ज्यादातर व्हॉटसएप के जरिए भेजे जा रहे हैं। हांलांकि आईबीजेए का कहना है कि हमने अपने मेंबर्स को दिलोजान से सरकार का सपॉर्ट करने के लिए कहा है। फिर भी गोल्ड इंपोर्ट पर बैन की अफवाहों को लेकर ज्वैलर्स काफी परेशान हैं। ज्वैलर्स का कहना है कि 600 जूलर्स को 8 नवंबर तक अपनी सेल्स का डिस्क्लोजर देने के लिए टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस पहले ही मिल चुका है। ज्ञातव्य है कि मोदी सरकार ने 8 नवंबर की आधी रात से 1000 और 500 रुपये के करंसी नोट का चलन बंद कर दिया है। इस बारे में जारी सरकारी ऑर्डर के मुताबिक लोग बैंक में दिसंबर अंत तक 500 और 1000 रुपये के अपने पुराने नोट बदलवा सकते हैं।  गोल्ड ज्वैलर्स के लिए नोट तय समय से पहले बदली कराने का ऑर्डर आने का डर इसलिए पैदा हुआ है कि कुछ जूलर्स अब भी बहुत ऊंचे रेट पर गोल्ड बेच रहे हैं। इससे लोगों को अपनी ब्लैक मनी गोल्ड में खपाने का मौका मिल रहा है।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजकोट । भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद स्वीकार किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेगी। भारत यह मैच बड़ी मुश्किल से ड्रा कराने में सफल रहा। भारत को चौथी पारी में 310 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने स्टंप्स तक छह विकेट पर 172 रन बनाकर मैच बचा लिया।    कोहली 49 रन और रवींद्र जडेजा 32 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। कोहली ने मैच के बाद कहा कि वे अपनी टीम से बेहतर क्षेत्ररक्षण की उम्मीद करते हैं। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने इंग्लैंड के कई कैच छोड़े। कोहली ने कहा कि हम शुरुआती दो दिनों में इससे बेहतर कर सकते थे। हमने पांच कैच छोड़े। कोहली ने आगे कहा कि इंग्लैंड ऐसी टीम है जिसे हम हल्के में नहीं ले सकते। सबसे बड़ी बात है कि अंत अच्छा रहा। हमें जिन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है उसे करना होगा। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने हम पर लगातार दबाव बनाए रखा। हमें इसे स्वीकार करना होगा।    उल्लेखनीय है कि भारत मैच ड्रा कराने में तो सफल रहा, लेकिन इंग्लैंड ने पूरे मैच पर नियंत्रण अपने हाथ में रखा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 537 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 488 रन बना सकी थी। दूसरा टेस्ट 17 नवंबर से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।  राजकोट । इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेर कुक ने टेस्ट ड्रा होने पर निराशा जताई लेकिन पांचवें दिन लंच के बाद अपनी दूसरी पारी समाप्त घोषित करने के फैसले को सही ठहराया। करिअर का 30वां शतक जडऩे वाले कुक ने कहा कि यह पांच दिन तक चला अच्छा मैच था। बांग्लादेश की तरह यहां ज्यादा उमस नहीं थी लेकिन यह कड़ा टेस्ट मैच था। सब कुछ सही रहा। हमारी तरफ से चार शतक लगे। स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की और तेज गेंदबाजों ने भी धीमे विकेट पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अच्छा टेस्ट था और हमने जैसा खेल दिखाया उस पर सभी को गर्व होना चाहिए। हमने सभी के सामने साबित कर दिया कि हम अच्छा खेल सकते हैं। मैंने इस दौरे के शुरू में कहा था कि हमारे पास कुछ अच्छे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। बेन स्टोक्स, मोईन अली, जो रूट सभी विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। हमने 530 रन बनाए और अपना जज्बा दिखाया। हमने काफी अच्छा खेल दिखाया। कुक ने पारी समाप्त घोषित करने के समय का बचाव किया। कुक ने लंच के 36 मिनट बाद पारी घोषित की थी। उन्होंने कहा कि इसका कारण यह था कि हम भारत को कोई मौका नहीं देना चाहते थे। 260 से 270 रन के लक्ष्य का पीछा करने की तुलना में मैच बचाने के लिए बल्लेबाजी करना अलग होता है। इस विकेट पर हमने बिना किसी नुकसान के 180 रन बनाए थे। यह बहुत खतरनाक पिच नहीं था। कुछ गेंदों को खेलना मुश्किल था। कोई बेहद साहसी व्यक्ति ही उन्हें 240 का लक्ष्य देता लेकिन मेरा मानना है कि पारी समाप्त घोषित करने का समय सही था क्योंकि यह सीरीज का पहला मैच था।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी के चलते आम लोगों को हो रही भारी परेशानी के मद्देनजर सरकार ने लोगों को कई तरह की राहत प्रदान की है। सरकार ने जहां एटीएम और बैंकों से धनराशि निकासी की सीमा में कुछ इजाफा कर दिया है, वहीं 1000-500 के पुराने नोट अब जरूरी सेवाओं के लिए 24 नवंबर तक इस्तेमाल किए जा सकेंगे। पहले इसकी समय सीमा 14 नवंबर तय की गई थी। नोटबंदी के बाद उत्पन्न हालात की समीक्षा के लिए रविवार रात प्रधानमंत्री आवास पर अहम बैठक हुई थी। इस में वरिष्ठ मंत्री और शीर्ष अफसर शामिल हुए थे। मीटिंग में देश में पुराने नोटबंदी के बाद पैसों की कमी की वजह से लोगों में पनप रहे अधैर्य और गुस्से के बारे में चर्चा की गई। पीएम मोदी ने इस मीटिंग में उन कदमों के बारे में विस्तार से बात की जो कैश की सप्लाई को सुधारने के लिए उठाए गए हैं। बैठक में मौजूदा हालात में सुधार लाने की दिशा में ये अहम फैसले लिए गए - 500 और 1000 के पुराने नोट जरूरी सेवाओं में स्वीकार किए जाने की सीमा 14 नवंबर से बढ़ाकर 24 नवंबर की मध्यरात्रि तक कर दी गई है। - बैंकों को कम से कम 50 हजार रुपये तक नकदी देने की सीमा बढ़ाने को कहा गया। - एटीएम के रेकैलिब्रेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रणनीति बनाने को कहा गया, ताकि लोग नई मुद्रा को जल्द से जल्द प्राप्त कर सकें।  - अधिक आबादी वाले इलाकों में माइक्रो एटीएम की संख्या बढ़ाई जाएगी। - बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए अलग से लाइन लगाए जाएगी। - उन लोगों की अलग लाइन लगाई जाएगी जो कुछ पुराने नोटों को बदलने के लिए बैंक पहुंचते हैं। - इससे पहले रविवार शाम को ही वित्त मंत्रालय के आदेश पर सोमवार से एटीएम से एक बार में निकासी की सीमा 2000 से बढ़ाकर 2500 कर दी गई। - नगद एक्सचेंज की सीमा भी 4000 से बढ़ाकर 4500 कर दी गई। - बैंक काउंटर्स से एक सप्ताह में नगद निकासी सीमा 20 हजार से बढ़ाकर 24 हजार कर दिया गया है। - दैनिक 10 हजार की निकासी को भी बढ़ा दिया गया है। - ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ अस्पताल और व्यावसायिक संस्थान चेक, डिमांड ड्रॉफ्ट या ऑनलाइन पेमेंट को स्वीकार नहीं कर रहे थे। अब ऐसी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -    सरकार ने पेंशनरों के लिए सालाना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि नवंबर से बढ़ा 15 जनवरी कर दी है। बार-बार नकद न निकाले, आरबीआई की अपील इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लोगों से अपील की है कि वे बैंकों से बार-बार नकदी नहीं निकालें। केंद्रीय बैंक ने इसके साथ ही एक बार फिर लोगों को भरोसा दिलाया है कि छोटे नोटों की कोई कमी नहीं है इसलिए वे बड़बड़ी न करें। रिजर्व बैंक ने एक एडवाइजरी कर कहा, रिजर्व बैंक जनता को आश्वास्त करता है कि उसके पास और अन्य बैंकों में भी पर्याप्त छोटे नोट हैं। इसमें कहा गया है, रिजर्व बैंक लोगों से ्पील करता है कि वे चिंतित न हों । साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti