मथुरा

नई दिल्ली । संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। आज पहले दिन लोकसभा दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद गुरुवार तक के लिए स्थगित हो गई जबकि राज्यसभा में नोटबंदी पर चर्चा शुरू हो गई है। इस दौरान विपक्ष ने जमकर किया। विपक्ष समेत सर्वदलीय मांग पर राज्यसभा स्पीकर ने दो दिन के लिए इस मुद्दे पर चर्चा के लिए समय नियत किया है। सबसे पहले कांग्रेस की ओर आनंद शर्मा ने नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने सीधे-सीधे सरकार पर आरोप लगाया कि न तो नोटबंदी को लागू करने का तरीका ठीक है और न ही यह पूरा मिशन गोपनीय रखा गया। इससे जुड़ी तमाम सूचनाएं कई अखबारों में पहले ही छप गईं थीं। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा ने अपना कालाधन सफेद कर लिया है।     कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से देश का किसान, मजदूर और आम आदमी परेशान हैं। किसान को बीज के लिए पैसे चाहिए। आज किसान बैंक में 2000 रुपये के लिए लाइन में खड़ा है। किसान धोती में क्रेडिट कार्ड नहीं रखता है। सरकार ने सभी को अपराधा बना दिया। भारत को कालाबाजारियों का देश बना दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने अपने लोकसभा सांसदों से कहा है कि नोटबंदी के चलते लोगों को हो रही परेशानियों के खिलाफ मजबूती से लड़ें और सरकार की नोटंकी नहीं चलने दें। कांग्रेस में लोकसभा में इस मुद्दे पर कार्यस्थगन का प्रस्ताव भी लागएगी। आनंद शर्मा ने कहा, बाजार में मौजूद नोट का 86 फीसदी हिस्सा 500-1000 रुपये के नोटों का था, सरकार की एक घोषणा ने इनका चलना बंद कर दिया। क्या यह सारा पैसा कालाधन था? नोटबंदी से देश के किसानों का बुरा हाल है और लोगों का काम ठप हो गया है। पूरी दुनिया में एक संदेश गया कि हिन्दुस्तान की इकोनॉमी कालेधन पर चलती है।  आनंद शर्मा ने कहा कि 2000 का नया नोट रंग छोड़ता है। बचपन में चूरन की पुडियां में आसा नोट मिलता था। नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा यूनियनों को फैसला लीक किया गया। बैंक से कैश निकासी पर रोक क्यों है? नोटबंदी से बेटियों की शादियां तक रुकी हैं। गरीब की लाश अस्पताल में फंसी है। भाजपा ने घाव दिए और घाव पर नमक भी लगाया। मजदूर, किसान नोटबंदी से बेकार हो गए। क्या गाजीपुर की रैली का भुगतान क्रेडिट कार्ड से हुआ? एसबीआई को मार्च से नोटबंद होने की जानकारी थी। मायावती ने कहा कि राज्यसभा में प्रधानमंत्री को आकर नोटबंदी पर जवाब देना चाहिए। मैंने देखा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली दुखी दिख रहे हैं। आतंकी नहीं जाते नोट लेकर बैंक आनंद शर्मा ने कहा, कोई भी आतंकवादी बोरा भरकर नोट बैंक लेकर नहीं जाता, वही जाता है जिसके पास सही पैसा होता है। विदेशी सैलानियों को दिक्कत हुई। वह सिर्फ 6000 रुपये ही का नोट बदल सकते थे। उन्होंने आक्रामक अंदाज में आरोप लगाते हुए कहा, पैसा हमारा है और ऐसा कौन सा कानून है जो हमारा ही पैसा निकालने से रोक रहा है। आपने देश में वित्तीय अस्थिरता ला कर रख दी है। कालेधन से लड़ाई का यह कैसा तरीका है? सरकार में बिना डॉक्टरी सब सर्जन आनंद शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, मोदी जी की सरकार में बिना डॉक्टरी के बहुत सारे सर्जन बन गए हैं। हर चीज पर सर्जिकल स्ट्राइक हो रहा है। कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइक हो गया। उन्होंने कहा, आपके पास जानकारी है कि स्विस बैंक में किसका काला धन है, यह जानकारी आपके पास है। आपके पास सूची है ऐसे लोगों की। उन्होंने मांग उठाई कि ऐसे लोगों के नाम देश को बताएं। अगर कालेधन पर कार्रवाई करनी है तो सूची जारी करें। दो साल में कितने हजार करोड़ के कर्जे माफ किये। ऐसे लोगों के नाम भी आम जनता को बताएं जिनके कर्ज माफ किये गए। नहीं चल रहा 2000 का नोट माकपा के सीताराम येचुरी ने राज्यसभा में 2000 का नया नोट दिखाया और कहा कि इस नोट को कोई नहीं ले रहा है। वहीं सपा से निष्किासत रामगोपाल यादव ने कहा कि इसमें बड़ा घपला है। कोई भी अमीर लाइन में नहीं दिख रहा है। छोटे शहरों में कोई भी 2000 का नोट नहीं ले रहा है। ऐसा तो आपातकाल के दौरान भी नहीं हुआ। आम आदमी भिखारी बन गया है। सत्तापक्ष ने कहा, फैसला गुप्त रखने से बेईमान लोग दुखी राज्यसभा में आनंद शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने  कहा कि सारा देश सरकार के फैसले का स्वागत कर रहा है। कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है। ईमानदारी का सम्मान हुआ है। गोपनीयता से बेइमानों को दिक्कत हुई। उन्होंने कहा, ‘नोटबंदी का फैसला गुप्त रखने से बेईमान लोग दुखी, आज ईमानदार लोग खुश हैं। पहली बार देश में ईमानदार का सम्मान हुआ है और बेईमान को नुकसान हुआ है। मुझे लगता था नोटबंदी के मुद्दे पर सभी दल सरकार के साथ आएंगे, पर समझ नहीं आ रहा कि पार्टियां इसका विरोध क्यों कर रही हैं? कहीं दल डर तो नहीं गए कि इस मुद्दे पर सरकार का फैसला लोगों को पसंद आ रहा है।’ आम आदमी भिखारी बन गया: रामगोपाल यादव सपा से निकाले गए राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने नोटबंदी की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा लोग भिखारी बन गए। उन्होंने कहा कि अगर पैसे से चुनाव जीता जाता तो सत्ताधारी कभी नहीं हारते इसलिए नोट बैन को चुनावों से जोडऩा गलत है। हां, लेकिन नोट बैन का फैसला सही समय पर नहीं लिया गया। फसलों की बुआई चल रही है, किसान खाद और बीज नहीं ले पा रहा। आलू बिक नहीं पा रहा. कोल्ड स्टोरेज में आलू सड़ रहे हैं। आपके इस कदम से घाटा हो गया। यही नहीं नोटबंदी से पहले ही 2000 के नोट ट्वीट किए गए। गोपनीयता टूटने से नोटबंदी की मंशा फेल हो गई। सुबह ही उन्होंने कहा था कि नोटबंदी पर मैं किसान के साथ खुद भुक्तभोगी हूं, 10 हजार बोरा आलू बर्बाद हो रहा है। शरद यादव (जदयू), डी राजा (भाकपा), आनंद शर्मा (कांग्रेस), सीताराम येचुरी (माकपा), नरेश अग्रवाल (सपा), प्रेमचंद्र गुप्ता (राजद) ने नोटबंदी पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था। टीएमसी सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया विदेश से कालाधन वापस लाने की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की शीतकालीन सत्र से होने से पूर्व उम्मीद जताई थी कि इस बार सत्र में अच्छी चर्चा होगी। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। सबके साथ रहने से काम अच्छा होता है। खुलकर चर्चा हो इसके लिए भी हम तैयार हैं। जनता की उम्मीदनों पर चर्चा होगी। पीएम ने कहा कि पिछले सत्र में जीएसटी जैसा अहम बिल पास हुआ, यह बड़ा कदम था। मैंने सभी दलों को धन्यवाद कहा था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोस्वामी अवधेशानन्द ने की बच्चों के कैंसर तथा हृदय सम्बन्धी आॅपरेशन कराने को फाउण्डेशन की स्थापना मथुरा। हरिद्वार स्थित जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज की अध्यक्षता में सोमवार को नयति पैडियाट्रिक फाउण्डेशन की स्थापना की गयी है। यह फाउण्डेशन बच्चों के बीच बढ़ रहे हृदय तथा कैंसर से पीड़ित असहाय तथा गरीब बच्चों के इलाज में मदद करेगा। जिसकी शुरुआत में इस फाउण्डेशन द्वारा नयति हाॅस्पीटल 101 गरीब तथा असहाय बच्चों के हृदय से सम्बन्धित आॅपरेशन कराये जाएंगे।  इस अवसर पर स्वामी अवधेशानन्द गिरी ने कहा, ‘‘मनुष्य ईश्वर की सृष्टि की उत्कृष्टतम और अत्यन्त महनीय कृति है। ईश्वरीय संकल्प की सकारता है मानवीय देह। नयति के प्रयास और सकल अभियान न केवल मनुष्य की आरोग्यता तक सीमित है अपितु नयति यात्रा सकल रूपान्तरण की दिशा में एक सशक्त, प्रभावी और कल्याणकारी अभियान है। नयति हाॅस्पिटल की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज द्वारा की गयी इस घोषणा का हृदय से स्वागत किया है। इस अवसर पर श्रीराडिया कहा कि देश में बच्चों की एक बड़ी संख्या दिल की बीमारी से सम्बन्धित रोगों से पीड़ित है। एक आंकड़े के अनुसार देश में हर साल 1.5 लाख से लेकर 1.8 लाख नवजात शिशु हृदय रोग से पीड़ित होते हैं। पिछले 7 महीने में नयति हाॅस्पिटल में जितने भी कार्डियक से सम्बन्धित आॅपरेशन हुए उनमें 25 प्रतिशत से अधिक संख्या बच्चों की थी। जिनमें 5 माह से लेकर 19 वर्ष तक के अनेकों बच्चों के दिल के आॅपरेशन किये जा चुके हैं। 

Read More

  आदर्श गांव रावल में डिजीटल कम्प्यूटर सेंटर का किया शुभारंभ  श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभारंभ  मथुरा। जनपद की सांसद हेमामालिनी ने सोमवार अपने आदर्श गांव रावल में विकास परक योजनाओं की गहनता से समीक्षा की। इसी दौरान उन्होंने एक डिजीटल कम्प्यूटर सेंटर का भी शुभारंभ किया।  सोमवार लखनऊ से मथुरा आई सांसद हेमा मालिनी ने पूर्वान्ह 12 बजे होटल राधाअशोक से जमुनापार क्षेत्र स्थित गांव रावल पहुंची, वहां उन्होंने अपनी निधि से बने कम्प्यूटर सिटी सेंटर का निरीक्षण किया। इसके अलावा नव निर्मित आरओ प्लांट चालू न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। बताया जाता है कि बिजली एवं पेयजल लाइन शुरू हो जाने के बावजूद आरओ प्लांट में पानी नहीं आया। इसको लेकर उन्होंने ग्राम प्रधान से विस्तृत जानकारी ली। स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण स्थल पर भी सांसद ने मुआयना किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती मालिनी नें कहा कि मैं आज बहुत खुश हूँ कि मेरा गोद लिया हुआ आदर्श गाँव देश का ऐसा पहला आदर्श ग्राम है, जिसमें डिजिटल इंडिया के अंतर्गत सभी गाँववासियों को कंप्यूटर एवं इन्टरनेट का प्रशिक्षण देने की पहल की गयी है। इस आयोजन के लिए सांसद हेमा मालिनी ने कार्यक्रम की संयोजिका कल्पना गर्ग एवं आशुतोष गर्ग को धन्यवाद् दिया। इस दौरान रावल के सभी युवा छात्र छात्राओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों एवं बुजुर्गों को कंप्यूटर, मोबाइल फोन एवं इन्टरनेट की तकनीकी तथा उससे होने वाले लाभों के बारे में प्रोजेक्टर पर लाइव वीडियो और ग्राफिक्स के माध्यम से समझाया गया। इस अवसर पर उनके साथ जर्नादन शर्मा, अनिल मालवीय, सुषमा साहू, अनीता थापा, राजेश सिंह, पिंटू, लता अग्रवाल आदि मौजूद थे। रावल में उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर काफी बच्चों से मुलाकात करते हुए उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। दोपहर बाद मथुरा सांसद हेमामालिनी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हृदय योजना के अंतर्गत वृंदावन परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ जिलाधिकारी नितिन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी मनीष वर्मा, विधायक प्रदीप माथुर, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। 

Read More

मथुरा। कानून व्यवस्था में शिथिलता बरतना एक एसओ व चैकी प्रभारी को महंगा पड़ गया है। एसएसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले एसओ हाईवे को लाइन हाजिर तथा इसी थाने की पन्ना पोखर चैकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। फिलहाल रिक्त हई इन दोनेां स्थानों पर कोई नवीन तैनाती नहीं की गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से हाईवे थाना प्रभारी बने सुबोध यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने चैकी इंचार्ज पन्ना पोखर को निलंबित कर दिया है। एसओ हाईवे के कार्यकाल में क्षेत्र में तमाम अपराधों के पनपने और शिकायतों का दौर चलता रहा है। तमाम लोग उनके कार्यकाल को लेकर उंगलियां उठाते रहे। उच्च रसूखों के चलते वे थाने पर जमे रहे लेकिन वर्तमान में एसएसपी के इस फैसले से महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता लापरवाह लोगों पर ऐसे ही कार्यवाही करते रहेंगे तो काफी सुधार लोगों के सामने आयेगा और लोग इसकी मुक्तकंठ से प्रशंसा भी कर रहे हैं। एसएसपी ने थाने के मुंशी हिरदेश कुमार को भी एक मुलजिम को छोड़ने के मामले में केजेएस स्थानान्तरित कर दिया है। बीती रात हुयी इस कार्यवाही से चर्चायें तेज हैं। बताया जाता है कि मोटरसाईकिल छीनने के एक मामले में यह कार्यवाही हुयी है।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत यमुना धाम कॉलोनी के पास से गश्त के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। चैकिंग में इनके पास से चोरी की बाईक बरामद हुई है।  मिली जानकारी के अनुसार थाना हाइवे में तैनात उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा ने गश्त के दौरान यमुना धाम कॉलोनी के पास संदिग्ध तीन बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया। लेकिन युवक रूकने के बजाय भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार रिंकू पुत्र अवतार निवासी बाटी थाना वृंदावन सहित तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। चैकिंग में इनके पास से चोरी की बाईक बरामद की है।  

Read More

मथुरा। गोविंदनगर क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को असलाह सहित गिरफ्तार किया है।  मिली जानकारी के अनुसार थाना गोविंदनगर में तैनात उपनिरीक्षक अनुराग शर्मा रविवार रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक युवक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस घेराबंदी करते हुए युवक को पकड लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम करन सिंह उर्फ कलुआ पुत्र गंगों निवासी सतेहा थाना हाइवे बताया। चैकिंग में युवक के पास से एक तमंचा व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।  

Read More

मथुरा। राया थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमगांव तिराहा से रविवार रात्रि पुलिस ने देशी शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।  मिली जानकारी के अनुसार राया थाना में तैनात उपनिरीक्षक रामरतन सिंह ने नीमगांव तिराहा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 16 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अशोक पुत्र विजयपाल निवासी काजीनगर मांट रोड थाना राया बताया।

Read More

मथुरा। सौंख कस्बे सोमवार की सुबह गांव अड्डा के पास खेतों में विचरण कर रहे मोर को आवार जानवरों ने अपना षिकार बना लिया। खेतों का काम कर रहे किसानों ने आवारा जानवरों को खदेड कर मोर को बचाया और स्थानीय पषु चिकित्सालय में उपचार के लिए लाये। ग्रामीण राजकुमार चैधरी, विनोद चैधरी, चन्द्रषेखर, घनष्याम, छत्रपाल के अनुसार सुबह वे अपने अपने खेतों में काम कर रहे थे तभी दूर से आवार जानवरों को पक्षी मोर के पीछे दौडते देखा तो वे उसे बचाने दौड पडे लेकिन जब तक लोग मोर तक पहुंच पाते तब तक आवारा कुत्ते मोर को जख्मी कर चुके थे। ग्रामीण तुरंत घायल मोर को लेकर सौंख पषु चिकित्सालय आये और उसका उपचार किया। मोर कमर और गर्दन के पास से घायल था। बाद में शाम को मोर की हालत में सुधार होने पर ग्रामीणों ने उसको वापस सुरक्षित गांवों में छोड दिया।

Read More

तेलुगू अभिनेता वेंकटेश एक वीडियो के जरिए नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए वेंकटेश ने एक वीडियो रिलीज किया है। इसमेें उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे दूसरों के बहकावे में न आएं। सही तो यह है कि छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर दें।    इस वीडियो को बनाया है टीनएज फाउंडेशन ने। इस वीडियो का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना हैै। उन लोगों से बचकर रहना चाहिए जो दूसरे लोगों पर दबाव डालते हैं। वीडियो यह भी बतलाता है कि किशोरों को जोखिम वाले कामों में लिप्त नहीं होना चाहिए और उन्हें खुलकर इसका विरोध करना चाहिए। इस वीडियो में वेंकटेश कहते हैं कि शुरुआत में तो सब स्मोकिंग, ड्रिंकिंग और ड्रग्स में लिप्त होते हैं और इसके मजे लेते हैं। लेकिन यही उनके लिए आगे परेशानी का सबब बन जाती है। वे बताते हैं कि सभी लोग कोई लत एक बार ही शुरू करते हैं, लेकिन बाद में हमेशा लेने लगते हैं और उसके आदी हो जाते हैं, क्योंकि वे अपने दोस्तों को नाराज नहीं करना चाहते।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजकोट । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के प्रदर्शन को अपने कार्यकाल के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया है। इंग्लैंड और मेजबान भारत के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को संपन्न हुआ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा, हालांकि पूरे मैच के दौरान इंग्लैंड की टीम भारत पर हावी रही।   इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पूरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की और चौथी पारी में उसके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत के छह विकेट लेकर उन्हें संकट में डाल दिया था। बेलिस को 2015 में एशेज श्रृंखला से पहले टीम का कोच बनाया गया था। बेलिस विपरीत परिस्थतियों में टीम के शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने बेलिस के हवाले से लिखा कि हम जीतें, हारें या मैच ड्रॉ रहे लेकिन मेरा मानना है की यह मेरे कोच बनने के बाद टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। हमारे खिलाडिय़ों ने इस मैच में जैसा प्रदर्शन किया उससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। हमारे बल्लेबाजों ने स्पिनरों को अच्छे से खेला और हमारे सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। बेलिस ने कहा कि हम इस बात को जानते हैं कि आने वाले चार टेस्ट हमारे लिए इससे भी मुश्किल होने वाले हैं। लेकिन अगर हम यही प्रदर्शन आगे भी जारी रखते हैं तो हम कुछ मैच जीत भी सकते हैं। इसलिए हमें इस तरह का प्रदर्शन जारी रखना होगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने फिर से टेस्ट कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। गांगुली ने इंडिया टुडे के साथ हुए एक इंटरव्यू में कहा कि यह उनकी बेहतरीन कप्तानी को दर्शाता है, उन्होंने मुकाबला नहीं गंवाया, लेकिन वे काफी दबाव में खेले थे, यह उनके रक्षात्मक रूप को दर्शाता है, उनको खेलते देखने में मजा आता है। भारतीय टीम ने बहुत ही ईमानदारी के साथ क्रिकेट खेला था, मुझे नहीं लगता कि भारत ने कैच छोडऩे के अलावा बुरा क्रिकेट खेला है, जब एक विपक्षी टीम 500 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करता है तो आपको संभलकर खेलना पड़ता है, भारत ने बिलकुल ऐसा ही किया।  गांगुली ने कहा कि इस माहौल में टॉस जीतना काफी महत्वपूर्ण होता है, अगर इंग्लैंड आगामी टेस्ट मैचों में चौथी पारी में बल्लेबाजी करता है तो मुझे यकीन है कि भारत उन पर जरूर दबाव बनाएगा। मेरा मानना है कि विशाखापट्नम की पिच जरूर निर्णायक रहेगी। यह बिल्कुल नई पिच है और साथ-साथ दोनों ही टीमें नई हैं। इस पिच पर इन दोनों टीमों में से कोई न कोई जरूर जीतेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में 17 नवंबर से खेला जाएगा।        साभार-khaskhabar.com  

Read More