मथुरा

पांच हजार प्रतिदिन पुलिस कर्मचारी वसूलेंगे शमन शुल्क  जागरूकता छोड़ चालान काटने में व्यस्त हुयी पुलिस मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया है उत्तर प्रदेश यातायात  पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक के निर्देश पर अक्टूबर 2016 में 17 करोड़ सड़क पर चेकिंग के दौरान शमन शुल्क वसूल किया है। जो के अपने आपमें एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है इस आंकड़े के सामने आने के बाद यह पता चलता है कि सड़क पर चलने से पहले यातायात के नियमों के बारे में लोग कितने जागरुक हैं लोगों पर आर्थिक शुल्क वसूल करने से लोगों में कोई जागरुकता नहीं आएगी । नवंबर के महीना में भी यातायात पुलिस केवल लोगों के चालान कर रही है किसी भी तरह का जागरूकता का कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया नवंबर का आधा महीना गुजर चुका है । जानकारी के अनुसार मथुरा यातायात पुलिस को नवंबर महीने में 3700000 वाहन चालान शमन शुल्क अकेले मथुरा से वसूल करना है।  इसलिए हर चैराहे पर बैठा हुआ यातायात पुलिस का कर्मचारी 5000 प्रतिदिन के हिसाब से वसूल करके देगा इसलिए यातायात पुलिस का सारा ध्यान शमन शुल्क को वसूल में लगा हुआ है । जबकि साल का नवंबर का महीना 1 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक यातायात पुलिस के द्वारा बढ़ते हुए सड़क दुर्घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए अनेक प्रकार के जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करके लोगों के सड़क दुर्घटना के प्रति जागरुक करने के लिए मनाया जाता रहा है लेकिन आज पुलिस के पास समय ही नहीं है ।

Read More

बाजार में नमक गायब और छापों की अफवाह फैलाकर जिलाधिकारी से शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग मथुरा। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविकान्त गर्ग ने असामाजिक और शरारती तत्वों द्वारा प्रदेश के साथ मथुरा जनपद की फिजां बिगाड़ने के लिए शुक्रवार को जिस प्रकार से विभिन्न स्थानों पर नमक के खत्म होने की अफवाह फैला कर तथा बाजारों में आयकर, एक्साइज, वैट अधिकारियों के छापों एवं दुकानों के सील  किये जाने  की चर्चा  करके  मथुरा की शांति व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने की कोशिशों को ऐसे तत्वों  गंभीर साजिश बताते हुए जिलाधिकारी महोदय से ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। श्री गर्ग ने आरोप लगाया है कि शरारती तत्वों द्वारा जिस प्रकार इन अफवाहों के लिए शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद का समय पूरे देश में चुना एवं एकवर्ग विशेष के प्रभाव वाले क्षेत्रों से इसकी शुरुआत किया जाना गंभीर साजिश की कहानी कह रही है, जिससे फलस्वरूप अनेक स्थानों पर तनाव और संघर्ष की स्थिति परिलक्षित होती नजर आ रही थी। श्री गर्ग ने राज्य सरकार और जिलाधिकारी महोदय से जनपद में कड़ी सुरक्षा के प्रबन्ध और ऐसे अराजक शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। 

Read More

मथुरा। थाना कोसीकलां के गांव गिडोह में यहीं के निवासी ने दूसरे के घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट, छेड़खानी और कपड़े फाड़ दिये। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित हरीसिंह पुत्र सुखीराम निवासी गिडोह ने गांव के ही उदय उर्फ उददी पुत्र बलराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। कोसीकलां नगर की कोटवन चैकी प्रभारी सत्यवीर सिह यादव ने मुखविर की सूचना पर देशी शराब की 8 पेटियों सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि एक युवक कोटवन चैकी के निकट स्थित लक्ष्मी धर्मकांटा के पास हाॅइवे पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा था। इसी दौरान मुखविर ने कोटवन चैकी प्रभारी को सूचना दी कि एक युवक हरियाणा मार्का शराब लेकर महंगे दामो मंे बेचने की फिराक में है। चैकी प्रभारी सत्यवीर सिह यादव ने तत्काल उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसने अपना नाम समीपवर्ती गांव कामर निवासी ओमकार पुत्र बतली बताया जिसके कब्जे से बोरों मंे भरी हरियाणा मार्का देशी शराब की 8 पेटियां बरामद की गयी। पुलिस द्वारा पकडे गये युवक को जेल भेज दिया। सत्यवीर सिह ने बताया कि उक्त युवक किसी वाहन के इन्तजार में बैठा था जिसे बेचने के लिए कहीं दूसरे स्थान पर जा रहा था। 

Read More

मुंबई । अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजों, आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक बाजार के रुझान, विदेशी निवेशकों (एफआईपी) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के निवेश, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल और कच्चे तेल की चाल से बाजार की दिशा तय होगी। घरेलू बाजार इस हफ्ते गुरुवार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे। इस अवधि में जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे जिन पर निवेशकों की नजर रहेगी। जिन कंपनियों के नतीजे जारी होंगे उनमें हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अरबिंदो फार्मा, टाटा मोटर्स और गेल प्रमुख हैं। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के नतीजे 12 नवंबर को, अरबिंदो फार्मा और टाटा मोटर्स के नतीजे 14 नवंबर को, गेल के तिमाही नतीजे 15 नवंबर को जारी होंगे। इस महीने के मध्य में सरकारी तेल की कंपनियों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी क्योंकि इस दौरान ईंधन की कीमतों में संशोधन होगा। अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार में रुझान के अनुरूप हर महीने के मध्य और अंत में ईंधन कीमत की समीक्षा की जाती है। सरकार आगामी शुक्रवार को सितंबर माह के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़े जारी करेगी। गौरतलब है कि अगस्त 2016 में औद्योगिक उत्पादन की दर 0.7 फीसदी रही थी। इस दौरान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मासिक महंगाई के आंकड़े भी जारी करेगी। देश में उपभोक्ता कीमतें सितंबर में सालाना आधार पर 4.31 फीसदी बढ़ी हैं। सरकार सोमवार को अक्टूबर माह के थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित आंकड़े जारी करेगी। वैश्विक मोर्चे पर बुधवार को अमेरिकी के आईआईपी आंकड़े भी जारी होंगे, जिनका निवेश पर असर पड़ता सकता है। गौरतलब है कि अमेरिका में औद्योगिकी उत्पादन आकंड़ों में सालाना आधार पर एक फीसदी की गिरावट आई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजकोट । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी 75.3 ओवर में 260/3 रन पर घोषित कर भारत के सामने 49 ओवर में 310 रन का लक्ष्य रखा है। अंतिम समाचार मिलने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 43 ओवर में 132/6 रन बना लिए थे। कप्तान विराट कोहली (41) व रवींद्र जडेजा (0) क्रीज पर हैं।    गौतम गंभीर (0), चेतेश्वर पुजारा (18), मुरली विजय (31), अजिंक्य रहाणे (1), रविचंद्रन अश्विन (32) व विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (9) आउट हो गए। आदिल रशीद ने तीन और क्रिस वोक्स, मोईन अली व जफर अंसारी ने 1-1 विकेट लिया है। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से कप्तान एलेस्टर कुक ने 130, ओपनर हसीब हमीद ने 82, बेन स्टोक्स ने नाबाद 29 और जोए रूट ने 4 रन बनाए। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दो और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में जोए रूट (128), मोईन अली (117) और बेन स्टोक्स (128) की शतकीय पारियों की मदद से 537 रन बनाए थे। रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 488 रन बनाए। मुरली विजय ने 126, चेतेश्वर पुजारा ने 124 और रविचंद्रन अश्विन ने 70 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से लेग स्पिनर आदिल रशीद ने चार और मोईन अली व जफर अंसारी ने 2-2 विकेट चटकाए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

पणजी । गोवा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी सरकार गरीबों के लिए हैं। देश के गरीबों की मदद करना सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी देश को अंधेरे में नहीं रखा। देश के लिए मैंने घर-परिवार छोड़ा। मैं कुर्सी के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। मोदी को जिंदा जला दोगे तो भी डरने वाला नहीं है।    नोटबंदी पर पीएम ने कहा कि 8 तारीख को रात 8 बजे देश के लाखों लोग चैन की नींद सो रहे थे। अब लोग नींद को गोलियां खरीदने जा रहे हैं,गोलियां नहीं मिल रही हैं। लोगों ने मुझे कालेधन पर लगाम लगाने को कहा। मैंने जो भी काम किया ईमानदारी से किया। देश में 20 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों के खाते खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक तबीयत सुधारने के लिए डोज दी है। पहले आर्थिक सुधार के लिए धीरे-धीरे डोज दे रहा था। पीएम ने कहा,मैंने घर परिवार सब देश की सेवा के लिए छोड़ दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश की भलाई जनता कष्ट सहने को तैयार है।      बैंककर्मी पिछले एक हफ्ते से दिनरात काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि पिछले 10 महीने से इस योजना पर गोपनीय तरीके से काम हो रहा था। चोरी के पैसे का पता चले इसके लिए सरकार ने काम किया। गोवा में मोदी ने दावा किया कि देश का युवा इस निर्णय को सफल बनाने में लगा है।  पीएम मोदी ने कहा, 30 दिसंबर तक जनता मौका दे। उसके बाद मेरी गलती निकली तो हर सजा के लिए तैयार हूं। पीएम ने कहा कि ये लड़ाई ईमानदार लोगों का भरोसा जीतने के लिए है। ये तकलीफ सिर्फ दिनों के लिए हैं। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े स्कैम करने वाले 4000 रुपये के लिए लाइन में लगे हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । मोदी सरकार की ओर से मंगलवार को 500 और 1000 रुपये के नोटों को बैन करने के बाद से अब तक देशभर के बैंकों में करीब 2,02,670 करोड़ रुपये रुपये जमा किए जा चुके हैं। अभी भी देश भऱ में लोग लाइनों में लगकर नोट बदलवा रहे हैं और पुराने नोटों को लगातार जमा कर रहे हैं।    शनिवार को वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 12 नवंबर की दोपहर तक बैंकों में 7 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शंस हो चुके हैं। हालांकि एटीएम में नए नोट नहीं आने के चलते लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस और पेमेंट करने पर भी जोर दिया। इस फैसले के चलते आम लोगों को भी इसके चलते परेशानी हो रही हो, लेकिन काले धन के खिलाफ मोदी सरकार की इस कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की पद्मावती और विशाल भारद्वाज रंगून की शूटिंग में व्यस्त है। शाहिद फिल्म सिटी रिलायंस स्टूडियोज में आयोजित होने वाले लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड में पहुंचेंगे, जहां वो पिता बनने के बाद पहली बार नजर आएंगे। शाहिद ने कहा कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट दोनों की अदायगी और उपलब्धियां कमाल की हैं। शाहिद ने बताया, पिछले कुछ वर्षों से कई अभिनेत्रियां अपनी उपलब्धियों में उत्कृष्ट हैं। इनमें नरगिस, मधुबाला, माधुरी दीक्षित, काजोल और दीपिका और आलिया शानदार अभिनेत्रियों में से हैं और आप उनके अभिनय से सीख सकते हैं। इसके साथ उनके काम का आनंद भी ले सकते हैं। इस पुरस्कार समारोह के पहले संस्करण की मेजबानी के लिए शाहरुख खान, अर्जुन कपूर और करण जौहर जैसे कलाकार पहुंचेंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । सरकार द्वारा काले धन पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदमों और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की अप्रत्याशित जीत के मद्देनजर शुक्रवार को समाप्त कारोबारी सप्ताह में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। इस सप्ताह पांच में से तीन कारोबारी दिवस मुख्य सूचकांकों में गिरावट रही। इस सप्ताह सेंसेक्स 455.33 अंकों यानी 1.67 फीसदी की गिरावट के साथ 26,818.82 और निफ्टी 137.45 अंकों यानी 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 8.296.30 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक 375.51 अंकों यानी 2.92 फीसदी गिरावट के साथ 12,464.02 पर रहा। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 392.41 अंकों यानी 3.05 फीसदी गिरावट के साथ 12,48507 पर रहा।    इन दोनों सूचकांकों में गिरावट सेंसेक्स में हुई गिरावट से कम थी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को करारी शिकस्त दी। वह नौ नवंबर को देश के 45वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। ट्रंप को 276 वोट मिले जबकि हिलेरी 218 वोट हासिल कर सकीं। इस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार एक नवंबर को बाजार में बढ़त दर्ज की गई थी।    संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) द्वारा हिलेरी क्लिंटन के ईमेल खातों की जांच को क्लीन चिट दिए जाने के बाद वैश्विक बाजार को बल मिला था। इस दौरान सेंसेक्स 184.84 अंकों यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 27.458.99 पर रहा जो इसका दो नवंबर 2016 से अब तक का सबसे उच्चतम स्तर रहा। बाजार के प्रमुख सूचकांक मंगलवार आठ जून को भी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अस्थिरता का माहौल था। सेंसेक्स 132.15 अंकों यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 27,591.14 पर रहा जो एक नवंबर 2016 के बाद से अब तक का सबसे उच्चतम बंद स्तर रहा। बुधवार नौ नवंबर को प्रमुख सूचकांकों में एकदिनी तेज गिरावट दर्ज की गई, काले धन पर लगाम लगाने के सरकार के प्रयासों और अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बीच तेजी से लुढक़े।    हालांकि, सेंसेक्स 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद करों में कटौती और बुनियादी ढांचे और रक्षा खर्च पर कटौती की निवेशकों की उम्मीदों से घरेलू बाजार को भी बल मिला और गुरुवार 10 नवंबर को बाजार में बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स 265.16 अंकों यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 27,517.68 पर बंद हुआ। हालांकि, शुक्रवार 11 नवंबर को बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट रही। सेंसेक्स 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढक़ गया। इस दौरान सेंसेक्स 698.86 अंकों यानी 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 26,818.82 पर बंद हुआ जो 29 जून 2016 के बाद इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है।    शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही। इस सप्ताह जिन शेयरों में मजबूती दर्ज की गई उनमें डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (5.96 फीसदी), टाटा स्टील (5.9 फीसदी), पावर ग्रिड (5.59 फीसदी) प्रमुख हैं। वहीं, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई उनमें मारुति सुजुकी (10.12 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (9.17 फीसदी), एचडीएफसी (8.25 फीसदी) प्रमुख रहे।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More