मथुरा

मथुरा। उप जिलाधिकारी महावन ने सचित किया है कि तहसील महावन स्थित कैण्टीन ठेके की नीलामी वर्ष 2014-15 31 मार्च 2015 के लिए दिनांक 24 सितम्बर 2014 को प्राप्त 11ः00 बजे अधोहस्तक्षरी के कक्ष में की जायेगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति नियत दिनांक व समय पर उपस्थित होकर ठेका प्रक्रिया में मु0 5000 रू0 जमानत राशि जमा कर भाग ले सकते हैं ठेका नीलामी के सबंध में अन्य शर्तो की जानकारी किसी भी कार्य दिवस में तहसील महावन के नजारत अनुभाग से की जा सकती है।  

Read More

मथुरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कु0 नरेन्द्र सिंह ने आज जिला प्रशासन को दिये ज्ञापन में कहा है कि जनपद भयावह सूखे के दौर से गुजर रहा है लेकिन रवी की फसल बोने के समय आने तक भी शासन प्रशासन ने कागजी घोड़े दौड़ाने के अलावा कुछ नहीं किया। मथुरा को शासन द्वारा सामान्य सूखे की स्थिति में रखे जाने की संभावना है जबकि जनपद में दस में से आठ ब्लाॅकों मंे धान, बाजरा, चरी, ज्वार, ग्वार को जोतकर सरसों की तैयारियों में जुट गया है। जनपद को 80 फीसदी सूखा घोषित कराने और किसानों की ऋण वसूली तत्काल स्थगित की जाये। 15 से 17 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इसके बाद भी किसानों के खिलाफ वसूली अभियान और एफआईआर कर जेल भेजने जैसे मामले रोके जायें और दो माह का बिजली का बिल माफ हो। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के आगमन पर छाता शुगर मिल चालू कराने, गोवर्धन को तहसील बनवाने, अड़ींग को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को कहा गया था लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ, न मथुरा को नगर निगम का दर्जा मिला जबकि क्षेत्र विस्तार की कार्यवाही हो चुकी है। नहर, रजवाहों, माइनर, नालों की समय पर सफाई न होने पर टेल क पानी नहीं मिल रहा है। शहर में जेनर्म योजना से बना नरक किसी से छुपा नहीं है। लोग सड़कों पर असुरक्षित हैं इसके लिए नगर पालिका और जल निगम दोषी हैं। उन्होंने मांग की कि पन्द्रह दिन के अंदर इस पर सुधार न हुआ तो कांग्रेस प्रदर्शन, धरना करेगी। इस अवसर पर कु0 नरेन्द्र सिंह, अजय शर्मा एडवोकेट, प्रखर चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में कांग्रेस के लोग मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। इंडियन आयल रिफाइनरीज प्रभाग के निदेशक संजीव सिंह ने मथुरा रिफाइनरी का दो दिवसीय भ्रमण किया। मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक प्रभारी एस0 गांगुली ने निदेशक श्री सिंह का पुष्पगुच्छ प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान श्री सिंह ने इंडियन आॅयल मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ व इंडियन आॅयल आॅफीसर्स एसांेसियेशन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और इम्पलाॅइज कल्याण से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की। 7 सितम्बर को आयल क्लब रिफाइनरी नगर में खुला सत्र का आयोजन किया। जिसमें कार्यकारी निदेशक प्रभारी एस0 गांगुली कार्यकारी निदेशक तकनीकी संजीव कुमार, प्रबन्धक मानव संसथान डीके राकेश, महाप्रबन्धक तकनीकी बीवी रामगोपाल, महाप्रबन्धक तकनीकी सेवाएं यू0 वेंकटरमन, उपमहाप्रबन्धक विभागाध्यक्ष व बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। खुला पत्र के दौरान श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्पाद और लाभ आधारित सुधार परियोजनाओं को ध्यान में रखतें हुए कम लागत पर विस्तार करने और लाभ को बढ़ाने के लिए कम लागत पर कच्चे तेल का शोधन करने वाली प्रौद्योगिकिया होनी चाहिए। जिसके लिए कुशल नेतृत्व का विकास करना होगा। इसके साथ ही निदेशक रिफानरीज ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा पुछें गये प्रश्नों के उत्तर भी दिये। भ्रमण के दूसरे दिन श्री सिंह ने सभी उप महाप्रबन्धक व विभागाध्यक्षों के साथ भी बैठक की इस दौरान सभी विभागों के प्रमुखों ने अपने अपने कार्य क्षेत्रों की उपलब्ध्यिों व नई योजनाओं की जानकारी दी। श्री सिंह ने ओल्ड यूनिट, एफसीसी प्रोजेक्ट एरिया, न्यू यूनिट कन्ट्रोल रूम, एमएसक्यू एसआरीयू, इटीपी वह मार्केटिंग डिवीजन आफिस का भी दौरा किया तथा वहाॅ के प्रदर्शन की जानकारी ली। श्री सिंह ने मथुरा रिफाइनरी ईकोलाजिकल पार्क का भी भ्रमण किया व रिफाइनरी क्षेत्र के अन्दर बने हरे भरे पार्क की प्रशंसा की। ईकों पार्क में डेरा पक्षियों को भी उन्होंने देखा। इस अवसर पर श्री सिंह ने पौधारोपण भी किया। श्री सिंह ने स्वर्ण जयन्ती सामूदायिक हाॅस्पीटल का भी दौरा किया। श्री सिंह व अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें रिफाइनरी के अधिकारियों ने मनमोहक गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन जीत लिया। इस अवसर पर वृन्दा क्लब की महिलाएं व इम्पलांइज क्लब के बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक संध्या में चार चाॅद लगा दिए।  

Read More

राजीव भवन स्थित सभागार में युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक करती सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपान एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला के मार्ग निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संचालित करने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के उदद्ेश्य से जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक राजीव भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में भारत सरकार के वर्ष 2014-15 में आयोजित 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत आयोजित तथा अवशेष कार्यक्रमों, समन्वयन कार्यक्रमों, युवा मण्डल विकास कार्यक्रम, युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण, थींम आधारित जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम, युवा मण्डल खेल प्रोत्साहन हेतु खेल सामिग्री क्रय, ब्लाक स्तरीय इण्टर युवा मण्डल खेलकूद कार्यक्रम, जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम, महिलाओं के विकास हेतु व्यवसाय प्रशिक्षण कार्यक्रम, कलाॅ एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन कार्यक्रम, राष्ट्रीय एवं अन्तरार्रट्रीय दिवस एवं सप्ताह, जिला युवा सम्मेलन एवं युवा कृति, उत्कृष्ट युवा मण्डल पुरूस्कार योजना तथा जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति बैठक योजना की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमों को गतिशील एवं पारदर्शी बनाने के लिये आयोजित हेाने वाले कार्यक्रमों के लिये विभागीय अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की टीमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बाल विकास अधिकारी, सहायक निदेशक सूचना, क्रीड़ा अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की है। नेहरू युवक केन्द्र द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में नियुक्त अधिकारी एवं पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर इन कार्यक्रमों को आयोजित करायेंगे। श्री नागपाल ने यह भी कहा कि जिलाधिकारी तथा वे स्वयं भी इन कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चिित करेंगी ताकि महिला सशक्तीकरण तथा महिलाओं उत्थानीकरण हेतु चलाये जा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ठीक ढंग से लागू करके उन्हें आर्थिक रूप से उन्हें आत्म निर्भर बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण स्तर तक इन कार्यक्रमों को ठीक ढंग से लागू किया जा सके ताकि ग्रामीण स्तर की प्रतिभाशाली लोगों को राष्ट्रीय क्षितिज पर लाया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी यह भी निर्देश दिये है कि इन कार्यक्रमों में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को भी जोड़ा जायें तथा लोगों को इसके लिये पे्ररित किया जायें ताकि पूरी गतिशीलता के साथ इन सभी कार्यक्रमों को संचालित किये जायें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रमों के संचालन के लिये नियुक्त अधिकारी कार्यक्रमों पर अपनी सतर्क नजर रखकर अपनी भागीदारी आवश्यक रूप से सुनिश्चिित करें। इससे पूर्व उप निदेशक नेहरू युवा केन्द्र ओ0के0 पाण्डेय सलाहकार समिति को विभागीय योजनाओं से अवगत कराया तथा बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी उमा शंकर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूजा अग्निहोत्री, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एके बाजपेयी, जिला क्रीड़ा अघिकारी राजकुमार, अधिशासी अभियंता मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण सुबोध राय, जीएम डीआईसी मंगलसेन के साथ साथ डा0 उमेश शर्मा सहित विभिन्न युवा मण्डल के पदाधिकारी तथा सामाजिक कार्यक्रर्ता उपस्थित थे।  

Read More

राया। शुक्रवार को मथुरा गया युवक गायब हो गया है जिसके बारे मे अभी तक कोई भी पता नहीं चल सका है घटना के सम्बन्ध मे थाना राया मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है। पुलिस भी अभी तक युवक का कोई पता नहीं लगा पाई है।  मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को जाहिद उम्र करीब 25 वर्ष निवासी व्यापारी मोहल्ला कस्बा राया से मथुरा सामान लेने गया था। जो अभी तक नहीं लौटा है एक सप्ताह बीतने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगने से क्षेत्र मे तरह-तरह की चर्चायें हैं। वहीं युवक के परिजन क किसी अनहोनी की आशंका से बुरी तरह परेशान है।  

Read More

राया। युवा कांग्रेस की बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित हुयी। इसमे 25 सितम्बर को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन मे भाग लेकर धरने को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर गुरेन्द्र चैधरी, युसूफ अहमद, सुदर्शन चैधरी, दीपक वशिष्ठ, शिवकुमार सक्सेना, वेदांत शर्मा, हनीफ पहलवान, अमजद खान, रवि भट्ट, पुनीत चैबे, प्रताप सिंह, पुनीत कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti