मथुरा

जिला मुख्यालय पर जिला शिक्षा परियोजना की बैठक करती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा है कि शासन का प्रयास है कि शिक्षा स्तर उचा उठाकर विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाये और इसके लिए जनपद में कई विद्यालयो के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की है। इसी के परिपेक्ष्य में जनपद के विभिन्न ब्लाको में विद्यालयो का निर्माण किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी अच्छी शिक्षा लेकर अपने भविष्य को सवार सके। जिलाधिकारी ने आज की बैठक में बिन्दुवार समीक्षा करते हुए पाया कि कई कार्यदायी संस्थाओं द्वारा विद्यालयो के भवन निर्माण में घोर लापरवाही बरती जा रही है मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार कार्य नही किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियो को कडे निर्देश दिये है कि ऐसे भवनो पर कडी निगरानी रखी जाये जिनमें गुणवत्तापरक कार्य नही किये जा रहे है। जांच के बाद गुणवत्ता सही न पाये जाने तथा मानक के अनुसार भवनो का निर्माण न किये जाने पर ऐसे विद्यालय भवनो को कार्यदायी संस्थाओं व्दारा स्वंय गिरवाया जाये तथा पुनः नया निर्माण मानक के अनुसार अधिकारियो की देखरेख में कराया जाये। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ को चेतावनी देते हुए अधिकारियो से कहा है कि जिस विद्यालय भवन का निर्माण मानक के अनुसार न पाया जाये उन कार्यदायी संस्थाओं को ब्लेक लिस्टिड कराया जाये। उन्होंने अधिकारियो तथा कार्यदायी संस्थाओ से कहा है कि भवन निर्माण के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने राजकीय हाईस्कूल अकोस, बछगांव तथा अन्य विद्यालयो में विद्युत कनेक्शन न कराये जाने पर शीघ्र विद्युत कनेक्शन कराकर विद्यार्थियो के दाखिले शुरू किये जाये और पढाई शुरू की जाये। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयो में अच्छे स्तर की प्रयोगशाला बनाकर उनमे मानक के अनुसार उपकरण स्थापित किये जाये ताकि विद्यार्थियो को अच्छी शिक्षा दी जा सके। उन्होंने अधिकारियो से यह भी कहा कि विद्यार्थियो के बैठने तथा अन्य कार्य के लिए लगाया जानेवाला फर्नीचर भी अच्छे स्तर का होना चाहिए। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित अनुसूचित जाति जन जाति के लिए संचालित छात्रावासेा की भी जानकारी ली। उन्हेे अवगत कराया गया है कि जनपद में ऐसे 03 छात्रावास संचालित है जो अच्छी हालत में है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियो से यह भी जाना कि अन्य विद्यालयो में यदि कोई कमी है तो उसे अवगत कराये ताकि समय से सारे कार्य पूर्ण कर क्षिक्षण कार्य संचालित होता रहे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावलियो के सत्यापन विषयक बैठक करती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में पंचायत निर्वाचक नामावलियो का सत्यापन विधानसभा निर्वाचन नामावलियो से कराये जाने से संबंधित एक महत्वपूणर््ा बैठक कलेकट्रेेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी ताकि निर्वाचन नामावलियो की शुद्धता का परीक्षण हो सके और उनमें पाई जाने वाली कमियों को तत्काल दूर किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियो को निर्देशित किया है कि इस कार्य में शीघ्रता से कार्य पूर्ण करके माह के अंत तक इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये। इस कार्य के लिए 10 डिप्टी कलेक्टरो को एक एक ब्लाक का प्रभारी बनाने पर निर्णय लिया गया है। उनके साथ तहसीदार, बी0एल0ओ0 लेखपाल, कानूनगो तथा अन्य सभी कर्मचारियो को इस कार्य में लगाकर समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियो को दिये गये है ताकि पंचायत चुनावो की निर्वाचक नामावलियो के सत्यापन का कार्य विधानसभा निर्वाचक नामवली से कराया जासके। इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, अपरजिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा सभी उप जिलाधिकारी डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी आदि उपिस्थित थे। 

Read More

राया। कस्बे में माँस की खुलेआम बिक्री होने पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। विश्व हिन्दू परिषद् के राया मंडल अध्यक्ष अजय खोखर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में शिकायत की है कि राया हाथरस रोड ब्रज चैरासी कोस यात्रा की परिधि में आता है तथा प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु यहाँ की परिक्रमा करने देश विदेश से आते हैं, जब वे राया होकर के गुजरते हैं तो मार्ग में मांसाहारी उत्पादों जैसे मुर्गा विरयानी, अंडा, आमलेट आदि की खुलेआम बिक्री देखते हैं तो काफी आहत होते हैं। हाथरस रोड पर जगह जगह बिरयानी और अण्डों की दर्जनों ढ़केल लगी हुयी हैं। इनसे जो दुर्गन्ध आती है उससे मन दूषित हो जाता है। कानूनी दृष्टि से भी देखा जाए तो किसी भी जानवर या पक्षी को काटने से पूर्व पशु चिकित्सक का प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ की बिक्री के लिए स्वास्थ्य विभाग से अनुज्ञप्ति लेना भी अनिवार्य है। यह यकीनन कानून की अवहेलना करके यह लोग खुलेआम मांसाहारी पदार्थ बेच रहे है। चूँकि इस व्यापार में एक विशेष वर्ग के शामिल होने के कारण पुलिस भी इनके खिलाफ कार्यवाही करने में डरती है इसी वजह से मांसाहारी पदार्थों की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। अजय खोखर ने कहा है की यदि तुरंत ही परिक्रमा मार्ग से इन ढ़केलों को नहीं हटाया गया तो विश्व हिन्दू परिषद् एक बड़ा आन्दोलन छेड़ेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मांग करने वालों मे राजकुमार चैहान, विजेन्द्र ,राजकुमार चैधरी, सुदर्शन चैधरी, संदीप नेता, मान सिंह, दिनेश, राधा रमण, राजेश, हरी मोहन, सोरन सिंह, वीरेन्द्र, रविन्द्र, सचिन, कैलाश, अशोक, इश्वरी प्रसाद, अंकित भरद्वाज, प्रशांत शर्मा, मनोज कुमार, राकेश कुमार, रामचन्द्र, अलोक कुमार, पूरण सिंह, मिश्री लाल, प्रह्लाद, बीरी सिंह, मुली आदि हैं।  

Read More

मथुरा। ज्ञानदीप शिक्षा भारती सीनियर सैकेन्डरी स्कूल में 8 से 14 सितम्बर तक सप्ताह पर्यन्त चलने वाले विविध कार्यक्रमों का शुभारम्भ अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि तथा उ0प्र0 हिन्दी संस्थान के पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष सोम ठाकुर, टोरेन्टो कनाडा से आये विश्व हिन्दी समिति के अध्यक्ष डा0 गोपाल बघेल ’मधु’, विद्वान साहित्यकार डा0 श्रीभगवान शर्मा तथा ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में ज्ञानदीप के छात्र छात्रा ज्योति चैधरी, सोनम पालीवाल, दीक्षा शर्मा, नेहा कुरैशी, अमीषा सारस्वत, सलोनी बंसल, निदा अतीक, तनु गौड़, सना परवीन, सुबोध चैधरी, हरिनाम शर्मा, अनुभव शर्मा, मोहित शर्मा तथा विवेक कौशल ने स्वरचित कविताओं का पाठ करते हुए तालियाँ बटोरीं। ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया द्वारा इस अवसर पर जय हिन्दी जय राष्ट्र भाषा  जय घोष के साथ आह्नान किया गया कि विद्यार्थी अपनी मातृभाषा जन जन की भाषा हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करें। उन्होंने पीड़ा के साथ कहा कि संसार के किसी देश में उस देश की भाषा के नाम पर दिवस नहीं मनाया जाता है। हमारे देश में हिन्दी दिवस नहीं हिन्दी समृद्वि दिवस मनाया जाना चाहिए। कनाडा के हिन्दी सेवी डा0 गोपाल बघेल ने कहा कि संसार के सभी विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी हिन्दी का अध्ययन कर ज्ञानवर्धन कर रहें हैं। टोरेन्टो में वर्ष भर हिन्दी कवि सम्मेलन नाटक आदि के आयोजन होते रहते हैं जिनमें कनाडा वासी रुचिपूर्वक उपस्थित होते हैं। सुप्रसिद्व हिन्दी साहित्यकार तथा 150 से अधिक पुस्तकों के लेखक डा0 श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि हिन्दी केवल भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है, भारत की अस्मिता है। सुप्रसिद्व कवि सोम ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि हिन्दी ही एक मात्र ऐसी भाषा है जिसमें जो बोला जाता है वह लिखा जाता है, विश्व की किसी भाषा में यह विशेषता नहीं है। एक सर्वेक्षण में भी यह सिद्ध हुआ है कि कम्प्यूटर के लिए भी सबसे अधिक उपयुक्त देवनागरी लिपि है। समारोह में मंचस्थ सोम ठाकुर, डा0 भगवान शर्मा तथा डा0 गोपाल बघेल की हिन्दी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें उत्तरीय उढ़ा कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी हिन्दी साहित्य का निरन्तर अध्ययन कर अपना ज्ञानवर्धन करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन शैक्षिक निदेशक केजी माहेश्वरी ने किया।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के होलीगेट स्थित एक दुकान में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके अश्लील फोटों खीच लेने की रिपोर्ट युवती के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार लायक हुसैन पुत्र वाहिद हुसैन निवासी नकासी टीला कोतवाली मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नामजद युवक साहिब मिर्जा उर्फ गुड्डू पुत्र मौ0 पहलवान निवासी धूलिया गंज मटिया गेट गोबिन्द नगर मूथुरा ने उसकी पुत्री को बहला फुसला कर होलीगेट स्थित छीतरमल मार्केट में बुलाकर उसें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और दुकान में उसके अश्लील फाटों खीच लिये। जब इसकी शिकायत उन्होंने युवक के परिजनों से की तो परिजनों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय ब्रज कला केन्द्र द्वारा ब्रज दिवस के उपलक्ष्य में इंडिया इन्टरनेशनल सेन्टर दिल्ली के मुख्य प्रेक्षागृह में मंचित महारास के समापन के पश्चात् मुख्यातिथि भारत में सूरीनाम की राजदूत आशना बन्दानी राधा कन्हाई ने भक्ति भाव विभोर होकर दार्शनिक सम्बोधन में कहा कि महारास मात्र नृत्य नाटिका न होकर श्रीकृष्ण के चिरन्तन दर्शन का वह अध्याय है जिसने सम्पूर्ण विश्व को प्रेरणा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मैं महारास का दर्शन कर अभिभूत हूँ। महारास के आध्यात्मिक अनुपम अभूतपूर्व दृश्यों में कृष्ण के प्रति राधा तथा गोपिकाओं की निच्छल प्रीति और मान होने पर मान मर्दन का सन्देश भी प्रेरणादायी है। राजदूत आशना बन्दानी ने महारास की निर्देशक श्रीमती वन्दना सिहं को मंच पर आमंत्रित कर कलाकारों के भाव पूर्ण अभिनय, संगीत एंव कुशल निर्देशन की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में सूरीनाम की भूमि महारास से धन्य होगी। महारास में श्रीमती वन्दना सिंह के साथी 30 कलाकार दल को राजदूत आशना बन्दानी राधा कन्हाई, ब्रज कला केन्द्र के पदाधिकारी वासुदेव गर्ग, मुरारी लाल गर्ग, विष्णु प्रकाश गोयल, गौर सुन्दर अग्रवाल, एसके अग्रवाल, श्रीमती मीरा गोयल आदि ने बधाईयाँ दी और उन्हें उत्तरीय उढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक आकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया थे।

Read More



Mediabharti