मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र के नन्दगाॅव रोड पर ट्रक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यू पी 83 टी 2727 के अज्ञात चालक ने गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए नन्दगाॅव रोड पर वाहन के इन्तजार में खड़ें किशन व उसके साथी देवेन्द्र में टक्कर मार दी जिससें किशन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसका साथी देवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता मुरारी लाल पुत्र झम्मन लाल निवासी जाटव बड़ा मौहल्ला कस्वा व थाना कामा जिला भरतपुर ने अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।
Read More




