मथुरा

मथुरा। ममतामयी निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर की स्मृति में देश व्यापी प्रेरणा दिवस यहाँ हाइवे के नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में भी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की मातृ ममतामयी निरंकारी राजमाता कुलवन्त कौर 29 सितम्बर 2014 को अपना नश्वर शरीर त्याग कर ब्रह्मलीन हो गयी। 84 वर्षीय राजमाता कुलवंत को मात्र आठ वर्ष की अल्प आयु में बाबा अवतार सिंह से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी। अध्यक्षीय संदेश में आगरा से आयीं जोनल इंचार्ज श्रीमती कान्ता महेन्दु्र ने कहा कि निरंकारी राजमाता ने आध्यात्म जगत के साथ साथ घर परिवार एव ंसमाज को अनुपम देन दी वहीं आज्ञाकारी पुत्र वधु, आदर्श पत्नी तथा प्रेरक माँ का बेमिसाल किरदार निभा कर नारी जाति का सम्मान बढाया। राज माता का जीवन खुली किताब की तरह व्यवहारिक था। जो हर गुरू सिख भक्त को निरंकार प्रभु के प्रति अटूट विश्वास बनाये रखने की सीख देती थीं। उन्होंने हर इन्सान को सतगुरू की शिक्षाओं का अनुसरण करने का मशवरा देकर मानव सेवा, प्रभु का सुमिरन एवं सत्संग के प्रति जागरूक कियाएवं लाखों भटके लोगों को ब्रह्मज्ञान प्रदान कर प्रभु से मिलाया। इस मौके पर राजमाता के जीवन पर आधरित एक फिल्म प्रदर्शित की गयी। जिसे देख सबकी आंखे नम हो गयी। इस मौके पर भगत कैलाश चन्द, किशोर स्वर्ण, मोहन सिंह केसी मलिक, भगवती प्रसाद, विनोद अरोरा, लक्ष्मी, विश्नी आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। संयोजक हरविन्द्र कुमार ने आभार व्यक्त किया।

Read More

पारम्परिक लोक वाद्य ढाक के साथ नृत्य    सन्त प्रवर श्री  स्वामी गुरुषरणानन्द जी महाराज से  रमणरेती आश्रम में इस वर्ष षारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजा का विषेष अनुष्ठान सम्पन्न होगा।    दुर्गा पूजा अनुष्ठान के लिए कोलकाता से आये षिल्पकारों द्वारा , माँ लक्ष्मी, कार्तिक गणेष तथा महिषासुर की विषाल मूर्तियों का निर्माण किया गया है।    नवरात्र में 30 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक स्वामी गुरुषरणानन्द जी महाराज के सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान के अन्तर्गत आश्रम स्थित नवगृह मन्दिर के पीछे बेल वृक्ष के नीचे देवी दुर्गा जी के आवाहन और पूजन से कार्यक्रम का षुभारम्भ होगा ।    कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 अक्टूबर को यमुना तट से माँ दुर्गा जी का डोला प्रारंभ होगा जो ठाकुर रमण विहारी लाल जी के मन्दिर की परिक्रमा के पष्चात् आयोजन स्थल पर समाप्त होगा और यहाँ निर्मित मंच पर मूर्ति प्रतिष्ठा होगी एवं विधि विधान पूर्वक दुर्गा जी का सप्तमी पूजन तथा कलष स्थापना की जायगी। अगले दिन 2 अक्टूबर को प्रातः अष्टमी पूजा एवं सन्धि पूजा , दोपहर को भोग - आरती तथा चण्डी पाठ और सायंकाल भोग आरती के कार्यक्रम सम्पन्न हांेगे।    कार्यक्रम के तीसरे दिन 3 अक्टूबर को प्रातः नवमी पूजन, हवन, अपराजिता पूजन और कलष विर्सजन किया जायगा।    अनुष्ठान का समापन 4 अक्टूबर को मूर्ति- विसर्जन के साथ होगा। अनुष्ठान को षास्त्रीय विधान से सम्पन्न कराने के लिए कोलकाता से विद्वान आचार्य रमणरेती आयेंगे और आश्रम में सेवारत काष्र्णि ब्रज चैतन्य तथा गौरांग चक्रवर्ती उनके विषेष सहयोगी होंगे।    दुर्गा पूजा के इस अनुष्ठान का विषेष आकर्षण होगा बंगाल के लोक वाद्य ’ ढाक ’ वादन के      साथ देवी जी के भक्तजनांे द्वारा भक्ति- विभोर होकर किये जाने वाला नृत्य ।   दुर्गा पूजा के इस अनुष्ठान के अवसर पर रमणरेती में बड़ी संख्या में विभिन्न स्थानों से आये महाराज श्री के भक्त जन उपस्थित रहेगे।

Read More

यमुना रक्षक दल द्वारा हथिनीकुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह के लिये ब्रज के गंावो में जनसंपर्क कर ब्रजवासियों को जाग्रत किया जा रहा है। बुधवार 10 सितम्बर को यमुना रक्षक दल द्वारा अकबरपुर व तरौली गांव में जनसंपर्क किया गया जहां ब्रजवासियों से 2 नबम्बर को हथिनीकुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह मे भाग लेने की अपील की गई जिसका उपस्थित लोगों ने समर्थन कर आन्दोलन में बढ़चढ भाग लेने की बात कही। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि मुख्य समस्या की जड़ हथिनी कुण्ड बैराज है क्योकि वहीं पर यमुना का जल कैद कर लिया गया है इसलिये अब ब्रजवासी और यमुना भक्त हथिनी कुण्ड बैराज पर धरना देगें। हथिनी कुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह में सभी ब्रजवासियों के सहयोग की आवश्यकता इसलिये सभी ब्रजवासी इसमें बढ चढ कर सहयोग करंे। राष्टीय अध्यक्ष द्वारा अकबर पुर के राधेश्याम भगत जी को चैमुहा ब्लाक का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चैमुहां ब्लाक प्रमुख राधेश्याम भगत जी कहा कि यमुना मैया की सेवा के लिये वह सदैव तत्पर है।  इस अवसर पर तेजपाल सिंह, मूलचन्द सिसौदिया, सुरेश सिंह, ओमवीर, देवेन्द्र, विरेन्द्र बाबा, कृष्णकान्त अवस्थी, आलोक आदि उपस्थित थे।

Read More

2 नबम्बर को यमुना रक्षक दल द्वारा हरियाणा के यमुना नगर स्थित हथिनी कुण्ड बैराज पर होने वाले सत्याग्रह की तैयारियों व रणनीतियों को लेकर गुरूवार 11 सितम्बर को मथुरा में डाॅ. अशोक अग्रवाल के आवास पर यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों की बैठक हुयी। जिसमें हथिनी कुण्ड पर 2 नबम्बर को होने वाले सत्याग्रह की रणनीति व तैयारियों पर चर्चा हुयी। यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त कराने व सामान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर यमुना रक्षक दल द्वारा हथिनी कुण्ड पर हजारों यमुना भक्तों को लेकर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह कर आर- पार की लड़ाई की घोषणा की है। बैठक अध्यक्षता करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया की इस बार की लडाई आर पार की होगी इसके लिये यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना पट्टी के यमुना प्रेमीयों को जाग्रत किया जा रहा है। यमुना रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल ने कहा इस बार हजारों यमुना भक्त हथिनी कुण्ड बैराज पर बैठकर सत्याग्रह करेगें जिसमें भारतिय किसान यूनियन ’राष्टवादी’ के हजारों किसान कार्यकर्ता भी भाग लेंगे एवं जब तक सरकार हथिनी कुण्ड से यमुना जल नहीं छोड़ती है तब तक हथिनी कुण्ड पर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह करेगें। जिसके लिये 2 अक्टूबर से भारतीय किसान यूनियन ’राष्टवादी’ की रथयात्रा वृन्दावन गोविन्द मठ से पूरे प्रदेश भर में प्रचार के लिये रवाना होगी और 2 नबम्बर  को हजारों किसान कार्यकर्ता सहारनपुर से हथिनी कुण्ड तक पैदल मार्च करते हुये पहुॅचेगें। राष्टीय अध्यक्ष ने आगे बताते हुये कहा 2 अक्टूबर को ही यमुना रक्षक दल की साइकिल यात्रा गोविन्द मठ वृन्दावन से यमुना किनारे होते हुये 12 वें दिन हथिनी कुण्ड पहुॅचेगी। इन दोनो ही यात्राओं को स्वामी विज्ञानाचार्य जी महाराज हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेगें।    यमुना रक्षक दल के राष्टीय उपाध्यक्ष राकेश यादव और राष्टीय सचिव अब्दुल जब्बार ने कहा कि कि हथिनी कुण्ड पर दल द्वारा किये जाने वाले सत्याग्रह में राज्यसभा सांसद बाबू दर्शन सिंह यादव, उन्नाव के सांसद साक्षी जी महाराज व उत्तराखंड से भाजपा के सांसद तरूण विजय ने सत्याग्रह में सम्मलित होने की सहमति दी है इनके अलावा यमुना पट्टी के सभी सांसदो व विधायकों को पत्र लिखकर उनके सत्याग्रह में सम्मलित होने को आग्रह किया जा रहा है क्योकि यमुना धर्म, जाति, पार्टी से बढकर मानवता का प्रश्न है इसलिये इसके लिये होने वाले सत्याग्रह में सभी सम्मानिय व्यक्तियों को भागीदारी आवश्यक है।  यमुना रक्षक दल की राष्टीय प्रवक्ता डाॅ. लक्ष्मी गौतम एवं राष्टीय सचिव हाशिम खान ने बताया कि यमुना रक्षक दल द्वारा 2 अक्टूबर को निकाली जा रही साइकिल यात्रा वृन्दावन से यमुना किनारे के गांव कस्बो से होती हुयी तथा यमुना किनारे के रहने वाले व्यक्तियों को जाग्रत कर उनसे सत्याग्रह में सम्मिलित होने की अपील करते हुये 12 वें दिन हथिनी कुण्ड पहुॅचेगें इस साइकिल। यमुना रक्षक दल के नगर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि आर- पार की लड़ाई में मथुरा की जनता व चतुर्वेदी समाज बढचढ कर भाग लेगा।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टीय सलाहकार शिवदत्त चतुर्वेदी, भागवताचार्य राजीव कृष्ण किंकर जी महाराज, कुसुम सरोवर गोवर्धन से देवानन्द जी महाराज, रवि यादव, श्री दास प्रजापति, राधाबल्लभ शर्मा, श्री मति शकुन्तला देवी, रूप किशोर यादव, डाॅ. उमेश शर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, राजनन्दनी जी,आलोक जी, त्रिलोकी व्यास, अनिल चतुर्वेदी राधेश्यमा भगत जी, आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। खण्ड विकास अधिकारी एवं सचिव क्षेत्र पंचायत नन्दगाॅव, सच्चेलाल ने अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत नन्दगाॅव की बैठक विकास खण्ड नन्दगॅाव के सभागार में 12 सितम्बर शुक्रवार प्रातः 11ः00 बजे से अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के ग्राम नसीटी के पास अज्ञात बदमाशों ने वहन के घर से रूपये लेकर घर लौट रहें किसान से तंमचें के वल पर 46 हजार से नगदी के भरे थेले को लूट कर ले गये। घटना की रिपोर्ट पीडित किसान ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार मांट क्षेत्र के गाम नगला श्यामगढ़ वाकला थाना माट निवासी गुलवीर सिंह विगत दिन अपनी वहन के यहाॅ वाजदपुर थाना टप्पल मकान खरीदने के लिए पैसे लेने गया था। गुलवीर अपनी बहन के घर से दो लाख रूपयें लेकर एक थेले में 46 हजार तथा दूसरे थेले में 1.54 हजार रूपयें रख कर वापस घर लौट रहा था कि वह थाना मांेट क्षेत्र के पास ग्राम नसीटी में नहर के किनारे किनारे चल रहा था कि तभी वाइक सवार तीन युवक आये और तंमचें के वल पर गुलवीर को कब्जें में कर उसके हाथ में लगें 46 हजार की नगदी से भरा थेला लेकर भाग गये। घटना से हतप्रभ गूुलवीर जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाश बाइक पर सवार हो भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण पीडि़त से पुछताछ कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More

दीवानी के सेन्ट्रल हाॅल में प्री ट्रायल लोक अदालत का आयोजन करते जिला जज दिनेश कुमार सिंह एवं अन्य मथुरा। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राद्यिकरण (लोक अदालत) दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी 06 दिसम्बर की लोक अदालत को सफल बनाने के सम्बन्ध में एक सुलह समझौता (प्री टाइल) की बेठक का आयोजन दीवानी के सेन्ट्रल हाल में सम्पन्न हुआ। जिला जज ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वादकारियों को सस्ता व शीघ्र न्याय मिले इसके लिए भरपूर प्रयास सुलह समझौते के किये जाने चाहिए। आज के सुलह समझौता बैठक में भी इसी प्रकार की कोशिश उनके व्दारा की गयी, जिससे कि लोक अदालत का लाभ आमजन को शीघ्र से शीघ्र मिल सकेर्। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार की प्री टाइल बैठके तहसील तथा ब्लाक स्तर पर भी आयोजित की जायेगी ताकि आमजनों के विभिन्न प्रकार के वादों को आगामी सम्पन्न होने वाली लोकअदालत में निस्तारित किया जा सके। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियो तथा अन्य विभागीय अधिकारियों से कहा है कि लोक अदालत के संबंध में अधिक से  अधिक जानकारी जन सामान्य को हो इसके लिए भरपूर प्रयास किये जाने चाहिए। इसके लिए प्रत्येक मुख्य स्थलों, कार्यालयों, बैंक आफिसो तथा अन्य स्थानो पर बैनर आदि टागे जाने चाहिए जिससे कि जनता को लोक अदालत की जानकारी मिल सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं नोडल अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि अभी से यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आगामी 06 दिसम्बर को होने वाली लोक अदालत में किया जाये इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों से लगातार बैठक कर सम्पर्क किया जा रहा है। तहसील तथा ब्लाक स्तर पर भी बैठको का आयोजन किया जायेगा, जिससे कि अधिक से अधिक वादकारी लोक अदालत में आकर अपने वाद निस्तारित करा सके। उन्होंने बताया कि आज भी जिला जज दिनेश कुमार की अध्यक्षता में प्री टाइल बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में ए0डी0जे प्रथम दिनेश कुमार शर्मा, स्पेशल डी0जे0 लाल बहादुर, ए0डी0जे0 श्रीमती मनोरमा, ए0डी0जे0 बी0के0 लाल, ए0डी0जे0 बी0पी0 पाठक तथा ए0डी0जे0 विजेन्द्र मण्डी त्रिपाठी ने कई वादकारियों को सुना तथा उनके वाद को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने की कार्यवाही शुरू की गयी है।   

Read More

मथुरा। नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने लखनऊ से लौटकर बताया कि गत एक वर्ष के प्रयासों के बाद गोकुल बैराज के रख रखाव हेतु एक करोड़ रू0 की राशि स्वीकृत हो गई है। उन्होंने बताया कि गोकुल बैराज की रख-रखाव के लिये सालाना लगभग एक करोड़ रू का खर्च आता है। जिसकी पूर्ति पूर्व में टोल टैक्स के माध्यम से की जाती रही है परन्तु जब से उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स पुल पर से हटाये गये है तब से गोकुल बैराज के रख-रखाव की समस्या पैदा हो गयी है तथा इसके साथ साथ जल निगम की निर्माण खण्ड शाखा को इसके संचालन में दिक्कते हो रही है। विधायक माथुर ने बताया कि  गोकुल बैराज के 21 गेटों तथा बैराज से लगी हुई मशीनों के रख-रखाव हेतु एक करोड़  रू0 की राशि स्वीकृत हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि सचिव नगर विकास एस0पी0 सिंह के साथ मिलकर इस कार्य में गति दी, तथा कहा कि यह धनराशि जलनिगम की निर्माण खण्ड के द्वारा पूर्व में खर्च किये गय पैसो के यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देने के बाद अवमुक्त होगी और इसके संदर्भ में उनके द्वारा जलनिगम के अधिशासी अभियंता को अवगत् करा दिया गया है।

Read More

मथुरा। शहर की राधेश्याम कालौनी के निवासियों ने मौहल्लें के ट्रान्सफार्मर से तेल रिसाव की शिकायत को लेकर आये लोगों ने क्षेत्रीय एसडीओं द्वारा अभद्रता किये जाने के विरोध में बिजली घर पर प्रदर्शन कर जमकर हगामा काटा सूचना पर आये विद्युूत विभाग के उच्च अधिकारियों के अश्वासन के मामला शान्त हुआ।  

Read More

दीपावली पीछे गोवर्धन पूजा के दिन साल में एक बार गिर्राज महाराज को अरोगा जाता है छप्पन भोग गोवर्धन। शास्त्र व विद्वान पण्डितों के अनुसार छप्पन भोग साल में केवल एक बार अरोगा जाता है। बही गिर्राज तलहटी रविबार को गिर्राज प्रभु को छप्पन भोग अरोगा गया। गोवर्धन गिर्राज धाम मंे आये दिन अरोगे जा रहे छप्पन भोग को लेकर कुछ पण्डितो के बीच चर्चा का बिषय बना हुआ है। और पण्डितों का मानना है कि छप्पन भोग केवल देवों के देव श्री गिर्राज महाराज को अरोगा जाता है वह भी साल में एक बार कार्तिक माह में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन अरोगा जाता है। लेकिन इस कलयुग में तो लोग प्रत्येक देवी देवता को छप्पन भोग अरोग रहे है। चाहे देवी हो या फिर हनुमान. भोले नरसिंह सभी को श्रद्वालु भक्त छप्पन भोग अरोग रहे है। अपने आप को भगवान का बडा सेवाभाबी मानकर अपने आप को बडा सौभाग्यशाली मानते है। वही पण्डित केशवाचार्य गौस्वामी की माने तो श्रद्वालु भक्तों द्वारा आये दिन अरोगे जा रहे छप्पन भोग से गिर्राज महाराज की प्रतिष्ठा पर कुठारघात हो रहा है। क्योकि शास्त्र में छप्पन भोग केवल गिर्राज महाराज को ही अरोगा गया है। बही गिर्राज धाम में रविवार को आगरा जोन के पुलिस महानिरिक्षक सुनील गुप्ता गिर्राज प्रभु के दर्शन करने गोवर्धन आये जिसकी अगवानी में दानीघाटी मंदिर के निकट आन्योर परिक्रमा मार्ग तिराहे पर लगे कुछ पुलिस कर्मी व होमगार्ड  गिर्राज तलहटी में कराये जा छप्पन भोग कमेटी के लोगों की गाड़ी को परिक्रमा मार्ग में जाने से रोका तभी गाडी में बेठी महिला व कुछ युबको ने गाडी से उतरकर होमगार्ड की धुनाई कर डाली।  

Read More