मथुरा

मथुरा। अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर 2014 के अन्तर्गत जन शिक्षण संस्थान प्रथम व जिला लोक शिक्षा समिति मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में गाॅव तारसी जनपद मथुरा में साक्षरता सप्ताह के अन्तर्गत  साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम व रैली निकाली गई। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहनें वाली महिलाओं और पुरूषों में साक्षरता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने संस्थान एवं उसके उद्देश्य व गतिविधियों के बारे में दी तथा महिलाओं को कौशल विकास द्वारा आत्मनिर्भर होने के लिए जोर दिया साथ ही महिलाओं के प्रति हो रहे अन्याय की घोर निन्दा की गई। तारसी गाॅव के पूर्व प्रधान पूरन सिंह बघेंल ने गाॅव के सामाजिक एवं भौगोलिक स्थिति के बारे जानकारी दी तथा आने वाले समय में संस्थान के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में अरूण अग्रवाल ने रोजगार के नए अवसर बताते हुए कहा कि संस्थान के प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर योग्य लाभार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने व स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के हर संभव प्रयास किये जायेगे। राजीव शर्मा ने कन्या भू्रण हत्या रोकनें हेतु सार्थक प्रयास करने तथा महिला सशक्तिकरण हेतु अपने विचार रखं। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षिकाओं, प्रशिक्षार्थियों व स्थानीय महिला, पुरूष व बच्चों ने संस्थान द्वारा साक्षरता जागरूकता रैली में भाग लिया। प्रतिभागियों के साक्षरता से ओतप्रोत नारों से उपस्थित वातावरण गूंजायमान हो गया। कार्यक्रम में कर्मवीर सिंह, हेमन्त मिश्रा, विकास कुमार, पुरूषोत्तम मौर्या, आकाश शर्मा, तनुजा शर्मा, लोकेश खंडेलवाल, सुभाष सिंह और प्रशिक्षकाओं आदि ने अपना सहयोग किया।

Read More

मथुरा। थाना छाता में रेलवें तालाव फाटक के पास हाथरस से बदमाशों ने महेन्द्रा गाड़ी के चालक के साथ मारपीट कर लूट करने तथा उसें बन्धक बनाये रखना तथा छाता गोवर्धन के पास गाड़ी से ढकेल कर गाड़ी को छीनकर ले जाने का मामला पुलिस में पीडि़त ने दर्ज कराया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार सारिक अनीस पुत्र असीस रहमान निवासी गल्कों गली ताजगंज आगरा अपनी महिन्द्रा गाड़ी संख्या यू पी 80 एल 7861 के चालक मुून्नालाल को गाड़ी में माल लेकर हाथरस भेजा था। लेकिन माल उतारने के बाद चालक मुन्ना लाल जब गाड़ी को वापस आ रहा था कि हाथरस रेलवें फाटक के पास अज्ञात बदमाशा सवारी के रूप में बैठे और बदमाश ने गाड़ी चालक मुन्नालाल को असलाह के बल पर बन्ध्क बना लिया तथा उसके साथ लूटपाट कर उसके पास से ड्राइविंग लाइसेन्स, 500 रूपये की नगदी, को छीनकर चालक को छाता गोवर्धन मार्ग मथुरा में फैंक कर गाडी लेकर भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना पुलिस ने क्षेत्र के कोसी कामा रोड पर चैकिग के दौरान उप निरीक्षक सुभाष यादव ने सदिग्ध होने पर चैकिग के दौरान महेश पुत्र श्रीचन्द्र निवासी लालपुर कोसी को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से एक तंमचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं।

Read More

मथुरा। लायन्स क्लब आॅफ मथुरा रेशनल के तत्वाधान में बाॅलीवुड सेलेब्रिटी नाइट का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि बाॅलीवुड सेलेब्रिटी नाइट इवेन्ट में क्लब मैम्बर्स ने हीरो हीरोइन की वेश भूषा में तैयार होेकर स्टेज पर्फोर्मेन्स दिया। क्लब के सचिव मोहित चैधरी ने कार्यक्रम के विषय में बताया क्लब मैम्बर्स ने बहुत मेहनत कर अपनी प्रतिभा से सबको परिचित कराया एवं उपस्थित दर्शक दीर्घा को चैकनें पर विवश कर दिया। मानो ऐसा लग रहा था जैसे हम किसी मुम्बईया बाॅलीवुड नाइट का हिस्सा हों। इस इवेन्ट को सफल बनाने के लिये क्लब के स्टार पर्फार्मर राहुल-रश्मि ने सलमान-सोनाक्षी, अतुल-कर्णिका ने संजय दत्त-नम्रता शिरोड़कर, वरूण ने राजेश खन्ना-मुमताज, अनुज-श्रुति ने आमिर-रानी, विकास अग्रवाल ने अजय देवगन, नीरज-योगिता ने अक्षयकुमार-रवीना, सौरभ-अलका ने राज कपूर-मधुवाला, सुमित-प्रियंका ने अजय-असिन, शेखर-भावना ने गोविन्दा-करिश्मा कपूर, कुशनिधि-निधि ने आमिर-करीना कपूर, पिंकल ने सलमान खान, अमित-टीक्षा ने रिशी कपूर-श्रीदेवी, जितेन्द्र अग्रवाल ने धर्मेन्द्र के रोल में इन सभी मैम्बर्स ने बहुत खूबसूरत प्रस्तुति दी। क्लब के मीडिया कोर्डिनेटर अनुज गोयल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मोहित चैधरी एवं सचिव नितिन चैधरी द्वारा पुरूस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम एवं चटपटी चाट का आनन्द उठाया। कार्यक्रम में दिलीप अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अभय अग्रवाल, अक्षय कृष्ण ग्रग, आशीष अग्रवाल पत्थर वाले, अवनीष गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, चन्द्रमोहन अग्रवाल, ध्ीरज अग्रवाल, दिनेश, दुर्गेष, गौरव, कपिल अगव्राल, कौषल अग्रवाल, तनु गर्ग, माधव अग्रवाल, महेश गर्ग, मयूर अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, निताई अग्रवाल, राजीव घड़ी वाले, रूचिर गोयल, शिखर, उज्वल, विंदेश, विपिन, अमित मिततल, अंकुश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अतुल कपड़ा वाले, दिवांशु, कुशनिधि, मनोज अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पारस अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, तन्मय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहें। सचिव मोहित चैधरी द्वारा उपस्थित अतिथिगणों एवं सदस्यगणों का बाॅलीवुड नाइट इवेन्ट को सफल बनाने के लिये धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।   

Read More

मथुरा। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में नामजदों ने एक 13 वर्षीय वालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया वहीं दूसरी घटना थाना मर्गोरा में विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा दुराचार का प्रयास करना तथा स्त्री लज्जा भंग करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती शोभादेवी पत्नी स्व0 नरेन्द्र सिंह निवासी वर्फ फैक्ट्री के पीछें ज्ञानगुदड़ी वृन्दावन ने इन्दू जैन पुत्र श्रीपाल जैन निवासी देवराह जतारा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ बुरी नियत से पकड़ कर दुराचार का प्रयास किया तथा कपडें उतार कर अश्लील हरकत की तथा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी घटना थाना मर्गोरा के ग्राम रसूल पुर में मुकेश पुत्र राजपाल निवासी रसूलपुर इने गाॅव के ही झम्मन सिंह के साथ 30 हजार रूपयें की माॅग करना नहीं देने पर उसकी पुत्री वधू को जमीन पर डालकर बलात्कार का प्रयास करना तथा स्त्री लज्जा भंग कर दिया। पुलिस ने दोनो घटनाओं को दर्ज कर आरोपियों के विरूद्व कार्यवारही शुरू कर दी हैं।  

Read More

अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में होगा दो दिवसीय दशहरा कार्निवाल मथुरा। दशहरा के अवसर पर अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में सरस्वती कुण्ड स्थित ओम गार्डन पर दो दिवसीय दशहरा कार्निवाल का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियों पूरे जोर शोर के साथ क्लब परिवार ने प्रांरभ कर दी है। इसी संदर्भ में स्थानीय होटल में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अजय कांत गर्ग ने बताया की इस दो द्विवसीय आयोजन में डाडि़या नाइट में बालीवुड से आए पाश््र्व गायक ब्रजवासियों को डाडि़या पर थिरकने को मजबूर कर देगें। अध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि दशहरा कार्निवाल में दिल्ली, मुबंई, भोपाल, जयपुर आदि शहरों से आए बुटीकों द्वारा डिजाइनर वस्त्रों, हैड़लुम के सामानों आदि की स्टाल की व्यवस्था की जायेगी। सचिव अतुल गोयल ने बताया की बच्चों के लिए गेम्स् जोन की व्यवस्था की जायेगी जिससे बड़े लोगों के साथ-साथ बच्चों का भी भरपुर मनोरजंन किया जा सके। इस अवसर पर लोगों के ब्राण्डेड फूड चैन की व्यवस्था भी की गई है जहां लोग चटपटी चाट, चाइनिज फूड, साउथ इंडियन फूड व अन्य प्रकार के खानों का भी आंनद ले संकेगें। बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक अजय कांत गर्ग, अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव अतुल गोयल, कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुमित मित्तल, चिराग सर्राफ, दिनेश गोयल, सुनील डीआरएस, नितंशु अग्रवाल, मदन अग्रवाल, पवन अग्रवाल अंढूकी वाले, राजेश वृंदावन वाले, उज्जवल अग्रवाल, विजय सक्लैशन गरमेंट, विनय अंगूठी वाले, मनीष माला वाले, धीरज गोयल, दिलीप गर्ग, जितेन्द्र गर्ग, विनय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीन चूड़ी वाले, प्रवीन सर्राफ, राहुल गर्ग, तनु गर्ग, विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन केन्द्रीय कार्यालय लोहवन में किया गया। बैठक में अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर ने तथा संचालन प्रधान सचिव भूपेन्द्र कुतार धनगर ने किया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेन्द्र सिंह आगरा के देहान्त होने परं उनकी आत्म की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से पार्टी अधिवेशन 2, 3 व 4 नवम्बर को आयोजित किये जाने पर सहमति व्यक्त की। उक्त अधिवेशन में संगठन की मजबूती करने की रणनीति पर विचार किया जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विमलेश कुमार ने कहा कि पार्टी सगठन में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाय। जिससे महिलाओं को पूर्ण रूप से सम्मान मिल सकें। बैठक के पश्चात बाबूलाल धनगर के आवास पर उनकी अध्यक्षता में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसका संचालन भूपेन्द्र कुमार धनगर ने किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह प्रजापति, प्रधन महासचिव डा. मोहनदास धनगर, मथुरा, जिलाध्यक्ष शिव सिंह, धनगर, ऋषिपाल सिंह प्रजापति, धनगर, समाज कल्याण समिति के मंडल अध्यक्ष डा0 सीएस धनगर, हरिपाल प्रजापति का माला पहनाकर एवं गले में पटका डालकर स्वागत किया गया। ग्रामवासियों की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी को मजबूत करने के लिए 21 सौं रूपयें की धनराशि भेंट की गई। कार्यक्रम में शिवलाल धनगर, राजपाल धनगर, राजकुमार नट, उमेश प्रजापति, हरीश कुमार धनगर, राजवीर सिंह धनगर, मोहन सिंह धनगर, हेतुराम धनगर, हेमन्त माहौर, विजय कश्यप, राजकुमार, धनगर, वीरेन्द्र कुमार धनगर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश धनगर, शैलेन्द्र धनगर, हरिओम धनगर, बिजेन्द्र धनगर आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जन शिक्षण संस्थान 02 मथुरा के कार्यालय गिरधरपुर गीता विहार काॅलानी मथुरा पर साक्षर भारत नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थान मंे रोजगार परक कार्य प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षर्णािर्थयों तथा शिक्षकों ने विश्व साक्षरता के इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कु0 नेहा जौहरी तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी रामभरोसी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम अधिकारी कु0 नेहा जौहरी ने महिलाओं तथा बालिकाओं की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान मंे महिलाओं तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण की महति आवश्यकता है। महिलाआंे के शिक्षित होने पर ही वे जीवन की आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कर सकती है तथा अपने साथ साथ अपने परिवार का भविष्य भी बेहतर बना सकती है। शिक्षा सभी के लिये अनिवार्य है जिसके बिना एक कुशल और सक्षम जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। इस कार्यक्रम को जन शिक्षण संस्थान 02 मथुरा के सौजन्य से अत्यन्त हर्ष के साथ मनाया गया। 

Read More

   मालाड( वेस्ट) में जीवन ज्योति सामाजिक संस्था और लायंस क्लब ऑफ़ वेस्टर्न सबअर्बन द्वारा  मुंबई। मालाड( वेस्ट) में जैनसन प्लाजा के पास एस. वी. रोड पर जीवन ज्योति सामाजिक संस्था और लायंस क्लब ऑफ़ वेस्टर्न सबअर्बन द्वारा एक विशाल पंडाल लगाया गया था, जहाँ गणेश विसर्जन के लिए जाने वालेगणेश भक्तों को मुफ्त वड़ा-पाव,शरबत और पानी का वितरण किया गया। जीवन ज्योति सामाजिक संस्था के और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वार्ड ३२ के  अध्यक्ष परशुराम शर्मा द्वारा सी. ए. अमरनाथ शर्मा और जयंती भानुशाली को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में परशुराम शर्मा,राजेंद्र बाला, सी. ए. अमरनाथ शर्मा,राजेंद्र शहादे ,संदीप भोसले, देसाई काका, संदीप महिडा, श्री. पिठुवा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोगों ने काफी सहयोग दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।      S.B.Sharma   (P.R.O.)  

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में लगातार वर्षा और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने लोगों का दुख-दर्द साझा किया। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ अधिकारियों ने बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। जान-माल को हुए नुकसान और जनजीवन अस्तव्यस्त होने की जानकारी भी दी गई। बाढ़ से हजारों गांव प्रभावित हैं। गत शाम गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि राज्य के लोग किस बुरी स्थिति से गुजर रहे हैं। हालात की गंभीरता के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने कैबिनेट सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संकट की समीक्षा के लिए बैठक की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की आपदा है और केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार और वहां की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रधानमंत्री ने अवलोकन किया कि त्रासदी की विकरालता के मद्देनजर राज्य आपदा राहत कोष के जरिए राज्य सरकार को उपलब्ध कराए जा रहे 11 अरब रुपये पर्याप्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए राज्य सरकार को 10 अरब रुपये की अतिरिक्त विशेष परियोजना सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि हालात का समुचित सर्वेक्षण करने के बाद जरूरी हुआ तो अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस आपदा में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट संबंधी को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ से बेघर लोगों को छत उपलब्ध कराने की फौरी जरूरत पूरी करने के लिए केंद्र सरकार सशस्त्र बलों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों से 5,000 टेंट उपलब्ध कराएगी। यह टेंट सोमवार से विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हो जाएंगे। ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को कंबल खरीदने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से पांच करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बच्चों के लिए पूरक आहार की आपूर्ति करने के लिए केंद्र सरकार विमान के जरिए 50 टन दूध उपलब्ध कराएगी। आपात जरूरत पूरी करने के लिए आवश्यक दवाओं की एक खेप विमान से भेजी जा रही है। आवश्यकता होने पर और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दूरसंचार विभाग के दल को प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द दूरसंचार संपर्क बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। सेना के इंजीनियर क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत कर रहे हैं। गुजरात और महाराष्ट्र से नौकाएं भेजी जा रही हैं। जिन लोगों के यहां बिजली आपूर्ति बाधित हुई है वहां 2000 सोलर लैम्प उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने अन्य राज्यों से भी कहा है कि हो सके तो वे भी राहत सहायता उपलब्ध कराएं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में राहत सामग्री ले जा रहे विमान बाढ़ में फंसे पर्यटकों को भी वापस लाएंगे। प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों और एनडीआरएफ कर्मियों के पूरे समन्वय के साथ किए जा रहे राहत और बचाव कार्य की सराहना भी की। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हुए नुकसान पर भी चिंता प्रकट की है। संकट की इस घड़ी में, प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को सभी संभव सहायता देने का प्रस्ताव किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को जरूरत हो तो भारत सरकार उन क्षेत्रों में मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

Read More