मथुरा

मथुरा। थाना बरसाना के ग्राम नन्दगाॅव में नामजदों ने 15 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार का प्रयास करना तथा एक दम्पत्ति द्वारा इसकी निगरानी करने के आरोप में पीडि़ता के पिता पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार महावीर पुत्र ग्यासीराम निवासी नन्दगाॅव बरसाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गाॅव के अजय कुमार पुत्र चन्दो आदि ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री को गाॅव के ही बिजेन्द्र उर्फ गुड्ड पुत्र गोपाल, के घर ले जाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया तथा इस दौरान दरवाजा पर निगरानी के लिए बिजेन्द्र व उसकी पत्नी पुष्पा देवी ने दुराचार में सहयोग किया। पीडि़ता ने जब घर आकर घटना की जानकारी दी तो पीडि़ता के पिता ने नामजदों के विरूद्व दुराचार करने का प्रयास करने की रिपोर्ट नामजदों के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हें।

Read More

  मथुरा । डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय एवं शोध-संस्थान के दुर्लभ देशी-विदेशी वाद्ययन्त्रों एवं विभिन्न भाषाओं के ग्रन्थों को देखकर मैं हतप्रभ हूॅं। इतना बड़ा संकलन करने में जीवन के चार दशक से भी अधिक का समय लगाया है संगीत-मनीषी डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण अग्र्रवाल ने। बहुत सारी सामग्री स्थानाभाव व सीलन के कारण नष्टप्राय हो चुकी है। समय रहते यदि इस दुर्लभ सम्पदा का संरक्षण न हुआ तो और भी बहुत सी सामग्री नष्ट हो सकती है, जिसके लिए हम सभी जिम्मेवार होंगे। यही नहीं, हम इन गू़़ढ़ वाद्ययन्त्रों की जानकारी से भी वंचित रह जायेंगे, जो डाॅ0 अग्रवाल के पास हैं, अतः संरक्षण हेतु भामाशाहों को आगे आना चाहिए।   उक्त उद्गार अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संस्था प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद के सचिव प्रख्यात् कानूनविद् श्री अरुण कुमार के हैं, जो उन्होंने डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय में व्यक्त किये।  ज्ञात हो कि श्री अरुण कुमार विगत दिवस श्री बाॅंके बिहारी के दर्शन हेतु धर्मपत्नी माधुरी एवं सुपुत्र वैभव के साथ वृन्दावन पधारे थे। दर्शनों के उपरान्त सभी डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण के निवास संगीत सदन भी गये, जहाॅं शाॅल व पटुका, स्मृति-चिह्न आदि भेंटकर सभी का भव्य स्वागत डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण सहित आलोक, एकता व शिप्रा द्वारा किया गया। स्वागत के उपरान्त सभी डाॅ0 अग्रवाल के विद्यालय भी गये जहाॅं उन्होंने डाॅ0 अग्रवाल द्वारा संगृहीत दुर्लभ संगीत-सम्पदा का अवलोकन किया और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Read More

गोवर्धन में श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय द्वारा निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल प्रबंध निदेशक नंदकिशोर शर्मा व अन्य गोवर्धन। मथुरा रोड स्थित श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में चल रहे दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव का समापन सोमवार को निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ। अनन्त चतुर्दर्शी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के मध्य श्री रामानन्द आश्रम से शुरू होकर दानघाटी मुरारी वाली कुंज, बड़ा बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर, मोदीखाना, हाथी दरवाजा होकर मानसी गंगा तक निकाली गई। मानसी गंगा में श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन मंत्रोच्चारणों के बीच किया गया। शोभायात्रा में विद्यार्थियों द्वारा किया गया डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में मंगलायतन यूनिवर्सिटी से आये प्रो0 आशीष अग्रवाल ने सहभागिता की। शोभायात्रा का जगह जगह आरती उतारकर व पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में परिक्रमा मार्ग कनक भवन पर एलआईसी के खण्ड विकास अधिकारी जीआर शर्मा के निर्देशन में गणेश जी की आरती उतारी गई। इस मौके पर विकास अधिकारी जीआर शर्मा ने सभी आगन्तुकों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर शर्मा, मधु शर्मा, प्राचार्य सुनील चतुर्वेदी, गणेश धाम के प्रबंधक दामोदर शर्मा, अलिक कुमार झा, पीटीआई दिलीप यादव, बृजेश शास्त्री, डॉ0 संजीव कौशल, प्रो0 पवन शर्मा, प्रो0 पूनम कुमारी, प्रो0 पूनम वर्मा, प्रो0 विशाल शर्मा, प्रो0 हरिबल्लभ शर्मा, प्रो0 बृजबिहारी, प्रो0 केके शर्मा, संजीव चैहान, पिंटू कुमार, टीकम, उपेन्द्र शर्मा, दीपा चतुर्वेदी, दाऊजी गौड़, अनुज अग्रवाल, शिखा कुमारी, अंकुर बंसल, आदित्य, विशाल, योगेश, राजा, कन्हैया, चेतन आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला कोआॅर्डिनेटर मथुरा एक्स्ट्रामार्क एजूकेशन प्रा0लि0 मथुरा अमन राजपूुत ने जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे शिकायत पत्र में कहा कि उनके विरूद्व युवक मंगल दल ने फर्जी शिकायत कर उन्हें परेशान किया गया हैं। उन्होंने कहा कि स्वावलम्बी विद्यालय इनटर कालेज छटीकरा मथुरा की शिकायत जनपद के विभिन्न सामाचार पत्रों के माध्यम से जानने के बाद उनके द्वारा कृष्ण कुमार सर्विस इन्जी0 सिस्नेट ग्लोबल टैक्नोलाजी दिल्ली ने कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण किया जिसमें सभी कम्प्यूटर एवं उपकरण संचालित मिले एवं कम्प्यूटर अनुदेशक शिक्षण कार्य करते हुए मिलें। कम्प्यूटर अनुदेशक का उपस्थित रजिस्टर जाॅच करने के उपरान्त एवं कक्षा 12 के छात्र धर्मेन्द्र कुमार एवं वीरेन्द्र कुमार कक्षा 11 के छात्र योगेश कक्षा 9 के छात्र हिमांशु अग्रवाल तथा कक्षा 6 के छात्र अभिजीत सिंह ने पूछनें पर बताया कि कम्प्यूटर वाले सर प्रतिदिन आते हैं। एवं कम्पयूटर लैव में भी ले जाते हैं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की कितावों का भी निःशुल्क वितरण किया हैं। अतः फर्जी शिकायत करने वाले युवक मंगल दल के विरूद्व कार्यवाही की माॅग की हैं।  

Read More

मथुरा। अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर 2014 के अन्तर्गत जन शिक्षण संस्थान प्रथम व जिला लोक शिक्षा समिति मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में गाॅव तारसी जनपद मथुरा में साक्षरता सप्ताह के अन्तर्गत  साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम व रैली निकाली गई। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहनें वाली महिलाओं और पुरूषों में साक्षरता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने संस्थान एवं उसके उद्देश्य व गतिविधियों के बारे में दी तथा महिलाओं को कौशल विकास द्वारा आत्मनिर्भर होने के लिए जोर दिया साथ ही महिलाओं के प्रति हो रहे अन्याय की घोर निन्दा की गई। तारसी गाॅव के पूर्व प्रधान पूरन सिंह बघेंल ने गाॅव के सामाजिक एवं भौगोलिक स्थिति के बारे जानकारी दी तथा आने वाले समय में संस्थान के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में अरूण अग्रवाल ने रोजगार के नए अवसर बताते हुए कहा कि संस्थान के प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर योग्य लाभार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने व स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के हर संभव प्रयास किये जायेगे। राजीव शर्मा ने कन्या भू्रण हत्या रोकनें हेतु सार्थक प्रयास करने तथा महिला सशक्तिकरण हेतु अपने विचार रखं। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षिकाओं, प्रशिक्षार्थियों व स्थानीय महिला, पुरूष व बच्चों ने संस्थान द्वारा साक्षरता जागरूकता रैली में भाग लिया। प्रतिभागियों के साक्षरता से ओतप्रोत नारों से उपस्थित वातावरण गूंजायमान हो गया। कार्यक्रम में कर्मवीर सिंह, हेमन्त मिश्रा, विकास कुमार, पुरूषोत्तम मौर्या, आकाश शर्मा, तनुजा शर्मा, लोकेश खंडेलवाल, सुभाष सिंह और प्रशिक्षकाओं आदि ने अपना सहयोग किया।

Read More

मथुरा। थाना छाता में रेलवें तालाव फाटक के पास हाथरस से बदमाशों ने महेन्द्रा गाड़ी के चालक के साथ मारपीट कर लूट करने तथा उसें बन्धक बनाये रखना तथा छाता गोवर्धन के पास गाड़ी से ढकेल कर गाड़ी को छीनकर ले जाने का मामला पुलिस में पीडि़त ने दर्ज कराया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार सारिक अनीस पुत्र असीस रहमान निवासी गल्कों गली ताजगंज आगरा अपनी महिन्द्रा गाड़ी संख्या यू पी 80 एल 7861 के चालक मुून्नालाल को गाड़ी में माल लेकर हाथरस भेजा था। लेकिन माल उतारने के बाद चालक मुन्ना लाल जब गाड़ी को वापस आ रहा था कि हाथरस रेलवें फाटक के पास अज्ञात बदमाशा सवारी के रूप में बैठे और बदमाश ने गाड़ी चालक मुन्नालाल को असलाह के बल पर बन्ध्क बना लिया तथा उसके साथ लूटपाट कर उसके पास से ड्राइविंग लाइसेन्स, 500 रूपये की नगदी, को छीनकर चालक को छाता गोवर्धन मार्ग मथुरा में फैंक कर गाडी लेकर भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More



Mediabharti