मथुरा

मथुरा। थाना बरसाना पुलिस ने क्षेत्र के कोसी कामा रोड पर चैकिग के दौरान उप निरीक्षक सुभाष यादव ने सदिग्ध होने पर चैकिग के दौरान महेश पुत्र श्रीचन्द्र निवासी लालपुर कोसी को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से एक तंमचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं।

Read More

मथुरा। लायन्स क्लब आॅफ मथुरा रेशनल के तत्वाधान में बाॅलीवुड सेलेब्रिटी नाइट का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि बाॅलीवुड सेलेब्रिटी नाइट इवेन्ट में क्लब मैम्बर्स ने हीरो हीरोइन की वेश भूषा में तैयार होेकर स्टेज पर्फोर्मेन्स दिया। क्लब के सचिव मोहित चैधरी ने कार्यक्रम के विषय में बताया क्लब मैम्बर्स ने बहुत मेहनत कर अपनी प्रतिभा से सबको परिचित कराया एवं उपस्थित दर्शक दीर्घा को चैकनें पर विवश कर दिया। मानो ऐसा लग रहा था जैसे हम किसी मुम्बईया बाॅलीवुड नाइट का हिस्सा हों। इस इवेन्ट को सफल बनाने के लिये क्लब के स्टार पर्फार्मर राहुल-रश्मि ने सलमान-सोनाक्षी, अतुल-कर्णिका ने संजय दत्त-नम्रता शिरोड़कर, वरूण ने राजेश खन्ना-मुमताज, अनुज-श्रुति ने आमिर-रानी, विकास अग्रवाल ने अजय देवगन, नीरज-योगिता ने अक्षयकुमार-रवीना, सौरभ-अलका ने राज कपूर-मधुवाला, सुमित-प्रियंका ने अजय-असिन, शेखर-भावना ने गोविन्दा-करिश्मा कपूर, कुशनिधि-निधि ने आमिर-करीना कपूर, पिंकल ने सलमान खान, अमित-टीक्षा ने रिशी कपूर-श्रीदेवी, जितेन्द्र अग्रवाल ने धर्मेन्द्र के रोल में इन सभी मैम्बर्स ने बहुत खूबसूरत प्रस्तुति दी। क्लब के मीडिया कोर्डिनेटर अनुज गोयल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मोहित चैधरी एवं सचिव नितिन चैधरी द्वारा पुरूस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम एवं चटपटी चाट का आनन्द उठाया। कार्यक्रम में दिलीप अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अभय अग्रवाल, अक्षय कृष्ण ग्रग, आशीष अग्रवाल पत्थर वाले, अवनीष गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, चन्द्रमोहन अग्रवाल, ध्ीरज अग्रवाल, दिनेश, दुर्गेष, गौरव, कपिल अगव्राल, कौषल अग्रवाल, तनु गर्ग, माधव अग्रवाल, महेश गर्ग, मयूर अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, निताई अग्रवाल, राजीव घड़ी वाले, रूचिर गोयल, शिखर, उज्वल, विंदेश, विपिन, अमित मिततल, अंकुश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अतुल कपड़ा वाले, दिवांशु, कुशनिधि, मनोज अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पारस अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, तन्मय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहें। सचिव मोहित चैधरी द्वारा उपस्थित अतिथिगणों एवं सदस्यगणों का बाॅलीवुड नाइट इवेन्ट को सफल बनाने के लिये धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।   

Read More

मथुरा। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में नामजदों ने एक 13 वर्षीय वालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया वहीं दूसरी घटना थाना मर्गोरा में विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा दुराचार का प्रयास करना तथा स्त्री लज्जा भंग करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती शोभादेवी पत्नी स्व0 नरेन्द्र सिंह निवासी वर्फ फैक्ट्री के पीछें ज्ञानगुदड़ी वृन्दावन ने इन्दू जैन पुत्र श्रीपाल जैन निवासी देवराह जतारा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ बुरी नियत से पकड़ कर दुराचार का प्रयास किया तथा कपडें उतार कर अश्लील हरकत की तथा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी घटना थाना मर्गोरा के ग्राम रसूल पुर में मुकेश पुत्र राजपाल निवासी रसूलपुर इने गाॅव के ही झम्मन सिंह के साथ 30 हजार रूपयें की माॅग करना नहीं देने पर उसकी पुत्री वधू को जमीन पर डालकर बलात्कार का प्रयास करना तथा स्त्री लज्जा भंग कर दिया। पुलिस ने दोनो घटनाओं को दर्ज कर आरोपियों के विरूद्व कार्यवारही शुरू कर दी हैं।  

Read More

अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में होगा दो दिवसीय दशहरा कार्निवाल मथुरा। दशहरा के अवसर पर अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में सरस्वती कुण्ड स्थित ओम गार्डन पर दो दिवसीय दशहरा कार्निवाल का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियों पूरे जोर शोर के साथ क्लब परिवार ने प्रांरभ कर दी है। इसी संदर्भ में स्थानीय होटल में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अजय कांत गर्ग ने बताया की इस दो द्विवसीय आयोजन में डाडि़या नाइट में बालीवुड से आए पाश््र्व गायक ब्रजवासियों को डाडि़या पर थिरकने को मजबूर कर देगें। अध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि दशहरा कार्निवाल में दिल्ली, मुबंई, भोपाल, जयपुर आदि शहरों से आए बुटीकों द्वारा डिजाइनर वस्त्रों, हैड़लुम के सामानों आदि की स्टाल की व्यवस्था की जायेगी। सचिव अतुल गोयल ने बताया की बच्चों के लिए गेम्स् जोन की व्यवस्था की जायेगी जिससे बड़े लोगों के साथ-साथ बच्चों का भी भरपुर मनोरजंन किया जा सके। इस अवसर पर लोगों के ब्राण्डेड फूड चैन की व्यवस्था भी की गई है जहां लोग चटपटी चाट, चाइनिज फूड, साउथ इंडियन फूड व अन्य प्रकार के खानों का भी आंनद ले संकेगें। बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक अजय कांत गर्ग, अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव अतुल गोयल, कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुमित मित्तल, चिराग सर्राफ, दिनेश गोयल, सुनील डीआरएस, नितंशु अग्रवाल, मदन अग्रवाल, पवन अग्रवाल अंढूकी वाले, राजेश वृंदावन वाले, उज्जवल अग्रवाल, विजय सक्लैशन गरमेंट, विनय अंगूठी वाले, मनीष माला वाले, धीरज गोयल, दिलीप गर्ग, जितेन्द्र गर्ग, विनय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीन चूड़ी वाले, प्रवीन सर्राफ, राहुल गर्ग, तनु गर्ग, विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन केन्द्रीय कार्यालय लोहवन में किया गया। बैठक में अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर ने तथा संचालन प्रधान सचिव भूपेन्द्र कुतार धनगर ने किया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेन्द्र सिंह आगरा के देहान्त होने परं उनकी आत्म की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से पार्टी अधिवेशन 2, 3 व 4 नवम्बर को आयोजित किये जाने पर सहमति व्यक्त की। उक्त अधिवेशन में संगठन की मजबूती करने की रणनीति पर विचार किया जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विमलेश कुमार ने कहा कि पार्टी सगठन में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाय। जिससे महिलाओं को पूर्ण रूप से सम्मान मिल सकें। बैठक के पश्चात बाबूलाल धनगर के आवास पर उनकी अध्यक्षता में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसका संचालन भूपेन्द्र कुमार धनगर ने किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह प्रजापति, प्रधन महासचिव डा. मोहनदास धनगर, मथुरा, जिलाध्यक्ष शिव सिंह, धनगर, ऋषिपाल सिंह प्रजापति, धनगर, समाज कल्याण समिति के मंडल अध्यक्ष डा0 सीएस धनगर, हरिपाल प्रजापति का माला पहनाकर एवं गले में पटका डालकर स्वागत किया गया। ग्रामवासियों की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी को मजबूत करने के लिए 21 सौं रूपयें की धनराशि भेंट की गई। कार्यक्रम में शिवलाल धनगर, राजपाल धनगर, राजकुमार नट, उमेश प्रजापति, हरीश कुमार धनगर, राजवीर सिंह धनगर, मोहन सिंह धनगर, हेतुराम धनगर, हेमन्त माहौर, विजय कश्यप, राजकुमार, धनगर, वीरेन्द्र कुमार धनगर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश धनगर, शैलेन्द्र धनगर, हरिओम धनगर, बिजेन्द्र धनगर आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जन शिक्षण संस्थान 02 मथुरा के कार्यालय गिरधरपुर गीता विहार काॅलानी मथुरा पर साक्षर भारत नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थान मंे रोजगार परक कार्य प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षर्णािर्थयों तथा शिक्षकों ने विश्व साक्षरता के इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कु0 नेहा जौहरी तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी रामभरोसी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम अधिकारी कु0 नेहा जौहरी ने महिलाओं तथा बालिकाओं की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान मंे महिलाओं तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण की महति आवश्यकता है। महिलाआंे के शिक्षित होने पर ही वे जीवन की आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कर सकती है तथा अपने साथ साथ अपने परिवार का भविष्य भी बेहतर बना सकती है। शिक्षा सभी के लिये अनिवार्य है जिसके बिना एक कुशल और सक्षम जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। इस कार्यक्रम को जन शिक्षण संस्थान 02 मथुरा के सौजन्य से अत्यन्त हर्ष के साथ मनाया गया। 

Read More



Mediabharti