मथुरा

मथुरा। थाना फरह पुलिस ने क्षेत्र के फतेहा कट के सनोरा जाने वाली सड़क से अवैध असलाह रखनें के आरोप में बाॅबी यादव पुत्र किशन यादव निवासी सेवतरन सुहागनगर फिरोजाबाद को एक तंमचा व दो कारतूस के साथ बन्दी बनाया हैं।

Read More

मथुरा। जनपद की सुरीर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमान उल्लाहपुर में नामजदों ने विवाहिता के घर मारपीट करते हुए उसे वुरी नियत से नीचें गिरा लेने की रिपोर्ट पीडि़ता ने पुलिजस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार ममता रानी पत्नी रवि कुमार निवासी अमान उल्लाहपुर सुरीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गाॅव के ही प्रशान्त पुत्र सुरेश, पूरन देवी पत्नी रघुवीर, धर्मेन्द्र पुत्र मेवसिंह ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा धर्मेन्द्र द्वारा उसें बुरी नियत से नीचें गिरा लिया। उसके द्वारा शोरगुल करने पर लोगों के आने पर नामजद तीनों युवक भाग गये। पीडि़त ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। कांग्रेंस कमेटी के नवनियक्त जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन और शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा का कांग्रेंस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला काग्रेंस कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि हाईकमान ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जो दायित्व सौंपा है वह उस पर खरा उतरनें के लिए पूरा प्रयास करेगे तथा संगठन को पूरे जनपद में मजबूत बनाया जायेगा तथा न्याय पंचायत ग्राम पंचायत, ब्लाक स्तर पर बूथ लेबिल कमेटियों का शीघ्र ही गठन किया जायेगा। शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि उन्हें प्रथमवार शहर अध्यक्ष का दायित्व मिला हैं और उनका प्रयास सभी पुराने व नये बुर्जग और युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का प्रयास रहेगा। नगर व वार्ड कमेटी में सभी निष्ठावान संघर्षशील कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जायेगा। स्वागत करने वालों में केके रावत, रनवीर पाडव, बिहारीकान्त तिवारी, अनूप चतुर्वेदी, ब्रजमोहन वाल्मीकि, अशोक चकलेश्वर, यतीन्द्र मुकेदम, सरवन अहमद, कमलेश चैध्री, नीलम कुलश्रेष्ठ, कान्ति प्रसाद गर्ग, लाला राम माहौर, रोहताश शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, बबलू चैहान, पूरन कौशिक, दिनेश सरदार, गोपाल प्रधन, देवेन्द्र यादव, हाजी नसरूदीन, सईद साबिर, सिम्मी वेगम, रफीकन, राजरानी, शशिकान्त सारस्वत, इन्द्र कुमार बजाज, हाजी सलीम साहा, राजा राम सैनी, पप्पू गोला, महेन्द्र राजपुत, नरेन्द्र वघंेल, असिफ कुरैशी, दिनेश दीक्षित, रमेश विन्दल, विनेश सनवाल, इकरार कुरैशी, चमन खाॅ, प्रकाश भन्डारी, रवि भट्ट, वुग्गल पहलवान, गंगा राम मौर्य, विभीषण शर्मा, चन्द्रमोहन जयसवाल, कीर्ति कोशिक, पूरन सिह, अब्दुल कलाम, हेमराज, हरप्रसाद शर्मा आदि थे।

Read More

मथुरा। राजकीय शिक्षक संघ के तत्वाधान में राजकीय इन्टर कालेज में शिक्षक अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निरीक्षण डा0 अरूण कुमार दुबे व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 अरूण कुमार दुबें, सह विद्यालय निरीक्षक जितेन्द्र यादव, लेखाधिकारी अजय पाल सिंह, ने कहा कि दूरदाराज के ग्रामीण अंचलों में जूझकर संसाधनों के अभाव के बाद भी बच्चों को शिक्षा प्रदान करते हैं। इसके लिए वह निश्चत रूपें सम्मान व अभिनन्दन के पात्र हैं। इस अवसर पर शशिकान्त कुलश्रेष्ठ, मंजीत सिंह, शिवचरण रावत, हरीमोहन गुप्ता, हेमलता ओवराय, डा. राखी गुप्ता, सुषामा अग्रवाल, डा0 रनसिंह, कुं0 ज्योत्सना, केडी शर्मा, दलवीर सिंह, प्रमोद कुमार, मुून्नी लाल, अनुज मिश्रा, विजय कुमार, पुष्पेन्द्र यादव, सन्तोष सारस्वत, एलपी सैनी, डा0 एपी सारस्वत आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। युवक कांग्रेंस के लोकसभा अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बच्चों को दी गई सलाह किताव व कम्प्यूटर व टीवी छोड़ कर खूब मस्ती करों के दिये गये वयान को छात्र छात्राओं के भविष्य पर दुष्प्रभाव पड़नें वाला बताया हैं। उन्होंने कहा कि विशाल भारत के उन गरीब, मजलुम शोषितों की बात प्रधानमंत्री क्यों नहीं करते, जो समय वह से शाम तक अपना पसीना वहाकर वड़ी मुश्किल से अपने परिवार का पालन करते है, ऐसे परिवार अपने बच्चों को किस प्रकार शिक्षित कर सकते है उन्हें पहलें, ऐसे परिवारों के विकास की बात करनी चाहिए। बयान की निन्दा करने वालों में जिलानी कादरी, संजय शर्मा, निमाई पंडित, हासिम खान, मुकेश धनगर, राजू फारूखी, अहमद आबिद, रिन्कू चैधरी, दीपक कुमार, आदि हैं।

Read More

राया। नगर में स्थित बैंक प्रधानमंत्री जन धन योजना को पलीता लगा रहे हैं। खाता खुलवाने वाले ग्राहक एक बैंक से दूसरे बैंक में फुटबाल बने चक्कर लगा रहे हैं, बैंक कर्मी खाता खुलवाने आने बाले ग्राहकों को फटकार कर भगा देते हैं, कहीं कहीं बैंकों के एजेंट बैठे हैं जो ग्राहकों से खाता खोलने का फार्म भरने के पचास रुपये से सौ रूपए तक वसूल रहे हैं बैंक आॅफ बड़ोदा के शाखा प्रबंधक ने तो खाता खोलने से साफ इनकार कर दिया है। मीडिया कर्मियों के पूछने पर जबाब दिया है की हमारे पास ऐसे छोटे मोटे कार्यों के लिए समय नहीं है। भारतीय स्टेट बैंक में फार्म ही नहीं हैं, नगर में करीब दस बैंक हैं और कोई भी खाता खोलने में तत्परता नहीं दिखा रहीं हैं। एक बैंक के शाखा प्रबन्धक से जब कहा कि जिलाधिकारी से शिकायत की जायेगी तो उनका जबाब था जिलाधिकारी के यहाँ पर ही खाता खुलवा लो। अधिकारीगण इस ओर ध्यान दें और बैंकों को प्राथमिकता के आधार पर खाता खोलने के आदेश दें।  

Read More

राया। युवा कांग्रेस की बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित हुयी इसमे 25 सितम्बर को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन मे भाग लेकर धरने को सफल बनाने की अपील की है इस मौके पर गुरेन्द्र चैधरी, युसूफ अहमद, सुदर्शन चैधरी, दीपक वशिष्ठ, शिवकुमार सक्सेना, वेदांत शर्मा, हनीफ पहलवान, अमजद खान, रवि भट्ट, पुनीत चैबे, प्रताप सिंह, पुनीत कुमार आदि प्रमुख उपस्थित थे।

Read More

गोवर्धन राधाकुंड परिक्रमा मार्ग के श्रीराधा मोहन सेवाश्रम पर सजाये गये गिरिराज जी के छप्पन भोग व झांकी गोवर्धन। दिव्य फूल बंगला दर्शन के बीच श्री गिर्राज जी भक्त मंडल आगरा की ओर से परिक्रमा मार्ग के श्री राधा मोहन सेवाश्रम पर छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भक्त समूह की ओर से जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर योगी श्री नवल गिरि महाराज की सानिध्यता में गिरिराज जी पंचामृत के साथ अभिषेक किया गया। हरिनाम संकीर्तन के बीच गिरिरराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नवल गिरि महाराज ने बताया कि कलियुग में गिरिराज जी साक्षात् देव हैं। जिनके दर्शन मात्र से ही मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। गिरिराज जी सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस मौके पर रामप्रकाश सिंघल, अनिल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजू अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गजेन्द्र गोयल, शरद अग्रवाल, मुकेश शर्मा, नवीन, विनोद कुमार, मोहन वर्मा, वंसत कुमार वाष्णेय आदि थे।

Read More

मथुरा। डैम्पीयर पार्क स्थित पोस्ट आफिस को हटा देने से क्षेत्र के लोग एवं आस पास के रहने वालों ने गहरा दुख व्यक्त करते डाक खाना प्रशासन से क्षेत्र में डाकखाने की व्यवस्था पुनः करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना था कि आफिस के हटने से उन्हें परेशानी हो रही है अतः यहां पर पुनः डाकखाने की व्यवस्था करायी जाये।

Read More

मथुरा। इंडियन आॅयल काॅपोरेशन के स्थापना दिवस रिफाइनरी में उत्साह व धूम धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पर इको पार्क प्रांगण में मुख्यातिथि मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर, जिलाधिकारी श्रीमती बी0 चन्द्रकला, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी प्रभाररी निदेशक एस. गागुली ने उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिये महत्वपूर्ण है आज हम इडियन आॅयल के प्रति शपथ लेकर कम्पनी को नई उच्चाई तक ले जाने का संकल्प ले। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदीप भटनागर ने कहा कि मथुरा रिफाइनरी एक कोहिनूर हीरा है और यह देश में ऊर्जा की जरूरत को सराहनीय रूप से पूरा कर रही हैं। इस अवसर पर अतिथि व मुख्यातिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक तकनीकी संजीव कुमार, महाप्रबन्धक मानव संसंाधन वीके राकेश, महाप्रबन्धक तकनीकी, बीबी राम गोपाल, महाप्रबन्धक तकनीकी सेवायं यू वैकटरमण, आॅफीसर्स एसोसियेशन के सचिव शैलेन्द्र सिन्हा, कर्मचारी संघ के महामंत्री वाईपी सिंह, सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ रिफाइनरी नगर वारात घर में दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित इडियन आॅयल के सेवानिवृत कार्यकारी निदेशक एमके माथुर नें दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांय कालीन कार्यक्रम में 35 वर्षो की सेवायें पूरी करने वालें तथा इंडियन आॅयल सुझाव योजना में पुरस्कार पाने वाले साथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीपीएस स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा जिला अस्पताल मथुरा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रिफाइनरी व उनके परिवारी जन तथा सीआईएसएफ के जवानों ने रक्तदान किया।

Read More