कलैक्ट्रेट सभागार में गणेश पूजा आयोजकों सहित प्रतिमा विसर्जन को लेकर बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में आज गणेश चतुर्थी एवं दुर्गा पूजा समिति सदस्यों के साथ एक बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने कठोर आदेश पारित किये है कि नदियों को बचाना है मूर्ति विर्सजन का कार्य नदियों में न होकर वैकल्पिक कुण्डनुमा व्यवस्था बनानी है। जहाॅ पानी भी पर्याप्त हो मूर्ति विसर्जन के 48 घंटे बाद वहाॅ से निकाला जा सके। उन्होंने बताया कि गोकुल बैराज के पास यह स्थान पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि मूर्तियां मिटट्ी एवं प्राकृतिक रंगांे से बनायी जायें जिससे किसी प्रकार का प्रदूषण न हो एवं उन्हें मिटट्ी में मिलने में समय न लगे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मथुरा को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन के स्थान पर साफ सफाई, एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जायें तथा प्रकाश हेतु जनरेटर की व्यवस्था की जायें एवं विसर्जन स्थल पर हो रही फिसलन, घास आदि को हटाया जायें। समस्त मूर्तियों के विसर्जन तक प्रशासन का सहयोग उपलब्ध रहेगा तथा किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। बैठक में सचिव विकास प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्टेªट, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, अपर आगरा कैनाल, पुलिस अधीक्षक नगर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं समस्त आयोजक आदि उपस्थित थे।
Read More




