मथुरा

मथुरा। जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मथुरा श्याम सुन्दर इकनौरिया ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त राजकीय विद्यालय, राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, मदरसों एंव माध्यमिक शिक्षा, उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालय, शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि शासनादेश संख्या 966/26 मार्च 2014-4(215) टी0सी0 1 समाज कल्याण अनुभाग 3 लखनऊ दिनांक 20, जून 2014 के द्वारा कक्षा 9 एंव 10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनताति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोड़कर) एंव अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेतु पूर्व में निर्गत दिशा निर्देश को अतिक्रमित करते हुए छात्रवृत्ति योजना के क्रियन्वयन एवं वितरण में पारदर्शिता तथा समयबद्वता सुनिश्चत किये जाने हेतु शैक्षिक सत्र 2014-15 से कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) एंव अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राअें को देय छात्रवृत्ति हेतु आॅन लाइन आवेदन एंव अन्य प्रक्रियात्मक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश प्राप्त हुए है। उक्त के सम्बन्ध में इस कार्यालय के पत्र संख्या 437 दिनांक 26.06.2014 के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए निर्धारित समय सारणी के अनुसार आपको अवगत कराया जा चुका है। निदेशालय के पत्र संख्या 1781/पि0व0क0/2014-15 लखनऊ दिनांक 3 सितम्बर 2014 द्वारा आॅन लाइन आवेदन पत्रों की धीमी गति पर शासन द्वारा अत्यन्त आपत्ति व्यक्त की गयी है। अतः अनुरोध है कि निर्धारित सीमा के अन्तर्गत दिनांक 30.09.2014 तक समस्त छात्रों का डाटा भरवाना प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में आपके समस्त छात्रों का डाटा अपलोड नहीं कराया जाता है तो इसका उत्तरदायित्व आपका होगा।

Read More

एडीएम कार्यालय में सम्पन्न हुई औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक में व्यवसाईयों की समस्याऐं सुनते एडीमए डीपी सिंह मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी व्यापारियों को उन्होंने ध्यान पूर्वक सुना उनकी परेशानियों पर बिन्दुवार जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उद्योग से जुड़े सभी मामले शीघ्रता तथा संवेदना के साथ निस्तारित किये जायेगे। उद्योगों हेतु उपलब्ध कराये गये भूखण्डों पर उद्यमियों को कब्जा दिलाने तथा उन भूखण्डों पर अवैध रूप से कब्जा जमाये बैठे अराजक तत्वों को हटाये जाने के निर्देश नगर मजिस्टेªट को दिये गये है। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा पर भी वे गम्भीर दिखायी दिये उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा है कि उनकी सुरक्षा के लिये पुलिस गश्त बढ़ायी जायें। औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायें ताकि उद्योग पूरी गति से चल तथा रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था भी उपलब्ध हो सके। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, एकल मेज व्यवस्था या निवेश मित्र के अन्तर्गत विभिन्न विभागों को प्रेषित स्वीकृत प्रकरणों, विद्युत कनेक्शनों, प्रदूषण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाण पत्रों, अग्निशमन तथा अन्य समस्याओं पर भी मन्थन किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट डा0 राजेश कुमार प्रजापति, उद्योग, पुलिस, अग्निशमन आदि विभागों के अधिकारी तथा व्यापरी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक करती डीएम बी0 चन्द्रकला मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने स्टाम्प, आवकारी, मनोरंजन, सिंचाई, खनिज तथा वन विभाग में शत प्रतिशत तथा अच्छी वसूली के लिये विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा वही परिवहन, उप निबिन्धन, वाणिज्य कर, प्रवर्तन अधिकारियों की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व वसूली बढ़ाने और अधिक मेहनत करके राजस्व वसूली बढ़ाने के कड़े निर्देश दिये गये है। परिवहन विभाग को लक्ष्य से पिछड़ने पर उन्हें चेतावनी जारी कर तथा कार्य तथा व्यवहार में सुधार करके राजस्व वसूली बढ़ाने के लिये कहा गया है। जिलाधिकारी ने जनपद की 25 लाख की आवादी में 2 लाख नये कनेक्शन जारी किये जाने पर संतोष जाहिर किया है। विद्युत अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस कोशिश से जहॅा विद्युत चोरी रूकेगी वहीं राजस्व वसूली भी बढ़ेगी। चिकित्सा विभाग की समीक्षा में जननी सुरक्षा योजना के समस्त कार्यों पर अच्छा कार्य किये जाने पर कार्य की सराहना की, वन विभाग द्वारा द्वारा अच्छी राजस्व वसूली तथा वृक्षारोपण का कार्य समय से पूर्व ही पूर्ण हो जाने पर प्रशंसा की। सिंचाई में भी अच्छा कार्य हुआ है। खनिज विभाग द्वाररा रराजस्व वसूली तथा अन्य सभी कार्य अच्छी तरीके से पूर्ण किये जाने पर उन्होंने सध्भी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व टीम तथा उनके साथ लगी पुलिस टीम को बधाई दी है। लोक निर्माण विभाग की कार्य भी अच्छा पाया गया। जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त तहसीलों की भी समीक्षा में पाया कि दिये गये लक्ष्यों को सभी ने शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया है इसके लिये सभी की प्रशंसा की तहसील कर्मियों द्वारार की गयी मेहनत की भी उन्होंने सराहना की। विधिक देयों की समीक्षा में व्यापार कर में छाता तहसील की कम वसूली पर उन्होंने चिन्ता व्यक्त की, इसी प्रकार मथुरा तहसील की समीक्षा में भी उन्होंने चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदाररों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सप्ताह वसूली की समीक्षा की जायें तथा समीक्षा रिपोर्ट से जिला प्रशाासन को अवगत कराया जायें। लापरवाह कर्मिर्यों अमीनों पर भी उन्होंने कड़ी कार्यवाही करने तथा रराजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। तहसीलों में विद्युत की कम वसूली पर भी नाराजगी जतायी तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के विशेष कार्य करने के निर्देश दिये। ग्राम सभा हर्जाना में भी उन्होंने सभी तहसीलदारों को इस माह सभी वसूली पूर्ण कर कार्य समाप्त करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजस्व धीरेन्द्र्र्र सचान, प्रशाासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी मथुरा से राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह के नेतृत्व में मिला तथा उन्हें ज्ञात देकर अवगत कराया कि धनगर समाज के लोगों को जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति धनगर के प्रमाण पत्र नहीं जारी किये जा रहें हैं। जिससे समाज के लोगों को अपने भविष्य सवांरने में मिलनें वालें मौके से वंचित होना पड़ रहा हैं। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रेषित किये गये साक्ष्य के आधार पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया हैं। प्रतिनिधि मंडल में भीकम सिंह एडवोकेट, डा0 मोहन धनगर, भूपेन्द्र धनगर, आनन्द धनगर, शिवसिंह धनगर, नारायण सिंह, हरिओम धनगर, हरीश धनगर, शैलेन्द्र धनगर, स्वतंत्र धनगर, वीरेन्द्र धनगर आदि थे।  

Read More

मथुरा। महोली रोड पर लगनें वाले जाम से होने वाली परेशानी तथा उसके निकट बनी तीन दर्जन से अधिक कालौनियों के निवास कर रहें लोगों होने वाली समस्या के निदान हेतु महौली रोड संघर्ष समिति पिछलें कई माह से आन्दोलनरत है समिति का कहना है कि विभिन्न मानचित्रों के अनुसार महौली रोड की चैडाई 100 फीट हैं। लेकिन कुछ लोगों द्वारा सड़क के दोनो ओर अतिक्रमण कर सड़क को वाधित कर दिया गया हैं। जिसके चलते यहा प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती हैं। उक्त समस्या को लेकर महौली रोड निवासियों ने संघर्ष समिति के वैनर तलें जिलाधिकारी, विकास प्राधिकरण, व पालिका को अवगत कराते हुए यहाॅ दोनो ओर होने वाले नाला निर्माण की वीच की चैड़ाई 100 फीट रखनें की माॅग की थी साथ ही नाला निर्माण में वाधक बनें अतिक्रमण हटाने का ज्ञापन दिया था। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्माणधीन नाले की चोड़ाई को लेकर विकास प्राधिकरण को मानचित्र के अनुरूप नाला निर्माण के निर्देश दिये थे। लेकिन निर्माण के समय निजि स्वार्थो के चलते कुछ लोगों ने अपने अतिक्रमण बचाने हेतु इसका विरोध किया और निर्माणधीन संस्था ने भी अतिक्रमणकारियों के विरोध के चलते इसे लेकर अपनी असमर्थता से प्रशासन को अवगत करा दिया। जिलाधिकारी से पुनः इस सम्बन्ध में जब एक प्रतिनिधि मंडल मिला तो उन्होंने सड़क की सेन्टर लाइन तय करने के साथ साथ नाला निर्माण के निर्देश दिये थे। लेकिन इसके वावजूद भी अभी तक ना तो कोई सेन्टर लाइन तय की गई है और साथ ही नाला निर्माण कार्य भी रोक दिया गया है जिससे क्षेत्र के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। महोली रोड सघर्ष समिति ने बेठक कर घोषणा की है कि अगर 100 फीट चैड़ाई से कम सड़क को कम कर नाला निर्माण किया गया तो यह जनता के पैसे को बर्बाद करना होगा और समिति इसे बर्दाश्त नहीं करेगी चाहे इसके लिए समिति को किसी भी स्तर तक आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ें। बैठक में रवीन्द्र नरवार, महावर वशिष्ठ, डा0 वीके गुप्ता, रामवीर सिंह, राजीव कुमार सिंह, रणवीर सिंह पाडव, मुकेश धनगर, कमलेश चैधरी, राजरानी निमेष, फोरन सिंह वर्मा आदि थे।

Read More

मथुरा। आयुक्त आगरा मण्डल आगरा प्रदीप भटनागर आज दिनांक 05 सितम्बर 2014 को जनपद भ्रमण पर पधार रहे है। आयुक्त महोदय पूर्वान्ह 10ः00 बजे आगरा से सड़क मार्ग द्वारा चलकर लोक निर्माण भवन के निरीक्षण भवन पर पहुॅचेंगे तथा पूर्वान्ह 11ः40 बजे से यमुना सुदृढ़ीकरण योजना के सम्बन्ध में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में भाग लेगे तत्पश्चात अपरान्ह 12ः40 बजे आगरा के लिये प्रस्थान करेगे।  

Read More



Mediabharti