मथुरा

मथुरा। फोटोग्राफी एक ऐसी विधा है जो बीते पलों की यादों को सॅजो कर रखने के अलावा मनोरंजन स्ंावाद व संचार का लोकोपयोगी माध्यम है। जनता में फोटोग्राफी के बढती रूचि एवं मार्केट की आवश्यकता के अनुरूप विश्वप्रसिद्व निकान इन्डिया लि0 ने मथुरा में अपने उत्पादों के बेहतर प्रर्दशन एवं बिक्री हेतु स्थानीय वितरक महरोत्रा स्टुडियो के यहाॅ कूलपिक्स जोन की स्थापना की है जिसका उदघाटन कम्पनी के जापानी मैनेजिंग डायरेक्टर हिरोषी ताकाशीना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये श्री हिरोशी ताकाशीना ने बताया कि निकान डिजिटल कैमरा बनाने वाली विश्व की नम्बर एक कम्पनी है जो प्रोफेशनल व शौकिया फोटोग्राफरों की आवश्यकताओं के अनुरूप 5000 रू0 से 5 लाख से भी ज्यादा कीमत के कैमरों का निर्माण करती है। मथुरा का कूलपिक्स जोन देश के बडे शहरों में मौजूद 140 जोन में से एक होगा जहाॅ निकान के डिजिटल कैमरे, दूरबीन, फैशन व टेलीफोटो जूम लैंस आदि उपलब्ध हौगे। इस अवसर पर उपस्थित कम्पनी के वाइस प्रैसीडैन्ट सज्जन कुमार ने बताया कि निकान पहली ऐसी कम्पनी है जो आन लाइन व्यवसाय को उत्तम नहीं मानती है ग्राहकों से सीधे संवाद कर माल बेचना पसंद करती है जिससे ग्राहकों को अपने पैसे का पूरा मूल्य व उत्पाद की बेहतर जानकारी मिल सके। उन्होने आन लाइन कम्पनीओं से कैमरे न खरीदने का संदेश भी दिया। कम्पनी के मार्केटिंग मैनेजर आशीष सोढी ने बताया कि मोबायल के कैमरों से खीचें जाने वाले फोटो की गुणवत्ता डिजिटल कैमरे की फोटो से बहुत कम होती है।़़  कम्पनी के अतिथ्ीियों का स्वागत राजीव महरोत्रा व संजय महरोत्रा द्वारा किया गया। फीता काट कर व दीप प्रज्वलन कर कूलपिक्स जोन का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर राजकुमार तोमर, राजीव सेठ, विष्णु खन्डेलवाल, प्रकाश कपूर, डीआर शर्मा, मुकुन्द बंसल, जुगनू पौल, नवीन कुमार, शरद यादव आदि उपस्थित थे।

Read More

डीग 6 अगस्तः-‘ श्री हिन्दी पुस्तकालय के अरूण सिंह सभागार में आयोजित नैतिक शिक्षा अभियानके अन्तर्गत युवा पीढी  में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता  संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आकाशवाणी मथुरा के सदस्य नंद किशोर गंधी मुख्य अतिथि के रूप  में भक्ति वेेदांत मधुसूदन महाराज ,श्री कृष्ण वलराम गोडीय आश्रम वृंदावन ,मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी नारायण दास महाराज ,संयोजक ग्लोवल नैतिक शिक्षा केन्द्र ,विशिष्ठ अतिथि के रूप में लक्ष्मण मंदिर के मंहत मुरारी लाल पाराशर , रामचंद्र दास अधिकारी ,गुरूकुल इस्काॅन वृंदावन ,तमाल कृष्ण व्रहमचारी जर्मनी , आदि थे । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप  में वोलते हुए भक्ति वेंदात मधुसूदन महाराज  ने कहा कि नैतिक शिक्षा के पतन के चलते मानवीय मूल्यों में गिरावट आयी है सभ्यता,संस्कृति ,सुसंस्कार व चरित्र निर्माण में हमारी युवा पीढी रास्ता भटकती जा रही है ऐसे में हमें भटमकती युवा पीढी केा वेद,पुराण,गीता,रामायण,आदि का ज्ञान कराकर उन्हे वचाना है। मुख्य वक्ता के रूप में वोलते हुए स्वामी नारायण दास महाराज ने ग्लोवल नैतिक शिक्षा के उददेश्यों पर प्रकाश डाला उन्होने कहा कि नैतिक शिक्षा अभियानका उददेश्य आधुनिक शिक्षा के साथ वच्चों में नैतिक मूल्य व मनुष्य के वास्तविक स्वरूप को समझने मे  उनकी मदद करना है । संगोष्ठी में पं. मुरारी लाल ,रामचंद्र दास अधिकारी , तमाल कृष्ण व्रहमचारी ,अमरनाथ गुप्ता ,छैलविहारी पाराशर ,आदि ने विचार रखें । अध्यक्ष के रूप  में वोलते हुए वैद्य नंदकिशोर गंधी ने कहा कि नैतिक शिक्षा प्राप्त करना आवश्यक और अच्छी बात है किन्तु उसे आचरण में लाना श्रेष्ठतम कर्तव्य है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नीरज पाराशर , जीतू पाराशर , गगन फौजदार, बलवीर कुपासिया ने अतिथियेां का स्वागत किया। संगोष्ठी का संचालन हरपालसिंह ने किया। इस दौरान मुकेश राजपूत, श्यामसुन्दर शर्मा, ठाकुर लाल, विजय गंधी, गोविन्द राठौर, विवेक पाराशर सहित दर्जनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।   

Read More

  वृन्दावन । सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल को उनकी दीर्घकालीन संगीत-सेवाओं के उपलक्ष्य में स्वामी श्री मेघश्याम स्मृति-सम्मान-2014 प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें श्री ब्रज निधि सेवा ट्रस्ट, वृन्दावन द्वारा ब्रज के मूर्धन्य रासलीलाचार्य, अप्रतिम कवि और लोकगायक श्री स्वामी मेघश्याम जी के 114वें जयन्ती समारोह में प्रख्यात सिने तारिका, भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं मथुरा की सांसद श्रीमती हेमामालिनी द्वारा प्रदान किया गया। पद्मश्री स्वामी रामस्वरूप शर्मा जी के लीला पण्डाल ‘श्री रामकृष्ण लीलाश्रम‘ मेें हज़ारों दर्शकों की भारी भीड़ और करतल ध्वनि के मध्य हेमामालिनी ने पहले अंगवस्त्र ओढ़ाकर व हार पहिनाकर, नकद धनराशि सहित सम्मान-पत्र भेंट किया, तदोपरान्त श्रीनाथ जी की हस्तनिर्मित विशाल छवि स्मृति स्वरूप प्रदान की। सम्मान से पूर्व ट्रस्ट की ओर से डाॅ0 अग्रवाल का विस्तार से परिचय दिया गया जिसमें उन्हें संगीत की विविध विधाओं के सिद्धहस्त आचार्य सहित काव्यकला, साहित्य, चित्रकला और नाट्य-मर्मज्ञ भी बताया गया। उन्हें पराशक्ति व संगीत-चिकित्सा के माध्यम से रोगियों व विकलांगों की सेवा करने वाला सच्चा सेवक तथा विभिन्न संस्थाओं व ट्रस्टों के माध्यम से समाज और संस्कृति की अहर्निश सेवा करने वाला समाजसेवी भी बताया गया। सम्मान समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया ने किया।   देश के प्रख्यात संतप्रवर रमणरेती वाले महाराज श्री गुरू शरणानन्द जी की पावन सन्निधि में आयोजित इस सम्मान-समारोह में जगद्गुरू द्वाराचार्य श्री राजेन्द्र दास जी महाराज (मलूक पीठाधीश्वर), महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवशेषानन्द जी महाराज (श्री गीता आश्रम), श्री राजाबाबा महाराज सहित दर्जनों साधु सन्त, देश के दूर दराज क्षेत्रों से आये उद्योगपति, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व मांट विधायक श्याम सुन्दर शर्मा सहित विभिन्न दलों के नेता, कवि, साहित्यकार, संगीतज्ञ एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे।  ध्यातव्य है कुछ दिनों पूर्व ही अवन्तिका-सविता सम्मान से नवाजे गये डाॅ0 अग्रवाल को संगीत, काव्य, साहित्य, सम्पादन, समाज-सेवा आदि विविध क्षेत्रों में अब तक दर्जनों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।  विगत दिनों ही प्रख्यात सिने संगीतकार, गीतकार श्री रवीन्द्र जैन भी उनके आवास पर पधारे थे और उनके सपरिवार सेवा कार्याें की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी तब वे हेमामालिनी जी की चुनावी सभाओं में प्रचार हेतु मथुरा पधारे थे और डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण जी व उनके पुत्र व शिष्यों ने उनके साथ कार्यक्रम में साथ दिया था।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने विगत रात्रि मुठभेंड़ के दौरान हाईवें पर वाहन लूट करने वाले गिरोंह के तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं इनके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहें।  मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रिफाइनरी महेश यादव रात्रि में अगनपुरा मोड़ पर चैकिग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेंड़ के बाद अनिल कुमार उर्फ अन्नी पुत्र झुन्नीलाल धोवी, अजय बिहार टाउनशिप रिफाइनरी, मोहित पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी कृष्णकुन्ज रिफाइनरी, मनोज पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी 28 गिर्राज वाटिका थाना रिफाइनरी मथुरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं इनके दो साथी अजीत पुत्र सुरेश ठाकुर निवासी सेखपुर फरह, विकास पुत्र ब्रजराज निवासी कारव हाल निवासी प्रताप नगर जमुनापार भाग जाने में सफल रहें।

Read More

राया। कस्बा के हाथरस रोड नया नगला निवासी भॅवर सिंह की पत्नी कमलेश अपने छः वर्षीय पुत्र के साथ अपने मायके जा रही थी। तभी बस स्टैण्ड पर जाते दो बाइक सवार चार युवकों मिले। जो उन्होनंे कमलेश की सोने के बिस्कुट का लालच देकर महिला से सोने चाॅदी के जेवरात व नगदी दे बैठी। जब महिला को हकीकत पता चली तो महिला के होश उड गये। जब इसकी सूचना थाना राया प्रभारी राजा सिंह को लगी तो थाना प्रभारी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुॅचे। लेकिन मामला थाना जमुनापार का बताने पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। और उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।

Read More

नैतिक शिक्षा अभियानान्तर्गत आयोजित संगोष्ठी में भाग लेते अतिथिगण एवं छात्र मथुरा(डीग)। हिन्दी पुस्तकालय के अरूण सिंह सभागार में आयोजित नैतिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत युवा पीढी में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आकाशवाणी मथुरा के सदस्य नंदकिशोर गांधी, मुख्य अतिथि भक्ति वेेदांत मधुसूदन महाराज (श्री कृष्ण बलराम गौडीय आश्रम वृंदावन), मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी नारायण दास महाराज (संयोजक ग्लोवल नैतिक शिक्षा केन्द्र, विशिष्ठ अतिथि के रूप में लक्ष्मण मंदिर के मंहत मुरारी लाल पाराशर, रामचंद्र दास अधिकारी गुरूकुल इस्काॅन वृंदावन, तमाल कृष्ण व्रहमचारी जर्मनी, आदि थे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वोलते हुए भक्ति वेंदात मधुसूदन महाराज ने कहा कि नैतिक शिक्षा के पतन के चलते मानवीय मूल्यों में गिरावट आयी है सभ्यता, संस्कृति, सुसंस्कार व चरित्र निर्माण में हमारी युवा पीढी रास्ता भटकती जा रही है ऐसे में हमें भटमकती युवा पीढी केा वेद, पुराण, गीता, रामायण आदि का ज्ञान कराकर उन्हे वचाना है। मुख्य वक्ता के रूप में वोलते हुए स्वामी नारायण दास महाराज ने ग्लोवल नैतिक शिक्षा के उददेश्यों पर प्रकाश डाला उन्होने कहा कि नैतिक शिक्षा अभियान का उददेश्य आधुनिक शिक्षा के साथ वच्चों में नैतिक मूल्य व मनुष्य के वास्तविक स्वरूप को समझने मे उनकी मदद करना है। संगोष्ठी में मुरारी लाल, रामचंद्र दास अधिकारी, तमाल कृष्ण व्रहमचारी, अमरनाथ गुप्ता, छैलविहारी पाराशर आदि ने भी विचार रखें। अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए नंदकिशोर गांधी ने कहा कि नैतिक शिक्षा प्राप्त करना आवश्यक और अच्छी बात है किन्तु उसे आचरण में लाना श्रेष्ठतम कर्तव्य है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नीरज पाराशर, जीतू पाराशर, गगन फौजदार, बलवीर कुपासिया ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन हरपालसिंह ने किया। इस दौरान मुकेश राजपूत, श्याम सुन्दर शर्मा, ठाकुर लाल, विजय गंधी, गोविन्द राठौर, विवेक पाराशर सहित दर्जनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।  

Read More

मथुरा। अमरनाथ विद्याश्रम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की होनहार छात्रा ऋतु शर्मा को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से इन्सपायर योजना के अंतर्गत पांच वर्षों तक प्रति वर्ष 80 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे। अमरनाथ विद्याश्रम के प्रधानाचार्य डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी ने छात्रा ऋतु शर्मा को बधाई व आशीर्वाद देते हुये बताया कि ऋतु शर्मा ने यह छात्रावृत्ति प्राप्त कर विद्यालय व जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि ऋतु शर्मा विद्यालय की बहुत ही होनहार छात्रा रही है तथा उसने कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में विद्यालय में सर्वाधिक 95.40 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने बताया कि छात्रा ऋतु शर्मा को इंस्पायर योजना के अंतर्गत स्कालरशिप फाॅर हाॅयर एजुकेशन हेतु चयन किया गया है। डा0 वाजपेयी ने कहा कि ऋतु शर्मा जैसी होनहार छात्रा से विद्यालय के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेनी चाहिये। छात्रा ऋतु शर्मा की इस उपलब्धि के लिये प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष शिवाकंत अवस्थी, उपाध्यक्ष हरस्वरूप गौतम, सदस्य अनीश वाजपेयी, सतीश ओझा, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डा0 अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी अरूण कुमार, शैक्षणिक प्रभारी डा0 अनुराग वाजपेयी, सहित सभी शिक्षकों ने छात्रा ऋतु शर्मा को बधाई देते हुये उसके उज्वल भविष्य की कामना की।  

Read More

मथुरा। यम द्वितीय पर्व को राजकीय मेला घोषित किये जाने को लेकर माथुर चतुर्वेद परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि यम द्वितीय पर्व पर देश विदेश से लाखों तीर्थयात्री और स्थानीय लोग यहां स्नान करते हैं और शासन द्वारा इस व्यस्ततम भीड़ एवं भावनाओं वाले मेले को कोई भी सुविधा राज्य स्तरीय नहीं मिल पाती है। इस बार यह मेला 25 अक्टूबर को मनाया जायेगा। उन्होंने मांग की है कि स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यमुना पल्लीपार पर स्थायी घाट का निर्माण और विश्रामघाट का विकसित होना आवश्यक है। ज्ञापन में घाट को जानेे वाले मार्गों का नवीनीकरण, क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने, महिला श्रद्धालुओं के लिए सुलभ शौचालय की स्थापना करने, मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गिरधारी लाल पाठक, राकेश तिवारी, अजय चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी, अनुज पाठक, आशीष चतुर्वेदी, राजकुमार, संजीव चतुर्वेदी, राजीव आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। शहर में परिवहन विभाग का बस स्टैण्ड शिफ्रट होने की समस्या का निदान हो गया है। इस संबंध में प्रदीप माथुर विधायक मथुरा वृन्दावन एवं नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल विधान सभा ने बताया कि मथुरा के पराग डेरी परिसर में बस स्टैण्ड की स्थापना हेतु भूमि लांग टर्म लीज पर लेने हेतु सरकार ने मन बना लिया है। इस मामले में उच्च स्तर पर प्रदीप माथुर के दखल के बाद मुख्यमंत्री उ0प्र0 अखिलेश यादव ने अब मथुरा में परिवहन विभाग का बस स्टैण्ड बनाये जाने हेतु परिवहन विभाग के बजट में इसके लिए धनराशि का प्रावधान कर दिया है।  ज्ञात रहे कि इस मामले में पिछले वर्ष के बजट में प्रदीप माथुर के प्रयासों से रु0 10 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया था किन्तु पराग डेरी परिकर (दुग्ध विकास विभाग) एवं उ0प्र0 परिवहन विभाग के बीच में भूमि के मुद्दे पर रजामंदी न बन पाने के कारण यह प्रकरण एक वर्ष के लिए टल गया था, किन्तु  प्रदीप माथुर के बार बार अनुरोध एवं मुख्यमंत्री के दखल के बाद इस संदर्भ में फैसला लिया जा सका तथा पराग डेरी परिकर में लांग टर्म लीज पर भूमि लेने तथा उस पर परिवहन बस स्टैण्ड स्थापित किये जाने हेतु बजट में धनराशि का प्रावधान किया गया है।  

Read More

छाता एवं मांट तहसील हेतु संगठन का चुनाव करते बीएलई मथुरा। देश में चल रही ई गवर्नेंश योजना अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में हजारों की संख्या में जन सेवा केन्द्र खोले गये हैं। इन केन्द्रों से सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है लेकिन विभिन्न कारणों के चलते इन केन्द्रो को चलाने वाले संचालकों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसी समस्या से निपटने हेतु इन संचालकों में एकजुटता आई है और इनके द्वारा देश व प्रदेश स्तर पर वीएलई एशोसियेशन के नाम से एक संगठन का गठन किया जा चुका है और अब जिला, तहसील व ब्लाक स्तर पर इस संगठन का गठन किया जा रहा है इसी क्रम में 3 अगस्त रविवार को वीएलई एशोसियेशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में तहसील छाता के वीएलई सदस्यों द्वारा अपना तहसील कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें मुरारी लाल का सर्वसम्मित से अध्यक्ष पद हेतु चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष नेम कुमार, मंत्री देवेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी नरदेव सिंह को बनाया गया। इसी प्रकार तहसील मांट के वीएलई सदस्यों द्वारा टैंटीगांव में बैठक कर कुलदीप पवार को तहसील मांट का अध्यक्ष, महेश सिंह को उपाध्यक्ष, विशेष प्रताप सिंह को मंत्री व हरकेश वाष्र्णेय को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।

Read More