1 बुलैरो, 4 तमंचे, 12 कारतूसों सहित 4 बदमाश गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम
पुलिस लाइन स्थित सभागार में गिरफ्तार लुटेरों के बारे में जानकारी देते एसएसपी नितिन तिवारी एवं अन्य
मथुरा। थाना रिफायनरी एवं एसओजी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज मुठभेड़ के बाद बुलैरो सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से बुलैरो सहित चार तमंचे, एवं 12 जिन्दा व खोखा कारतूर भी बरामद किये है। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर पुलिस की वर्दी में हाईवे परर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को बतौर पुरूस्कार 10 हजार रूपये दिये है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि बुलैरो गाड़ी संख्या यू0पी0 80 एएन 4419 में सवार होकर ये बदमाश किसी लूट की योजना के मकसद से छाता की ओर से रिफायनरी की ओर जा रहे थे। तभी एसओजी टीम प्रभारी राजेन्द्र सिंह नागर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रिफायनरी महेश यादव के निर्देश पर एसआई प्रमोद कुमार ने मय फोर्स के ग्राम भाहई के कट पर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया। पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को अपने नाम क्रमशः गौरव उर्फ पिंकल उर्फ राज पुत्र शिवराज सिंह यादव निवासी राजौरा थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद हाल निवासी दयालबाग आगरा, अजीत पुत्र ठा0 सुरेश चन्द्र निवासी मेघपुर थाना फरह हाल निवासी बालाजीपुरम, हरेन्द्र यादव पुत्र महावीर सिंह निवासी दखोला थाना फरह, राजेश पुत्र मेघ सिंह निवासी तोष थाना वृन्दावन जिला मथुरा बताया है। पुलिस को उनके कब्जे से एक बुलैरा गाड़ी, 4 तमंचे, 8 जिन्दा और 4 खोखा कारतूस बरामद किये है। बदमाशों ने पूछताछ में बुलैरो गाड़ी को भरतपुर जिले से लूटकर लाना स्वीकार किया है साथ ही उन्होंने आगरा एवं राजस्थान से भी कई लूट किया जाना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि इनके गिरोह का मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है और उसकी खोज की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभियान में शामिल पुलिस टीम को 10 हजार रूपये की नकद पुरूस्कार देने की घोषणा भी की हैै।
Read More