मथुरा

गंभीर अवस्था में अनुराÛ अस्पताल में भर्ती सीओ के पहुंचने में होती देरी तो ?ाट सकता था हादसा मथुरा। कृष्.ाा नÛर स्थित Û्रेस कांवेंट सीनियर सैके.ड्री स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराÛ सिंह का बीती रात सदर पुलिस ने थाने में इतना उत्पीड़न किया कि उन्हें Ûंभीर अवस्था में इलाज के लि, अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अनुराÛ सिंह के परिवारीजनों का कहना है कि सीओ सिटी यदि थाने पहुंचने में कुछ देरी करते तो अनुराÛ सिंह के साथ कोई अनहोनी ?ाट सकती थी।  मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम थाना प्रभारी सदर ने अपने सीयूजी मोबाइल से फोन कर अनुराÛ सिंह को यह कहकर बुलवा लिया कि मिशन कम्पाउ.ड निवासी टाइटस नाथ के }ारा मैथोडिस्ट ,पोस्किेपिल चर्च की जमीन पर अवैध निर्मा.ा प्रारंभ कर दिया Ûया था। जिसकी शिकायत अनुराÛ सिंह ने की थी। इसी मामले में नÛर मजिस्ट्रेट के सम{ा अपना प{ा रखने को अनुराÛ सिंह को थाने बुलाया Ûया और वहां थानाध्य{ा ने उनके साथ भारी अभद्रता की। मोबाइल छीन लिया और कहा कि मैं तुझे जिंदा नहीं छोडूंÛा। अनुराÛ सिंह की पत्नी ने अंजलि सिंह ने केन्द्रीय व राज्य मानवाधिकार आयोÛ को भेजी शिकायत में कहा है कि थानाध्य{ा ने अनुराÛ सिंह को ,क ?ांटे तक मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताडि़त किया। अंजलि का कहना है कि उनके पति हाईब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी Ûंभीर बीमारियों से Û्रस्त हैं। पूर्व में उनको दिल का दौरा भी पड़ चुका है। उनके पति को थाने के बाहर खड़ी Ûाड़ी में रखी दवा लाकर खाने तक मौका नहीं दिया। जिससे उनके पति अचेत हो Û,। रात ,क बजे जब उनके देवर अनुपम सिंह दिल्ली से लौटे और थाने पहुंचे तब उन्होंने सीओ सिटी को सारी ?ाटना से अवÛत कराया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी मौके पर पहुंच Û, और अचेतावस्था में थाने में पड़े अनुराÛ सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उनकी दशा Ûंभीर देखते हु, हाथ खड़े कर दि, और आÛरा ले जाने की सलाह दी। फिलहाल अनुराÛ सिंह को कृष्.ाा नÛर के विपिन नर्सिंÛ होम में भर्ती कराया Ûया है। अनुराÛ सिंह की पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने उनके पति की शर्ट में रखे लÛभÛ 20 हजार रुपये, ,टी,म कार्ड व अन्य दस्तावेज भी Ûायब कर दि,। 

Read More

मथुरा। आज सावन के अन्तिम सोमवार को जनपद के शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले श्रऋालुओं का सैलाब उमड़ता देखा गया। बम बम भोले के उद्घोषों से समूचे मंदिर परिसर भगवान शिव मय हो गए। श्रावण मास में शिव पूजा का विशेष महत्व बताया गया है और यही वजह है कि सावन माह में शिवभक्त अपने अराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना करते हैं। आज शहर के गल्तेश्वर, भूतेश्वर, नील कंठेश्वर मंदिर पर शिव भक्तों के पूजा अर्चना करने का तांता लगा रहा। सुबह से ही बच्चे, महिला, पुरूष भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में कतार लगाकर खड़े देखे गये। शिव भक्तों ने भांग, धतूरा, बेल्व पत्र चढ़ाकर भगवान की पूजा अर्चना की। कुछ लोगों ने भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक किया। सुबह से ही शहर के छोटे बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले लोगों की भीड़ देखी गयी। शहर रंगेश्वर मंदिर पर आज सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। गोवर्धन के चक्रलेश्वर मंदिर पर भी आज सुबह से ही भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं वृन्दावन के मंदिरों में भक्तों ने अपने अराध्य देव की पूजा अर्चना की। मंदिरों में महिला व पुरूषों व बच्चों का सुबह से ही तांता लगा रहा। दोपहर तक मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती देखी गयी। शाम को शिव मंदिरों में आकर्षक सजावट की जा रही है। जिसे देखने के लिए शाम को शिव भक्त मंदिरों दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। शहर के विभिन्न मंदिरों में फूल बंगले आदि का आयोजन भी किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शहर के रंगेश्वर, गल्तेश्वर और भूतेश्वर मंदिरों पर पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम दिखायी दिए। मनचलों और जेब कतरों पर नजर रखने के लिए महिला तथा पुरूष पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में लगाया गया जिससे असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा सके।  नगर पंचायत बाजना में सावन के अन्तिम सोमवार को कस्बे में पथवारी देवी मन्दिर, बाघेश्वरी माॅ मन्दिर, दाऊजी मन्दिर, राधा कृष्ण मन्दिर, स्थित शिव मन्दिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारों के बीच भगवान शिव को गंगाजल से स्नान कराया व बेल पत्र चढ़ायें। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों में भारी उत्साह नजर आ रहा था। श्रावण के अन्तिम सोमवार पर शहर के प्रमुख मंदिरों में आज सुबह से ही गोवर्धन एवं वृंदावन के शिवभक्तों के पूजन अर्चना करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। शहर के गोपेश्वर, वनखंडेश्वर और रेतेश्वर महादेव पर सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से दोपहर तक भारी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिर में पहुंचकर अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की। भांग, धतूरा, बेल्ब पत्र चढ़ाकर अपने आराध्य देव को प्रसन्न किया। शाम को इन मंदिरों को फूल बंगले का भी आयोजन रखा गया है। हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने सभी मंदिरों से पूजा अर्चना की। शहर के छोटे बड़े गली मौहल्लों में स्थित मंदिरों में भी शिवभक्तों ने पूजा अर्चना की। बम बम भोले और जय जय महादेव के उद्घोषों से मंदिर परिषद गूंजायमान रहें। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सादा वर्दी में महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों को प्रमुख मंदिरों पर लगाया है। सावन के अन्तिम सोमवार को ब्रज में शिवभक्ति ब्रजवासियों के सिर चढ़कर बोली। भोले के भक्तों की कतारें मंदिरों की ओर लगी हुई थीं। शहर के मध्य स्थित रंगेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित फूल बंगला से मंदिर पर अनोखी छटा दिख रही थी। भोले के भक्तों के दर्शन को यहां श्रद्वालु उमड़ पड़े। रंगेश्वर महादेव मंदिर पर देश विदेश के फूलों से सजाए गए फूल बंगले के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्वालु खुद को आदलादित महसूस कर रहे थे। श्रद्वालुओं ने भगवान शिव की परिक्रमा की और हर हर बम बम के जयघोष भी किए। फूल बंगला के आयोजक ने कहा कि प्रभु की सेवा का अवसर उन्हें मिलना बड़े भाग्य की बात है। वह प्रतिवर्ष भगवान भोले के दरबार में सावन के सोमवार के दौरान फूलबंगला का आयोजन होता हैं। जिनके दर्शन करके और भोले बाबा के भक्तों को उनके अदभुत दर्शन करते देख उन्हें आनंद का अनुभव होता है। भगवान रंगेश्वर महादेव के दरबार में जो भी आता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती हैं। मंदिर के सेवकों ने भोले बाबा का श्रंगार किया और फूलबंगला आयोजित किया गया। देर शाम आरती करके सभी भक्तों ने रंगेश्वर महादेव की महिमा का गुणगान किया।

Read More

काठमांडू : नेपाल यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत बहादुर को नेपाल में उसके परिवार से फिर मिलाया। जीत बहादुर 14 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी से मिला था और तब से उसके लालन-पालन और शिक्षा की व्यवस्था उन्होंने खुद की है। जीत बहादुर की माता, बड़े भाई और भाभी नवलपरासी जिले में अपने गांव से जीत बहादुर को लेने काठमांडू आए।  नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में जीत बहादुर के परिवार ने उसका स्वागत किया।

Read More

ग्लासगो : राष्‍ट्रमंडल खेलों के 9वें दि‍न भारत ने छह पदक (तीन रजत तथा एक कांस्‍य) जीते है।  पदक वि‍जेताओं के नाम इस प्रकार हैं: अमलराज एंथनी अरपुथराज/शरथ कमल अचन्‍ता (टेबल टेनि‍स - मेन्‍स डबल, रजत), सीमा पुनि‍या (एथलेटि‍क्स - चक्‍का फैंक, रजत), संतोषी मतसा (भारोत्तोलन - 52 कि‍लोग्राम, रजत), पिंकी रानी (बाक्‍सिं‍ग- 48-51 कि‍लोग्राम, कांस्‍य), स्‍वाति‍ सिंह (भारोत्तोलन - 52 कि‍लोग्राम, कांस्‍य) नौवें दि‍न के अंत तक भारत ने 51 पदक (13 स्‍वर्ण, 23 रजत त्‍था 15 कांस्‍य) जीते हैं।

Read More

मथुरा। श्री यादवेन्द्र श्रीकृष्ण यादव महासभा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व इस वार भी धूमधाम से मनाया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रवि यादव ने बताया कि सभा व यादव नव युवक संघ द्वारा पिछलें 25 वर्षो से जन्माष्टमी पर्व पर निकाली जा रही शोभायात्रा इस वार और धूमधाम से निकलेगी। यात्रा को लेकर निरन्तर तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा में अद्भुत झांकी, बैण्ड, तथा भागड़ा पार्टी आकर्षण का केन्द्र होगी। शोभायात्रा 18 अगस्त को भरतपुर गेट से प्रारंभ होकर शहर भम्रण कर पुनः भरतपुर गेट पर समाप्त होगी। उक्त निर्णय यादव महासभा की लालबाबू यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में संजीव यादव, योगेश यादव, डा. देवेन्द्र यादव, सूरजभान यादव, पीएल यादव, वीरेन्द्र यादव, गजेन्द्र, मुकेश, वंशी, ब्रजों, सूरज, पवन, नारायण, गया यादव, यदूराज, पूरन यादव, रघुवीर, चन्द्रवीर, नीरज, रवि वृन्दावन, विजय यादव, गन्ने यादव, गुड्डू यादव, रामवीर, राजू यादव, रूप किशोर, राजकुमार, धन्नू यादव, वलवीर, रशिश, विजय, पदम यादव, बांकेलाल यादव, कविन्द्र, प्रमोद, मनीष, कमल, चन्दन, पप्पी, सुनील, महेन्द्र, राजू, मुरारीलाल, सन्तोष यादव, राकेश यादव, आदि थे।

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में पाॅच आरओ प्लांट लगेंगे-हेमा   मथुरा। जनपद की भाजपा सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी ने कहा है कि ब्रज के विकास के लिए वह यूएसए के लोगों से भी मिली है और यूएसए का एक प्रतिमंडल शीघ मथुरा आकर ब्रज के विकास के लिए मन्थन करेगा। इसके अलावा जनपद में खारे पानी की समस्या के निदान के लिए प्रारंभ में केन्ट कम्पनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अपने खर्चे पर आरओ प्लाट लगाये जायेगे अगर यह योजना सफल रही तो केन्द्र सरकार से अन्य गाॅवों में भी आरओ प्लाट लगाये जायेगे। मथुरा को टूरिज्म योजना में शामिल कर लिया गया है इसके लिए भी शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जायेगी। श्रीमती हेमा मालिनी आज अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास के दौरान होटल राधा अशोक में भाजपा नेताओं के साथ पत्राकारों से वार्ता कर रही थी। श्रीमती हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने दो दिन से जनता की समस्याओं को सुना है जिसमें अधिकतर शिकायत महिलाओं को पेशन, बीमारी के पैसे का अभाव, टूटी सड़के, पानी विजली की समस्या प्रमुखता से आई है। जिसकें लिए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समाधान को कहा है। सांसद ने बताया कि वह अपने दो माह के कार्यकाल में ब्रज के विकास के लिए केनद्र सरकार के कई मंत्रियों के साथ मिलकर मन्थन कर चुकी हैं और उन्होंने ब्रज के विकास में सहयोग करने करने के लिए हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया हैं। उन्होंने कहा कि वह नाम की डीम्रर्गल नहीं है उनके पास काम के लिए टीम भी है वह स्थानीय भाजपा नेताओं के सहयोग से सम्पूर्ण ब्रज का विकास करेगी। उन्होंने कहा है उनकी प्राथमिकता में सर्वप्रथम स्वच्छ मथुरा सुन्दर मथुरा बनान है जिसके लिए उन्होंने मथुरा में एक ऐसे प्लाट की स्थापना करने की कार्य योजना तैयार की है जिसके जरिए ग्राम व शहर में निकलनें वाले रोजमर्रा के कूड़ा को आधूनिक मशीनों से किसानों के लिए उपयोगी बनाया जा जा सके। जिससें जहाॅ शहर में कूड़ा कचरा दिखाई नहीं देगाा वहीं इसी कूड़े से किसानों को उपयोगी खाद्य भी उपलब्ध होगी। श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज की गायो को बचाने के लिए दीनदयाल धाम में शीघ्र ही गौ अनुसन्धान केन्द्र की स्थापना की जा रही हैं। जिसकी घोषणा 25 सितम्बर को पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर आयोजित किसान मेले मे की जायेगी। उन्होंने बताया कि ब्रजवासियों ने उनसें जनपद में कई टेªेनों को रोकनें की माॅग की गई थी। जिस पर उन्होंने रेलवें मंत्री से मुलाकात कर गरीब रथ, तमिलनााडू एक्सप्रेस, शताब्दी, के साथ ही बुलैट टेªन का भी दो मिनट का ठहराव करने की घोषण कर दी हैं। उन्होंने बताया कि शहर में सोलर एनर्जी प्लाट भी लगाये जाने का व्यवस्था की जायेगी। जिससें शहर में लगी स्ट्रीट लाइटे बिजली जाने के बाद भी जमगाती रहें। हेमा मालिनी ने यमुना को प्रदूषण मुूक्ति के सन्दर्भ में बताया कि उनकी केन्द्रीय मंत्री उमा भारती से इस मुद्दे पर वार्ता हो चुकी हैं और वह शीघ्र उमा भारती मथुरा आयेगी और यमुना की दुर्दशा को देखने के बाद इसपर शीघ्र ही कार्य शुरू करायेगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी, पूर्वमंत्री रामप्रसाद कमल, रविकान्त गर्ग, पूर्व विद्यायक अजय पोईया, डा0 डीएन गौतम, मूरली मनोहर कूड़ा, पदमसिंह शर्मा, प्रणतपाल सिंह, के अलावा मीडिया प्रभारी रामकिशन पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। न्याय पंचायत लोहवन के प्राथमिक उच्च प्राथमिक व प्राईवेट विद्यालयों द्वारा गाॅव में स्कूल चलों अभियान के तहत बच्चों की रैली निकाली गई। जिसमें प्राथमिक विद्यालय प्रथम, व प्रथमिक विद्यालय द्वितीय, तथा पूर्व माध्यामिक विद्यालय लोहवन के साथ साथ क्षेत्रीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। रैली में बच्चें स्लोगन लिखी पटिंकाएं लेकर जनजागरण करते हुए चल रहें थे। सर्वशिक्षा अभियान के न्याय पंचायत प्रभारी विपिन विहारी द्वारा नेतृत्व करते हुए क्षेत्र वासियों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने, व प्रतिदिन विद्यालय भेजनें की अपील की। रैली में पूर्व माथ्यमिक के प्रधानाचार्य विपिन बिहारी सारस्वत, प्रधानाध्यापिका डा0 कुसुम अग्रवाल, पूनम मद्गल, शोभा शर्मा, कन्हैयालाल रावत, लाडली शर्मा, चेतना रावत, रमेश चन्द्र, नीतू सिंह, रेनूवाला गुप्ता, वरखा, मेघा, विनेश, आदि ने कहा कि शिक्षित होकर ही देश का भविष्य उज्ज्वल हो सकता हैं।

Read More

मथुरा। लायन्स साथियों ने रतन लाल फूलकटोरी बालिका विद्यालय में पौधारोपण कर वातावरण शुद्वि का लिया संकल्प लिया। इस अवसर पर लायन्स अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि रतनलाल फूलकटोरी बालिका विद्यालय के प्रगंाण में अशोक के वृक्ष, कदम्ब के वृक्ष, तुलसी के पौधे चम्पा पौधे एंव भांति-भंाति प्रकार के अन्य उपयोगी वातावरण शुद्वि से सम्बन्धित पेड़-पौधें का रोपण किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल के प्रबन्धक राजेश चैधरी व प्रधानाचार्य श्रीमती नीता सिंह की उपस्थिति में स्कूल की बालिकाओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने क्लब के सदस्यों को आश्वासित किया की विद्यालय इन पौधों का संरक्षण करेगा। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष विकास अग्रवाल के सदस्यों को जानकारी दी हमें वृक्ष को बचाना चाहिए जिससे कि भूमि का कटाव ना हो एंव हमारे कृषि प्रधान देश में पूणे जैसे दिल दहला देने वाली भूस्खलन जैसी घटानाओं की पुर्नावृत्ति ना हो। क्लब के सचिव मोहित अग्रवाल ने बताया कि हमें वातारण में शुद्वता बनाऐं रखने हेतु अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। क्लब के सभी सदस्यों द्वारा पाॅच-पाॅच पौधे लगाऐ गए। स्कूल प्रबन्धन को स्मृति चिन्ह कोषाध्यक्ष लायन नितिन चैधरी द्वारा भेंट किया गया। कार्यक्रम में विनीत अग्रवाल, राहुल बसंल, दिलीप अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, सौरभ मित्तल, अनुज गोयल, राजीव, कपिल, तनु गर्ग, अंकुष ंअग्रवाल, नीरज तायल, संदेश मिततल, पिकंल वर्मा, चन्द्रशेखर, अतुल अग्रवाल, तेजस्व, पारस अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। बी.एस.ए. कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी मथुरा के डा0 सीबी रमन सभागार में कालेज के नव-प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएन्टेशन प्रोगाम आहूत किया गया जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं बावू शिवनाथ जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया।  कार्यक्रम को सम्बोध्ति करते हुए कालेज के निदेशक डा0 सुधीर कुमार गोयल ने सभी नव -प्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। निदेशक डा0 गोयल ने कालेज में अनुशासन, प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं, विशाल पुस्तकालय जैसे उपलब्ध संसाधनों एवं कालेज में आयोजित होने वाले सास्कृतिक एवं खेल-कूद प्रतियोगितओं सैमीनारों एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों व कार्यक्रमों के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी नव-प्रवेशित छात्रों को दी। डा0 गोयल ने कालेज का शैक्षणिक वातावरण पूर्णरूप से अनुशासित होने तथा रैगिंग विहीन परिसर बनाने के लिए एनटी रैगिंग कमैटी, प्रोक्टोरियल बोर्ड एवं अन्य निगरानी तंत्र होने की जानकारी प्रदान की । सभी नव प्रवेशित छात्रों से अनुशासित रहकर कडी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्ति के प्रति प्रतिबद्वता पर प्रकाश डाला। कालेज के चेयरमैन माधवशरण अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने नव-प्रवेशित छात्रों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की ।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान का प्रारंभ डा. अशोक अग्रवाल द्वारा किया गया। मथुरा-वृंदावन विधनसभा में दो हजार सक्रिय सदस्य एवं दस हजार साधारण सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्य अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। 

Read More