स्वास्थ्य, आवास और सुरक्षा, मान्यता समिति के गठन संबंधी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
समाजवादी सरकार पत्रकारों की हर समस्या को सुलझाने में मदद करेगी।
मथुरा, 26 जुलाई, उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता और राजस्व मंत्री शिवपाल यादव ने मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पहले के जमाने में लोग अखबारों को पढ़ते थे पर आज सिर्फ देखते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार पत्रकारों की हर समस्या को सुलझाने में मदद करेगी और सकारात्मक भूमिका निभाएगी।
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से आज मथुरा में आयोजित पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं के प्रति प्राशसनिक दृष्टिकोण विषय पर संगोष्ठी में बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि मीडिया पर पूंजीपतियों ने कब्जा कर लिया है और वे श्रमजीवी पत्रकारों का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकारों नें पत्रकारों को जितना सम्मान दिया उतना किसी और सरकार ने नही दिया लेकिन ताली दोनो हाथों से बजती है। उन्होंने कहा कि
मीडिया सरकार के अच्छे कामों को भी जनता के सामने लाए। श्री यादव ने स्वास्थ्य, आवास और सुरक्षा, मान्यता समिति के गठन संबंधी मांगों को उचित ठहराते हुए उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव ने कहा कि पूंजी और श्रम के बीच संतुलन होना चाहिए लेकिन आज थैलीशाह मीडिया को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में मीडिया का पक्षपात पूर्ण रवैया बढ़ गया है। इस सिलसिले में उन्होंने उत्तराखंड उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार की खबरों के मीडिया में दबाए जाने का जिक्र किया। श्री राव ने मीडिया से संबंधित समितियों में पत्रकारों के संगठनों को नजरअंदाज कर लोगों के नामांकन पर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को मानना चाहिए।
सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट ने पत्रकार बंधु को पुर्नजीवित करने की यूनियन की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मीडिया को खबरों में विश्वसनीयता बनाए रखना चाहिए। प्रदेश में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सीपी राय ने भी विश्वसनीयता का सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया एक सरकार के खिलाफ कुछ नजरिया रखता है जबकि दूसरी सरकार के लिए कुछ और वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण ने कहा कि पत्रकारिता आज व्यवसाय हो गयी है इसके चलते स्वतंत्र पत्रकारिता का अस्तित्व खत्म हो गया है। आईएफडब्लूजे महासचिव परमानंद पांडे ने कहा अगर पत्रकारिता व्यवसाय है तो इसमें लगे श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर श्रम कानूनों का ईमानदारी से पालन करा दिया जाए तो समस्याओं का अपने आप निराकरण हो जाएगा। समाजवादी चिंतक दीपक मिश्रा ने कहा कि राजनीति और पत्रकारिता एक दूसरे का पर्याय हैं। बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन टीपी सिंह, विधायक रघुराज शाक्य व सीन्यूज केू सम्पादक भानु प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे।
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने पत्रकारों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने विषय प्रवर्तन किया। आईएफडब्लूजे कोषाध्यक्ष श्यामबाबू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में आगरा जागरण से श्रवण कुमार शर्मा, पुष्प सबेरा के महाप्रबन्धक निमेश निगम अपनी सम्पादकीय टीम के साथ उपस्थित थे, आगरा से पंकज गुप्ता, श्यामलाल सिंह, नोयडा से रिंकू यादव, अभिमन्यू पांडे इखबाल चैधरी, शाहजहांपुर से अमित गुप्ता, कमल, झांसी से विकास शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया, डा0 अशोक बंसल, लीजेन्ड न्यूज के सम्पादक सुरेन्द्र चतुर्वेदी कल्पतरू एक्सप्रेस से चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार, अमर उजाला से हिमांशु त्रिपाठी, नियो न्यूज से योगेश खत्री, सुनील शर्मा, डा0 अनिल चतुर्वेदी, मुकेश चतुर्वेदी, श्याम जोशी, विपिन मित्तल, कपिल शर्मा, किशन गर्ग, सहित सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकारों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर, गिरधारी लाल श्रोतिय, निरंजन सिंह धुरन्धर, अली अब्बास, अमित भार्गव, योगेश भारद्वाज, बाॅबी मिश्रा, दिनेश आचार्य, मनोहर सिंह, यशपाल चैधरी, पवन आनन्द, गोपाल शर्मा, दिनेश पंकज, हरवेन्द्र चतुर्वेदी, विनोद चैधरी, प्रवीन कुमार गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, किशन कुमार गर्ग, योगेश खत्री, हेमन्त शर्मा, हरीकिशन राजपूत, कपिल शर्मा, अनेक सिंह, शिवदत्त चतुर्वेदी, सुरेश सैनी, वनोद नागपाल, गजेन्द्र चैधरी, सुनील शर्मा, पवन गौतम, अनिल कुमार, योगेश गौतम, भगवान सिंह सफा, यदुवंशमणि पावस, उत्तम शर्मा, विपिन मित्तल आदि सैंकड़ों पत्रकारगण मौजूद थे।
कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति पवन चतुर्वेदी, सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, डा0 अशोक अग्रवाल, किशोर सिंह, नगर अध्यक्ष अरूण दीक्षित, राजन रिजवी, जगदीश नौहवार, बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, महेन्द्र चैधरी समेत बडी संख्या में समाजवादी पाटी के नेता भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजक व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आगरा मंडल के अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। संतोष चतुर्वेदी ने आगरा मंडल के पत्रकारों की समस्याओं से संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम का संचालन रश्मि शर्मा ने किया।
Read More