मथुरा

मुंबई।फिल्म 'लतीफ़ - द किंग ऑफ़ क्राइम' इस शुक्रवार १ अगस्त २०१४ को रिलीज़ हो रही है। इसके निर्माता केवल कृष्णा हैं और निर्देशक शारिक मिन्हाज़ हैं। इसके निर्माता ने फिल्म के पोस्टर लगे टी -शर्ट और कॉफ़ी मग तैयार करवाकर खासकर के बच्चों में कई जगह घर -घर बटवाया और जिसे देखकर बच्चे काफी खुश हुए। इसपर फिल्म के निर्माता केवल कृष्णा का कहना है, "यदि हम बड़े लोगों को यह सब बाटेंगे तो वे इसे खासकर टी -शर्ट को पहनकर घर के बाहर नहीं जाएंगे लेकिन बच्चे इसे पहनकर घर के बाहर जरूर घूमेंगे। जिसे हमारे फिल्म का प्रमोशन अच्छा होगा। और हमलोग ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकते है। "   सचमुच फिल्म के निर्माता का फिल्म प्रमोट करने का तरीका काफी अच्छा है।                Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)

Read More

नई दिल्ली : संयुक्‍त प्रगतिशील गठनबंधन सरकार के 16 पूर्व मंत्री एक माह से अधिक अ‍वधि तक सरकारी बंगले में अनधिकृत रूप से रह रहे हैं और उन्‍हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी। नायडू ने यह भी बताया कि इन मंत्रियों को 26 जुलाई तक अनधिकृत रूप से ठहरने को लेकर प्रतिमाह 20ए92ए463 रुपये का कुल हर्जाना देना होगा। उन्‍होंने कहा कि यह हर्जाना राशि लालचंद कटारिया के टाईप.5 आवास के लिए 53ए250 रुपये प्रतिमाह से लेकर जयपाल रेड्डी के टाईप.3 आवास के लिए 2ए43ए678 रुपये तक है। ऐसे बंगलों के अवैध कब्‍जे में शामिल अन्‍य पूर्व मंत्री हैं. कपिल सिब्‍बलए अजीत सिंहए डॉण् फारूक अब्‍दुल्‍लाए बेनी प्रसाद वर्माए पल्‍लम राजूए डॉण् गिरिजा व्‍यासए कृष्‍णा तीरथए एसके जेनाए सचिन पायलटए जितेन्‍द्र सिंहए प्रदीप जैन आदित्‍यए पोरिका बलराम नाईकए किल्‍ली कृपारानी और मानिकराव होडया गावित। नायडू ने बताया कि अन्‍य 21 पूर्व मंत्री सामान्‍य पूल वाले बंगलों में रह रहे हैं और उन्‍हें संबंधित आवास समितियों द्वारा उपलब्‍ध कराए गए अपने अधिकृत आवास में जाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। ऐसे पूर्व मंत्री जो राज्‍यसभा अथवा लोकसभा के सदस्‍य हैं उन्‍हें अपने संबंधित पूलों से आवास प्राप्‍त करने की सलाह दी गई है। इन पूर्व मंत्रियों में शामिल हैं. एके एंटनीए गुलाम नबी आजादए मल्लिकार्जुन खडगेए वीरप्‍पा मोइलीए व्‍यालार रविए ऑस्‍कर फर्नांडिजए जयराम रमेशए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधियाए केवी थॉमसए के रहमान खानए केएच मुनियप्‍पाए शशि थरूरए डॉण् के चिंरजीवीए मुल्‍लापल्‍ली रामचंद्रनए राजीव शुक्‍लाए अधीर रंजन चौधरीए एएच खान चौधरीए निनोन इरिंगए डॉण् ईएम सुदर्शन नचिअप्‍पनए केसी वेनूगोपाल और जे सीलम।

Read More

मेघश्याम स्मृति सम्मान 3 अगस्त को सुनील शर्मा  ब्रज क्षेत्र के शीर्षस्थ लोक कवि, लोक गायक एवं रासलीला आचार्य स्वामी मेघश्याम शर्मा की 114 वीं जयन्ती के अवसर पर 3 अगस्त को सन्तप्रवर स्वामी गुरुशरणानन्द जी महाराज के सानिध्य में स्वामी मेघश्याम शर्मा स्मृति सम्मान का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी मेघश्याम शर्मा जयन्ती समारोह समिति के प्रवक्ता मोहन स्वरूप भाटिया ने बताया कि कि राधा जी की सखी रंग देवी के गाँव कमई (बरसाना ) में जन्मे स्वामी मेघश्याम को कविता और संगीत की प्रतिभा दैवीय शक्ति के रूप में प्राप्त हुई थी। उन्होंने रसिया और रासलीलाओं में गाये जाने वाले पदों आदि काव्य विधाओं में उत्कृष्ट रचनाएँ कीं। उनके द्वारा लिखित रसिया आज लोकगीतों के रूप में ब्रज में ही नहीं अनेक प्रदेशों में भाषान्तर के साथ गाये जाते हैं। उन्होंने बताया कि ‘ मैया करि दै मेरौ ब्याहु - मँगाइ दै दुल्हँन गोरी सी‘ लाखों लोगों द्वारा गाया जाता है किन्तु बहुत कम लोगों को यह पता है कि यह स्वामी मेघश्याम द्वारा रचित है। उनकी रचनाओं में उपमा, अलंकार, अनुप्रास सहज रूप में आ गये हैं।      मोहन स्वरूप भाटिया ने बताया कि कमई जैसे छोटे गाँव में जन्म लेने के कारण वह उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके किन्तु उनके द्वारा रचित ‘श्याम भ्रमर‘ एम0 ए0 के पाठ्यक्रम मे स्वीकृत है। उन्होंने आगे बताया कि स्वामी मेघश्याम शर्मा को विद्या और वाणी दोनों का ही वरदान प्राप्त था। उनके यशस्वी पुत्र पद्मश्री स्वामी रामस्वरूप शर्मा ( पूर्व विधायक ) की गणना रससिद्ध गायकों में की जाती है किन्तु स्वामी जी कहते हंै कि उनके पिताजी उनसे भी बहुत अच्छा गाते थे।      स्वामी मेघश्याम शर्मा की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह श्री रामकृष्ण लीलाश्रम पंडाल वृन्दावन में 3 अगस्त रविवार को सायंकाल 6 बजे आयोजित है जिसमें इस वर्ष का सर्वोच्च विशिष्ट सम्मान ब्रज विकास ट्रस्ट मुम्बई के अध्यक्ष तथा ब्रज के अनेक कुण्ड - सरोवरों का जीर्णोद्धार कराने वाले श्री सुरेश चतुर्वेदी को प्रदान किया जायगा।     समारोह में समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति संगीत, चिकित्सा, पत्रकारिता, ज्योतिष, राष्ट्र सेवा आदि क्षेत्रों में प्रदत्त सेवाओं हेतु सुश्री अलका लांबा, डा0 श्री भगवान शर्मा, श्रीमती शशि प्रभा तिवारी, डा0 देवेन्द्र कुमार, देवीदास गर्ग नागेन्द्र प्रताप , डा0 एस0 के0 शर्मा, डा0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, डा0 भागवत कृष्ण नांगिया, तरुण कुमार राठी तथा कु0 प्रीति बागड़ी को सम्मानित किया जायगा।     समिति के संयोजक राम वल्लभ शर्मा एवं अनूप शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम, देवेन्द्र शर्मा, महेन्द्र शर्मा, जगदीश नीलम तथा स्वागत समिति सदस्यगण रमेशचन्द्र शर्मा, डा0 मनोज मोहन शास्त्री, हरि वल्लभ शर्मा,  नूतन कृष्ण शर्मा नित्यानन्द शर्मा, डा0 बड़े ठाकुर, दिव्यांग शर्मा तथा पद्मक्षी शर्मा ने सन्तगण , साहित्यकार, कवि एवं ब्रज क्षेत्र के नागरिकों से समारोह में उपस्थिति का अनुरोध किया है।  

Read More

गोवर्धन में मथुरा मार्ग स्थित लौठेश्वर महादेव पर सजाया वर्फ का बंगला गोवर्धन। श्रावण के तीसरे सोमवार को गिरिराज नगरी शिवमय हो गई। शिव मंदिरों पर जलाभिषेक एवं फूल बंगला दर्शनों का आयोजन किया गया। चक्लेश्व मंदिर पर रूई का आकर्षक श्रंगार किया गया। वहीं मथुरा मार्ग स्थित लौठेश्वर महादेव मंदिर पर विश्व हिन्दु परिषद के नगर संयोजक राजू फौजी के निर्देशन में रंग बिरंगी वर्फ की सिल्ली के बीच शिव दरबार सजाया गया। इस मौके पर पाली स्थित पालेश्वर महादेव, कनक भवन स्थित नन्देश्वर महादेव, राधाकुंड स्थित कुंडेश्वर महादेव,  मानसी गंगा स्थित गंगेश्वर महादेव, रंगेश्वर महादेव आदि पर फूल बंगला दर्शन का आयोजन किया गया।  

Read More

  गोवर्धन बरसाना रोड स्थित ईदगाह पर रोजा इफ्तार की दावत के मौके चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा व अन्य गोवर्धन। बरसाना रोड स्थित ईदगाह पर रमजान में रोजा इफ्तार की दावत मुस्लिम समाज के लोगों को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा की ओर से दी गई। इस मौके पर आपस में गले मिलकर अमन शांति के साथ आपसी भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा, सभासद विष्णु पहलवान, सत्तार मोहम्मद कुरेशी, मोहम्मद राजू अन्जाना, सकील खान, अहमद खां, सकील, इरमान, इकबाल खां, इमाम भाई, दीपक शर्मा आदि थे।    

Read More

राया। कस्बे मे हर तरफ मना ईद का त्यौहार, माँट रोड स्थित ईदगाह मस्जिद पर सुबह से ही हजारों की संख्या मे मुस्लिम भाई मौजूद रहे। ईदगाह पर हाफिज कमालुद्दीन ने ईद की नमाज अदा करायी नमाज के बाद हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने एक दुसरे को ईद की मुबारक बाद दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकान्त अग्रवाल व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश शर्मा, हामिद फारुखी, कायम कुरैशी आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। वहीं मौहल्ला पठान पाड़ा मे ईद की नमाज इस्लाम खान ने अदा करायी। इस अवसर पर इसराइल खान, शमशुल दराज खान, सहीद खान आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। ईद के इस मौके पर थाना राया प्रभारी राजा सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा।  

Read More