मथुरा

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के बलरई रेलवें फाटक पर मारूति कार आगरा की ओर से आ रही टेªन से टकरा गई जिससें कार के परखच्चे उड़ गये जिससे कार चालक एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर घटना स्थल से कार को हटवा कर रेलवें मार्ग सुचारू कराया जा सका।  मिली जानकारी के अनुसार थाना फरह निवासी मानसिंेह अपनी मारूति कार से थाना क्षेत्र के बलरई रेलवें फाटक को क्रास करने का प्रयास कर रहा था कि तभी आगरा की ओर से आ रही टेªन से मारूति जा टकराई जिससें मारूति कार के परखच्चे उड़ गये। टेªन की टक्कर से गाड़ी इतनी दूर उछल कर जा गिरी जिससें गाड़ी के तो परखच्चें उड़ें ही साथ ही कार चालक मानसिंह निवासी थाना फरह की मौके पर ही दर्दनोक मौत हो गई। घटना के कारण टेªन को भी रूकना पडा सूचना पर पहुंची थाना पफरह पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त कार को रेलवें टेªक से हटवा कर रेलवें टैªक को चालू कराया हैं। वहीं मृतक मानसिंह के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी बी चन्द्रकला की अध्यक्षता में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा है कि स्वैच्छिक रक्तदान कराने हेतु हमें नैतिक जिम्मेदारी से काम करना होगा जरूरतमंदों को समय से रक्त उपलब्ध करायें। महिला अस्पताल या जरूरतमंद महिलाओं को तुरन्त अनुमति देकर प्राथमिकता के आधार पर उसे रक्त उपलब्ध करवायें ताकि जननी सुरक्षा हेतु सुरक्षित किया गया रक्त उसको जीवनदान दे सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा जिला एड्स अधिकारी एवं ब्लड बैंक प्रबन्धक को निर्देशित किया है कि महिलाओं को रक्त की जरूरत के समय अनावश्यक रूप से देरी न की जाये तथा तुरन्त अनुमति देकर गरीब लोगों को बिना कीमत का रक्त उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने ‘‘स्वैच्छिक रक्तदान‘‘ माह 14 जून से 13 जुलाई तक आयोजन के पहले दिवस पर सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करके ब्लड डोनेशन करायें। जिलाधिकारी ने विभागवार कलेन्डर (सूची बनाकर) स्वैच्छिक रक्तदान करायें। उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, विकलांग कल्याण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न सामाजिेक सगंठनों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन करें जिसमें युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जायें। किसी व्यक्ति का दिया हुआ रक्त दूसरे व्यक्ति को जीवन दान देता है और इससे बढ़कर कोई भी मानव सेवा नहीं है इसलिये हम सबको यह संकल्प लेना चाहिये कि हम स्वैच्छिक रक्तदान करें तथा दूसरों से भी कराये ताकि जरूरतमंद गरीब, बेसहारा,  प्रसव के समय जरूरतमंद महिलाओं तथा आकास्मििक दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को समय से रक्त उपलब्ध कराकर उनको जीवनदान दिया जा सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी बी0एस0 यादव, जिला एड्स अधिकारी डा0 ए0एस0 वशिष्ठ सहित सभी विभागीय अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।  

Read More

ठा0 राधारमण मंदिर में चल रह¢ ग्रीष्म ऋतु निकुंज महोत्सव में पहुँची माया शंकर   वृन्दावन। देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की धर्मपत्नी श्रीमती माया शंकर रविवार देर सायं ठा0 राधरमण मंदिर पहुंचीं, जहाँ उन्होंने ग्रीष्म ़ऋतु निकुंज महोत्सव का आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी के सानिध्य में पूजा अर्चना की। वह अपनी धार्मिक यात्रा पर वृन्दावन आयी हुई थीं। अनौपचारिक वार्ता में उन्होंने बताया कि ठा0राधारमण लाल की कृपा उनके पूरे परिवार पर हमेशा से रही है। वह वृन्दावन आने पर अपने को हमेशा धन्य समझती हैं। उन्हा¢ंने बताया कि व्यस्तता के चलते कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समय नहीं निकाल पाए। प्रभु की इच्छा हुई, तो वह जल्द ही वृन्दावन दर्शन हेतु आएंगे। इसके बाद वह दर्शन करने ठा0 बांकेबिहारी मंदिर भी पहुंची।

Read More

  मथुरा। शहर के अंतापाड़ा क्षेत्र में न तो नालियों की सफाई की जा रही है। न सड़क पर सफाई व्यवस्था की जा रही है। जिससे क्षेत्र के नागरिक इस भारी गंदगी से परेशान है।

Read More

मथुरा। समय का अभाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फास्ट फूड का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। जबकि फास्ट फूड का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक है। फास्ट फूड की ओर बच्चों का ही नहीं बड़ों का भी रुझान बढ़ रहा है। कारण, रेडीमेड फास्ट फूड सहज उपलब्ध है। वर्तमान में फास्ट फूड की तरफ लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। विद्यार्थी वर्ग हो या नौकरी पेशा, व्यवसाय से जुड़े लोग अधिकांश को फास्ट फूड पर निर्भर होना पड़ रहा है। शहर हो या गांव, घर हो या बाहर हर स्थान पर फास्ट फूड ने अपने पांव पसार रखे हैं। छोटी दुकानें या ठेलों पर तैयार फास्ट फूड हर समय तैयार मिल जाएंगे। भल्ले, पड़ाके, चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा आदि का अनंद लेने के लिए लोगों की खासी भीड़ देखी जाती है। कुछ लोगों की यह विवशता है तो कुछ के लिए यह स्टेटस सिंबल। इसके अलावा कुछ लोग स्वाद बदलने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। जबकि चिकित्सकों की मानें तो यह फास्ट फूड स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है और कार्य क्षमता भी प्रभावित कर रहा है। वहीं नगर में फास्ट फूड कल्चर के पीछे मुख्य रूप से दो कारण है। एक तो समयाभाव तो दूसरा फास्ट फूड उद्योग में लगे लोगों का आर्थिक पक्ष। यह खाद्य पदार्थ युवा वर्ग को खोखला कर रहा है। इसमें सोडियम नाइट्रेट जैसे रसायन मिलते है जो कैंसर जैसी बीमारी को पैदा कर सकते हैं। वहीं इस सम्बंध में चिकित्सकों का कहना है कि फास्ट फूड के उत्पादन के समय पौष्टिक तत्व बाहर निकाल दिए जाते हैं, जिसके कारण पाचन तंत्र प्रभावित होती है और लोग अनेक तरह की बीमारियों के शिकार होते हैं। कैलोरी की मात्रा तो मिलती है, लेकिन पोषणतत्व नहीं मिलता। इसमें फाइबरस न होने से कब्ज की शिकायत होती है, जिससे गठिया, गैस, हृदय, लीवर आदि की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।  

Read More

  मथुरा। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में टेªन की चपेट में आकर एक चैकदार सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनो शवों को कब्जें में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार मथुरा दिल्ली रेलवें मार्ग स्थित गाॅव अगनपुरा में रेलवें चैकीदार 40 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी जादों थाना बलदेव की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं दूसरी घटना थाना फरह क्षेत्र के ग्राम फतेहा के पास टैªन की चपंट में आकर 50 रमेश चन्द्र निवासी फरह की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More