मथुरा : जनपद न्यायाधीश विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में दीवानी स्थित सभी न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों ने वादकारियों के हित में न्यायिक कार्य किया। जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए।
Read More
मथुरा : जनपद न्यायाधीश विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में दीवानी स्थित सभी न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों ने वादकारियों के हित में न्यायिक कार्य किया। जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए।
Read More
मथुरा। रालोद महासचिव जयन्त चैधरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख यमुना प्राधिकरण के गठन की मांग की राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद जयन्त चैधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से यमुना प्राधिकरण के गठन एवं कुशल व पारदर्शी संचालन के लिए सरकार द्वारा संसद में बिल पेश करने की मांग की है। रालोद महासचिव ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए बधाई भी दी है। उन्होंने उमा भारती को जल संसाधन मंत्रालय के साथ साथ गंगा की सफाई के लिए विशेष तौर पर गठित मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने पर खुशी जताई है। जयन्त चैधरी ने लिखा है कि यमुना नदी कई प्रदेशों से होकर गुजरती है। नगर पालिकाओं और प्रदेश सरकार की एजेंसियों की उदासीनता के कारण यह नदी दूषित हो रही है। अतः यमुना की सफाई के लिए बनी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए प्राधिकरण बनाने की आवश्कता है जो राष्ट्रीय स्तर पर पूरी नदी की समीक्षा कर सके। पूर्व सांसद जयन्त चैधरी ने 15वीं लोकसभा में यमुना नदी की सफाई का मुद्दा संसद में उठाया। वह यमुना सफाई अभियान के मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सम्पर्क में रहे और यमुना नदी को स्वच्छ करने हेतु बनी योजनाओं की देखरेख के लिए यमुना नदी बेसिन प्राधिकरण की स्थापना का मुद्दा 22 नवम्बर 2010 को नियम 377 के तहत सदन में उठा चुके हैं तथा इस विषय पर प्राइवेट मेम्बर बिल लाने का भी प्रयास किया है। यमुना में प्रदूषण इस हद तक है कि कई शहरों में यह नदी अब नाले में तब्दील हो गई है। यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराना धार्मिक, स्वास्थ्य एवं आर्थिक दृष्टि से बेहद जरूरी है। इस नदी से करोड़ो लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। समय समय पर साधु संत समाज, बुद्धिजीवी वर्ग और सामाजिक संस्थाएं यमुना बचाओ आन्दोलन के तहत संगम से दिल्ली तक पदयात्रा करते रहे हैं। यमुना एक्शन प्लान पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। यमुना की सफाई के लिए जो योजनाएं बनीं, वे न तो व्यावहारिक साबित हुईं और न ही सार्थक। आज की स्थिति यह है कि बहुत बड़ी मात्रा में औद्योगिक और घरेलू कचरा बिना किसी ट्रीटमेंट के इस नदी में बहाया जा रहा है।
Read More
मथुरा। अधीक्षण अभियन्ता (ग्रामीण) द0वि0वि0म0 मथुरा ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रबन्ध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा लि. आगरा के निर्देशन में 1 जुलाई 2014 से बिजली चोरी के एक विशेष काॅम्बिंग अभियान चलाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत विद्युत चोरी, अधिक भार, बिल बकाया पर सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस सम्बन्ध में अधीक्षण अभियन्ता द्वारा सभी मथुरा जनपद की जनता से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी से जलायी जा रही हे। वह अपना वैध विद्युत संयोजन करा लें, और जो उपभोक्ता स्वीकृत भार से अधिक भार उपभोग कर रहें है वह अपना भार बढ़वा ले तथा जिन उपभोक्ताओं पर बिल बकाया है वह अपना बिल 30 जून 2014 तक जमा करा दें। 30 जून 2014 के बाद किसी भी उपभोक्ता के खिलाफ कोई जुर्माना एवं दण्डात्मक कार्यवाही नहीं की जायेगी। यदि 1 जुलाई 2014 से शुरू होने वाले काॅम्बिग अभियान में किसी भी प्रकार की कोई अनियमिततायें पकड़ी जाती है तो जुर्माना सहित दण्डात्मक कानून कार्यवाही की जायेगी।
Read More
कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी का जन्मोत्सव मनाते कांग्रेसीजन मथुरा। कांग्रेंस द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गान्धी का 45वाॅ जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी, फल वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु की कामना की गई। जिला कांग्रेंस कमेटी द्वारा कार्यालय सेठ वाड़ा पर राहुल गान्धी का जन्मदिवस जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोन्धित करते हुए श्री हुसैन, ब्रज मोहन वाल्मीकि, महेन्द्र प्रताप गौतम, देवेन्द्र यादव, आदि ने कहा कि काग्रेंस की गौरवशाली परम्परा व गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेते हुए पुनः पुरे प्रदेश में संगठन को मजबूत किये जाने की बूथ से लेकर गाॅव तक संगठन को शिखर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देव नगर स्थित मदरसा, दारूउलूम, यूसिफिया में अध्यनरत छात्रों ने कुरान शरीफ का पाठ कर राहुल गांघी केी दीर्घायु की कामना की। कांग्रेंजनों द्वारा मलिन बस्तियों में सहभोज व अस्पतालों में मरीजों को फल एवं दवाओं का वितरण किया गया। ब्रजमोहन वाल्मीकि, महेन्द्र प्रताप गौतम, भुग्गल पहलवान, बबलू चैहान, पप्पू गोला, पुष्पा रानी, हरमीत सिंह, खेमचन्द्र शर्मा, जावेद आलम, गुड्डू कुरैशी, भूरा पहलवान, कान्ति प्रसाद गग्र, महावीर शर्मा, राजरानी, कमलेश चैधरी, मौंल्लाना हारून, अकरूदीन, प्रकाश शर्मा, हाफिद आबिद, काॅरी अकरम, शिम्मी बेगम, अकबर अली, हाली सलीम शाह, संजय शर्मा, सईद साबिर, दिवाकर प्रधान, अखिलेश प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह राजपूुत, हनीपफ मुल्ला, बबलू धाकरे आदि थे। संचालन रवि यादव ने किया। युवक काग्रंेस द्वारा भगत सिंह पार्क में लोकसभा अध्यक्ष बिक्रम वाल्मीकि की अध्यक्षता में किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कके काटा तथा राहुल गान्धी की दीर्घायु की कामना की। उमेश भारद्वाज, संजय शर्मा, सुमित श्रीवास्तव, अनाम धन्य तिवारी, चैधरी जगवीर सिंह, दीपक कुमार, आदिल खान, अनीश कुरैशी, दौलत राम गोला, पंकज पाठक, मुकेश धनगर, रिन्कू चैधरी, सलमान खान, सुभाष आदि थे। संचालन जिलानी कादीरी ने किया। कांग्रेंस जनों द्वारा स्थानीय भरपुर गेट स्थित तखेला गली में ब्रजमोहन वाल्मीकि के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर श्री वाल्मीकि ने कहा कि राहुल गान्धी ही एक ऐसा व्यक्तित्व एवं प्रतित्व है जो देश के प्रत्येक जाति व वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्पित हैं। कार्यक्रम में नथौला लाल पुजारी, गणेशी लाल माहौर, धम्मन प्रदान, रामभरोसी, संजय त्यागी, सागर माहौर, रामबासबू माहौर, उषा माहौर, गायत्री महौर, छैलबिहारी वाल्मीकि, हरिओम पंन्डित, मुन्ना अब्बासी, मजीत, इस्माइल, बन्टू माहौर, राजकुमार माहौर, मन्जू माहौर, टिन्नू महौर, आदि थे।
Read More
बैठक कर बाइक रैली की रणनीति तैयार करते यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता मथुरा। 23 जून हथिनी कुण्ड तक मोटर साइकिल यात्रा की तैयारियों के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा शुक्रवार को शहर भर में जनसंपर्क किया गया। 20 जून को काशीबाई धर्मशाला बंगाली घाट पर यमुना रक्षक दल द्वारा कार्यकताओं की बैठक रखी गई। बैठक अध्यक्षता करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने मोटर साइकिल यात्रा की जानकारी देते हुये बताया कि 23 जून को मोटर साइकिल यात्रा मथुरा से हथिनीकुण्ड के लिये प्रंस्थान करेगी। 23 को प्रातः 8 बजे विश्रामघाट पर यमुना पूजन करने के पश्चात् 10 बजे से आरसीए गल्र्स डिग्री कालेज के सामने से यात्रा रवाना होगी। यात्रा में यमुना भक्त मोटर साइकिल के साथ साथ अपने निजी वाहनो से भी यात्रा में शामिल होगें। मोटर साइकिल यात्रा बीच में पडाव डालते हुये हथिनीकुण्ड तक पहुॅचेगें। दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने ब्रजवासियों से मोटर साइकिल यात्रा में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टीय सचिव अब्दुल जब्बार, शहर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, राजेन्द्र भगत जी, राजकुमार मामा, त्रिलोकी व्यास, गोपाल पाण्डे, अनिल चतुर्वेदी, विवेक शर्मा, शिवदत्त चतुर्वेदी आदि उपस्थित थें।
Read More
मथुरा। लखनऊ विधान सभा में मथुरा वृन्दावन के विधायक एवं नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल प्रदीप माथुर ने सत्र में पहलें दिन सदन कें नियम 301 के अन्तर्गत मथुरा में यमुना नदी के घाटों को पक्का कराये जाने के संदर्भ में शासन से कार्यवाही के लिए सूचना दी, जिसे अध्यक्ष, विधान सभा माता प्रसाद पाण्डेय ने स्वीकृत कर शासन से शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु संदर्भित किया। मथुरा वृन्दावन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली एवं क्रीडास्थली के रूप में विश्व विख्यात है। यह एक अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल एवं धार्मिक नगरी है, जहां पर देश एवं विदेशों से लाखों श्रद्वालु एवं पर्यटक प्रतिवर्ष दर्शनार्थ व भ्रमण हेतु आते हैं। धार्मिक एवं सहिष्णु व्यक्ति यहां पर अवस्थित यमुना नदी में स्नान करते हैं तथा जल का आचमन करते हैं, किन्तु वृन्दावन में यमुना नदी के किनारे अवस्थित घाटों की हालत बहुत खराब हैं, जिनको पक्का कराया जाना अति आवश्यक है। मथुरा के घाटों के निर्माण के लिए मैंने पूर्ववर्ती केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार में पर्यटन विभाग के मेगा डेस्टीनेशन स्कीम के अन्तर्गत विकास हेतु चयनित करवाया था जिसमें अन्य मदों के अलावा मथुरा स्थित विश्राम घाट से कंस किले तक के घाट के निर्माण हेतु रु0 09.00 करोड,़ गोकुल के घाटों की मरम्मत हेतु रु0 01.65 करोड़, चिन्ताहरण महादेव में घाटों के निर्माण हेतु रु0 65.00 लाख तथा हंसारानी घाट के निर्माण हेतु रु0 2.80 करोड़ अर्थात् कुल रु0 14.10 करोड़ की धनराशि केन्द्र सरकार द्वारा अवमुक्त की गयी थी। यह धनराशि पर्यटन विभाग, उ0प्र0 के पास पिछले 02 वर्ष से लंबित है और सिंचाई विभाग, मथुरा को प्रशासनिक लाल फीताशाही के कारण अभी तक हस्तानान्तरित नहीं की जा सकी है। जहाॅ एक ओर उक्त घाटों के निर्माण में विलम्ब हो रहा है वहीं दूसरी ओर निर्माण सामग्री के दामों में वृद्वि होने के कारण यह परियोजना पूर्ण होने में प्रश्न चिन्ह लग गया है। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर उपरोक्त घाटों के निर्माण एवं मरम्मत हेतु उक्त लंबित रुपये 14.10 करोड़ की धनराशि को पर्यटन विभाग उ0प्र0 शासन से सिंचाई विभाग उ0प्र0 शासन की मथुरा प्रखण्ड को शीघ्र हस्तानान्तरित किया जाना जनहित में अति आवश्यक है।
Read More