मथुरा

नई दिल्ली : केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्‍मृति जुबिन ईरानी ने कहा है कि उत्‍तराखंड में शीघ्र ही एक नवीन हिमालय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना की जाएगी। मंत्री महोदया ने उच्‍चतर और तकनीकी शिक्षा राज्‍य सचिवों के सम्‍मेलन में राज्‍य प्रतिनिधियों से वार्ता सत्र के दौरान कहा कि इस संस्‍थान में अंतर्राष्‍ट्रीय संकाय होंगे। स्‍मृति ईरानी ने देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में बड़ी संख्‍या में संस्‍थानों और विश्‍वविद्यालयों में मानक सुविधाओं अथवा पूर्ण संकायों की कमी पर भी चिंता जताई। उन्‍होंने राज्‍यों से ऐसे संस्‍थानों की निगरानी करने और मानकों को सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री महोदया ने 'अपने महाविद्यालय को जाने' अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि इससे वेबसाइट पर महाविद्यालयों के विवरण प्राप्‍त करना सम्‍भव होगा और इससे छात्रों को सही चुनाव करने में मदद मिलेगी। मंत्री महोदया ने पिछड़े क्षेत्रों, अल्‍पसंख्‍यकों, कमजोर तबको और जनजातीय क्षेत्रों में बच्‍चों की शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राज्‍यों से सहायता की अपील की उन्‍होंने कहा कि देश के प्रमुख संस्‍थानों के साथ सहयोगात्‍मक प्रयास बनाने के लिए पूर्वोत्तर के छात्रों की उच्‍चत्तर शिक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए मंत्रालय द्ववारा विशेष कदम उठाये जा रहे हैं। ईरानी ने राष्‍ट्रीय अविष्‍कार अभियान की आवश्‍यकता का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इससे समुदायों और माता-पिता को अभिनव प्रणाली से जोड़ने के साथ-साथ बच्‍चों में विज्ञान के प्रति रूचि जगाने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने राज्‍यों से अपने अनुभवों के आधार पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर और तत्‍परता से कार्य करने को कहा। इस वर्ष के अन्‍त तक एक राष्‍ट्रीय ई-पुस्‍तकालय का गठन किया जाएगा। मंत्री महोदया ने कहा कि स्‍थानीय परिस्थितियों, स्थितियों और जरूरतों को पूरा करने के लिए विश्‍वविद्यालयों और महाविद्यालयों की रैकिंग का एक राष्‍ट्रीय प्रारूप होना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा और साक्षरता सचिव आर भट्टाचार्य और उच्‍चतर शिक्षा सचिव अशोक ठाकुर ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किए। उच्‍चतर शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए राज्‍यों से आए प्रतिनिधियों ने भी विशेष मुद्दों पर अपने विचार प्रस्‍तुत किए। 

Read More

नई दिल्ली : संचार, सूचना, प्रौद्योगिकी, विधि और न्‍याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अतीत में गलत कारणों से विभाग के चर्चा में रहने के कारण विभाग का मनोबल सुखद स्‍थिति में नहीं है और अब निर्णय योग्‍यता के आधार पर लिया जाएगा और अब पैरवी के दिन लद गए। उन्‍होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वह खुले रूप में निर्णय लेना सीखें ताकि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के सबसे महत्‍वपूर्ण क्षेत्र का विकास सुनिश्‍चित हो सके। प्रसाद ने बीएसएनएल तथा एमटीएनएल के कार्य प्रदर्शन और बुनियादी संरचना में सुधार पर बल देते हुए कहा कि यह प्राथमिकता का महत्‍वपूर्ण क्षेत्र है। उन्‍होंने कहा कि वह स्‍वयं बीएसएनएल और एमटीएनएल के कामकाज की सक्रिय निगरानी करेंगे। इसके लिए उनके कक्ष में उचित उपकरण लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि किसी विशेष सर्किल में बेस ट्रांसमिशन स्‍टेशन संतोषजनक तरीके से काम नहीं करने के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। संचार मंत्री ने कहा कि तीन वर्षों में देश के 2,50,000 ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड सुविधा दे दी जाएगी। संचार भवन में संवादाताओं से बातचीत में संचार मंत्री ने कहा कि चालू वित्‍त वर्ष में 50,000 ग्राम पंचायतों को कवर करने का लक्ष्‍य है तथा 2015-16 और 2016-17 प्रत्‍येक वर्ष में एक लाख ग्राम पंचायतों को कवर किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि बीएसएनएल और एमटीएनएल के प्रदर्शन में सुधार प्राथमिकता है ताकि बेहतर उपभोक्‍ता संतुष्‍टि के लिए इन संगठनों की सेवाओं में सुधार किया जाए। प्रसाद ने कहा कि सरकार देश के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में दूरसंचार नेटवर्क में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। 5,000 करोड़ की अनुमानित लागत से 8,000 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। प्रसाद ने बताया कि राष्‍ट्रव्‍यापी मोबाइल नेटकर्क पोर्टेबिलिटी के लिए सिद्धांत रूप में मंजूरी दे दी गई है और ट्राई की सिफारिशें आने के बाद इसे लागू किया जाएगा। इलेक्‍टॉनिक्‍स विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी की प्राथमिकता के बारे में रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि इलेक्‍ट्रॉनिक मेन्‍यूफैक्‍चरिंग प्राथमिकता का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में दो करोड़ 80 लाख लोगों को रोजगार देने की क्षमता है। उन्‍होंने बताया कि मंत्रालय ने संशोधित विशेष प्रोत्‍साहन सब्‍सिडी योजना के लिए आठ नए क्षेत्रों की पहचान की है। इन क्षेत्रों में गाजियाबाद(उप्र), वडोदरा और गांधी नगर(गुजरात), नागपुर, नासिक, औरंगाबाद तथा थाणे(महाराष्‍ट्र) शामिल है। प्रसाद ने बताया कि मंत्रालय ने भोपाल, भुवनेश्‍वर, हैदराबाद, महेश्‍वरम्, भिवाड़ी, जबलपुर, होसुर तथा काखानाडा में ग्रानफील्‍ड मेन्‍यूफैक्‍चरिंग कलस्‍टर विकसित करने का काम हाथ में लिया है। प्रसाद ने कहा कि देश में मोबाइल फोन के क्षेत्र में विकास तथा उपभोक्‍ताओं के कल्‍याण के दो लक्ष्‍यों को ध्‍यान में रखते हुए वह स्‍पेक्‍ट्रम संबंधी विषयों के लिए पारदर्शी प्रबंधन करने की प्रक्रिया में है। डाक विभाग की प्राथमिकताओं के बारे में रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि उनका मंत्रालय वित्‍तीय समावेश के लिए पोस्‍टल बैंकिंग स्‍थापित करने पर काम कर रहा है। उन्‍होंने बताया कि देश के एक लाख 55 हजार डाकघरों में कुल बचत जमा 6 लाख करोड़ रुपए है। प्रसाद ने कहा कि ब्रॉडबैंड कनेक्‍टिविटी परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्‍होंने बताया कि बीएसएनएल, पावर ग्रिड कारपोरेशन तथा रेलटेल तीन पायलट परियोजनाओं पर काम कर रही हैं और इन्‍हें चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में फैलाया जाएगा।

Read More

मथुरा : न्यायालय के आदेश पर थाना हाइवे में लूट का मामला दर्ज कराया गया है। चार लोगों पर चाकू के बल पर की गई लूट की रिपोर्ट दर्ज गई है। वहीं पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच में जुटी हुई है।

Read More

मथुरा : रिफाइनरी क्षेत्र में विगत दिनों को अनियंत्रित वाहन ने तीन व्यक्तियों को कुचल दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया।

Read More

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मुलाकात करते यमुना रक्षक दल के जय कृष्ण दास   मथुरा। यमुना शुद्ध एवं अविरल ब्रज में कल कल निनाद करती बहे इसके लिये यमुना रक्षक दल हर स्तर प्रयास कर रहा है। यमुना की शुद्धि और मुक्ति की मांग लेकर यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से गुरूवार को नई दिल्ली में उनके निवास पर सुबह 10 बजे मिले अपनी मांगो को मंत्री के सामने प्रमुखता से रखते हुये कहा कि हथिनी कुण्ड से बिना यमुना जल छोड़े और यमुना के किनारे सामनान्तर नाले का निर्माण किये बिना यमुना निर्मल अविरल नहीं बह सकती। यमुना कराड़ो भक्तों की आस्था का केन्द्र बिन्दु है और इसमें दिल्ली से बहकर आ रहे मल मूत्र व रासायनिक अपशिष्ट वाले विषैले जल को श्रद्धावश लोग आचमन करते है जिससे उनकी आस्था के साथ साथ जीवन को भी खतरा है इसलिये यमुना रक्षक दल आप से मांग करता है कि यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त किया जाये ताकि उसकी अविरल धारा इलाहाबाद संगम तक प्रावाहित हो सके व दिल्ली में बजीराबाद से ओखला के बीच यमुना के सामानान्तर नाले निर्माण किया जाये। केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि पिछले वर्ष मार्च में यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना के लिये की गई वृन्दावन से दिल्ली तक की गई पदयात्रा का मुझे स्मरण है और इस पदयात्रा मैं भी सम्मलित हुयी थी। मैं आपके आन्दोलन को व्यर्थ नहीं जाने दूॅगी। आप लोग यही चाहते थे कि गंगा के साथ साथ यमुना को भी सफाई अभियान में जोड़ा जाये हमारे द्वारा गंगा के साथ यमुना को भी शामिल किया जा रहा है जिसका परिणाम कुछ महीनों में आपके सामने आने लग जायेगा। संत जयकृष्ण दास ने उमा भारती जी को ब्रजवासियों की ओर से धन्यवाद और साधुवाद देते हुये कहा कि आप भारत सरकार में केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री है और  हम यह आशा करते है कि आपके नेतृत्व में गंगा और यमुना निर्मल और अविरल बहेगी। संत ने केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को वृन्दावन आने का निमन्त्रण दिया उमा भारती जी द्वारा जल्द आने की बात कही।    

Read More

चैक वितरण करती हुई जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला   मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला द्वारा निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत श्रमिकों तथा उनके परिवार जनों एवं अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को कलेक्टेªट स्थित कार्यालय में चैकों का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने श्रमायुक्त विभाग द्वारा निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारी जनों को आशीर्वाद बालिका योजना, मातृत्व हित लाभ योजना, शिशु हित लाभ योजना के चैकों का वितरण आज पात्र लाभार्थियों को कलेक्टेªट स्थित अपने कार्यालय में किया। जिलाध्किारी बी0 चन्द्रकला द्वारा बालिका आशीर्वाद योजना में 19 लाभार्थियों को 20-20 हजार रू0 के चैक, मातृत्व हित लाभ योजना में 19 लाभार्थियों में से 07 लाभार्थियों का 06-06 हजार रू0 तथा 12 लाभार्थियों 03-03 हजार रू0 के चैक, शिशु हित लाभ योजना में 28 लाभार्थियें को कुल 01 लाख 14 हजार रूपये के चैकों का वितरण किया गया। सहायक श्रमायुक्त अटल कुमार ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों तथा उनके परिवारजनों को लाभान्वित किये जाने हेतु शासन द्वारा कई योजनायें चलाई जा रही है। उन्ही योजनाओं में से आज पंजीकृत श्रमिक लाभार्थियों को 08 लाख रू0 के चैकों का वितरण उक्त विभिन्न योजनाओं में जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट डा0 राजेश कुमार प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर अंजनी कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।   

Read More



Mediabharti