मथुरा

मथुरा। जिला ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 22 जून से अमरनाथ विद्या आश्रम के मां चन्द्रावती वाजपेयी तरणताल में होने जा रहा है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जिला ओलम्पिक संघ के सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन अमरनाथ विद्या आश्रम में किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जनपद के उभरते खिलाडि़यों की प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सर्वप्रथम तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 22 जून से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तैराकी प्रतियोगिता में सभी तरह के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं तथा प्रतियोगिता ओपन वर्ग में महिला तथा पुरूषों के लिये आयोजित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि जो भी तैराक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेना अथवा जानकारी करना चाहते हैं वे 21 जून तक प्रातः 6 से 10 तथा सांय 4 से 7 बजे तक अमर नाथ विद्या आश्रम के खेल परिसर तथा तरणताल पर असलम खांन, नरेन्द्र सिंह, सीपी शर्मा तथा एमएस राजपूत से सम्पर्क कर सकते है। बैठक की अध्यक्षता करते हुये डा0 अनिल वाजपेयी ने बताया कि जिला ओलम्पिक संघ तैराकी के अतिरिक्त ताईक्वाण्डो, जूडो, जिमनास्टिक, ऐथलेटिक्स, बाॅलीबाॅल, बास्केटबाॅल, कबड्डी, खो खो, बैडमिण्टन, टैबिल टेनिस, फुटबाॅल, हाॅकी, एयर रायफल शूटिंग, मलखम्ब, योगासन, तलबारबाजी, स्केटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन अक्टूबर नवम्बर माह में आयोजित कराये जायेंगे। जिला ओलम्पिक संघ की बैठक में राकेश गुप्ता, सीपी शर्मा, असलम खां, नरेन्द्र सिंह, जेपी नौटियाल, अनुराग शर्मा, राजेन्द्र गोला, सुनील तिवारी, राजेश शुक्ला, अमित चतुर्वेदी, सीपी सारस्वत, राकेश शर्मा, सौरभ, प्रशांत, सुरेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला उधोग केन्द्र महाप्रबन्धक ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा उधेगों के पक्ष में एक मई से समस्त सम्बन्धित विभागों द्वारा निवेश मित्र व्यवस्था के अन्तर्गत, मध्यम लघु उधोगों की स्वीकृतियां, अनापत्तियां, अनुमतिया, प्रमाण पत्र आदि आवेदन पत्र सीधे मैनुअल प्राप्त नहीं किये जायेगे। अब यह आॅन लाइन प्राप्त किये जायेगे। साथ ही मैमेोरेडम पार्ट वन कराने वाले सभी उधमियों को हर माह की 1 व 15 तारीख को समस्याओं के समाधान हेतु कार्यालय में उपस्थित होगे। ताकि उधमियों को विभिन्न विभागों से उधोग स्थापना स्वीकृतिया, एवं संस्तुतियां, एवं ऋण उधोग स्थापित प्रशिक्षण कर समस्याओं का समाधान कराया जा सकें।  

Read More

राया : थाना में तैनात उप निरीक्षक नागेन्द्र सिंह ने रवि निवासी नगरिया थाना राया, संजय निवासी महौला व्यापारियान कस्वा राया, तौहिर निवासी पठानपाड़ा थाना राया को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से 100-100 ग्राम गांजा बरामद की हैं।

Read More

मथुरा : थाना माट क्षेत्र के ग्राम नगला सिरया निवासी सुशीराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री लक्ष्मी के पति राजेश निवासी नगला जन्दू जिला हाथरस ने अपने सात अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माग पुरी नहीं होने पर नामजदों ने लक्ष्मी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया।

Read More

मथुरा : जनपद में आबकारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही अवैध शराब के जखीरें को बरामद कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।

Read More

मथुरा : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की और सभी कर्मचारियों को नसीहत देते हुए कहा कि मै आपसें अपेक्षा करूगी कि आप सभी लोग समय से कार्यालय आकर शासकीय कार्य को सही ढंग से सम्पादित करेगे।

Read More