मथुरा : शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। घर में गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तबतक हमलावर वहां से भाग निकले।
Read More
मथुरा : शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। घर में गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तबतक हमलावर वहां से भाग निकले।
Read More
गोवर्धन : गर्मी में बिजली की कटौती को लेकर लोगों का धैर्य जबाव दे गया तथा कटौती से नाराज लोगों ने जतीपुरा परिक्रमा मोड़ पर डीग की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया।
Read More
पिटाई से बुरी तरह घायल सुनीता उपचार के दौरान गोवर्धन। थाना क्षेत्र के नगला भीमनगर की विधवा महिला सुनीता पत्नि करन सिंह अपने साथ हुई मारपीट की घटना फरियाद लेकर थाने के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गयी। लेकिन इस विधवा महिला सुनीता की फरियाद सुनने के लिये थाना पुलिस पर समय नही है। एक सप्ताह पहले विधवा महिला सुनीता से पडोस के रमेश पुत्र दौली निवासी नगला भीम नगर की आपस में विवाद हो गया और विवाद इतना बड गया कि गया विधवा महिला सुनीता को बेरहमी से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। वही किसी तरह अन्य पडोसियों के सहयोग से महिला ने जान बचाकर इस घटना की जानकारी पीडित महिला ने गोवर्धन पुलिस को दी। लेकिन घटना के दस दिन बाद भी पुलिस आरोपियो को पकडने नही गयी है। विधवा महिला सुनीता न्याय की गुहार लगाने के लिये दस दिन से थाने के चक्कर काट रही है। लेकिन थाना पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नही दे रही है।
Read More
मथुरा। थाना माट क्षेत्र के ग्राम नगला सिरया निवासी सुशीराम पुत्र भूड्डा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री लक्ष्मी के पति राजेश पुत्र उमांशंकर निवासी नगला जन्दू जिला हाथरस ने अपने सात अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग की, माॅग पुरी नहीं होने पर नामजदों ने लक्ष्मी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया, इसपर भी माॅग पुरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने लक्ष्मी को गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से ढकेल कर वाहर निकाल दिया। पीडि़त लक्ष्मी ने घर पहुंच कर अपने साथ घटित घटना से अवगत कराया। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट रर्ज पुलिस में दहेज उत्पीड़न की दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
Read More
वृन्दावन : एक ओर जैसे-जैसे सूर्य देव की तपिश मौसम में आग लगाते जा रही है, ठीक उसी अनुपात में विद्युत विभाग द्वारा नगर में अघोषित विद्युत कटौती किए जाने से नगरवासी परेशान हो रहे हैं। हालत यह है कि 12 घण्टों से भी अधिक की विद्युत कटौती के चलते जहां एक ओर लोग गर्मी से जलने से मजबूर हैं।
Read More
मथुरा : छाता-शेरगढ़-गौमत रोड पर रात्रि में रोडवेज बसें चलाने की मांग जिलाधिकारी से ग्रामीणो ने की है।
Read More
मथुरा : यमुना मुक्ति आन्दोलन के तहत को गंगा दशहरा पर्व पर विश्राम घाट क्षेत्र में ‘नदियां छोड़ो, सीवर जोड़ो’ मुद्दे को लेकर नया देशव्यापी अभियान शुरू किया गया।
Read More
दो बाइकों पर सवार होकर आये थे हत्यारे, घर देखने के बहाने घर में घुसे थे बदमाश मथुरा। शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कालौनी में नामजदों ने पुरानी रजिश के चलते घर में घुसकर महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। घर में गोली की आवाज सुनतें ही आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ें लेकिन तब तक हमलावर हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतका के पति ने पाॅच नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पत्नी विजय सिंह निवासी लक्ष्मी नगर कालौनी कृष्णा नगर शहर कोतवाली मथुरा काफी समय से अपना मकान को बेच रही हैं। इसी के चलते दो बाइकों पर चार युवक आये और लक्ष्मी देवी का दरवाजा खटखटाया और मकान देखनें की बाबत पुछा जिस पर लक्ष्मी ने उसें घर में अन्दर बुला लिया और अपने लड़के से पानी लाने को कहा, और लक्ष्मी मकान दिखाने लगी। इसी दौरान चारों युवकों ने लक्ष्मी देवी को घर में ही कनपटी पर तंमचा लगाकर गोली मार दी गोली की आवाज सुनकर जब तक उसका पुत्र वहाॅ पहुंचा तब तक हमलावरों ने एक और गोली लक्ष्मी के सिर में मार दी। क्षेत्र में दिन दहाड़ें गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर पडे़ं लोगों को आता देख हमलावर हवा में तंमचा लहराते हुए भाग गये। हमलावरों के जाते ही घटना स्थल पर लोगों का हुजुम लग गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव, कोतवाली प्रभारी कुवर सिंह, चैकी कृष्णा नगर प्रभारी केपी सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में लोगों से जानकारी की तथा मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस पुछताछ में विजय सिंह ने बताया कि 06 दिसम्बर 2013 में उनके वड़ें पुत्र अभिषेक ने रामगोपाल पुत्र प्रेमसिंह की बड़ी पुत्री याचना तौमर उर्फ रिंकी से लव मैरिज की थी। हाईकौर्ट ने भी उनकी शादी को बैध मानतें हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान कराये जाने के आदेश दिए थे। रिंकी तभी से अपनी ससुराल में रह रही थी। इसी को लेकेर रामगोपाल व उसके परिजन रंजिश मानते चले आ रहेें थे और उसी रंजिश के चलते नामजदों ने लक्ष्मी की हत्या को अन्जाम दिया हैं। पुलिस ने विजय सिंह की तहरीर पर लोकेश, विकास, चन्दू, व इनके पिता अर्जुन पुत्र प्रेंमसिंह के विरूद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस ने हमलारों के घरों पर भी दविश दी लेकिन हमलावरों घरों से फरार है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में वाहन चैकिग शुरू करा दी हैं। लेकिन समाचार लिखें जाने तक कोई भी हमलावर पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस की तलाश जारी हैं।
Read More
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के ग्राम अड़ीग के बम्बा में एक युवक का शव मिला हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर शव को बम्बें से वाहर निकालवाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्वा अड़ीग के पास वम्बा में लोगों ने एक युवक का शव तैरता देखें तो क्षेत्रीयों लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पानी से वाहर निकलवाया तथा मृतक के शव की शिनाख्त सतीश के रूप में कराकर उसके परिजनों को घटना की सूचना को दी। सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गये। और अपने पुत्र की हलांत देखकर दंग रह गये। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दो दिन से गायब था और इसका शव बरामद हुआ हैं। परिजनों ने अपने पुत्र की हत्या कर शव यहाॅ फैके जाने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।
Read More
मथुरा। अन्तर राष्ट्रीय बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर चेतना प्लान संस्थान द्वारा एक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सड़कों के किनारे स्टेशन आदि पर जीवन यापन करने वालें 15 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीआरपी थाने के वाल कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिंह और उप निरीक्षक मिथुन दीक्षित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि चेतना के सहायक परियोजना निदेशक अनूप सिंह ने इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय वाल श्रम विरोध दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज की दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि आज के दिन को हम बाल श्रम दिवस के रूप में मनाते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से खुल आसमान के नीचे अपना जीवन बिताने वाले बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उन्हें अपने अन्दर की कला का महत्व समझ में आयेगा। प्रतियोगिता में भाग ले रहें अनेकों बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से यह सन्देश दिया कि हम भी पढ़ लिखकर देश का एक अच्छा नागरिक बनना चाहते है, प्रतियोगिता में शालिनी, मुकेश व आरिफ की कला विशेष पसन्द की गई। बच्चों की कला को मुख्य अतिथि व अतिथि ने सराहनीय बताते हुए कहा कि अगर इन बच्चों में संस्कार पैदा किये जाये और इन्हें मजदूरी की जगह इन्हें शिक्षित किया जाये तो यह बच्चें भी देश में नाम रोशन कर सकते हैं। अन्त में चेतना कार्यकर्ता सोनू वाथम ने मुख्यअतिथि व अतिथि का आभर व्यक्त किया।
Read More