मथुरा : न्यायालय के आदेश पर थाना हाइवे में लूट का मामला दर्ज कराया गया है। चार लोगों पर चाकू के बल पर की गई लूट की रिपोर्ट दर्ज गई है। वहीं पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच में जुटी हुई है।
Read More
मथुरा : न्यायालय के आदेश पर थाना हाइवे में लूट का मामला दर्ज कराया गया है। चार लोगों पर चाकू के बल पर की गई लूट की रिपोर्ट दर्ज गई है। वहीं पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच में जुटी हुई है।
Read More
मथुरा : रिफाइनरी क्षेत्र में विगत दिनों को अनियंत्रित वाहन ने तीन व्यक्तियों को कुचल दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया।
Read More
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मुलाकात करते यमुना रक्षक दल के जय कृष्ण दास मथुरा। यमुना शुद्ध एवं अविरल ब्रज में कल कल निनाद करती बहे इसके लिये यमुना रक्षक दल हर स्तर प्रयास कर रहा है। यमुना की शुद्धि और मुक्ति की मांग लेकर यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से गुरूवार को नई दिल्ली में उनके निवास पर सुबह 10 बजे मिले अपनी मांगो को मंत्री के सामने प्रमुखता से रखते हुये कहा कि हथिनी कुण्ड से बिना यमुना जल छोड़े और यमुना के किनारे सामनान्तर नाले का निर्माण किये बिना यमुना निर्मल अविरल नहीं बह सकती। यमुना कराड़ो भक्तों की आस्था का केन्द्र बिन्दु है और इसमें दिल्ली से बहकर आ रहे मल मूत्र व रासायनिक अपशिष्ट वाले विषैले जल को श्रद्धावश लोग आचमन करते है जिससे उनकी आस्था के साथ साथ जीवन को भी खतरा है इसलिये यमुना रक्षक दल आप से मांग करता है कि यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त किया जाये ताकि उसकी अविरल धारा इलाहाबाद संगम तक प्रावाहित हो सके व दिल्ली में बजीराबाद से ओखला के बीच यमुना के सामानान्तर नाले निर्माण किया जाये। केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि पिछले वर्ष मार्च में यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना के लिये की गई वृन्दावन से दिल्ली तक की गई पदयात्रा का मुझे स्मरण है और इस पदयात्रा मैं भी सम्मलित हुयी थी। मैं आपके आन्दोलन को व्यर्थ नहीं जाने दूॅगी। आप लोग यही चाहते थे कि गंगा के साथ साथ यमुना को भी सफाई अभियान में जोड़ा जाये हमारे द्वारा गंगा के साथ यमुना को भी शामिल किया जा रहा है जिसका परिणाम कुछ महीनों में आपके सामने आने लग जायेगा। संत जयकृष्ण दास ने उमा भारती जी को ब्रजवासियों की ओर से धन्यवाद और साधुवाद देते हुये कहा कि आप भारत सरकार में केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री है और हम यह आशा करते है कि आपके नेतृत्व में गंगा और यमुना निर्मल और अविरल बहेगी। संत ने केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को वृन्दावन आने का निमन्त्रण दिया उमा भारती जी द्वारा जल्द आने की बात कही।
Read More
चैक वितरण करती हुई जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला द्वारा निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत श्रमिकों तथा उनके परिवार जनों एवं अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को कलेक्टेªट स्थित कार्यालय में चैकों का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने श्रमायुक्त विभाग द्वारा निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारी जनों को आशीर्वाद बालिका योजना, मातृत्व हित लाभ योजना, शिशु हित लाभ योजना के चैकों का वितरण आज पात्र लाभार्थियों को कलेक्टेªट स्थित अपने कार्यालय में किया। जिलाध्किारी बी0 चन्द्रकला द्वारा बालिका आशीर्वाद योजना में 19 लाभार्थियों को 20-20 हजार रू0 के चैक, मातृत्व हित लाभ योजना में 19 लाभार्थियों में से 07 लाभार्थियों का 06-06 हजार रू0 तथा 12 लाभार्थियों 03-03 हजार रू0 के चैक, शिशु हित लाभ योजना में 28 लाभार्थियें को कुल 01 लाख 14 हजार रूपये के चैकों का वितरण किया गया। सहायक श्रमायुक्त अटल कुमार ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों तथा उनके परिवारजनों को लाभान्वित किये जाने हेतु शासन द्वारा कई योजनायें चलाई जा रही है। उन्ही योजनाओं में से आज पंजीकृत श्रमिक लाभार्थियों को 08 लाख रू0 के चैकों का वितरण उक्त विभिन्न योजनाओं में जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट डा0 राजेश कुमार प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर अंजनी कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
Read More
छत्ता बाजार निवासी महिला से फोन पर मांगी पचास हजार की चैथ आरोपी कई नंबरों से अश्लील बातें और मैसेज कर युवती को करता था परेशान मथुरा। एक युवती को एक मनचला फोन पर अश्लील बातें किया करता था। युवती ने अपने परिजनों को इस वारे में बताया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस वारे में बताया और मोबाइल धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने आरोपी मोबाइल धारक को पकड़ लिया और कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। उधर कोर्ट के आदेश पर महिला से फोन पर जान से मारने की धमकी देकर चैथ मांगने की थाना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। होलीगेट के समीप एक कॉलोनी निवासी युवती को लगातार मोबाइल पर अलग अलग नंबर से कॉल आती थीं और कॉल करने वाला युवती को परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं मोबाइल धारक युवती से अश्लील बातें और मैसेज करता था, जिसकी शिकायत युवती ने अपने परिजनों से की। परिजनों ने इसे गंभीरता से लेते हुए बुधवार की रात को थाना कोतवाली पुलिस को इससे अवगत कराया। पीडि़त परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबरों से युवती को परेशान करने वाले फोन धारक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,354 क और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मोबाइल धारक का पता कर लिया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार आरोपी गोवर्धन निवासी मुकेश कौशिक है,जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र के छत्ता बाजार भीकचंद गली निवासी श्रीमति मीनाक्षी चतुर्वेदी पत्नी केशवदेव ने न्यायालय के आदेश पर पचास हजार की चैथ मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के अनुसार अनजान फोन धारक उन्हें इसी वर्ष 9 फरबरी से 11 फरबरी तक फोन पर जान से मारने की धमकी देता था और बदले में पचास हजार रुपये देने को कहता था। पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Read More
मथुरा। नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने कृष्ण जन्मभूमि रेलवे स्टेशन के पीछे बद्री नगर में 5 इण्टरलाॅकिंग गलियों का लोकार्पण किया जिसकी लागत 6 लाख 50 हजार रू0 है। इसके अतिरिक्त चंदनवन में रेलवे काॅलोनी में प्रदीप कुलश्रेष्ठ वाली गली मेें 110 मी0 लम्बी तथा 4 लाख 50 हजार रू0 की लागत वाली इण्टर लाॅकिंग सड़क का शिलान्यास किया। विधायक माथुर ने कहा कि सरकार चाहे किसी की भी हो मथुरा वृन्दावन की सेवा एवं विकास के लिये मैं कृत संकल्पित हूूॅ। उन्होंने कहा कि मथुरा वृन्दावन में जो भी योजनायें चल रही है उसके पीछे जनता प्रदीप माथुर को ही पायेंगी। उन्होंने आगे कहा कि उनका ध्यान विशेषकर गरीबों की बस्तियों की ओर है, जहाॅ विकास कार्य कम हो रहे है तथा 19 जून से शुरू होने वाले विधान सभा सत्र में वह विशेष तौर पर मथुरा वृन्दावन के प्रमुख मुद्दंे यमुना प्रदूषण, प्रमुख क्षतिग्रस्त सड़क, बिजली कटौती, को जोर शोर उठायेंगे। बद्रीनगर के लोगों द्वारा पेयजल आपूर्ति की माॅग पर श्री माथुर ने वहाॅ सबमर्सिबल लगवाये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर आबिद हुसैन, जावेद आलम, रामभरोसी सिंह, चन्दन वन मोतीकुंज के सभासद के0पी0 सिंह, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, दिलीप चैधरी, सुभाष सिंह तरकर हाजी नसीम, इकरार कुरैशी, चुन्ना भाई, इस्लाम भाई, नजर भाई, हाजी युसुफ, युनुस भाई, असफाक, परवेज आलम, तौफीक भाई, सलमा बेगम, बबलू, रशीद नूरी आदि उपस्थित थे।
Read More
मथुरा। दुराचार के घटना में पुलिस सख्त हुई। महिला के साथ दुराचार करने वाले लोगों पर गैंगस्टर के साथ ही एनएसए की कार्यवाही भी होगी। यह बात स्वयं एसएसपी नितिन तिवारी ने की है। उन्होंने बताया कि महिला के साथ दुराचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी। साथ ही गैंगस्टर व एनएसए के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह बात उन्होंने पांच लोगों द्वारा एक महिला से गैंगरेप को लेकर की है।
Read More
संघाई में वन्दना सिंह के कार्यक्रम से दर्षक मंत्र मुग् राधा - कृश्ण की जन्मभूमि - लीला भूमि से 12 हजार किलोमीटर दूर संसार के सबसे बड़े महानगर, 2 करोड़ 41 लाख 50 हजार जनसंख्या वाले महानगर संघाई में ब्रज क्षेत्र की राश्ट्रीय - अन्तर्राश्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार तथा कोरियोग्राफर श्रीमती वन्दना सिंह द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने दर्षकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वह दो सप्ताह की चीन यात्रा पर हैं। श्रीमती वन्दना सिंह ने फोन पर उŸार प्रदेष संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया को बताया कि चाइनीज कन्वैन्षन सेन्टर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दर्षकों की भाशा चाइनीज थी किन्तु भाशा न समझते हुए भी भाव - भंगिमाओं और वेषभूशा ने उन्हें प्रभावित किया और जब उन्होंने जय श्रीकृश्ण - जय श्री राधे कहा तो दर्षकों ने उसे दोहराने का प्रयास किया । चाइनीज कन्वैन्षन सेन्टर में सम्पन्न कार्यक्रम की आयोजक संस्था के अध्यक्ष ने कार्यक्रम इस अवसर पर कहा कि हमारा देष बौद्ध धर्म का अनुयायी है और भगवान् बुद्ध भारत के थे इसलिए हमारी भारत के प्रति धार्मिक आस्था है। उन्होंने कहा कि वन्दना जी के कार्यक्रम ने चीनवासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया है। स्ंाघाई में प्रस्तुत कार्यक्रम के समापन पर चीन की युवा कलाकार ’वोन्दना’ ’वोन्दना’ का हर्शोल्लास करती हुई उनके पास पहुँचीं और बधाई दी।
Read More
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में खेत पर गए किसान की विद्युत तार टूटकर गिर जाने से करंट लगने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नौहझील के गांव नानिकपुर निवासी प्रेमराज पुत्र विजयपाल आज प्रातः बृहस्पतिवार को अपने खेत पर बाजरा की फसल की निगरानी कर रहा था, इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे 45 वर्षीय प्रेमराज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पड़ौसी किसानों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन व इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Read More
मथुरा। जनपद में विगड़ती कानून व्यवस्था, ठप्प विद्युत आपूर्ति, खस्ता हालत सडकों आदि समस्याओं को लेकर बसपा की जनपद इकाई ने पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मथुरा से मुलाकात कर प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा सौंपा। ज्ञापन देने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के वाहर बसपा नेता चैधरी लक्ष्मी नारायण चैधरी, विद्यायक गोवर्धन राज कुमार रावत, बसपा जिलाध्यक्ष नेे पत्रकारों को बताय कि जनपद की विगड़ती कानून व्यवस्था, तथा विगड़ती विद्युत आपूर्ति की समस्या के चलते पानी की समस्या, खराब सड़कें आदि समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया हैं।
Read More