मथुरा

मथुरा : आगामी 23 को मथुरा से हथिनीकुण्ड बांध तक यमुना रक्षक दल की होने वाली मोटर साइकिल यात्रा को लेकर काशीबाई धर्मशाला बंगाली घाट पर दल के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।

Read More

गोवर्धन : गोवर्धन धाम की पावन तलहेटी में लगे वृक्ष को काटने को लेकर माननीय नेशनल ग्रीन टयूबनल कोर्ट की अवेहलना जिला प्रशासन द्वारा किए जाने पर गत माह पूर्व भक्तों के साथ गिर्राज परिक्रमा संरक्षण संगठन के अध्यक्ष आंनद दास महाराज ने धरना प्रदर्शन कर विरोध किया।

Read More

मथुरा। क्षेत्र पंचायत बल्देव की बैठक दिनांक 18 जून 2014 को प्रातः 11ः00 बजे विकास खण्ड बल्देव के सभागार में ब्लाॅक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित होगी जिसमें निन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। जैसे मनरेगा, राज्य वित्त आयोग, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सिंचाई, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, पेंशन सम्बन्धी आदि पर विचार विमर्श किया जायेगा। 

Read More

आधा दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित मिलें, वेतन काटनें के निर्देश,   मथुरा। जिलाधिकारी द्वारा अपना पदभार संभालनें के बाद जिस तरह चिकित्सा, सफाई सड़क आदि जैसी अव्यवस्थाओं को लेकर तेजी के साथ मोर्चा संभाला है उसी को लेकर अब विभिन्न पालिकाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों में भी कार्य को लेकर बेचैनी वढ़ गई हैं। वहीं विभिन्न पालिकाध्यक्षों ने भी शहर की सफाई व्यवस्थाओं को सुधारने का क्रम शुरू कर दिया हे। इसी क्रम में मथुरा नगर पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने पालिका के अधिकारियों के साथ शहर के गोकेरण महादेव, मसानी, लाल दरवाजा, गऊघाट, चैक बाजार, कुशकगली, स्वामीघाट, छत्ता बाजार, होलीगेट, आर्यसमाज रोड, सिविल लाइन, जिलाधिकारी आवास, आॅफीसर्स कालौनी, मुर्गा फाटक, डेम्पीयर नगर भगत सिंह पार्क स्टेंट बैंक चैराहा, कृष्णा नगर, जगन्नाथ पुरी, पोतरा कुन्ड, महाविद्या, आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई एवं निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 33, 16, 19, 30, 20, 12, एवं 10 आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सन्तोष जनक नहीं मिली इस पर पालिकाध्यक्ष ने नारजगी व्यक्त करते हुए सफाई पर्यवेक्षक रतन, सफाई नायक वार्ड 16 बिजेन्द्र सिंह, सफाई नायक राजू वार्ड 19, सफाई पर्यवेक्षक कमल वार्ड 10, सफाई पर्यवेक्षक वार्ड 12 अल्लू को मौके पर ही सफाई कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी वहीं वार्ड 19 में निरीक्षण के दौरान महेन्द्र पुत्र मंगल, सुरेश पुत्र शिवचरण, अशोध्या पत्नी मोहन, सफाई कर्मचारी व वार्ड 11 में राजू पुत्र रामजीलाल, विगत दिनों से विना सूचना के अनुपस्थित मिले। पालिकाध्यक्षा ने इनके वेतन काटनें के निर्देश दिये। साथ ही अनुपस्थिति सफाई कर्मचारियों के प्रति मुख्य सफाई निरीक्षक को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। वार्ड सफाई पर्यवेक्षक वार्ड 33 रतन निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर समाचार पत्र पढ़तें पाये गये उन्हें डृयूटी के दौरान भम्रण कर कर्मचारियों के निरीक्षण पर नजर रखनें की चेतावनी दी गई। सिविल लाइन क्षेत्र में बच्चू पुत्र चुनचुन, मोहनदेई पत्नी रामजीलाल, अपने कार्य क्षेत्र से अनुपस्थित पाये गये इनके वेतन काटनें के निर्देश दिये गये हैं। पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने शहर के सफाई नाक, सफाई पर्यवेक्षक व सफाई निरीक्षकों को अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने की चेतावनी दी हैं। पालिकाध्यक्षा ने कहा है कि नगर में सफाई व्यवस्था सन्तोष जनक नहींे पाये जाने पर सम्बन्धित सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण में अधिशासी अधिकारी केपी सिंह, उदयराज सिंह यादव, नरेश बाबू, एलके शर्मा, केके सिंह, विजय कुमार,  सफाई निरीक्षक गैराज प्रभारी राजेश यादव साथ थे।

Read More

मथुरा। थाना मांट के ग्राम नगला सिरया निवासी सुशीराम पुत्र भूड्डा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री लक्ष्मी के पति राजेश पुत्र उमाशंकर निवासी नगला जन्दू जिला हाथरस ने अपने सात अन्य परिजनों के साथ मिलकर लक्ष्मी से अतिरिक्त दहेज की माॅग की, माॅग पुरी नहीं होने पर नामजदों ने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया और ससुरालियों ने लक्ष्मी को गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से ढकेल कर बाहर निकाल दिया। पीडि़ता ने घर पहुंच कर घटना से अवगत कराया। पिता ने पुलिस में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।  

Read More

मथुरा। ब्रज की पहचान ब्रज की कला संस्कृति के उन अनर्वत श्रोतों से बह रही मंदाकिनी के द्वारा दुनिया भर में होती है जिसमें समाया है ब्रज रस श्रीकृष्ण के वात्सल्य माधुरी का दर्शन ब्रज सदैव से लोक रंजनी लोक कलाओं का केन्द्र बिन्दु रहा है समृद्धशाली ब्रज की इन लोक कलाओं से ब्रज के लाखों कलाकार, व्यापारी, पण्डा और सामान्य जीवन जीने वाला व्यक्तत्व इन्हीं लोक कलाओं से परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है और अपना इन्हीं लोक कलाआंे के माध्यम से जीवन-यापन कर रहा है जिनमें रासलीला, रामलीला स्वांग और रसिया की प्रस्तुतियां देश-विदेशों में भी समय-समय पर धूम मचाती रहती है। परन्तु राष्ट्र को दिशा और दशा देनेे वाला आधुनिक रंगमंच दो दशकों से उपेक्षा का शिकार पड़ा सिसक रहा है नाटक समाज का दर्शण होता है समाज को निर्देशित करता है, सत्तर से नब्बे के दशक में ब्रज मण्डल नाट्य संस्थाओं से भलीभांति फलता-फूलता था। सौकिया रंगकर्मीयों द्वारा अनेकों नाट्य संस्था, कलाभारती, स्वास्तिक, भारतीय नाट्य संघ, जागृति कला संगम, ब्रज जागृति रंगमण्डल, लोक कला भवन, रंगद्वार, अनामिका, रंगयात्रा व रंगद्वार जैसी चच्रित संस्थाऐं आए दिन ब्रज के सभ्य नागरिकों के समक्ष अपनी-अपनी प्रस्तुतियों देते रहते थे। वेगम का तकिया, रंगमहल, गाँधी जी की बकरी, कफन, तीन इक्के, दिल्ली तेरी बात निराली, दिल्ली ऊँचा सुनती है, पाप रे बाप, कसाई वाड़ा, नयाघर जैसे नाटकों की प्रस्तुतियों का केन्द्र था, परन्तु दो दशक से ब्रज के आधुनिक रंगमंच में मरुस्थल जैसा सूनापन व्याप्त हो चुका है। नवयुवकों में रंगमंच के प्रति किसी तरह का कोई लगाव न होना इसका मुख्य कारण है उक्त विचार ब्रज जागृति रंगमंण्डल ने ब्रज को पुनः रंगमंच की उत्तम प्रस्तुतियों का केन्द्र बिन्दु बनाने का वीड़ा उठाया है। इसी श्रृंखला में आज ब्रज जागृति रंगमंण्डल द्वारा नाट्य प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अनेकों पुरुषकार प्राप्त प्रख्यात रंगकर्मी रंगाचार्य पं. लोकेन्द्रनाथ कौशिक ने भगवान नटराज के श्री विगृह के समक्ष पुष्पहार पहनाकर दीप प्रज्ज्वलित कर, विधिवत उद्घाटन वेद मंत्रों की रिचाओं की सस्वर स्वर लहरी के साथ हुआ, कार्यशाला का उद्घाटन श्री गोवर्धननाथ जी का मंदिर, छत्ता बाजार के भव्य प्रागंण में प्रातः बेला में हुआ। उद्घाटन के शुभ अवसर पर अनैकों प्रशिक्षणार्थीयों के साथ नगर के बुद्धजीवी समाज सेवी कलाकार उपस्थित थे। श्री कौशिक ने अपने उद्घाटन उद्घोषण में व्यक्त किए ब्रज जागृति रंगमण्डल द्वारा विगत वर्षों से ब्रज के कलाकारों और आधुनिक रंगमंच पर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्य किए जाने पर बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि ब्रज के रंग जगत में रंगमंचीय सेवा की साधना में रंगमण्डल बराबर लगा रहेगा। ब्रज में स्वस्थ मनोरंजन के लिए अच्छे नाट्य प्रस्तुतियों का बराबर मंचन होता रहेगा, इस अवसर पर युवा नाट्य निर्देशक सौरभ कौशिक ने बताया कि नाट्य शिविर में अभिनय की वारिकियों, व्यक्तत्व विकास, लेखन, माईम, हविंग, बोडी लाँवेज रंगमंचीय व्यायाम के साथ-साथ एक्टिंग, आवाज, मंच मूमेन्ट पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जावेगी। पूर्व दूरदर्शन प्रभारी आर.के. त्रिपाठी ने दूरदर्शन और आकाशवाणी के रंगकर्म की विधिवत प्रशिक्षण देने की योजना के बारे में जानकारी दी, रंगमंच में काव्य और गीत का महत्व पर जानकारी प्रख्यात गीतकार डाॅ. नटवर नागर ने दी। तीन दर्जन प्रशिक्षणार्थीयों ने अब तक रंगकर्म प्रशिक्षण हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इस अवसर पर गौरव शर्मा, सौरभ चैधरी, सुगन्धा देवी, भावना, मनीष शर्मा, विनोद वर्मा, पंकज अग्रवाल, वेदांत कौशिक, सौरव शर्मा, शिवांग भट्ट, दीपक शर्मा, श्रेयस चतुर्वेदी, आशीष शर्मा, मनोज गुप्ता आदि ने भाग लिया।

Read More



Mediabharti