मथुरा

23 जून को मथुरा से हथिनीकुण्ड बांध तक यमुना रक्षक दल की होने वाली मोटर साइकिल यात्रा को लेकर सोमवार को काशीबाई धर्मशाला बंगाली घाट पर यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी। बैठक का संचालन अरूण चतुर्वेदी ने करते हुये बैठक उपस्थित यमुना प्रेमियों का परिचय कराते हुये ब्रजवासियों से मोटर साइकिल यात्रा में बडी संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि गंगा के साथ - साथ यमुना को भी केन्द्र सरकार द्वारा प्राथमिकता से अपने सफाई अभियान में लिया जाये। यमुना रक्षक दल द्वारा केन्द्र सरकार का ध्यान यमुना की ओर आकृष्ट करने हेतु यमुना रक्षक दल द्वारा 23 जून को मथुरा से हरियाणा के हथिनीकुण्ड बांध तक  मोटर साइकिल यात्रा निकाली जा रही है जिसके माध्यम से यमुना भक्त 500 बोतल विश्रामघाट का जल व 500 बोतल हथिनीकुण्ड पर कैद यमुना जल ले दिल्ली जाकर यमुना भक्तो द्वारा दोनो जगह का जल सांसदो को भेंट किया जायेगा ताकि उनके द्वारा यमुना को भी सफाई अभियान में जोडा जाये। संत ने आगे कहा कि हम चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ब्रजवासी मोटर साइकिल में भाग लें जो यमुना भक्त मोटर साइकिल यात्रा में चलना चाहते है वे दल के कार्यालय में संपर्क करें। बैठक उपस्थित सभी यमुना भक्तों द्वारा एक स्वर में कहा गया कि यमुना के साथ अत्याचार अब नहीं सहा जायेगा हम सभी यमुना की मुक्ति व शुद्धि के लिये यमुना आन्दोलन में सदैव तत्पर है। इस बैठक में अनूप चतुर्वेदी, शिवदत्त चतुर्वेदी, सुरेश चतुर्वेदी, राधेश्याम चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, रमेश चतुर्वेदी, हाशिम खान, जिलानी कादरी, बामन चतुर्वेदी, दिनेश कुमार, राम जी शर्मा, पं. पंकजकृष्ण शास्त्री, योगेन्द्रनाथ पाठक, किलो पंडित, राजेश चतुर्वेदी, फौजी बाबा, अनुज आदि उपस्थित है।

Read More

गोवर्धन : थाना क्षेत्र के नगला भीमनगर की विधवा महिला सुनीता अपने साथ हुई मारपीट की घटना फरियाद लेकर थाने के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गई।

Read More

मथुरा : शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। घर में गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तबतक हमलावर वहां से भाग निकले।

Read More

गोवर्धन : गर्मी में बिजली की कटौती को लेकर लोगों का धैर्य जबाव दे गया तथा कटौती से नाराज लोगों ने जतीपुरा परिक्रमा मोड़ पर डीग की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया।

Read More

पिटाई से बुरी तरह घायल सुनीता उपचार के दौरान    गोवर्धन। थाना क्षेत्र के नगला भीमनगर की विधवा महिला सुनीता पत्नि करन सिंह अपने साथ हुई मारपीट की घटना फरियाद लेकर थाने के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गयी। लेकिन इस विधवा महिला सुनीता की फरियाद सुनने के लिये थाना पुलिस पर समय नही है। एक सप्ताह पहले विधवा महिला सुनीता से पडोस के रमेश पुत्र दौली निवासी नगला भीम नगर की आपस में विवाद हो गया और विवाद इतना बड गया कि गया विधवा महिला सुनीता को बेरहमी से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। वही किसी तरह अन्य पडोसियों के सहयोग से महिला ने जान बचाकर इस घटना की जानकारी पीडित महिला ने गोवर्धन पुलिस को दी। लेकिन घटना के दस दिन बाद भी पुलिस आरोपियो को पकडने नही गयी है। विधवा महिला सुनीता न्याय की गुहार लगाने के लिये दस दिन से थाने के चक्कर काट रही है। लेकिन थाना पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नही दे रही है।

Read More

मथुरा। थाना माट क्षेत्र के ग्राम नगला सिरया निवासी सुशीराम पुत्र भूड्डा  ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री लक्ष्मी के पति राजेश पुत्र उमांशंकर निवासी नगला जन्दू जिला हाथरस ने अपने सात अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग की, माॅग पुरी नहीं होने पर नामजदों ने लक्ष्मी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया, इसपर भी माॅग पुरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने लक्ष्मी को गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से ढकेल कर वाहर निकाल दिया। पीडि़त लक्ष्मी ने घर पहुंच कर अपने साथ घटित घटना से अवगत कराया। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट रर्ज पुलिस में दहेज उत्पीड़न की दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More



Mediabharti