उस्फार मंदिर पहुंचने पर होगा स्वागत, भजन-कीर्तन 20 जुुलाई को गोगामेडी में समाप्त होगी पदयात्रा, होगा भंडारा मथुरा। बाबा जाहरवीर गोगा जी की पदयात्रा सात जुलाई को भरतपुर से चालू होकर उस्फार स्थित मंदिर पर आठ जुलाई को पहुंचेगी। जगह जगह श्रद्वालुओं द्वारा पदयात्रा का फूलों से स्वागत किया जाएगा। आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बाबा जाहरवीर की 10वीं पदयात्रा निकलेगी। यह पदयात्रा कुम्हेर गेट भरतपुर गेट स्थित मंदिर से शुरू होगी। जाजमपट्टी होते हुए पदयात्रा आठ को उस्फार मंदिर पर पहुंचेगी। भजन कीर्तन होगा। यहां से पदयात्रा फिर शुरू होकर गोवर्धन, डींग, नगर, अलवर, बहरोड, पचैरी कला, बुहाना, सूरजगढ़, पिलानी, चांदगैठी, सादुलपुर, बाबा की जन्मभूमि ददरेवा, सिद्धमुख, भादरा होते हुए गोरखटीला गोगामेडी पहुंचेगी। 20 जुलाई को जागरण के साथ भंडारा का आयोजन होगा। बाबा के संयोजक सुरेश गोयल ने बताया कि पदयात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। पदयात्रा में शामिल होने वाले भक्त मंडी चैराहा स्थित मुन्ना लाल उस्फार वाले के यहां संपर्क कर सकते हैं। यात्रा में चलने वाले भक्त खाने के बर्तन, कपड़े, ओढ़ने, बिछाने, टाॅर्च आदि सामान साथ लेकर आएं, जिससे उन्हें मार्ग में कोई परेशानी न हो। व्यवस्थाओं में अध्यक्ष चैधरी जय प्रकाश सिंह, संयोजक सुरेश गोयल, जगदीश प्रसाद शर्मा, लक्ष्मन सिंह, श्यौराज सिंह, विक्रम सिंह, सुरेन्द्र उर्फ डम्मीनाथ, महेश चन्द्र, हरीशंकर, अमर सिंह आदि पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
Read More




