मथुरा

मथुरा। श्री गिर्राज महाराज काॅलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर डाॅ0 बल्देव सिंह ने पौधारोपण किया। डाॅ0 सिंह ने कहा कि आज मशीनों का प्रयोग बढ़ने से धुआॅ, शोर, गन्दगी, बिमारी आदि समस्याओं का सामना करना पढ़ रहा है। प्रो0 ब्रजेश ने कहा कि प्रकृति विरूद्ध प्रयोगों के कारण पर्यावरण निरन्तर प्रदूषित होता जा रहा है। जल्द ही नहीं चेते तो संसार विनाश के कगार पर पहुॅच जायेगा। काॅलेज के उप सचिव आदित्य शुक्ला ने यूनाईटेड नेशन का स्लांगन रेस योर वोइस, नाॅट सी लेबल का आशय स्पष्ट किया। इस मौके पर देवेन्द्र दीक्षित, नीतू, अमित, कल्पना आदि ने पौधारोपण में सहयोग किया एवं राकेश, हैमन्त ज्योति, नीतू संजय, जगदीश आदि छात्र उपस्थित रहे।

Read More

वृन्दावन। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ब्रज क्षेत्र इकाई की एक बैठक अनाज मण्डी स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गयी, जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सपा सरकार के जमकर कोसते हुए अपनी भड़ास निकाली। कार्यकारिणी सदस्य अखिल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने सपा की सरकार बनने के बाद से ही नगर में की जा रही 12-14 घण्टें की घेाषित विद्युत कट©ती पर भी अपना रोष व्यक्त करते हुए जनसमस्याओ के लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये शान्तिपूर्ण आन्दोलन में भाजपा सभासद वैभव अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने पर अपना गहरा विरोध जताते हुए सपा सरकार के लोकतंत्र विराधी करार दिया। बैठक में वक्ताओं ने सपा सरकार में बदहाल कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते जा रहे अपराध तथा अपराधियों के ह©सले के अधिकारियों अ©र अपराधियों की आपसी मिली भगत का परिणाम बताया। इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष भूूपेन्द्र च©धरी सहित नगर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, हृदयेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, अजय वाष्र्णेय, गौरव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजू सिंह, नारायण निषाद, गिरधर शर्मा, मुकेश वाष्र्णेय आदि उपस्थित रहे।

Read More

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने पहली अप्रैल - 31 मई 2014 के दौरान 180.63 मिलियन टन माल की ढुलाई की। माल ढुलाई में पिछले वर्ष की समान अवधि की 171.84 मिलियन टन ढुलाई की तुलना में 8.79 मिलियन टन की वृद्धि हुई। इससे इस अवधि में 5.12 प्रतिशत वृद्धि का पता चलता है।   मई 2014 के दौरान भारतीय रेलवे ने 91.83 मिलियन टन माल ढुलाई की। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 88.16 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई थी। पिछली अवधि की तुलना में 3.67 मिलियन टन अधिक माल की ढुलाई की गई। इससे 4.16 प्रतिशत वृद्धि का पता चलता है। 

Read More

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2013 के साक्षात्‍कार/व्‍यक्तित्‍व परीक्षण का आयोजन 16 जून से 4 जुलाई तक नई दिल्‍ली स्थित आयोग के कार्यालय में होगा।   किसी उम्‍मीदवार को बुलावा-पत्र प्राप्‍त नहीं मिला हो तो वह टेलीफोन संख्‍या- 011-23386281 पर संपर्क कर सकता है। इसके लिए फैक्‍स संख्‍या- 011-23387310 पर भी संदेश भेजा जा सकता है। उम्‍मीदवार किसी भी कार्य दिवस में संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में गेट सी के निकट स्थित सुविधा काउंटर में व्‍यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नंबर 011-23381125, 011-23385271/011-23098543 पर संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्‍कार/व्‍यक्तित्‍व परीक्षण का कार्यक्रम संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट Upsc.gov.in पर भी उपलब्‍ध है।   यदि किसी उम्‍मीदवार को बुलावा-पत्र प्राप्‍त नहीं होता है, तो वह उन्‍हें भेजे गए ई-मेल संदेश को भी डाउनलोड कर सकता है और निर्धारित तिथि एवं सत्र पर साक्षात्‍कार के लिए उपस्थित हो सकता है। उम्‍मीदवारों को अपनी आयु, शैक्षिक योग्यता, जाति/समुदाय प्रमाण-पत्र, भूतपूर्व सैनिक/सिविलियन सरकारी कर्मचारी/जम्‍मू व कश्‍मीर प्रवासी प्रमाण पत्र, यदि पहले से कार्यरत हैं तो विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र से संबंधित सभी मूल दस्‍तावेजों को अपने साथ लाना होगा। साक्षात्‍कार के समय उपरोक्‍त मूल दस्‍तावेज प्रस्‍तुत न करने पर साक्षात्‍कार में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Read More

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ द्वारा संगणित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 9 जून को बढ़कर 106.64 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 6 जून की कीमत 106.43 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है। रुपये के संदर्भ में कच्‍चे तेल की कीमत 9 जून को मामूली घटकर 6298.16 रुपये प्रति बैरल हो गई। जबकि 6 जून को यह 6300.66 रुपये प्रति बैरल थी। रुपये 6 जून की 59.20 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 9 जून को 59.06 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर मजबूती से बंद हुआ।

Read More

चक्रलेश्वर के तीन कौडी आश्रम में सजे ठाकुर जी के विग्रह  गोवर्धन। गिर्राज धाम गोवर्धन में गंगा दशहरा पर्व के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। कस्बे के चक्लेश्वर स्थित तीन कौडी आश्रम में महंत हरीदास बाबा के निर्देशन में प्रातः ठाकुर जी का अभिषेक कर अद्भुत श्रंगार किया गया वहीं दोपहर को ठाकुर जी का भोग लगाकर भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों साधु संतो ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा में राधाकुण्ड मार्ग पर दौलत राम रयात चैरीटेबल ट्रस्ट ने शर्बत प्याऊ लगाकर गिर्राज धाम में गिर्राज महाराज की परिक्रमा करने आये हजारों परिक्रमार्थियों का गला तर कर पुण्य अर्जित किया। परिक्रमा मार्ग में अनेको भक्तों ने शर्बत आदि की प्याऊ लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Read More



Mediabharti