जिला कारागार में आधार कार्ड शिविर के शुभारम्भ पर एडीएम वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सचान एवं अन्य मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान द्वारा जिला जेल में बन्द कैदियों की सुविधा हेतु तथा जिला जेल के स्टाफ एवं उनके परिजनों के आधार कार्ड बनवाने हेतु जेल परिसर में शिविर का उदघाटन किया गया तथा आधार कार्ड शिविर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि जिला जेल में बन्द करीब 1250 पुरूष बन्दी तथा 45 महिला बन्दियों सहित जेल स्टाफ तथा उनके परिजनों सहित 250 लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिये यह सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि यह आधार कार्ड देश में सबसे अधिक प्रचलित पहचान पत्र साबित होगा। जिसके आधार पर व्यक्ति की पहचान उसकी अॅगुली तथा अॅगुठे के आधार पर की जा सकेगी। जिला जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि जेल बन्दियों तथा जेल स्टाफ एवं उनके परिजनों सहित लगभग 1500 आधार कार्ड बनवाये जायेगे। इस अवसर पर डिप्टी जेल अधीक्षक पी0एस0 शुक्ला सहित उनके सभी अधीनस्थ उपस्थित थे।
Read More




